Breaking News

गोलीबारी कांड के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण

1 Min Read
विज्ञापन

Chhapra: भगवान बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत 01 फरवरी 2026 को एक होटल के समीप पूर्व विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट एवं गोलीबारी की घटना में संलिप्त एक नामजद आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है।

विज्ञापन

पुलिस द्वारा इस संबंध में जख्मी व्यक्ति के फर्दबयान के आधार पर भगवान बाजार थाना कांड संख्या 87/26 दर्ज कर पुलिस द्वारा अनुसंधान प्रारंभ किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1 के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था, जो लगातार छापेमारी अभियान चला रहा था।

विज्ञापन

लगातार पुलिस दबिश के परिणामस्वरूप इस कांड के नामजद अभियुक्त सोनू सिंह ने 3 फरवरी 2026 को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के अनुसार अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान जारी है।

विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें