व्यस्त सड़क पर गिरा विशाल पेड़, एक व्यक्ति घायल, टला बड़ा हादसा

व्यस्त सड़क पर गिरा विशाल पेड़, एक व्यक्ति घायल, टला बड़ा हादसा

Chhapra: नगर थाना क्षेत्र के डाकबंगला रोड पर पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के कार्यालय के सामने विशाल पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से सड़क से जा रहे समाहरणालय के परिचारी घायल हो गए।

घटना के संबंध में स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि गुरुवार दोपहर अचानक पेड़ सड़क पर गिर गया। पेड़ के गिरने के बाद अफरा तफरी मच गई। सड़क से जा रहे एक साइकिल सवार इसकी चपेट में आने से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। घायल बैजनाथ प्रसाद समाहरणालय में परिचरी हैं। उन्होंने बताया कि वह गोपनीय शाखा से डाक लेकर गंडक विभाग के कार्यालय जा रहे थे। अचानक पेड़ की चपेट में आ गए। जब आंख खुली तो खुद को अस्पताल में पाया। घायल का सदर अस्पताल में इलाज हुआ। वह फिलहाल खतरे से बाहर हैं।

इस संबंध में सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार राय ने बताया कि गया को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। आगे ऐसी घटनाएं ना हों इसके लिए वन विभाग और अन्य विभागों को निर्देश दिया गया है।

आपको बता दें कि डाक बंगला रोड शहर की व्यस्ततम सड़क है। इसी सड़क पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक समेत प्रशासनिक और न्यायिक अधिकारियों के आवास हैं। रोजाना हजारों लोग इस सड़क से गुजरते हैं। गनीमत यह रही कि ज्यादा लोग घायल नही हुए।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सम्बन्धित विभागों की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। लोगों का कहना है कि जो पेड़ गिर है वह कई महीनों से लटका हुआ था। सूचना देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।

0Shares
Prev 1 of 247 Next
Prev 1 of 247 Next