Chhapra: आजादी के अमृत महोत्सव और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भारत स्काउट और गाइड, सारण ने भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। यह कार्यक्रम कला संस्कृति विभाग, सारण के बैनर तले आयोजित हुआ।
तिरंगा यात्रा का उद्देश्य स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करना था
प्रेक्षागृह छपरा से यात्रा की शुरुआत जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी डॉ. विभा भारती और भारत स्काउट एवं गाइड, सारण के उपाध्यक्ष डॉ. हरेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर की।
तिरंगा यात्रा थाना चौक, नगरपालिका चौक होते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। इस दौरान देशभक्ति के नारे और गीत गूंजते रहे। हाथों में तिरंगा थामे स्काउट-गाइड सदस्य कदम से कदम मिलाकर देशभक्ति का संदेश दे रहे थे।
इस मौके पर जिला आयुक्त (स्काउट) अरुण परासर, संयुक्त जिला सचिव डॉ. सुषमा सिंह, कोषाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र भारद्वाज, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) अमन राज, जिला प्रशिक्षक प्रणव सहित विभिन्न विद्यालयों के स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन और सैकड़ों स्वयंसेवक मौजूद थे।
तिरंगा यात्रा का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति की भावना जगाना और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करना था।