New Delhi: एडमिरल करमबीर सिंह ने 24वें नौसेना प्रमुख के रूप भारतीय नौसेना की कमान संभाली. एडमिरल करमबीर सिंह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खडकवासला के छात्र रहे. वे जुलाई 1980 में भारतीय नौसेना में शामिल हुए. उन्होंने 1981 में हेलीकॉप्टर पायलट के रूप में अपनी पहचान कायम की और चेतक (अलौएट) और कामोव हेलीकॉप्टरों में व्‍यापक तौर पर उड़ान भरी. वे रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन, कॉलेज ऑफ नेवल वारफेयर, मुंबई से स्नातक हैं. उन्‍होंने इन दोनों संस्थानों में निर्देशन स्टाफ के रूप में कार्य किया है.

उन्होंने 39 साल से अधिक के अपने कार्यकाल में, भारतीय तटरक्षक जहाज चांदबीबी, मिसाइल कार्वेट आईएनएस विजयदुर्ग के साथ ही दो गाइडेड मिसाइल डेस्ट्रॉयर, आईएनएस राणा और आईएनएस दिल्ली की कमान संभाली. उन्होंने पश्चिमी बेड़े के बेड़ा संचालन अधिकारी के रूप में भी काम किया. उन्होंने नौसेना मुख्यालय में नौसेना (वायु) के संयुक्त निदेशक के रूप में और मुंबई में नौसेना वायु स्टेशन के कप्तान (वायु) और प्रभारी अधिकारी के रूप में कार्य किया.

उन्होंने एयरक्रू इंस्ट्रूमेंट रेटिंग और श्रेणीकरण बोर्ड (एयरकैट्स) के सदस्य के रूप में भी काम किया.
वाइस एडमिरल के पद पर, वह करवार में नौसेना के विस्तार और आधुनिक आधार के बुनियादी ढांचे के विकास से जुड़े प्रोजेक्ट सीबर्ड के प्रभारी महानिदेशक रहे हैं. रक्षा मंत्रालय एकीकृत मुख्यालय (नौसेना) में, एडमिरल नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख और बाद में नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख रहे हैं. वे 31 मई, 2019 को नौसेना स्टाफ के प्रमुख के रूप में पदभार संभालने से पहले विशाखापत्तनम में फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ थे.

0Shares

New Delhi: 17वीं लोकसभा का पहला सत्र 17 जून से शुरू होगा. सत्र 26 जुलाई तक चलेगा.

संसद के पहले सत्र में  17 और 18 जून को नए सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी. वही 19 जून को लोकसभा स्पीकर का चुनाव होगा. 20 जून को राष्ट्रपति के अभिभाषण होगा.

संसद के पहले सत्र के दौरान वित्तीय वर्ष 2019-20 का बजट 5 जुलाई को पेश किया जायेगा. इससे पहले फ़रवरी में अंतरिम बजट पेश किया गया था.

0Shares

नई दिल्ली: नरेंद्र मोदी कैबिनेट की घोषणा कर दी गयी है, अमित शाह को गृह मंत्री बनाया गया है, जबकि राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्री बनाया गया है.  निर्मला सीतारमण को वित्त, नितिन गडकरी को परिवहन, नरेंद्र तोमर को कृषि और पंचायती राज मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है. सदानंद गौड़ा को रसायन एवं उर्वरक, पीयूष गोयल को रेल, धर्मेंद्र प्रधान को पेट्रोलियम, रविशंकर प्रसाद को कानून, स्मृति ईरानी को कपड़ा मंत्रालय के महिला एवं बाल विकास, हर्षवर्धन को स्वास्थ्य, रमेश पोखरियाल निशंक को मानव संसाधन विकास, मुख्तार अब्बास नकवी को अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय मिला है.

यहाँ देखिये पूरी लिस्ट 

मंत्रियों का नाम                   किस मंत्रालय का दिया गया जिम्मा
 1. नरेंद्र मोदी (प्रधानमंत्री)  प्रधानमंत्री के पद के साथ कार्मिक, जन शिकायत और पेंशन, परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष मंत्रालय. इसके अलाव वो सभी मंत्रालय जो किसी भी मंत्री को अलॉट न हुए हो
 2. राजनाथ सिंह (कैबिनेट मंत्री)  रक्षा मंत्रालय
 3. अमित शाह (कैबिनेट मंत्री)  गृह मंत्रालय
 4. नितिन गडकरी (कैबिनेट मंत्री)  सड़क परिवहन एवं राजमार्ग और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय
 5. सदानंद गौड़ा (कैबिनेट मंत्री)  रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय
 6. निर्मला सीतारमण (कैबिनेट मंत्री)  वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों का मंत्रालय
 7. राम विलास पासवान (कैबिनेट मंत्री)  उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय
 8. नरेंद्र सिंह तोमर (कैबिनेट मंत्री)  कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्रालय
 9. रविशंकर प्रसाद (कैबिनेट मंत्री)  कानून एवं न्याय, संचार और इलेक्ट्रानिक एवं सूचना मंत्रालय
 10. हरसिमरत कौर बादल (कैबिनेट मंत्री)  खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय
 11. एस. जयशंकर (कैबिनेट मंत्री)  विदेश मंत्रालय
 12. रमेश पोखरियाल निशंक (कैबिनेट मंत्री)  मानव संसाधन विकास मंत्रालय
 13. थावर चंद गहलोत (कैबिनेट मंत्री)  सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्रालय
 14. अर्जुन मुंडा (कैबिनेट मंत्री)  आदिवासी मामलों का मंत्रालय
 15. स्मृति ईरानी (कैबिनेट मंत्री)  महिला एवं बाल विकास और कपड़ा मंत्रालय
 16. हर्षवर्धन (कैबिनेट मंत्री)  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, विज्ञान और प्रोद्योगिकी, भूविज्ञान मंत्रालय
 17. प्रकाश जावड़ेकर (कैबिनेट मंत्री)  पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
 18. पीयूष गोयल (कैबिनेट मंत्री)  रेलवे और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
 19. धर्मेंद्र प्रधान (कैबिनेट मंत्री)  पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस और इस्पात मंत्रालय
 20. मुख्तार अब्बास नकवी (कैबिनेट मंत्री)  अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय
 21. प्रह्लाद जोशी (कैबिनेट मंत्री)  संसदीय मामले, कोयला और खान मंत्रालय
 22. महेंद्र नाथ पांडेय (कैबिनेट मंत्री)  कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय
 23. अरविंद सावंत (कैबिनेट मंत्री)  भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम मंत्रालय
 24. गिरिराज सिंह (कैबिनेट मंत्री)  पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्रालय
 25. गजेंद्र सिंह शेखावत (कैबिनेट मंत्री)  जल शक्ति मंत्रालय
 26. संतोष गंगवार (राज्य मंत्री-स्वतंत्र प्रभार)  श्रम एवं रोजगार मंत्रालय
 27. राव इंद्रजीत सिंह (राज्य मंत्री-स्वतंत्र प्रभार)  सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन और नियोजन मंत्रालय
 28. श्रीपद नाईक (राज्य मंत्री-स्वतंत्र प्रभार)  आयुष मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार), रक्षा मंत्रालय (राज्य मंत्री)
 29. जितेंद्र सिंह (राज्य मंत्री-स्वतंत्र प्रभार)  पूर्वोत्तर विकास (स्वतंत्र प्रभार), पीएमओ, कार्मिक, जनशिकायत और पेंशन, परमाणु उर्जा, अंतरिक्ष मंत्रालय (राज्य मंत्री)
 30. किरण रिजिजू (राज्य मंत्री-स्वतंत्र प्रभार)  युवा मामले एवं खेल (स्वतंत्र प्रभार), अल्पसंख्यक मामले (राज्य मंत्री)
 31. प्रह्लाद सिंह पटेल (राज्य मंत्री-स्वतंत्र प्रभार)  संस्कृति और पर्यटन (स्वतंत्र प्रभार)
 32. आरके सिंह (राज्य मंत्री-स्वतंत्र प्रभार)  बिजली, नवीन एवं नवीकरणीय उर्जा (स्वतंत्र प्रभार), कौशल विकास एवं उद्यमिता (राज्य मंत्री)
 33. हरदीप सिंह पुरी (राज्य मंत्री-स्वतंत्र प्रभार)  शहरी विकास और नागरिक उड्डयन मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार), वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय (राज्य मंत्री)
 34. मनसुख मंडाविया (राज्य मंत्री-स्वतंत्र प्रभार)  जहाजरानी (स्वतंत्र प्रभार), रसायन एवं उर्वरक (राज्य मंत्री)
 35. फग्गन सिंह कुलस्ते (राज्य मंत्री)  इस्पात राज्य मंत्री
 36. अश्विनी चौबे (राज्य मंत्री)  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री
 37. जनरल (रिटायर) वीके सिंह (राज्य मंत्री)  सड़क, परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री
 38. कृष्ण पाल गुज्जर (राज्य मंत्री)  सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण राज्य मंत्री
 39. दानवे रावसाहेब दादाराव (राज्य मंत्री)  उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री
 40. जी. किशन रेड्डी (राज्य मंत्री)  गृह राज्य मंत्री
 41. पुरुषोत्तम रुपाला (राज्य मंत्री)  कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री
 42. रामदास अठावले (राज्य मंत्री)  सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण राज्य मंत्री
 43. साध्वी निरंजन ज्योति (राज्य मंत्री)  ग्रामीण विकास राज्य मंत्री
 44. बाबुल सुप्रियो (राज्य मंत्री)  पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री
 45. संजीव कुमार बलियान (राज्य मंत्री)  पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन राज्य मंत्री
 46. धोत्रे संजय शमराव (राज्य मंत्री)  मानव संसाधन विकास, संचार और इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री
 47. अनुराग सिंह ठाकुर (राज्य मंत्री)  वित्त और कॉरपोरेट मामलों के राज्य मंत्री
 48. सुरेश अंगादि (राज्य मंत्री)  रेल राज्य मंत्री
 49. नित्यानंद राय (राज्य मंत्री)  गृह राज्य मंत्री
 50. वी मुरलीधरन (राज्य मंत्री)  विदेश, संसदीय कार्य राज्य मंत्री
 51. रेणुका सिंह (राज्य मंत्री)  आदिवासी मामलों की राज्य मंत्री
 52. सोम प्रकाश (राज्य मंत्री)  वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री
 53. रामेश्वर तेली (राज्य मंत्री)  खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री
 54. प्रताप चंद्र सारंगी (राज्य मंत्री)  सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम और पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य पालन राज्य मंत्री
 55. कैलाश चौधरी (राज्य मंत्री)  कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री
 56. देबाश्री चौधरी (राज्य मंत्री)  महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री
 57. अर्जुन राम मेघवाल (राज्य मंत्री)  संसदीय कार्य, भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम राज्य मंत्री
 58. रतन लाल कटारिया (राज्य मंत्री)  जलशक्ति और सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण राज्य मंत्री
0Shares

Sticky

नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इसके बाद 57  मंत्रियों ने शपथ ली. जिनमे से 19 नए चेहरे शामिल है.

प्रधानमंत्री
नरेंद्र दामोदर दास मोदी

कैबिनेट मंत्री

राजनाथ सिंह
अमित अनिलचन्द्र शाह
नीतिन गडकरी
सदानंद गौड़ा
निर्मला सीतारमण
रामविलास पासवान
नरेंद्र सिंह तोमर
रविशंकर प्रसाद
हरसिमरत कौर बादल
थावरचंद गहलोत
सुब्रमन्यम चंद्रशेखर
डॉ रमेश पोखरियाल निशंक
अर्जुन मुंडा
स्मृति जुबिन इरानी
डॉ हर्षवर्धन
प्रकाश केशव जावडेकर
पियूष वेदप्रकाश गोयल
धर्मेन्द्र प्रधान
मुख्तार अब्बास नकवी
प्रह्लाद जोशी
डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय
अरविन्द सावंत
गिरिराज सिंह
गजेन्द्र सिंह शेखावत

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
संतोष कुमार गंगवार
राव इन्द्रजीत सिंह
श्रीपाद नाईक
डॉ जितेन्द्र सिंह
किरण रिजीजू
प्रहलाद पटेल
राजकुमार सिंह
हरजीत सिंह पुरी
मनसुख मंडाविया

इसे भी पढ़ें: LIVE: नरेंद्र मोदी ने लगातार दूसरी बार ली प्रधानमंत्री पद की शपथ

राज्य मंत्री
फग्गन सिंह कुलस्ते
अश्विनी कुमार चौबे
अर्जुन राम मेघवाल
जनरल विजय कुमार सिंह (सेवानिवृत)
कृष्णपाल गुज्जर
राव साहेब दानवे
जी कृष्ण रेड्डी
पुरुषोतम रुपाला
रामदास आठवले
साध्वी निरंजन ज्योति
बाबुल सुप्रियो
डॉ संजीव कुमार बालियान
डॉ संजय धोत्रे
अनुराग सिंह ठाकुर
सुरेश अंगाड़ी
नित्यानंद राय
रतनलाल कटारिया
वी मुरलीधरन
रेणुका सिंह स्वरूपा
सोम प्रकाश
रामेश्वर तेली
प्रताप चन्द्र सारंगी
कैलाश चौधरी
देवोश्री चौधरी

0Shares

नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इसके बाद 57 मंत्रियों ने शपथ ली. जिनमे से 19 नए चेहरे शामिल है.

LIVE UPDATES: 

      • देबोश्री चौधरी, कैलाश चौधरी, प्रताप चन्द्र सारंगी, रामेश्वर तेली, सोम प्रकाश, रेणुका सिंह स्वरूपा, वी. मुरलीधरन,  रतनलाल कटारिया ने ली राज्यमंत्री पद की शपथ. बिहार भाजपा के अध्यक्ष है.
      • नित्यानंद राय ने ली राज्यमंत्री पद की शपथ. बिहार भाजपा के अध्यक्ष है.
      • सुरेश अंगाड़ी ने ली राज्यमंत्री पद की शपथ.
      • अनुराग सिंह ठाकुर ने ली राज्यमंत्री पद की शपथ.
      • डॉ संजय धोत्रे  ने ली राज्यमंत्री पद की शपथ.
      • डॉ संजीव कुमार बालियान ने ली राज्यमंत्री पद की शपथ.
      • बाबुल सुप्रियो ने ली राज्यमंत्री पद की शपथ.
      • साध्वी निरंजन ज्योति, रामदास आठवले, पुरुषोतम रुपाला ने ली राज्यमंत्री पद की शपथ.
      • राव साहेब दानवे, जी कृष्ण रेड्डी, कृष्णपाल गुज्जर, जनरल विजय कुमार सिंह (सेवानिवृत), अर्जुन राम मेघवाल ने ली राज्यमंत्री पद की शपथ, बिकानेर से चुने गए है सांसद.
      • अश्विनी कुमार चौबे, फग्गन सिंह कुलस्ते ने ली राज्यमंत्री पद की शपथ.
      • मनसुख मंडाविया, हरजीत सिंह पुरी, राजकुमार सिंहने ली राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ.
      • प्रहलाद पटेल, किरण रिजीजू ,डॉ जितेन्द्र सिंह, श्रीपद नाईक, संतोष कुमार गंगवार, राव इन्द्रजीत सिंह ने ली राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ. 
      • गजेन्द्र सिंह शेखावत ने ली मंत्री पद की शपथ.
      • गिरिराज सिंह ने ली मंत्री पद की शपथ, बिहार के बेगूसराय से जीते है चुनाव. 
      • अरविन्द सावंत, डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय ने ली शपथ.
      • प्रह्लाद जोशी ने ली मंत्री पद की शपथ, लगातार चौथी बार बने है सांसद.  
      • मुख्तार अब्बास नकवी ने लिया शपथ.
      • धर्मेन्द्र प्रधान ने ली पद और गोपनीयता की शपथ.  
      • पियूष वेदप्रकाश गोयल ने ली केन्द्रीय मंत्री पद की शपथ.
      • प्रकाश जावडेकर ने ली मंत्री पद की शपथ.
      • डॉ हर्षवर्धन ने ली मंत्री पद की शपथ.
      • स्मृति जुबिन इरानी ने ली मंत्री पद की शपथ.
      • अर्जुन मुंडा ने ली मंत्री पद की शपथ. झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रहे है अर्जुन मुंडा
      • डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, सुब्रमन्यम चंद्रशेखर, थावरचंद गहलोत   
      • हरसिमरत कौर बादल ने लिया शपथ. 
      • रविशंकर प्रसाद ने की मंत्री पद की शपथ 
      • नरेंद्र सिंह तोमर ने ली शपथ 
      • रामविलास पासवान ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ.
      • सदानंद गौड़ा, निर्मला सीतारमण ने ली शपथ. 
      • नीतिन गडकरी ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ. 
      • अमित अनिलचन्द्र शाह ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ.
      • राजनाथ सिंह ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ. 
      • नरेंद्र दामोदरदास मोदी ने दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ  

    • राष्ट्रपति भवन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दूसरी बार लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ.  
    • मोदी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी और सोनिया गाँधी मौजूद. 
    • जनता दल यूनाइटेड के मोदी मंत्रिमंडल में फिलहाल शामिल ना होने की खबर.
    • नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंचे.
    • अर्जुन राम मेघवाल, स्मृति ईरानी, प्रकाश जावड़ेकर बनेंगे मंत्री.  
    • मुख़्तार अब्बास नकवी, डॉ हर्षवर्धन, गिरिराज सिंह, रामदास आठवले, रामविलास पासवान मंत्री बनेंगे.   
    • राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, पियूष गोयल, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण फिर से मंत्रिमंडल में.  
    • संभावित मंत्रियों के साथ नरेंद्र मोदी ने की मुलाकात, हुई चाय पर चर्चा  
    • नरेन्द्र मोदी दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री के पद और गोपनीयता की शपथ शाम 7 बजे लेंगे. मोदी मंत्रीमंडल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी मंत्री बनेंगे. वही पूर्व विदेश सचिव एस. जयशंकर भी मंत्री पद की शपथ लेंगे. 
    • VIDEO साभार PIB    

 

 

0Shares

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरे कार्यकाल के लिये आज शाम को नये मंत्रिपरिषद के साथ शपथ लेंगे. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मोदी और उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगियों को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में शपथ दिलाएंगे. इस बीच मंत्रियों के नाम को लेकर रहस्य बरकरार है. इधर, प्रधानमंत्री पद की दूसरी बार शपथ लेने से पहले गुरुवार सुबह पीएम मोदी राजघाट और अटल समाधि पहुंचे. उन्होंने महात्मा गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी. इसके बाद उन्होंने नेशनल वॉर मेमोरियल जाकर शहीदों को नमन किया. मोदी के साथ अमित शाह सहित कई अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे.

इसे भी पढे: नरेंद्र दामोदर दास मोदी आज दूसरी बार हिंदुस्तान की संभालेंगे बागडोर, प्रधानमंत्री पद की लेंगे शपथ

A valid URL was not provided.
0Shares

नई दिल्ली: नरेंद्र दामोदर दास मोदी गुरुवार को दूसरी बार हिंदुस्तान की संभालने बागडोर संभालेंगे. दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. 2014 की तरह ही इस बार भी प्रधानमंत्री मोदी और उनके मंत्रीमंडल का शपथ ग्रहण समारोह मेगा इवेंट होने वाला है. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 8000 मेहमानों को न्योता भेजा गया है. बाहरी मेहमानों में बांग्लादेश, श्रीलंका, म्यांमार, थाईलैंड, नेपाल और भूटान के प्रमुख शामिल होंगे. इसके अलावा सांसदों और सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी न्यौता दिया गया है.

जिन लोगों को प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में बुलाया गया है, उनमें BIMSTEC देशों के नेता, विपक्ष के सभी राजनेता, खेल की दुनिया के सितारे और बॉलीवुड के बड़े चेहरे शामिल हैं. आपको बता दें कि इससे पहले शपथ ग्रहण समारोह में 3500 से 5 हजार मेहमानों को ही निमंत्रण दिया जाता था.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में विदेशी मेहमानों, मुख्यमंत्रियों, राज्यपालों और अन्य विशिष्ट अतिथियों के आगमन को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम करते हुए दिल्ली पुलिस एवं सुरक्षा बलों के दस हजार जवानों को तैनात किया है.

0Shares

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल किया है. अब प्रधानमंत्री पद के लिए 30 मई को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरो पर है. विदेश मंत्रालय के अनुसार, पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए बिम्‍सटेक (BIMSTEC) के सभी प्रमुख नेताओं को आमंत्रित किया गया है. सभी प्रमुख नेताओं के शामिल होने की उम्‍मीद भी है.

विदेश मंत्रालय की ओर से BIMSTEC देशों के नेताओं को प्रधानमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया गया है.

BIMSTEC देशों में बांग्लादेश, म्यांमार, श्रीलंका, थाइलैंड, नेपाल और भूटान शामिल हैं. इसके अलावा विदेश मंत्रालय की ओर से मॉरिशस के प्रधानमंत्री और किर्गिस्तान रिपब्लिक के राष्ट्रपति को भी समारोह में शामिल होना का न्योता दिया गया है.A valid URL was not provided.

0Shares

New Delhi: संसद भवन के सेन्ट्रल हॉल में आयोजित बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित साह ने पार्टी के नेता का प्रस्ताव रखा जिसका राजनाथ सिंह और नितीन गडकरी समेत सभी सांसदों ने समर्थन किया. इसके बाद अध्यक्ष ने संसदीय दल के नेता के रूप में नरेंद्र मोदी के नाम की विधिवत घोषणा की.

इसके बाद अकाली दल के अध्यक्ष प्रकाश सिंह बदल ने NDA के नेता के रूप में नरेंद्र मोदी के नाम का प्रस्ताव दिया. जिसका समर्थन जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार, लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, समेत NDA के घटक दलों के नेता ने समर्थन किया. इसके साथ ही नरेंद्र मोदी NDA के नेता चुन लिए गए.

इसके बाद नरेंद्र मोदी रात 8 बजे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की. नरेंद्र मोदी ने NDA की सरकार बनाने का दावा राष्ट्रपति को पेश किया.

0Shares

New Delhi: मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील कुमार अरोड़ा ने निर्वाचन आयुक्त अशोक लवासा और सुशील चंद्रा के साथ आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द से मुलाकात की.

इस दौरान उन्होंने जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 73 की शर्तों के अनुरूप, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गई अधिसूचना की एक प्रति भी राष्ट्रपति को सौंपी, जिसमें 17वीं लोकसभा के लिए हुए आम चुनाव के परिणाम स्वरूप लोकसभा हेतु चुने गए सदस्यों के नाम शामिल हैं.

कुशल यातायात नियंत्रण के लिए राजेश सिंह को DIG करेंगे पुरस्कृत

राष्ट्रपति कोविन्द ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त और अन्य निर्वाचन आयुक्तों को, निर्वाचन प्रक्रिया और मानव इतिहास की विशालतम लोकतांत्रिक प्रक्रिया के सफल समापन पर बधाई दी है.

राष्ट्रपति ने उन करोड़ों मतदाताओं की भी प्रशंसा की, जिन्होंने इतनी बड़ी संख्या में निर्वाचन प्रक्रिया में हिस्सा लिया. राष्ट्रपति ने कहा कि उनका यह आचरण, हमारे संविधान के प्रति और सुदृढ़ लोकतांत्रिक परंपराओं के प्रति भारत की गहरी निष्ठा के अनुरूप ही रहा है.

0Shares

New Delhi: लोकसभा चुनाव में करारी हार के कारणों पर मंथन करने के लिए कांग्रेस की सर्वोच्च नीति निर्धारण इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक शनिवार को हुई. बैठक में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने इस्तीफे की पेशकश की. जिसे CWC ने सर्वसम्मति से नामंजूर कर दिया.

सीडब्ल्यूसी की बैठक में मुख्य रूप से हार के कारणों पर विचार हुआ. इस बारे में भी चर्चा हुई कि पार्टी को किस तरह से मजबूत किया जा सकता है.

इस बैठक में राहुल गांधी के अलावा संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और कार्यसमिति के अन्य सदस्य शामिल थे. बैठक के बाद कांग्रेस नेताओं ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी.

गौरतलब है कि कांग्रेस को इस लोकसभा चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है. वह 52 सीटों पर सिमट गई है. 2014 के चुनाव में 44 सीटें जीतने वाली पार्टी को इस बार बेहतर की उम्मीद थी, लेकिन उसकी उम्मीदों पर पानी फिर गया.

0Shares

नई दिल्लीः 2019 के चुनाव प्रकिया और नतीजों बाद नई सरकार के गठन के लिए सरगर्मी शुरू हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलकर पीएम पद से इस्तीफा दे दिया है. पीएम मोदी ने राष्ट्रपति से मिलकर अपना और मंत्रिपरिषद का इस्तीफा सौंपा और मौजूदा 16वीं लोकसभा को भंग करने की अनुशंसा की है. राष्ट्रपति ने नई सरकार के कार्यभार संभालने तक पीएम और मंत्रिपरिषद से कार्य जारी रखने के लिए कहा है.

इससे पहले केंद्रीय कैबिनेट की बैठक पीएम के दफ्तर में हुई. बैठक में मौजूदा सोलहवीं लोक सभा को भंग करने की अनुशंसा करने का फैसला हुआ. कैबिनेट की अनुशंसा राष्ट्रपति को भेजी गई है जिसके आधार पर 16वीं लोकसभा का कार्यकाल पूर्ण घोषित किया जाएगा. मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल वैसे 3 जून तक है.

0Shares