बेगूसराय: बेगूसराय में किसी भी विवाद में गोली चलना आम बात हो गई है। मंगलवार की रात एक कलयुगी पति ने आपसी विवाद में पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या का कारण सास द्वारा कर्ज के रूप में दिया गया एक लाख रुपया नहीं लौटाना बताया जा रहा है। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी गांव की है। मृतिका की पहचान रामदीरी गांव के नकटी टोला निवासी शंकर सिंह की पत्नी संगीता देवी के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा आरोपी युवक के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
