Breaking News

सीबीएसई ने कक्षा 9-10 के लिए लागू की तीन भाषा व्यवस्था

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

नई दिल्ली, 16 मई (हि.स.)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 9-10 के लिए तीन भाषा व्यवस्था लागू कर दी है। इनमें से दो भाषाएंं अनिवार्य तौर पर भारतीय होना आवश्यक है। नई व्यवस्था इसी साल एक जुलाई से लागू होगी।

SHAILFORD
विज्ञापन

सीबीएसई की ओर से 15 मई को जारी एक परिपत्र में यह निर्देश राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 और राष्ट्रीय विद्यालय शिक्षा पाठ्यक्रम (एनसीएफ-एसई) 2023 के अनुरूप है। यह बदलाव 2026-27 शैक्षणिक सत्र के लिए नवीनतम एनसीईआरटी पाठ्यक्रम की समीक्षा के बाद किया गया है।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन

बोर्ड के अनुसार विद्यार्थियों को तीन भाषाएं पढ़नी होंगी। इनमें कम से कम दो भारतीय भाषाएं होना आवश्यक है। हालांकि कक्षा 10 में तीसरी भाषा के लिए कोई बोर्ड परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी।

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि तीसरी भाषा का मूल्यांकन पूरी तरह स्कूल स्तर पर और आंतरिक रूप से किया जाएगा। विद्यार्थियों के प्रदर्शन का उल्लेख सीबीएसई प्रमाणपत्र में किया जाएगा, लेकिन किसी भी छात्र को तीसरी भाषा के आधार पर बोर्ड परीक्षा से वंचित नहीं किया जाएगा।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

विदेशी भाषाओं को केवल तीसरी भाषा या वैकल्पिक चौथी भाषा के रूप में चुना जा सकेगा। बोर्ड ने कहा कि नई व्यवस्था के लागू कराते समय कक्षा 9 के छात्र फिलहाल कक्षा 6 की तीसरी भाषा की पुस्तकों से पढ़ाई करेंगे। जिन स्कूलों में भाषा शिक्षकों की कमी है, वहां ऑनलाइन शिक्षण, स्कूलों के बीच संसाधन साझा करने और सेवानिवृत्त शिक्षकों की मदद लेने जैसी व्यवस्थाएं अपनाई जाएंगी।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें