पछुआ हवा ने बढ़ाई कनकनी, सभी स्कूल हुए बंद, कोहरे से हाईवे पर रेंगता नजर आ रहा वाहन

पछुआ हवा ने बढ़ाई कनकनी, सभी स्कूल हुए बंद, कोहरे से हाईवे पर रेंगता नजर आ रहा वाहन

Chhapra: जिले भर में पछुआ हवा ने कनकनी बढ़ा दी है। तापमान में काफी गिरावट आ गई है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस है तो अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस मापा गया है। हवा चलने से कनकनी बढ़ गई है। लोग भी घरों से देर से निकल रहे हैं।

पछुआ हवा चलने से पूरे सूबे में कोहरा छाया रहा। ठंड बढ़ने से लोग घरों में दुबकने के लिए मजबूर हो गए हैं। सर्दी से बचाव के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया है। सड़कों पर आवाजाही भी कम देखी जा रही है। लोग गर्म कपड़े पहन कर ही घरों से निकल रहे हैं। पूरा शहर धुंध में लिपटा हुआ है।

बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए पूरे बिहार के जिलों में धारा 144 के तहत शैक्षिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। बढ़ते ठंड को देखते हुए सभी विद्यालयों के पठन – पठान स्थगित कर दिए गए हैं। जिले के सभी विद्यालयों को तत्काल बन्द कर दिया गया है।

सारण के जिलाधिकारी राजेश मीना ने बढ़ते ठंड को देखते हुए स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। उल्लेखनीय हो कि हाल के दिनों में सुबह के समय ठंड और कोहरे के कारण स्कूल जाने में बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इसलिए यह कवायद की गई है। उधर कोहरे का आम जन जीवन पर खासा असर देखने को मिल रहा है।

सोमवार को घना कोहरा होने से हाइवे पर वाहन रेंगते नजर आ रहे हैं। वहीं ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से चल रही है। जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़को पर गाड़ियां की बत्ती जला कर लोग चल रहे हैं। धुंध के चलते सड़कों पर विजीविलिटी 8 से 10 मीटर रह गई है।

चिकित्सकों का कहना है सर्दी बढ़ने से सांस और हृदय रोगियों को परेशानियां हो सकती है। इसलिए ऐसे लोगों को घरों से बाहर निकलने में परहेज करनी चाहिए। खान पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए और गुनगुना पानी का ही सेवन करना चाहिए। 

0Shares

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें