इसुआपुर: कांग्रेस कमिटी की बैठक में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाने का निर्णय

इसुआपुर: इसुआपुर एवं मशरख प्रखंड कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित बैठक के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती 2 अक्टूबर को छपिया स्थित गांधी प्रतिमा पर मनाने का निर्णय लिया गया.

जिसकी अध्यक्षता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रतिनिधि केदारनाथ सिंह ने किया. सर्व समिति से निर्णय लिया गया कि आगामी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती इसुआपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत छपिया में गांधी प्रतिमा स्थल के पास अपराह्न 12:00 से मनाया जाएगा.

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सारण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह उपस्थित रहेंगे. बैठक में सारण जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह के अतिरिक्त इसुआपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उदय कुमार सिंह बरिय कांग्रेस कार्यकर्ता मैकेनिक प्रसाद एवं मशरख प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह शामिल हुए.

0Shares

नई दिल्ली, 25 सितंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्षी गठबंधन को महिला विरोधी करार देते हुए सोमवार को कहा कि घमंडिया (अहंकारी) गठबंधन ने अनिच्छा से संसद में महिला विधेयक का समर्थन किया।

प्रधानमंत्री ने पंडित दीनदयाल की जयंती पर मध्य प्रदेश के भोपाल में भाजपा के कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज हमारे प्रेरणापुंज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म दिवस है। पंडित जी ने सुशासन को अंत्योदय से जोड़कर देखा, समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास को प्राथमिकता दी। अंत्योदय की यही प्रेरणा, सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के रूप में हमें प्रेरित करती है। बीते 9 वर्षों में हमने जो योजनाएं बनाईं, उनके मूल में यही भावना थी।

मप्र विधानसभा चुनावों में भाजपा के सत्ता में लौटने पर पार्टी के सभी वादों को पूरा करने की गारंटी देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “जब मोदी गारंटी देता है, जब भाजपा गारंटी देती है, तो वो जमीन पर उतरती है। हर लाभार्थी तक पहुंचती है। मोदी, यानी हर गारंटी पूरी होने की गारंटी।”

संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने वाले नए कानून का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि नारीशक्ति वंदन अधिनियम ने देश में नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने कहा कि घमंडिया गठबंधन ने अनिच्छा से महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन किया। ये वही लोग हैं, जिन्होंने देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनने से रोकने का भरसक प्रयास किया। ये वही लोग हैं, जिन्होंने देश की सेनाओं में अग्रिम मोर्चे में बेटियों के प्रवेश को रोक कर रखा था।

मोदी ने कहा कि हमारी कोशिश यही थी कि बहनों की समृद्धि का रास्ता खुले, बेटियां अपने पैरों पर खड़ी हो सकें, इसलिए मैं देश की हर माता और बेटी से कहूंगा कि कोई कितनी भी कोशिश कर ले, आपको भ्रमित नहीं होना है। ये महिलाओं की भागीदारी के विस्तार की शुरुआत है। एक सार्थक बदलाव का शुभारंभ है।

प्रधानमंत्री ने नए संसद भवन के निर्माण और गुणवत्तापूर्ण सड़कों और स्टेशनों के निर्माण पर भाजपा की आलोचना करने के लिए कांग्रेस पर निशाना साधा।

प्रधानमंत्री ने अपने वादे पूरे नहीं करने के लिए राज्य की पिछली कांग्रेस सरकारों पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद अपने लंबे शासन के दौरान कांग्रेस ने समृद्ध मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य में बदल दिया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण के इतिहास वाली कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है। यह जंग लगे लोहे की तरह है, जो बारिश में रखा तो खत्म हो जाएगा। मौका मिला तो कांग्रेस मप्र को बीमारू बना देगी। मध्य प्रदेश में कांग्रेस के शासन की पहचान कुनीति, कुशासन और करोड़ों का करप्शन था।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पहली बार मतदान करने वाले मतदाता भाग्यशाली हैं कि उन्होंने मध्य प्रदेश में केवल भाजपा सरकार देखी है, जो भारत के विकास दृष्टिकोण का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने कहा, “मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार को लगभग 20 साल पूरे हो चुके हैं, यानी जो युवा इस बार के चुनावों में पहली बार वोट डालेंगे, उन्होंने भाजपा की सरकार को ही देखा है। ये युवा सौभाग्यशाली हैं कि इन्होंने मध्य प्रदेश में कांग्रेस का बुरा शासन और बुराइयां देखी नहीं हैं।”

मोदी ने मप्र की जनता को कांग्रेस से सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा कि आजादी के बाद मध्य प्रदेश में लंबे समय तक कांग्रेस का ही शासन रहा लेकिन कांग्रेस ने साधन संपन्न मध्य प्रदेश को बीमारू बना दिया। कांग्रेस ने डिजिटल पेमेंट का विरोध किया लेकिन दुनिया यूपीआई मोड से प्रभावित हुई। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस जैसी परिवारवादी पार्टी, हजारों करोड़ों के घोटाले का इतिहास रचने वाली पार्टी, वोट बैंक व तुष्टीकरण की राजनीति करने वाली पार्टी को जरा भी मौका मिल गया तो मध्य प्रदेश को बहुत बड़ा नुकसान होगा। कांग्रेस एक बार फिर मध्य प्रदेश को बीमारू बना देगी।

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस की तुलना जंग लगे लोहे से करते हुए कहा कि कांग्रेस जंग लगा हुआ वो लोहा है, जो बारिश में रखे-रखे खत्म हो जाता है। अब कांग्रेस में न देखने का सामर्थ्य बचा है और न ही देशहित को समझने का। कांग्रेस सिर्फ एक परिवार का गौरवगान करने में जुटी रही है। कांग्रेस, भारत में भ्रष्ट व्यवस्था को पोषित करने में ही जुटी रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने हित में लोगों को गरीब बनाये रखा। भाजपा शासन में 5 वर्षों में 13.5 करोड़ से अधिक लोग गरीबी से बाहर आये।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस न खुद बदलना चाहती है और न ही देश को बदलने देना चाहती है। देश समृद्धि की तरफ बढ़ने के लिए घोर परिश्रम कर रहा है लेकिन कांग्रेस देश को 20वीं शताब्दी में ले जाना चाहती है।

0Shares

Chhapra: भाजपा के वरिष्ठ नेता एवम भाजपा के पूर्व मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी अग्रवाल ने कहा कि 19 सितंबर 2023 की तिथि भारतीय इतिहास में हमेशा के लिए स्वर्ण अक्षरों से अंकित हो गयी है। 27 वर्षों से लटकी महिलाओं के आरक्षण के लिये नारी शक्ति वंदन अधिनियम विधयक पेश कर सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किया है। अब संसद की कार्यवाही भी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नये संसद भवन में होगी ।

श्री अग्रवाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि नये भवन में सदन कार्यवाही देश के लिए शुभ होगा। नये संसद भवन में कामकाज शुरू करने के लिए मंगलवार, गणेश चतुर्थी का दिन तय किया गया। जो शुभ और मंगलकारी साबित होगा उन्होंने कहा कि नये संसद भवन का पहला दिन ही ऐतिहासिक बन गया। पहले दिन ही कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में नारी शक्ति वंदन बिल पेश किया । इसमे महिलाओं के लिए लोकसभा और विधानसभाओं में 33 फीसदी आरक्षण का प्रावधान है लोकसभा में अब महिलाओं के लिए 181 सीट आरक्षित होंगी ।

श्री श्याम बिहारी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का नवनिर्माण हो रहा है। हर तरफ सकारात्मक परिवर्तन देखा जा रहा है। भारत की ताकत लगातार बढ़ रही है। भारत आज पूरे विश्व के लिए उम्मीद बन गया है। यह सब पीएम मोदी के सफल नेतृत्व से ही संभव हो पाया। नये संसद भवन की भव्यता भारत की गरिमा का प्रतीक है।

 

0Shares

Chhapra: लोकसभा में 128वां संविधान संशोधन विधेयक यानी नारी शक्ति वंदन विधेयक पास होने के बाद सारण जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। 

रिविलगंज प्रखण्ड प्रमुख सह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ० राहुल राज ने हर्ष जाहिर करते हुए  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए आभार प्रकट किया तथा देश की समस्त महिलाओं को इस विशेष अधिकार प्राप्त होने पर बधाईयाँ एवं शुभकामनायें दी तथा सभी भाजपायी सदस्यों के साथ मिठाइयाँ भी बाँटी।

डॉ० राहुल राज ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि संसद के विशेष सत्र में महिला विधेयक को मंजूरी दी। इस फैसले से यहाँ की महिलाओं में अत्यंत खुशी का माहौल कायम हैं तथा महिलाओं ने भी सरकार का आभार जताया है। साथ ही कहा कि निश्चित तौर पर इससे महिलाओं की राजनीति समेत सभी क्षेत्रों में भागीदारी बढ़ेगी। उन्होंने यह भी कहा है कि सरकार ने महिला उत्थान की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। महिलाओं के हित में सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। पंचायत में 33 प्रतिशत आरक्षण मिल गया था, लेकिन महिला आरक्षण विधेयक लटका था। विधेयक के आने के बाद साधारण महिलाओं को भी राजनीति में आने का मौका मिलेगा। महिला सशक्तीकरण की दिशा में केंद्र सरकार की ओर से उठाया गया कदम प्रशंसनीय है। निश्चित तौर पर इससे महिलाओं को हर क्षेत्र में सहभागिता के अवसर भी मिलेंगे। यह विधेयक नारी सशक्तिकरण की दिशा में विश्व के इतिहास में एक बड़ा कदम है। अब इस विधेयक के पास होने के बाद महिलाएं लोकसभा एवं देश के विधानसभाओं में विधायिका व कार्यपालिका के क्षेत्र में भी अपनी सशक्त और प्रबल भूमिका निभाते हुए देश को नई ऊंचाइयों की ओर ले जाने में मुख्य रूप से सहयोग करेंगी।

कार्यक्रम महिला मोर्चा की अध्यक्ष राजकुमारी देवी के नेतृत्व में शेखपुरा देवी स्थान पर आयोजित हुआ। इस अवसर पर अमित कु० सिंह, आकाश कु० सिंह, संजय वारसी, दीपक कु०, मुन्ना राम, पुलिस महतो और सैकड़ो महिलायें मौजूद रहीं।।

0Shares

Chhapra: शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 अमर दीप ने अधिवक्ता राज सिन्हा को सारण जिला जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।  राज सिन्हा पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता हैं। 

शिक्षा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत होने के बाद राज सिंह ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेवारी दी है उसे पूरे लगन के साथ पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास  के पथ पर है। सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि जल्द ही शिक्षा प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी एवं प्रखण्ड अध्यक्षों को घोषणा की जाएगी।

इस अवसर पर जदयू जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने अपने बधाई सन्देश मे कहा कि राज सिन्हा शांत स्वभाव के मिलनसार व्यक्ति हैं। इनको शिक्षा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। 

पूर्व मंत्री सह प्रदेश उपाध्यक्ष मुनेश्वर चौधरी, पूर्व उपसभापति सह मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष सलीम प्रवेज, पूर्व विधायक धुमल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष बैधनाथ प्रसाद सिंह विकल, अरशद परवेज मुन्नी, जयप्रकाश यादव, महेश्वर चौधरी, बाल्मीकि पाठक, जिला प्रवक्ता मो0 फिरोज, ई0 प्रभास शंकर, पवन वर्मा, गुड्डू खान, विनोद सिंह, डॉ0 राहुल कुमार, रमेश किशन कुशवाहा, मो0 चाँद, निशांत कुमार, चन्दन राय, राजीव शुक्ला आदि ने उन्हें बधाई दी है।  

0Shares

Chhapra: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़ा के तहत आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत आयुष्मन भव अभियान की शुरुआत की गई है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता उपेन्द्र सिंह ने बताया कि आयुष्मान योजना की तीसरा फेज (आयुष्मान 3.0) 17 सितंबर से शुरू हो चुका है। तीसरे फेज में कार्ड बनवाने की की प्रक्रिया को आसान बनाया गया है। अब बार आप खुद ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके आयुष्मान कार्ड बनवा सकेंगे।

आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए केंद्र सरकार ने मोबाइल फोन पर भी आयुष्मान कार्ड ऐप के जरिए अप्लाई करने की सुविधा दी है। ऐप डाउनलोड करने के बाद लाभार्थी को मोबाइल नंबर की मदद से रजिस्ट्रेशन करना होगा।

यहां आपको जरूरी दस्तावेज जैसे राशन कार्ड, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो पैन कार्ड या अन्य अपलोड करना होगा। इसके बाद सरकार आपके आवेदन को सत्यापित करने के बाद आपका नाम योजना में जोड़ देगी।

उन्होंने बताया की इस योजना के तहत अब तक साढ़े 5 करोड़ से ज्यादा लोग अपना इलाज करा चुके हैं। देश के 27 हजार से ज्यादा अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड से इलाज की सुविधा मिलती है। अब तक 24 करोड़ 82 लाख से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य देश के हर गांव और कस्बों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है। लोगों को अस्पताल में मुफ्त स्वास्थ्य चेकअप और इलाज किया जाएगा। इस कैंपेन के तहत देश भर में एक लाख 17 हजार से अधिक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर आयुष्मान मेला लगाया जाएगा, जहां हेल्थ की जांच की जाएगी। आयुष्मान भव अभियान के जरिए केंद्र सरकार आयुष्मान भारत योजना को घर-घर तक पहुंचाने में जुटी हुई है।

श्री सिंह ने कहा कि अब गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार के लोग इलाज के लिए बेचैन नहीं होते हैं। इलाज के दौरान पैसों के अभाव में लोगों की जान नहीं जाती है। यह योजना चिकित्सा उपचार के लिए जेब खर्च को कम करके गरीब और कमजोर परिवारों के करोड़ों लाभार्थियों की आर्थिक मदद कर रही है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह, छपरा विधायक डॉ सी एन गुप्ता, जिला महामंत्री, विवेक सिंह, मुख्य प्रवक्ता धर्मेन्द्र सिंह चौहान, पूर्व महांमत्री श्रीनिवास सिंह, कार्यक्रम मंत्री अर्धेन्धु शेखर, नगर अध्यक्ष राजेश फैशन आदि कार्यकर्ता शामिल हुए।

0Shares

पटना 18 सितम्बर (हि.स.)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्व सर शिवसागर रामगुलाम  की जयंती पर  उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर  पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि केंद्र  जितना जल्दी चुनाव करा दें उतना अच्छा है, हमलोग तो इंतजार कर रहे हैं। हमलोग हर समय चुनाव के लिए तैयार हैं।

चुनाव आयोग में नियुक्ति को लेकर जो बिल आ रहा है उसमें चीफ जस्टिस को हटाने की बात हो रही है और केंद्र का एक मंत्री रहेगा इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जब सारी बात आएगी तो उसमें हर कोई अपनी बात रखेगा। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

जदयू और राजद का गठबंधन तेल और पानी के समान है आप लोग कभी नहीं मिल सकते हैं इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जो ऐसा कहते हैं उन्हें बता दीजिए कि यहां कितना विकास हुआ है। गांधी मैदान में बापू की कितनी अच्छी मूर्ति बनी है। स्व शिव सागर रामगुलाम की मूर्ति बनी है, इनके लड़के भी यहां आए थे। पूरे बिहार का विकास देखिए । बिहार में कितनी अच्छी सड़कें बन गई हैं, पुल बना है। लोगों के हर घर तक नल का जल पहुंच गया। हर घर तक बिजली पहुंचा दी गई है और इसका संचालन बेहतर ढंग से हो रहा है।

सीएम ने कहा कि गरीब राज्य रहते हुए हमलोगों ने मेहनत करके बिहार में विकास का काम किया है । बिहार के बारे में आज कुछ लोग उल्टा-सीधा बोलते हैं। हमलोग एक साथ हैं तो कुछ लोगों को बेचैनी हो रही है। हमलोग एक-एक चीज पर योजना बनाते हैं और फिर उस पर विकास का काम होता है। हर चीज का मेंटेनेंस समय पर होना चाहिए। आपलोगों की मजबूरी है । जितना काम हमलोग करते हैं उतना आपलोग प्रचार नहीं करते हैं। जब आपलोगों को मौजूदा केंद्र की सरकार से मुक्ति मिलेगी तो आपलोग आजाद होकर अपने मन का लिखिएगा। जो अच्छा लगेगा वो बोलिएगा। हम आपलोगों के पक्ष में हैं। यह आपलोगों का अधिकार है। जैसे लोगों को राजनीति करने का अधिकार है वैसे ही जितने पत्रकार हैं उनको भी अधिकार है जो देखते हैं, उसको लिखने-बोलने का । उनको अपनी बात रखने का अधिकार है। उनलोगों ने सबलोगों को नियंत्रित कर लिया है। जब हम कॉलेज में पढ़ते थे उसी समय से आपलोगों से मेरा पुराना रिश्ता है। मुंबई में ‘आईएनडीआईए’ गठबंधन की जो बैठक हुई उसमें 2500 से ज्यादा पत्रकार थे। जब हमने अपनी बात कही तो सारे लोग ताली बजाने लगे और पत्रकार खुश हो रहे थे।

भारतीय जनता पार्टी के लोग ‘इंडिया’ गठबंधन को कोई चुनौती नहीं मानते हैं, पत्रकारों के इस सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम जनता के सेवक हैं। हम किसी को चुनौती नहीं देते हैं। हम जनता के बीच में सारी बात कहते हैं। जो अच्छा काम नहीं करेगा लोग उसके बारे में फैसला लेंगे। ‘इंडिया’ गठबंधन पूरी तरह एकजुट हैं। कोई दिक्कत नहीं है ।

0Shares

मधुबनी,16 सितम्बर (हि.स.)। बिहार में मधुबनी जिला के झंझारपुर अनुमंडल स्थित ललित कर्पूरी स्टेडियम में गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को विशाल जनसभा को संबोधित किया। जनसैलाब के बीच नरेन्द्र मोदी जिन्दाबाद की जयघोष पंडाल के बीच चहुंओर होती रही।गृहमंत्री अमित शाह ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। गृहमंत्री ने कहा कि नीतीश जी पीएम का पद खाली नही है। आपकी दाल वहां नही गलेगी, मोदी जी वहां फिक्स हैं। बिहार में भाजपा की सरकार बनेगी।आमजन 40 में से 40 लोकसभा सीट भाजपा को जिताएगी।

गृहमंत्री ने अमित शाह ने कहा कि बिहार सरकार ने जन्माष्टमी की छुट्टी रद्द की तो जनता के आक्रोश के बाद वापस लिया।सभास्थल पर अगल-बगल के इलाके के 31 विधान सभा से आए हुए लोगों का मैं स्वागत करता हूं। मोदी सरकार ने देश के लोगों को चंद्रयान अभियान की सफलता से गौरवान्वित किया।सभी देशवासी का सर ऊंचा हुआ।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जी-20 में अफ्रीकी गठबंधन को शामिल कर देश का नाम रोशन हुआ।जी-20 में मधुबनी पेंटिंग और नालंदा का विशेष स्थान रहा। वर्तमान गठबंधन फिर से जंगलराज लायेगा।लालू जी फिर से एक्टिव और नीतीश जी इनएक्टिव हो गए हैं। शाह ने आश्चर्य लहजा में कहा कि यूपीए का नाम बदलने की जरूरत क्यों पड़ी ? नाम बदलने से बिहार को सालों तक पीछे ढकलने वाले नही बदलेंगे। रामचरितमानस की निन्दा करने वाले, जन्माष्टमी की छुट्टी रद्द करने वाले और सनातन धर्म को कई सारी गंभीर बीमारी का नाम बताने वाले सही हैं क्या ?

अमित शाह ने कहा कि लालू जी के काल में गुंडाराज की वापसी हो चुकी है। बालू माफिया घुस चुके हैं, बम बरामद हो रहे हैं। जदयू के मेल तेल और पानी के मेल जैसा है, ये एक नही हो सकते। तेल पानी को मैला कर देता है।आपने प्रधानमंत्री बनने के लिए जो गठबंधन किया वो आपको भी डूबा देगा।अयोध्या में राममंदिर को सालो तक कांग्रेस, लालू जैसे लोगो ने रोक कर रखा। जनवरी से आप रामलाला का दर्शन भव्य मंदिर में करेंगे। इसका उनको पेट में दर्द है।मोदी जी द्वारा धारा 370 समाप्त करने पर लालू नीतीश की जोड़ी और कांग्रेस को दर्द होता है।

अमित शाह ने कहा कि दरभंगा एयरपोर्ट नरेन्द्र मोदी जी ने बनाया। यहां 16 लाख लोग पिछले एक साल में यात्रा कर चुके हैं।नीतीश जी एम्स का दिया हुआ 81 एकड़ भूमि अगर वापस नहीं ली होती तो दरभंगा में एम्स बन गया होता। नीतीश जी नए जगह के जमीन को छूकर बताए की यहां एम्स बनाना है। नीतीश जी के कारण 1,250 करोड़ की लागत से बनने वाला एम्स नही बना। नीतीश जी द्वारा ठंडे बस्ते में डाला हुआ कोशी महा सेतु बनाया। नीतीश जी आपने बिहार को 10 साल में 2 लाख दिया। मोदी जी ने 5,92,000 करोड़ 9 साल में दिया।गंगा नदी पर महात्मा गांधी सेतु और मोकामा के राजेंद्र पुल के समानांतर पुल हम बनवा रहे हैं। 1500 करोड़ से कोशी पर एक और पुल बनवा रहे हैं। हमने 9 करोड़ लोगो को मुफ्त में अनाज दिया। 40 लाख लोगो को आवास व गैस दिया। पूरे देश में सभी को फ्री में कोरोना का टीका लगवाया।

गृहमंत्री ने कहा कि च पर क्षेत्रीय विधायक पूर्व मंत्री नीतीश मिश्रा ने गृहमंत्री को भव्य स्वागत किया व पेंटिंग भेंट की।दरभंगा मधुबनी सहरसा जिला के भाजपा जनप्रतिनिधि मुस्तैद दिखे।

0Shares

पटना, 16 सितम्बर (हि.स.)। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि बिहार की जनता ने 2024 के लोकसभा चुनाव में सभी 40 सीटें भाजपा-राजग गठबंधन को देने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि बिहार में जनता अराजकता और माफिया राज से त्रस्त है। लालू-नीतीश की सरकार ने फतवा जारी किया था कि रक्षाबंधन, जन्माष्टमी को छुट्टी नहीं होगी। जनता ने उनको ठिकाने लगा दिया।

अमित शाह शनिवार दोपहर बिहार में मधुबनी जिले के झंझारपुर शहर में एक जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बिहार में लालू और नीतीश की सरकार चल रही है। बिहार में गोलीबारी, लूट, अपहरण, पत्रकार-दलितों की हत्या के किस्से बढ़ रहे हैं। ये जो स्वार्थी गठबंधन बना है, वो बिहार को फिर से जंगलराज की दिशा में ले जाने वाला है। लालू सक्रिय और नीतीश निष्क्रिय हो गए हैं। अब आप समझ सकते हैं कि बिहार कैसा चल रहा है।

अमित शाह ने कहा कि आप लोगों ने नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया। उन्होंने कई काम किए। जब हमारा चंद्रयान चंद्रमा पर उतरा तो सभी का मन आनंद से भर गया। जी-20 में हमारे देश का पीएम दुनियाभर के राष्ट्राध्यक्ष के बीच में हथौड़ा लेकर अफ्रीकन यूनियन को शामिल करता है। जी-20 ने गरीब, युवा, किसान सबके लिए अनेक मौके खोलने का काम किया। गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेसियों ने, गठबंधन वालों ने इतने साल राम मंदिर नहीं बनवाया। अब जब बन रहा है तो इनके पेट में दर्द हो रहा है। दस साल तक यूपीए सरकार में लालू यादव रहे। बिहार को सिर्फ दो लाख करोड़ रुपये दिए। मोदी सरकार में बिहार को नौ साल में पांच लाख करोड़ रुपये दिए।

अमित शाह ने कहा कि नीतीश कुमार यूपीए से डर गए हैं। लालू यादव ने अरबों-खरबों का भ्रष्टाचार किया और नीतीश उनके साथ जाकर बैठे हैं। नीतीश कुमार यूपीए के नाम से साथ नहीं आ सकते। इसलिए आईएनडीआईए के नाम से आ रहे हैं। इस अलायंस के कुछ लोग रामचरितमानस का अपमान कर रहे हैं। जदयू और राजद का मेल तेल और पानी जैसा है। ये कभी एक नहीं हो सकते।

अमित शाह ने कहा कि मधुबनी पेंटिंग का दुनिया में जलवा है। मैं सीता मैया की भूमि पर आया हूं। यहीं से उन्होंने देश-दुनिया को बताया कि पतिव्रता धर्म क्या होता है। यह जननायक कर्पूरी ठाकुर जैसे कई वीरों की भूमि है। इसी धरती ने पेंटिंग से न केवल मिथिलांचल, बल्कि भारत सहित पूरी दुनिया में पहचान दिलाई।

0Shares

चीनी मील की जमीन को नेताओं ने क़ब्ज़ा कर बेचा: प्रशांत किशोर

Patna: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार में उद्योग व्यवस्था की पोल खोली। कहा कि बिहार में दस साल भाजपा, दस साल नीतीश जी की सरकार रही, लेकिन नए उद्योग शुरू नहीं हुए, बल्कि जो थे वो भी बंद हो गए।

मोतिहारी में बंद पड़ी चीनी मील का उदाहरण देते हुए कहा कि आप नीतीश कुमार और स्थानीय नेताओं की बात कर रहे हैं, जबकि मोतिहारी चीनी मील के बारे में प्रधानमंत्री मोदी जी 2014 में घोषणा की थी कि मोतीहारी चीनी मील की चीनी से बना चाय पिऊंगा तभी बिहार वापस आऊंगा। मोदी जी ने 2014 में यह बात कही, 2014 के बाद बिहार में लोकसभा का एक और विधानसभा के दो चुनाव हुए। जिस चीनी मील की बात उन्होंने कि वह चीनी मील आज भी बंद पड़ा हुआ है। लेकिन लोग फिर भी मोदी जी के नाम पर भाजपा को वोट कर रहे हैं।

चीनी मील की जमीन को नेताओं ने क़ब्ज़ा कर बेचा: प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि जब मैं पूर्वी चंपारण में पदयात्रा कर रहा था, तो मुझे मालूम हुआ कि चीनी मील की आधा से ज्यादा जमीन लोगों ने गलत तरीके से कब्जा करके बेच दी है। कब्जा करने वाले लोगों में ज्यादातर भाजपा के स्थानीय नेता हैं। नेताओं की गलती है कि उन्होंने वादा किया और उसे पूरा नहीं किया, लेकिन उससे बड़ी गलती वहां की जनता की है, क्योंकि जिसने आपसे झूठा वादा किया आप उसी को जाकर वोट दे देते हैं।

0Shares

नई दिल्ली, 15 सितंबर (हि.स.)। कर्नाटक के मंत्री उदयनिधि स्टालिन के बाद अब बिहार के मंत्री चंद्रशेखर यादव अपने बयान की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं । उदयनिधि ने सनातन धर्म को लेकर जो बयान दिया था, उस पर सनातन धर्मावलंबियों ने कड़ा रुख अपनाया है। अभी तक यह मामला शांत भी नहीं हुआ कि बिहार के मंत्री चंद्रशेखर की रामचरित मानस पर टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया घमासान मच गया है। इसे उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म को समाप्त करने वाले बयान से जोड़ कर देखा जा रहा है।

बिहार के मंत्री चंद्र शेखर के इस बयान पर कि रामचरितमानस में पोटेशियम साइनाइड है, उप्र के मंत्री जितिन प्रसाद कहते हैं, ”आईएनडीआई गठबंधन और उसके नेता सनातन धर्म को खत्म करने की बात करते हैं। आने वाले समय में जनता इसका जवाब देगी। जो लोग सनातन धर्म को समाप्त करने की बात करते हैं वे स्वयं समाप्त हो जायेंगे।”

लोक जन शक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान कहते हैं, “वह उस राज्य के शिक्षा मंत्री हैं, जहां वर्षों से पाठ्यक्रम खत्म नहीं हुए हैं। जहां प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता का पतन हो रहा है। जहां छात्रों के लिए बुनियादी ढांचा और बेंच नहीं है। इस तरह के विवादित बयान देकर कोई भी इन्हें पहचान सकता है। इससे समाज में विभाजन को बढ़ावा मिलेगा। चिराग पासवान ने कहा कि क्या शिक्षा मंत्री ने एक बार यह जानने की कोशिश की कि बिहार के छात्र कोटा में क्यों आत्महत्या का प्रयास कर रहे हैं।”

बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्र शेखर की “रामचरितमानस पोटैशियम साइनाइड” टिप्पणी पर भाजपा नेता संबित पात्रा का कहना है, ” इंडी गठबंधन के लोगों के बयान से लगता है कि इनके अंदर हिंदू धर्म के प्रति जहर भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन के लोगों का कहना है कि रामचरितमानस पोटेशियम साइनाइड है जबकि इसमें करोड़ों लोगों की श्रद्धा निहित है। संबित पात्रा ने कहा है कि जो लोग ‘राम’ को जहर कहने का दुस्साहस करते हैं, वे इस देश की मूल आस्था पर सवाल उठा रहे हैं और इसे चोट पहुंचा रहे हैं। जनता उनका बहिष्कार करेगी।”

0Shares

पटना, 15 सितंबर (हि.स.)। राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि जिस श्रीरामचरित मानस पर सदियों से राम-भक्त हिंदुओं की आस्था है, उस पर शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर का बार-बार अनर्गल बयान देना विपक्षी गठबंधन के सनातन धर्म विरोधी एजेंडे का हिस्सा है। हिम्मत है तो मंत्री किसी दूसरे धर्म ग्रंथ पर टिप्पणी करके देखें।

सुशील मोदी ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि लालू प्रसाद और नीतीश कुमार के इशारे पर जगदानंद और चंद्रशेखर ऐसे विद्वेषपूर्ण बयान दे रहे हैं। ये बयान बिहार में महागठबंधन के लिए ही सायनाइड साबित होंगे। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राजद का एक नेता तिलक लगाने वालों को ‘देशद्रोही’ बता रहा है, तो इनका एक मंत्री हिंदी दिवस पर हिंदी साहित्य के महत्वपूर्ण भक्तिकाव्य को “पोटैशियम सायनाइड” (विष) बता रहा है। संवैधानिक पद बैठे चंद्रशेखर के सार्वजनिक भाषणों की “हेट स्पीच हिस्ट्री” को देखते हुए उन पर मुकदमा दर्ज होना चाहिए और उन्हें तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि देश के 14 लोकप्रिय टीवी ऐंकरों का बहिष्कार करने का विपक्षी गठबंधन का निर्णय बताता है कि कांग्रेस आज भी आपातकाल की मानसिकता में जी रही है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस, राजद, जदयू, टीएमसी, द्रमुक सहित 26- गैर-भाजपा दल यदि गलती से भी सत्ता में आ गए, तो प्रेस की आजादी खतरे में पड़ जाएगी। बार-बार लोकतंत्र और संविधान की दुहाई देने वाले लोग मीडिया के उस वर्ग के प्रति असहिष्णु हैं, जो इनसे असहमत है या इन्हें आईना दिखाता है।

0Shares