Chhapra: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), छपरा द्वारा जय प्रकाश विश्वविद्यालय में जिला सदस्यता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला का उद्देश्य सदस्यता अभियान को प्रभावी एवं व्यापक बनाना तथा कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति एवं सदस्यता अभियान की रणनीति से अवगत कराना था।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. पूनम सिंह (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य), रितेश प्रकाश (प्रांत कार्यकारिणी सदस्य) एवं अर्पित सिंह (नगर मंत्री, अभाविप छपरा) उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सदस्यता अभियान की महत्ता पर प्रकाश डाला तथा अधिक से अधिक विद्यार्थियों को परिषद से जोड़ने का आह्वान किया।
कार्यशाला में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों एवं इकाइयों से आए कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सदस्यता अभियान को महाविद्यालय स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित करने, नए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने तथा परिषद के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ सदस्यता अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।



















