Bihar Elections: बिहार विधानसभा चुनाव-2025 की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। पार्टी ने केंद्रीय मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं को यह ज़िम्मेदारी सौंपी है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए कहा कि चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी प्रदेश स्तर पर संगठन और चुनावी प्रबंधन की देख रेख करेंगे।

केशव प्रसाद मौर्य को बिहार प्रदेश चुनाव सह-प्रभारी

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को बिहार प्रदेश चुनाव प्रभारी बनाया गया है। साथ ही केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल और उत्तरप्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को बिहार प्रदेश चुनाव सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

0Shares

New Delhi, 24 सितंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार के पटना में आज हो रही कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की एक दिवसीय बैठक पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें बिहार की याद 85 साल बाद आई है। यह शुद्ध रूप से राजनीतिक लाभ से प्रेरित है।

पटना में सीडब्ल्यूसी की बैठक 85 साल बाद हो रही है: रविशंकर

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि आज पटना में सीडब्ल्यूसी की बैठक हो रही है। पटना में सीडब्ल्यूसी की बैठक 85 साल बाद हो रही है। कांग्रेस को पटना और बिहार की सुध 85 साल के बाद आई है। उन्होंने कहा कि राजेन्द्र बाबू पहले राष्ट्रपति थे और पंडित नेहरू उन्हें राष्ट्रपति नहीं बनने देना चाहते थे। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस को एकाएक बिहार में रुचि क्यों हो गई? तो पटना में कांग्रेस की सीडब्ल्यूसी की बैठक इनके शुद्ध राजनीतिक लाभ से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि चारा घोटाला मामले में कांग्रेस ने लालू यादव की गतिविधियों पर कभी कोई आपत्ति नहीं जताई। यह घोटाला 2,000 करोड़ रुपये का था और लालू को इसमें दोषी ठहराया जा चुका है। इस धोखाधड़ी की जवाबदेही से कोई भी बच नहीं सका। इसके अलावा, लालू जी पर रेलवे घोटाले और ज़मीन के बदले नौकरी घोटाले में आरोप पत्र दायर किया गया है। यहां तक कि तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी भी इन मामलों में आरोपित हैं।

कांग्रेस ने लगातार लालू का समर्थन किया है: रविशंकर

उन्होंने पूछा कि क्या कांग्रेस ने कभी अपनी कथित संलिप्तता के बारे में कुछ कहा है? इसलिए, मेरा दृढ़ विश्वास है कि कांग्रेस ने लगातार लालू का समर्थन किया है, जिनकी सरकार बिहार में भय, लूट, अपहरण और बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का पर्याय बन गई थी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने हाल ही में एक चौंकाने वाला बयान दिया, जिसमें उन्होंने दावा किया कि देश में बेरोज़गारी चुनावी गड़बड़ी का नतीजा है। उनकी यह टिप्पणी हाल के चुनावों तक सीमित नहीं है, बल्कि 2014 के चुनावों का संदर्भ देती प्रतीत होती है। क्या ऐसे आरोप लगाकर राहुल गांधी अप्रत्यक्ष रूप से मतदाताओं और देश के नागरिकों की ईमानदारी पर सवाल उठा रहे हैं?

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सितंबर 2014 से मई 2025 तक लगभग 7.91 करोड़ व्यक्तियों के भविष्य निधि अंशदान में कटौती की गई है। ईपीएफओ के आंकड़ों के अनुसार, यह दर्शाता है कि इस अवधि के दौरान लगभग 8 करोड़ लोगों को रोजगार मिला है।

0Shares

Patna: बिहार की सियासत इन दिनों गर्म है। जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर लगातार भाजपा और जदयू के बड़े नेताओं पर हमलावर हैं। अब उनकी तीखी बयानबाज़ी उन्हें पटना की अदालत तक ले आई है। जदयू के वरिष्ठ मंत्री अशोक चौधरी द्वारा दायर मानहानि केस में सीजेएम कोर्ट ने किशोर को 17 अक्टूबर को पेश होने का आदेश दिया है।

चौधरी ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

दरअसल, जून महीने में प्रशांत किशोर ने चौधरी पर गंभीर आरोप लगाया था कि उन्होंने धनबल के जरिए अपनी बेटी शांभवी चौधरी को लोकसभा चुनाव का टिकट दिलवाया। शांभवी इस समय समस्तीपुर से सांसद हैं और उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बैनर पर जीत हासिल की थी। चौधरी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए पहले नोटिस भेजा और बाद में कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

यह प्रशांत किशोर के खिलाफ दायर होने वाला पहला मानहानि मामला था, लेकिन यह सिलसिला यहीं नहीं रुका। बीते शुक्रवार को उन्होंने भाजपा और जदयू के पांच दिग्गज नेताओं सम्राट चौधरी, मंगल पांडेय, अशोक चौधरी, दिलीप जायसवाल और संजय जायसवाल को लेकर नए दावे किए। इन आरोपों में बेनामी संपत्ति से लेकर जमीन खरीद तक के मुद्दे शामिल थे।

प्रशांत किशोर ने अवैध संपत्ति इकट्ठा करने का आरोप लगाया

विशेष तौर पर अशोक चौधरी पर पीके ने पटना में करोड़ों की संपत्ति खरीदने और परिवार के नाम पर अवैध संपत्ति इकट्ठा करने का आरोप लगाया। इस बार चौधरी ने और सख्त रुख अपनाते हुए 100 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेज दिया। उन्होंने साफ कहा कि उनकी बेटी और परिवार ने सभी संपत्तियां वैधानिक आय से खरीदी हैं, जिनका विवरण चुनावी हलफनामों में भी दर्ज है।

उधर, भाजपा सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने भी किशोर पर मानहानि का केस ठोक दिया है। यानी आने वाले दिनों में पटना की अदालत में प्रशांत किशोर को कई बार जवाब देना पड़ सकता है।

बिहार की राजनीति में यह तकरार और तीखा मोड़ ले चुकी है। एक ओर प्रशांत किशोर लगातार बड़े नेताओं को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सत्ता पक्ष के नेता कानूनी मोर्चा खोलकर पलटवार कर रहे हैं।

0Shares

नई दिल्ली, 24 सितंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार के पटना में आज हो रही कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की एक दिवसीय बैठक पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें बिहार की याद 85 साल बाद आई है। यह शुद्ध रूप से राजनीतिक लाभ से प्रेरित है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि आज पटना में सीडब्ल्यूसी की बैठक हो रही है। पटना में सीडब्ल्यूसी की बैठक 85 साल बाद हो रही है। कांग्रेस को पटना और बिहार की सुध 85 साल के बाद आई है। उन्होंने कहा कि राजेन्द्र बाबू पहले राष्ट्रपति थे और पंडित नेहरू उन्हें राष्ट्रपति नहीं बनने देना चाहते थे।

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस को एकाएक बिहार में रुचि क्यों हो गई? तो पटना में कांग्रेस की सीडब्ल्यूसी की बैठक इनके शुद्ध राजनीतिक लाभ से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि चारा घोटाला मामले में कांग्रेस ने लालू यादव की गतिविधियों पर कभी कोई आपत्ति नहीं जताई। यह घोटाला 2,000 करोड़ रुपये का था और लालू को इसमें दोषी ठहराया जा चुका है। इस धोखाधड़ी की जवाबदेही से कोई भी बच नहीं सका। इसके अलावा, लालू जी पर रेलवे घोटाले और ज़मीन के बदले नौकरी घोटाले में आरोप पत्र दायर किया गया है। यहां तक कि तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी भी इन मामलों में आरोपित हैं।

उन्होंने पूछा कि क्या कांग्रेस ने कभी अपनी कथित संलिप्तता के बारे में कुछ कहा है? इसलिए, मेरा दृढ़ विश्वास है कि कांग्रेस ने लगातार लालू का समर्थन किया है, जिनकी सरकार बिहार में भय, लूट, अपहरण और बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का पर्याय बन गई थी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने हाल ही में एक चौंकाने वाला बयान दिया, जिसमें उन्होंने दावा किया कि देश में बेरोज़गारी चुनावी गड़बड़ी का नतीजा है। उनकी यह टिप्पणी हाल के चुनावों तक सीमित नहीं है, बल्कि 2014 के चुनावों का संदर्भ देती प्रतीत होती है। क्या ऐसे आरोप लगाकर राहुल गांधी अप्रत्यक्ष रूप से मतदाताओं और देश के नागरिकों की ईमानदारी पर सवाल उठा रहे हैं?

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सितंबर 2014 से मई 2025 तक लगभग 7.91 करोड़ व्यक्तियों के भविष्य निधि अंशदान में कटौती की गई है। ईपीएफओ के आंकड़ों के अनुसार, यह दर्शाता है कि इस अवधि के दौरान लगभग 8 करोड़ लोगों को रोजगार मिला है।

0Shares

पटना, 24 सितंबर (हि.स.)। कांग्रेस की ओर से पूर्व घाेषित कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी)की बैठक बुधवार काे पटना में शुरू हाे चुकी है। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के अलावा पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

कांग्रेस कार्य समिति की बैठक सदाकत आश्रम में हाे रही है। इस बैठक में कांग्रेस के पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सीडब्ल्यूसी के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हैं। हालांकि , पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, सांसद प्रियंका गांधी बैठक में शामिल नहीं हुई।

बैठक में उन राज्यों के मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और कई पूर्व केंद्रीय मंत्री भी मौजूद हैं, जहां कांग्रेस की सरकार है।

बैठक में लिये जायेंगे ये अहम फैसले

बिहार में आगामी कुछ ही दिनों में विधानसभा के चुनाव होने हैं। लिहाजा, इस बैठक को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसमें बिहार से जुड़े कई बड़े निर्णय लिए जाने की संभावना है, जिनमें शिक्षा, बेरोजगारी, पलायन और महिलाओं के लिए योजनाओं से संबंधित अहम फैसले भी शामिल हो सकते हैं। बैठक के बाद विशेष घोषणा पत्र जारी किया जाएगा।

घोषणा पत्र जारी करने के दौरान महागठबंधन के घटक दलों के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे, जिनमें तेजस्वी यादव और मुकेश साहनी शामिल हैं।

0Shares

Patna: बिहार की राजनीति में इन दिनों हलचल मची हुई है. जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के वरिष्ठ नेता और मंत्री अशोक चौधरी ने जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर पर ₹100 करोड़ का मानहानि का केस दर्ज कराया है। ये कार्रवाई प्रशांत किशोर द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद की गई है. प्रशांत किशोर ने अशोक चौधरी पर 200 करोड़ घोटाला ओर जमीन के हेराफेरी का आरोप लगाया था।

दरअसल प्रशांत किशोर ने हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के चार बड़े नेताओं के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे. इन नेताओं में बीजेपी के मंगल पांडे, सम्राट चौधरी, संजय जायसवाल के साथ-साथ जेडीयू के नेता अशोक चौधरी का नाम भी शामिल था।

देना होगा सबूत

कानूनी नोटिस के जरिए प्रशांत किशोर को आरोपों पर एक हफ्ते के अंदर सबूत देने के लिए कहा गया है। या फिर सबके सामने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लिखित या बोलकर माफी मांगेंने के लिएकहा गया है. नोटिस में लिखा है, ‘अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो हमारे क्लाइंट को आपके खिलाफ पुलिस केस और मानहानि का केस करना पड़ेगा। इसके लिए वह आपसे हर्जाने के तौर पर ₹100 करोड़ देने होंगे।

आरोपों को बताया झूठा

मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि प्रशांत किशोर द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह झूठे और भ्रामक हैं। अशोक चौधरी ने बताया कि इससे पहले भी उन्होंने प्रशांत किशोर के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया था। इसके तहत उन्हें 17 अक्टूबर 2025 को न्यायालय में पेश होने का बुलावा भी दिया गया था। अशोक चौधरी ने आरोप लगाया कि न्यायालय से बुलावा मिलने के बाद प्रशांत किशोर डर गए और उसी डर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर झूठे और गलत आरोप लगाने लगे। उन्होंने कहा कि जिस 200 करोड़ रुपये की संपत्ति का हवाला दिया जा रहा है, वह पूरी तरह गलत है।

0Shares

Bihar: दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ जैसे बड़े पर्वों के साथ-साथ बिहार विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने यात्रियों को खास तोहफ़ा दिया है। 20 सितंबर से 30 नवंबर तक बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) की पर्व स्पेशल बस सेवा शुरू हो गई है, जिसमें किराए पर बड़ी राहत दी गई है।

सरकार की ओर से भाड़े पर सीधी सब्सिडी दी जा रही है

इन विशेष बसों से दिल्ली, गुरुग्राम, कोलकाता, लखनऊ, अंबाला जैसे प्रमुख शहरों से बिहार आना-जाना अब पहले से कहीं सस्ता हो गया है। सरकार की ओर से भाड़े पर सीधी सब्सिडी दी जा रही है, जिससे टिकट की लागत एक-तिहाई तक कम हो गई है।

त्योहारी समय पर हवाई यात्रा के बढ़े हुए दाम और ट्रेन में सीट की भारी किल्लत को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। बीएसआरटीसी ने सभी रूटों की टाइम टेबल के साथ वास्तविक किराया, सरकार द्वारा दी जा रही छूट और यात्रियों से वसूली जाने वाली राशि का पूरा ब्योरा सार्वजनिक किया है।

कुछ रूटों पर 37–38% तक छूट 

उदाहरण के लिए, किशनगंज से दिल्ली तक एसी स्लीपर बस का सामान्य किराया 3247 रुपये है, लेकिन सरकार की ओर से 992 रुपये की सब्सिडी मिलने के बाद यात्री को केवल 2255 रुपये ही चुकाने होंगे। यह करीब 30% से अधिक की राहत है। कुछ रूटों पर छूट 37–38% तक पहुंच रही है।

त्योहार खत्म होने के बाद भी यह सुविधा 30 नवंबर तक जारी रहेगी। वजह यह है कि नवंबर में बिहार विधानसभा चुनाव होने हैं और कई प्रवासी मतदाता छठ के साथ-साथ वोट डालने के बाद लौटना चाहते हैं।

पिछले कुछ महीनों में नीतीश कुमार की अगुवाई वाली एनडीए सरकार ने विभिन्न वर्गों के लिए नकद सहायता योजनाओं की घोषणा की है। परिवहन किराए पर दी गई यह सब्सिडी भी उसी कड़ी का हिस्सा मानी जा रही है, ताकि प्रवासी बिहारियों तक इसका सीधा असर पहुंचे।

0Shares

Patna: आरजेडी छोड़ने के बाद तेजप्रताप यादव ने अपनी अगली राजनीतिक राह साफ कर दी है। एक निजी चैनल से बातचीत में उन्होंने ऐलान किया कि वह महुआ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। इसी के साथ उन्होंने यह भी दोहराया कि अब चाहे कितनी भी बार बुलावा आए, उनकी आरजेडी में वापसी संभव नहीं है।

हम गीता और कृष्ण भगवान की कसम खाते हैं: तेजप्रताप

तेजप्रताप यादव ने कहा कि हम गीता और कृष्ण भगवान की कसम खाते हैं कि अब कभी आरजेडी में नहीं जाएंगे। उन्होंने आरजेडी में लौटने को लेकर चल रही तमाम चर्चाओं पर विराम लगाते हुए साफ कर दिया कि उनका फैसला अंतिम है और वह इसी पर टिके रहेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि महुआ से चुनाव लड़कर वे अपने दम पर राजनीतिक सफर तय करेंगे। तेजप्रताप ने स्पष्ट किया कि परिवार से उनके रिश्ते हमेशा मजबूत रहेंगे, लेकिन राजनीति में उन्होंने एक नया रास्ता चुन लिया है और आगे भी उसी दिशा में बढ़ेंगे।

0Shares

नई दिल्ली, 19 सितंबर (हि.स.)। चुनाव आयोग ने गैर-मान्यताप्राप्त राजनीतिक दलों पर कार्रवाई करते हुए 474 का पंजीकरण समाप्त कर दिया है। इसके साथ ही पिछले दो महीनों में आयोग 808 ऐसे दलों पर कार्रवाई कर चुका है। आयोग ने 9 अगस्त को 334 दलों की मान्यता खत्म की थी।

राजनीतिक दल जनप्रतिनिधित्व कानून के तहत पंजीकृत होते हैं। इससे पार्टी और उससे जुड़े लोगों को कुछ विशेषाधिकार और लाभ मिलते हैं। हालांकि लगातार छह सालों तक चुनाव नहीं लड़ने की स्थिति में इन पार्टियों का पंजीकरण समाप्त किया जा सकता है। चुनाव आयोग ने ऐसे दलों की पहचान की और उनके खिलाफ कार्रवाई की।

आयोग ने 359 अन्य राजनीति दलों की पहचान भी की है। इन्होंने चुनाव लड़ा है लेकिन पिछले तीन सालों की ऑडिट रिपोर्ट दाखिल नहीं की है। साथ ही इन्होंने चुनाव खर्च रिपोर्ट भी दाखिल नहीं की है। आयोग ने 28 राज्यों में फैले इन दलों को सीईओ के माध्यम से नोटिस भेजा है।

0Shares

Chhapra: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी बिहार बदलाव यात्रा के क्रम में सारण के अमनौर विधानसभा में सभा को संबोधित किया। कटसा के बावन बीघा मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे पर निशाना साधा।

प्रशांत किशोर ने कहा कि यह बिहार के लोगों की ताकत है कि मोदी जी, अमित शाह या राहुल गांधी सभी को जमीन पर आना होगा। लेकिन सबको बताना पड़ेगा कि बिहार से पलायन कब रुकेगा, बिहार में फैक्ट्री कब लगेगी? गुजरात में फैक्ट्री लग रही है, यह बोल कर बिहार में वोट नहीं ले सकते हैं।

उन्होंने कहा कि यहां के मढ़ौरा की चीनी मिल तभी शुरू हो सकेगी, जब आप इसके लिए वोट करेंगे। चीनी मिल बंद है और आप वोट देकर मोदी को जिताए जा रहे हैं।

वहीं उन्होंने आगे भाजपा सांसद संजय जायसवाल पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि संजय जायसवाल जितना फड़फड़ाना चाहते हैं, फड़फड़ा लें। कल पटना में प्रेस कांफ्रेंस कर चौथा किश्त जारी करेंगे, तब सभी लोग धराशायी होकर गिर जायेंगे।

इससे पहले प्रशांत किशोर ने अमनौर की जनसभा में जनता से बड़ा वादा करते हुए कहा कि जन सुराज की व्यवस्था बनी तो दिसंबर 2025 से 60 साल से अधिक उम्र के हर पुरुष और महिला को 2000 रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी। साथ ही जब तक सरकारी विद्यालयों में सुधार नहीं हो जाएगा, तब तक आप अपने 15 साल से कम उम्र के बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाएं और उनकी फीस सरकार भरेगी ताकि गरीब का बच्चा भी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ सके।

इसके अलावा प्रशांत किशोर ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि इस साल बिहार की बदहाली की आखिरी दिवाली और छठ होगी। छठ के बाद सारण के युवाओं को 10-12 हजार रुपये की मजदूरी करने के लिए अपना घर-परिवार छोड़कर नहीं जाना पड़ेगा। बिहार भर के ऐसे 50 लाख युवाओं को वापस बुलाकर उन्हें यहीं 10-12 हजार रुपये का रोजगार दे दिया जाएगा।

0Shares

पटना, 18 सितंबर (हि.स.)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद डेहरी-ऑन-सोन में शाहाबाद और मगध प्रक्षेत्र के 10 जिलों के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का लक्ष्य सरकार बनाना नहीं, बल्कि दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाना है।

अमित शाह ने कहा कि 10 जिलों के सभी कार्यकर्ता संकल्प लें कि वो मोदी की नेतृत्व में बिहार में सरकार बनाएंगे। नीतीश की सरकार ने जो कुछ बिहार के लिए किया है। उसे घर-घर तक पहुंचाएंगे। इसके बाद अमित शाह ने वहां मौजूद लोगों से कहा कि आपकी आवाज राहुल गांधी तक जाना चाहिए। घुसपैठिये को वोट का अधिकार है क्या, घुसपैठियों को राशन मिलना चाहिए, उनको आय़ुष्मान कार्ड मिलना चाहिए, उनको वोट देने का अधिकार है क्या? अमित शाह के इन सवालों पर वहां मौजूद लोगों ने नहीं में जवाब दिया। ये आएंगे तो घुसपैठिये बढ़ाएंगे, राजग आएगा तो बिहार को बढ़ाएगा। दो तिहाई बहुमत से विजय करने का संकल्प लीजिए।

अमित शाह ने कहा कि राजग को इस बार शाहाबाद की 80 प्रतिशत सीटों पर जीत दर्ज करना है। उन्होंने बिहार का भविष्य नरेन्द्र मोदी से जोड़ने की अपील की। शाह ने कहा कि अन्य दलों में नेता चुनाव जीतते हैं। हमारी पार्टी में कार्यकर्ता चुनाव जीतते हैं और कार्यकर्ता ही नीचे से ऊपर तक पहुंचते हैं। भाजपा में एक बूथ का अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बन सकता है। हम यहां पर जितनी मजबूती से संकल्प करेंगे, भाजपा उतनी ही मजबूत होगी, राजग मजबूत होगा और राजग जितना मजबूत होगा बिहार भी उतना ही खुशहाल बनेगा।

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि बिहार का विकास और समृद्धि राजग का लक्ष्य है। यह चुनाव सरकार बनाने का नहीं है। यह चुनाव दो तिहाई से ज्यादा बहुमत के साथ सरकार बनाने का है। 10 जिलों के सभी कार्यकर्ता आज से संकल्पित होकर जाएं कि हम मोदी जी के नेतृत्व में बिहार में मजबूत राजग सरकार बनाएंगे। नीतीश कुमार और मोदी जी की सरकार ने जो कुछ बिहार की जनता के लिए किया है उसे उसे घर-घर तक लेकर जाएंगे और लोगों को बताएंगे।

अमित शाह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी विश्व भर में एक मात्र ऐसे नेता हैं जिन्होंने लगातार 24 साल तक राज्य और देश के मुखिया के रूप में काम किया। मैं इस बात का गवाह हूं कि 24 सालों में एक भी छुट्टी उन्होंने नहीं ली। लगातार दिन रात काम किया है। यह बहुत बड़ी बात है। कुछ नेता छह माह में विदेश नहीं जाएं तो उन्हें रात में नींद नहीं आती है। आप समझ रहे हैं ना कि मैं किसके बारे में बात कर रहा हूं। अमित शाह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने देश को पहले रखा, देश के बाद पार्टी को रखा, पार्टी के बाद कार्यकर्ता को रखा, खुद या अपने परिवार के लिए कुछ नहीं सोचा।

अमित शाह ने कहा कि मोदी की सरकार में साल 2014 से 2024 में बिहार को 9 लाख 85 हजार करोड़ रुपये मिला। नीतीश कुमार की राजग सरकार ने 125 यूनिट बिजली फ्री कर दी। दिव्यागों को पेंशन बढ़ाया। आशा वर्कर का मानदेय बढ़ाया। रसोई, रात्रि प्रहरी और शारीरिक शिक्षकों को लाभ दिया। राजग की सरकार ने जो काम किए, लालू जी पूरा जीवन में करें तो इतना नहीं कर सकते हैं।

शाह ने लालू पर सीधे हमला बोलते हुए कहा कि इन्होंने चारा घोटाला किया। लैंड फॉर जॉब स्कैम किया। जेल में घोटाला किया। इतने भ्रष्टाचार के आरोप जिसपर लगे हों वो कभी बिहार का भला कर सकता है क्या? एक और भ्रष्टाचार वाली सरकार है और दूसरी तरफ मोदी जी की सरकार है जिसपर एक भी भ्रष्टाचार के दाग नहीं है। बिहार को नरेन्द्र मोदी के साथ जोड़ दीजिए। यहीं रास्ता है बिहार को पूर्ण विकसित करने का।

सभा को प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने भी संबोधित कियाl मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री प्रेम कुमार, संतोष कुमार,विनोद तावड़े भी मौजूद थेl।

0Shares

पटना, 16 सितंबर (हि.स.)। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पत्र जारी कर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 39 सदस्यीय चुनाव समिति की घोषणा की है।

इस समिति में प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार राम, शकील अहमद खान, मदन मोहन झा, जितेंद्र गुप्ता, शकील उ जमान अंसारी, संजीव प्रसाद टोनी, मोतीलाल शर्मा, कपिल देव प्रसाद यादव, अंशुल अभिजीत, बृजेश कुमार पांडे, जमाल अहमद भल्लू, मंजू राम आजमी बारी, नागेंद्र कुमार विकल, कैलाश पाल, राजेश राठौर, निर्मलेंदु वर्मा, कैसर अली खान, प्रभात कुमार सिंह, कमलदेव नारायण शुक्ला, कुमार आशीष, जमोत्री ममता निषाद, शकील उर रहमान, संतोष कुमार श्रीवास्तव, विश्वनाथ सर्राफ, डॉ रमेश प्रसाद यादव, शशि रंजन, सुबोध मंडल, नदीम अख्तर अंसारी, नीतू निषाद, फोजिया राणा, रमाशंकर कुमार पान, उदय मांझी, रेखा सोरेन, तारक चौधरी, विश्वनाथ बैठा, सुनील कुमार पटेल, साधना रजक और खुशबू कुमारी शामिल है।

इसके साथ ही स्थाई आमंत्रित सदस्य के रूप में पार्टी के सभी सांसद, विधायक, विधान पार्षद, बिहार से ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव, सीडब्लूसी के सभी स्थाई और विशेष आमंत्रित सदस्य सदस्य होंगे।

0Shares