गुप्तकाशी: केदारनाथ धाम के यात्रियों के लिए हेली सेवाओं के लिए स्वीकृति मिल गयी है। डीजीसीए ने फिलहाल 9 हेली सेवाओं को केदारनाथ धाम के लिए स्वीकृति प्रदान की है।

हालांकि एक हेलीकॉप्टर एक दिन में केवल 24 यात्रियों को ही लेकर केदारनाथ धाम पहुंचेगा। सरकार की एसओपी के अनुसार एक दिन में केवल 800 के करीब तीर्थयात्री ही पंजीकरण के बाद केदारनाथ जाएंगे, लेकिन पंजीकरण के मुकाबले 40 फीसदी लोग ही धाम पहुंच रहे हैं।

यात्रियों की संख्या बढ़ाने के साथ ही अन्य समस्याओं के निराकरण के लिए सरकार हाईकोर्ट का रुख कर चुकी है। सोमवार को हाईकोर्ट का फैसला आने के बाद ही नई गाइड लाइन जारी होगी। फिलहाल हेली सेवा से तीर्थयात्री केदारनाथ पहुंच रहे हैं। यात्री ऑनलाइन हेली बुकिंग कर सकते हैं।

0Shares

अयोध्या:  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 29 अगस्त यानि रविवार को अपने तय कार्यक्रम के तहत जनपद आ रहे हैं। उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। उनके आने से 12 घंटे पहले ही अयोध्या नगरी को सील कर दिया जाएगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि राष्ट्रपति के आगमन को लेकर यहां की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से बदली रहेगी। शनिवार देर रात से राम नगरी को सुरक्षा व्यवस्था के तहत सील कर दी जाएगी। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए अयोध्या धाम व आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक प्रबन्ध किये गए हैं। जिन स्थानों पर राष्ट्रपति का कार्यक्रम होना है वहां पर अतिरिक्त फोर्स के साथ माउंटेड पुलिस, डॉग स्क्वायड, बम निरोध दस्ते को तैनात किया जायेगा। साथ ही ड्रोन कैमरे से आसपास के क्षेत्र की निगरानी की जायेगी। आयोजन स्थलों को भी सीसीटीवी कैमरे से लैस किया जायेगा है। कहा कि रविवार को अयोध्या से गोण्डा व गोखपुर को जाने वाला बाईपास पूर्ण रूप से खुला रहेगा। हाईवे पर आवागमन बाधित नहीं होगा।

0Shares

युगाब्ध-5123, विक्रम संवत 2078, राष्ट्रीय शक संवत-1943, सूर्योदय 05.50, सूर्यास्त 06.40, ऋतु – वर्षा

भाद्रपद कृष्ण पक्ष पंचमी, शुक्रवार, 27 अगस्त 2021 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

मेष राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। परिश्रम से सभी कामों में सफलता मिलेगी और बिगड़े हुए काम बन सकते हैं। कारोबार में आर्थिक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे, लेकिन खर्च की अधिकता से चिंता बढ़ जाएगी। विपरीत लिंगीय से बातचीत करते समय सावधान रहें। गलत शब्दों का प्रयोग परेशानी में डाल सकता है। सामाजिक कार्यों में रुचि बनी रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। वाद-विवाद में न पड़ें।

वृषभ राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। मेहनत के बेहतर परिणाम सामने आएंगे। शरीर में नया जोश और उत्साह देखने को मिलेगा और सभी कार्य आसानी से पूरा करेंगे। रुके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश फायदेमंद रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त होगी। दैनिक कार्यों से समय निकालकर पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं, जिससे समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

मिथुन राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कठिन परिश्रम के बावजूद कार्यों में आशानुरूप सफलता नहीं मिलेगी, जिससे मन उदास रह सकता है। स्वास्थ्य एवं अन्य घरेलू समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। नौकरी अथवा व्यवसाय में भी सफलता के अवसर तो मिलेंगे, लेकिन कार्यभार की अधिकता से ऐसे मौके हाथ से निकल सकते हैं। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और यात्रा पर जाने से बचें।

कर्क राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में मुनाफा रहेगा। आकस्मिक धनलाभ के योग रहेंगे। कार्यभार की अधिकता रहेगी और मेहनत का प्रतिफल भी प्राप्त होगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने बचें, वरना मौका हाथ से निकल सकता है। शेयर बाजार और प्रॉपर्टी में निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। बुजुर्गों कि सेवा करने से शुभ फल प्राप्त होगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, परिजनों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं।

सिंह राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा, लेकिन कार्यभार की अधिकता से तनाव भी बढ़ेगी। कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा वाद-विवाद में फंस सकते हैं। परिवार में कलह हो सकती है। निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। परिजनों और मित्रों को पूरा सहयोग मिलेगा। परिजनों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है।

कन्या राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार अच्छा रहेगा, लेकिन अनावश्यक खर्च भी बढ़ेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। स्वभाव में कठोरता और रुखेपन पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, अन्यथा पूरा दिन खराब हो सकता है। बेवजह लोगों से विवाद होने की संभावना रहेगी। यात्रा लाभकारी साबित हो सकती है। काम के प्रति जिम्मेदारी को समझें और रुके हुए अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाएं। रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

तुला राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, जिससे समाज में मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार और नौकरी में सहयोगियों का पूरा सहयोग मिलेगा। कठिन परिश्रम से सभी कार्य सफल होंगे। अनावश्यक खर्च की अधिकता रहेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में मन लगाना मुश्किल होगा। कार्यभार बढऩे से मानसिक और शारीरिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और यात्रा पर जाने से बचें।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में उतार-चढ़ाव रहेगा और व्यर्थ के कामों में अधिक समय खराब हो सकता है। बुजुर्गों की सलाह लेकर काम करेंगे, तो सफलता के साथ ज्यादा लाभ के अवसर मिलेंगे। प्रलोभन के चक्कर में न पड़ें तो बेहतर रहेगा। सहकर्मियों का पूरा सहयोग नहीं मिल पाएगा, जिससे कार्यक्षेत्र में निराशा का सामना करना पड़ सकता है। परिजनों के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बनाते हैं तो अच्छा होगा। लेन-देन से बचना होगा। परिवार में शांति का माहौल रहेगा।

धनु राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। कठिन परिश्रम से अच्छे व अनुकूल परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें, अन्यथा व्यवसाय में नुकसान हो सकता है और नौकरी में अधिकारियों की डांट खानी पड़ सकती है। कार्य स्थल पर सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

मकर राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम से धनलाभ के अवसर सुलभ होंगे। मन में उत्साह और शरीर में नई ऊर्जा का अनुभव करेंगे। अनैतिक रूप से धन कमाने के प्रयास लाभ तो देंगे, लेकिन बाद में समस्या खड़ी कर सकते हैं। नौकरी वाले लोग अधिकारी वर्ग से सतर्क रहें। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार के साथ भी अच्छा समय व्यतीत होगा। महमानों का आगमन होगा। खान-पान का ध्यान रखें, यात्रा को टालें।

कुम्भ राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्य-व्यवसाय में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जिससे मन बेचैन रहेगा और किसी कार्य को करने में मन नहीं लगेगा। धन की आमद सामान्य रहेगी। कारोबार में जोखिम लेने से बचना होगा, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है। सहकर्मी सामने से हितैषी बनेंगे, लेकिन पीछे से गड़बड़ कर सकते है। परिवार के साथ सम्बन्ध अच्छा रहेगा। बाहर घूमने जाने का अवसर मिल सकता है। अनावश्यक नोक-झोंक से दूर रहें।

मीन राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आय-व्यय में संतुलन बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। नए लोगों से सम्पर्क बढ़ेगा। जमीन-जायदाद संबंधी मामले निपटेंगे। परिवार के सदस्यों को पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापारी धन की उगाही को लेकर चिंतित रहेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखने से बेवजह के विवाद से बच सकते हैं। परिवार में कलह होने की संभावना रहेगी। खान-पान पर नियंत्रण रखें।

0Shares

Chhapra: रक्षा बंधन का त्योहार रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. रक्षा बंधन का त्योहार भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है.

इस खास दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधते हुए उनके उज्जवल भविष्य और लंबी आयु की कामना करती हैं. वहीं भाई रक्षा सूत्र का धर्म निभाते हुए बहन की रक्षा का वादा करते हैं.

 

0Shares

युगाब्ध-5123, विक्रम संवत 2078, राष्ट्रीय शक संवत-1943, सूर्योदय 05.50, सूर्यास्त 06.40, ऋतु – वर्षा

श्रावण शुक्ल पक्ष चतुर्दशी, शनिवार, 21 अगस्त 2021 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

मेष राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। अचानक धनलाभ के योग बन रहे हैं। कारोबार में बड़ों का सहयोग प्राप्त होगा। काम के नये अवसर प्राप्त होंगे। यात्रा का योग भी बन सकता है। नई योजनाएं लाभ देंगी। जल्दबाजी में लिये गए निर्णय नुकसान करा सकते हैं। परिवार में विवाद होने की संभावना है। परिजनों से बहस भी हो सकती है। स्टूडेंट्स को मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं, इसलिए खान-पान का ध्यान रखें।

वृषभ राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। आकस्मिक धनलाभ के योग रहेंगे। पुराने निवेश, पुराने दोस्तों या सम्बंधों से लाभ मिल सकता है। शेयर और प्रापर्टी में निवेश से अच्छा मुनाफा होगा। नौकरी में स्थिति अच्छी नहीं रहेगी। घर-परिवार की भी समस्या रहेगी। साझेदारी के बिजनेस में बड़ा फायदा मिलने के योग हैं। हल्के विषयों की पढ़ाई में मन लगेगा। छात्रों को अच्छी सफलता मिल सकती है। सेहत अच्छी रहेगी। परिवार का माहौल सुखमय रहेगा।

मिथुन राशि :- आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में थोड़ा परेशान होना पड़ सकता है। व्यवसाय में दूसरों पर निर्भरता नुकसान पहुंचा सकती है। इसीलिए कठिन परिश्रम से स्वयं अपने कार्यों को निपटाएं। सहयोगियों से मदद ले सकते हैं। निवेश का कारोबार लाभदायक रहेगा। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। मानसिक तनाव हो सकता है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। परिवार का माहौल भी सुखमय रहेगा। यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार मध्यम रहेगा। शेयर बाजार से लाभ मिलने की संभावना रहेगी। मेहनत से कार्यों में सफलता मिलेगी। नया निवेश करने से बचें। पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। विरोधी शांत होंगे। कार्य की गति बनाए रखें। फालतू चिंता से बचें। पार्टनर की मदद से धन लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोग विरोधियों से परेशान रहेंगे। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। सेहत भी थोड़ी ठीक रहेगी। पुराने रोगों में आराम मिलेगा।

सिंह राशि :- व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। अपनी मेहनत पर भरोसा रखें। कारोबार विस्तार की नई योजना बना सकते हैं। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। निवेश से बचें। स्टूडेंट्स को मेहनत के बावजूद कम परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। परिवार का माहौल सुखमय रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कानूनी अड़चन दूर होगी। किसी काम पर ध्यान केंद्रित करने में परेशानी महसूस करेंगे।

कन्या राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ के अवसर बनेंगे। रुका हुआ धन वापस आएगा। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। अपनी काबलियत से कठिनाइयों से बाहर निकल सकेंगे। कार्यशैली में सुधार होगा। व्यापार में पुराने निवेशों से लाभ प्राप्त होगा। खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। बेवजह किसी से तर्क-वितर्क न करें, अन्यथा विवादों में फंस सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग प्रसन्नता देगा। मानसिक और शारीरिक थकान हो सकती है।

तुला राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। अचानक लाभ के योग बनेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। व्यापारिक यात्रा लाभदायक रहेगी। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी से लाभ होगा। नई योजनाएं लाभ देंगी। अपनी तबीयत का विशेष ध्यान दें। सोच-समझकर काम करें, अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। क्रोध की अधिकता रहेगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। परिवार के साथ घूमने-फिरने में समय बिता सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए अच्छा समय है। मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। दिया धन वापस मिल सकता है। निवेश से अच्छा लाभ होगा। परिश्रम से किये गए कार्य सफल होंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ हिस्सा लेंगे, जिससे समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वरिष्ठ लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। सेहत थोड़ी नासाज हो सकती है। बोलचाल, स्वभाव और चिड़चिड़ाहट पर काबू रखें। कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति बन सकती है। जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। जोखिम लेने से बचें।

धनु राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। आकस्मिक धनलाभ के योग रहेंगे। व्यवसाय में सोच-समझकर लिये गये निर्णय लाभदायक रहेंगे और योजनाएं सफल होंगी। धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं। कारोबार या दफ्तर से जुड़े काम को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। अधिक परिश्रम से शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। इसका असर रिश्तों पर पड़ सकता है। दोस्तों की अनदेखी न करें।

मकर राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। धनलाभ के योग बन रहे हैं। कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन कड़ी मेहनत से कार्यों में सफलता मिलेगी। यात्राएं लाभकारी रहेंगी। अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति कमजोर होने की संभावना रहेगी। जितनी मेहनत करेंगे उतना फल प्राप्त होगा। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति हो सकती है। दूसरों के काम में दखल न दें, परेशानी में पड़ सकते हैं। दौड़-धूप करने से थकान महसूस होगी। परिवार में कलह भी हो सकती है।

कुम्भ राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। जैसा कर्म करेंगे, वैसा फल प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र और बिजनेस में अचानक फायदा हो सकता है, लेकिन सोच-विचारकर निर्णय लेने की आवश्यकता है। कुछ मामलों को लेकर मन में भ्रम और अनिश्चितता का माहौल रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश फायदेमंद रहेगा। छोटी परेशानियों से मुकाबला करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। यात्रा सफल रहेगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्याथियों के समय अच्छा रहेगा। सेहत को लेकर परेशान होना पड़ सकता है।

मीन राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। नौकरी और बिजनेस में अचानक बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। काम में परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। नये काम के अवसर मिलेंगे। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक रहेगा। व्यवसाय मंदा चलेगा और व्यय बढ़ेगा। कुछ कामों में फालतू पैसा भी खर्च हो सकता है। क्रोध की अधिकता परेशानी में डाल सकती है। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। सेहत में मामूली उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।

0Shares

शुक्रवार का राशिफल

युगाब्ध-5123, विक्रम संवत 2078, राष्ट्रीय शक संवत-1943, सूर्योदय 05.50, सूर्यास्त 06.40, ऋतु – वर्षा

श्रावण शुक्ल पक्ष त्रयोदशी, शुक्रवार, 20 अगस्त 2021 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

मेष राशि :- आज का दिन शुभ रहेगा। लंबे समय से फंसा हुआ धन वापस मिलेगा। खिलाडिय़ों के लिए समय अच्छा रहेगा। कारोबार में लाभ मिलेगा और नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिलेगी। काम ज्यादा होने से ऑफिस में ज्यादा समय देना पड़ेगा। अपने ज्ञान से दूसरों को काफी प्रभावित करेंगे। परिवार वालों के साथ समय बिता सकते हैं। इससे आपको काफी प्रसन्नता की अनुभूति होगी और परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है।

वृषभ राशि :- कारोबारियों के लिए आज का दिन शुभ है। प्रॉपर्टी में निवेश अच्छा रहेगा। धनलाभ के नए रास्ते खुलेंगे। व्यापार-धंधे में अच्छा लाभ मिलने के योग हैं। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। यह यात्रा परिजनों या दोस्तों के साथ भी कर सकते हैं। इस यात्रा में काफी अच्छे अनुभव मिलेंगे, जिन्हें हमेशा याद रहेंगे। परिवार का वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। खान-पान में सावधानी बरतें।

मिथुन राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। परिजनों और मित्रों की मदद से धनलाभ की प्राप्ति होगी। रोजगार मिलने संबंधी खुशखबरी मिलने से परिवार के सभी सदस्य खुश रहेंगे। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। किसी सामाजिक समारोह में भाग ले सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों से सावधान रहें। वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। यात्रा पर जाने से बचना होगा और स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है।

कर्क राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आफिस में तरक्की मिल सकती है। कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। लेकिन अनावश्यक खर्च भी अधिक रहेगा। कहीं घूमने जा सकते हैं। परिवार वालों के साथ पिकनिक पर भी जा सकते हैं और आफिस के काम से विदेश यात्रा भी करनी पड़ सकती है। यह यात्रा आपके लिए फायदेमंद रहेगी। परिवारजनों से दिल की बात साझा कर सकते हैं। अनावश्यक चीजों को खरीदने से बचें, व्यर्थ में पैसे व्यय होंगे।

सिंह राशि :- आज का दिन शुभ रहेगा। आपका रुझान धार्मिक कार्यों की अधिक रहेगा। अध्यात्म में लगाव बढ़ सकता है। दूसरों के साथ बड़ी ही विनम्रता के साथ पेश आएंगे, जिससे स्वभाव में स्वयं भी बदलाव महसूस करेंगे और नया अनुभव भी मिलेगा। आर्थिक प्रयोजन के लिए किये कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार के लोगों से काम में सहयोग मिलेगा। अपनी प्रतिभा पर भरोसा रखकर कार्य करें, सफलता अवश्य मिलेगी और सभी काम पूरे होंगे।

कन्या राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। संपत्ति के मामले में बड़े फैसले हो सकते हैं। कारोबार में धन लाभ होगा। जो बेरोजगार चल रहे हैं, उनके लिए नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। वे अवसर का लाभ उठा सकते हैं। दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं। इस दौरान किसी दोस्त से बिगड़े हुए रिश्ते भी सुधार सकते हैं। इस मुलाकात में पुरानी यादों को साझा कर सकते हैं। ध्यान आध्यात्म की तरफ रूझान बढ़ेगा। यात्रा पर जाने से बचें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

तुला राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलेगा। विदेश यात्रा का योग बन सकता है। नौकरी में तरक्की के योग हैं। अधिक परिश्रम करने से थकान महसूस करेंगे। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। नये कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। वाणी पर संयम और क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा बेवजह विवाद में फंस सकते हैं। यात्रा सुखद होगी। मांगलिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। पिता के कारोबार में सहयोग करेंगे। आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। पारिवारिक रिश्ते मजबूत बनेंगे। राजनीति से जुड़े लोग किसी सामाजिक कार्य में हिस्सा लेंगे। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। मेहनत से किये कार्यों में सफलता मिलेगी। दूसरों का समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करेंगे। अपना निर्णय काफी सोच-समझकर लें। आपके फैसले से कई लोगों का भला हो सकता है। सोचे हुए सभी कार्य पूरे होंगे।

धनु राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा होने से आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। कृषि से जुड़े लोगों को अच्छा फायदा होगा। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। इस यात्रा से मानसिक रूप से शांति मिलेगी। अपनों के साथ अपनी पुरानी यादें साझा करेंगे, जिससे सुखद अनुभूति महसूस करेंगे। करियर की नई शुरुआत होने के योग बनेंगे। कसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। नए लोगों से मिलने से फायदा होगा।

मकर राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। आय की तुलना व्यय की मात्रा अधिक रहेगी। कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, ये समस्याएं छोटी-छोटी होंगी, ऐसे में आप खुद को मानसिक रूप से शांत रखने का प्रयास करें। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा हानि हो सकती है। जो भी काम करें, मेहनत से करें, सफलता अवश्य मिलेगी। जीवनसाथी के साथ बातचीत में थोड़ी नरमी बरतें। सूझ-बूझ से काम लेने से आर्थिक मसले हल होंगे।

कुम्भ राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबारियों को लाभ मिलेगा। नौकरी में तरक्करी हो सकती है। उच्च अधिकारियों और सहयोगियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। मेहनत से किये प्रयासों में सफलता हासिल होगी। नये लोगों को काफी कुछ सीखने को मिलेगा और काम में सफलता मिलेगी। किसी पुराने दोस्त के मिलने से मन में उत्साह बना रहेगा, पुरानी यादें ताजा होंगी। व्यवहार में थोड़ा परिवर्तन जरूरी है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, यात्रा पर जाने से बचें।

मीन राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्य में सफलता भी मिलेगी। कारोबारियों को धनलाभ होगा और आय के नए स्रोत मिलेंगे। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। आय में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। कोई अनचाही समस्या सामने आ सकती है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं। अपनी समस्या के समाधान के लिए दोस्तों से मदद मांग सकते हैं। दोस्तों से भरपूर मदद मिलेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। धार्मिक आयोजन कर सकते हैं।

0Shares

युगाब्ध-5123, विक्रम संवत 2078, राष्ट्रीय शक संवत-1943, सूर्योदय 05.50, सूर्यास्त 06.40, ऋतु – वर्षा

श्रावण शुक्ल पक्ष द्वादशी, गुरुवार, 19 अगस्त 2021 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

मेष राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार-धंधे में आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। नौकरी में तरक्की होगी। नये कार्यों की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक रहेगा। बौद्धिक प्रवृतियों एवं चर्चाओं में दिन बीतेगा। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। स्त्री मित्रों से सहयोग मिलेगा। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और यात्रा पर जाने से बचें। धार्मिक आयोजनों में शामिल हो सकते हैं।

वृषभ राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। अधिक परिश्रम से सफलता मिलेगी, लेकिन धनहानि और यशहानि होने की संभावना है, जिससे मन चिंताग्रस्त रहेगा। परिवार में कलह और संबंधियों से अनबन के योग रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंता सताएगी। परिजनों के साथ घूमने जाएं और शांतिपूर्ण दिन व्यतीत करना बेहतर रहेगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। अपने रिश्ते में नई ताजगी का अनुभव करेंगे, लेकिन विवाद की स्थिति से बचना होगा।

मिथुन राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। नये कार्यों की शुरुआत करने के लिए अच्छा समय है। धनलाभ के योग बन रहे हैं। आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं, जो कि लाभदायक रहेगी। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। पुराने मित्रों और स्नेहीजनों से मुलाकात हो सकती है। छोटे प्रवास पर जाना हो सकता है। खान-पान पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अपने साथी के प्रति अत्यधिक लगाव की अनुभूति करेंगे।

कर्क राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। कारोबार अच्छा रहने से मन में प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। परिवार के लोगों के साथ विवाद से गृहस्थ वातावरण को हानी पहुंच सकती है। छात्रों को अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। अपने साथी के साथ रिश्ते में आई कड़वाहट दूर होगी। प्रेम के लिहाज से आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद में पड़ सकते हैं। यात्रा पर जाने से बचें।

सिंह राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। आर्थिक रूप से दिन लाभदायक रहेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा और नौकरी में तरक्की मिल सकती है। शारीरिक एवं मानसिक रूप से उत्साहित रहेंगे। मित्रों के साथ सैर-सपाटे पर जा सकते हैं। दांपत्यजीवन सुखमय होगा। परिवार में मांगलिक आयोजन हो सकते हैं। आज ऐसे लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो व्यापार में लाभ दिलाएंगे। यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

कन्या राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार-धंधे में लाभ मिलने के योग रहेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्चों में भी इजाफा होगा। धार्मिक कार्यों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है। मानसिक व्याकुलता अधिक रहेगी। स्वजनों से दूर रहें, क्योंकि उनसे मनमुटाव हो सकते हैं। प्रॉपर्टी और कोर्ट-कचहरी के कार्यों को सावधानीपूर्वक करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपनी पुरानी यादों को ऐसे लोगों से साझा करेंगे, जिससे आपके रिश्ते बहुत गहरे हैं।

तुला राशि :- आज का मिला-जुला रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ लाभ मिलेगा। आकस्मिक धनलाभ के योग हैं। गुस्से पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें। गैर-जरूरी बातों पर ध्यान न दें, अन्यथा अपने साथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। स्नेहीजनों, आत्मजनों एवं मित्रों के साथ सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है, जो लाभदायक रहेगी। किसी रमणीय स्थल की सैर पर जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन शुभ रहेगा। कारोबारियों को आर्थिक लाभ मिलने के योग रहेंगे। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। उच्च अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। अपूर्ण कार्य पूर्ण होने की संभावना है। पुराने पार्टनर से मुलाकात हो सकती है, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। पार्टनर से मिलना लाभदायक रहेगा। नए कार्यों का आयोजन कर पाएंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। परिवार का माहौल अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

धनु राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन सहकर्मियों के सहयोग से काम सफल होंगे। मानसिक और शारीरिक रूप से थकान महसूस करेंगे। खान-पान का ध्यान रखें। ऐसी बातें बोलने से बचें, जिससे किसी को ठेस न लगे। परिवार में मामलू बात पर विवाद हो सकता है। पुराने दोस्तों से मुलाकात होने की संभावना है। मानसिक रूप से दुविधाओं और उलझनों में फंसे रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से चिंता रहेगी।

मकर राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में अच्चा मुनाफा मिल सकता है, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से चिंतित रहेंगे। नये कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। राह में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ घूमने जा सकते हैं। क्रोध से दूर रहने की कोशिश करें। अनैतिक विचारों पर संयम रखें, अन्यथा काम बिगड़ सकते हैं। सरकारी कार्यों में विघ्न आएंगे। मानसिक अस्वस्थता रहेगी।

कुम्भ राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक जीवन में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में विवाद हो सकता है एवं कारोबार के क्षेत्र में भागीदारों के बीच मनमुटाव हो सकता है। आपको अपने पार्टनर और परिवार के लोगों से भी प्यार मिलेगा। इसके चलते पूरे दिन प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। परिजनों के साथ यात्रा अथवा पिकनिक पर जा सकते हैं। इसलिए आज पूरे दिन का लुत्फ उठाएं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खान-पान पर ध्यान दें।

मीन राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार में आर्थिक रूप से लाभ होगा और नौकरी में तरक्की मिल सकती है। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। आपके अनुरूप कार्य होने से मन प्रसन्न रहेगा। सेहत की परिस्थिति में सुधार आएगा। सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। रोमांस के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। उस व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपके प्रति आकर्षित है।

0Shares

Chhapra: जिलाधिकारी ने कहा है कि मुहर्रम त्यौहार मनाने पर किसी प्रकार का रोक नहीं है। लोग अपने घरों में केवल अपने परिवार के सदस्यों के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए धार्मिक आयोजन कर सकते हैं।

डीएम ने संबंधित प्रशासनिक पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों, थानाध्यक्ष को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र के लोगों /अखाड़ा के आयोजकों को स्पष्ट मैसेज दें कि ताजिया/ सिपर सार्वजनिक स्थल या इमामबाड़ा पर नहीं बनाया जाएगा।

कर्बला में किसी प्रकार का सार्वजनिक आयोजन कार्यक्रम पर प्रतिबंध रहेगा तथा लोगों का जमावड़ा नहीं होगा। डीजे/ लाउडस्पीकर लगे वाहनों पर किसी प्रकार का लाउडस्पीकर नहीं बजेंगे।

0Shares

बुधवार का राशिफल

युगाब्ध-5123, विक्रम संवत 2078, राष्ट्रीय शक संवत-1943, सूर्योदय 05.50, सूर्यास्त 06.40, ऋतु – वर्षा

श्रावण शुक्ल पक्ष एकादशी, बुधवार, 18 अगस्त 2021 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

मेष राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है, खर्चों की अधिकता रहेगी। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ प्रवास या पर्यटन का योग है। शारीरिक स्वास्थ्य बना रहेगा। गृहस्थ जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें। अनावश्यक खर्च और परिवार में वाद-विवाद से बचें। नकारात्मक मानसिकता आपको नुकसान पहुंचा सकती है। सामाजिक कार्यों में अपने को व्यस्त रखें। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है।

वृषभ राशि :- आज का दिन लाभदायक रहेगा। निवेश करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। शारीरिक व मानसिक रूप से उत्तम रहेगा। परिजन व पड़ोसियों से बहस करने से बचें, क्योंकि कोई छोटी सी बहस भी बड़े झगड़े में परिवर्तित हो सकती है। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना है। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। अपनी नई सोच की वजह से कार्य में नयापन ला सकेंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने का योग हो सकता है। नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं।

मिथुन राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक कार्यों में सरकारी हस्तक्षेप बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। अधिक परिश्रम करने पर सफलता मिलेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च भी अधिक बढ़ेगा। पारिवारिक शांति बनाए रखने के लिए निरर्थक वाद-विवाद करने से बचें। संतान या रिश्तेदारों से अनबन हो सकती है। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। खान-पान का ध्यान रखें। यात्रा पर जाने से बचें।

कर्क राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। खुद पर संयम रखें। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। दोस्तों से मुलाकात होगी और उनके सहयोग से लाभ प्राप्त होगा। धन और यश की हानि होने की संभावना है। शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थ्य का ध्यान रखें। किसी रिश्तेदार के घर मांगलिक प्रसंग में जा सकते हैं। दांपत्य जीवन का सुख और आनंद मिलेगा।

सिंह राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। मित्रों के सहयोग से कारोबार में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। बड़े कार्यों में सफलता हासिल होगी। कुछ पुराने मित्रों से संपर्क बन सकते हैं। आय के स्रोत विकसित होंगे। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम बरतें। धार्मिक कार्यों में खर्च होने की संभावना है। नए कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। सरकारी क्षेत्र में लाभ मिलेगा। परिवार के सदस्यों के बीच पुराना तनाव खत्म होगा और रिश्ते मजबूत बनेंगे।

कन्या राशि :- आज का दिन शुभ फलदायक रहेगा। आर्थिक लाभ मिल सकता है। नौकरी तथा कारोबार के क्षेत्र में धनलाभ के योग हैं। परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन प्राप्ति हो सकती है। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। शारीरिक, मानसिक स्वस्थ और उत्साही बने रहेंगे। अपनी वाणी पर संयम बरतें। नए कार्यों को शुरू करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। संतान पक्ष की ओर से मन खुश रहेगा। अपने दोस्तों के साथ खूब मौज-मस्ती कर सकेंगे।

तुला राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। आकस्मिक धनलाभ के योग हैं। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। नए कार्य शुरू करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। धन संबंधित लेन-देन में सतर्क बरतें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धार्मिक कार्य तथा किसी यात्रा पर जा सकते हैं। दफ्तर में कार्यभार के कारण थकान महसूस हो सकती है। शारीरिक और मानसिक रूप से व्याकुलता का अनुभव रहेगा। परिवार के साथ समय गुजारेंगे और खूब मजा करेंगे। रिश्तों में मजबूती भी आएगी।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। मन अशांत और शरीर थोड़ा थकान से भरा रहेगा। आर्थिक लाभ होगा, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे की संभावना रहेगी। वाहन के रख-रखाव में खर्च बढ़ेंगे। अपनी भावनाओं को वश में रखें। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। वाणी पर संयम बरतें। क्रोध से काम बिगड़ सकते हैं। धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकता है। बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की सहायता करेंगे, जिससे आपको खुशी मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

धनु राशि :- आज का दिन अच्छा बीतेगा। आकस्मिक धनलाभ होने की भी संभावना है। दोस्तों से लाभ हो सकता है। नौकरी-पेशे वाले लोगों को लाभ होगा। सहकर्मियों से लाभ मिलेगा। अपने कार्यों से आपको यश की प्राप्ति होगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें और खान-पान पर विशेष ध्यान दें। घर में परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। सोच समझ कर लिए गए फैसले आपको खुशी देंगे।

मकर राशि :- आज का दिन शुभ रहेगा। पूरा दिन अद्भुत अनुभव व जोश से भरा रहेगा। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। अधिकारी आप के कार्य से संतोष का अनुभव करेंगे। मित्रों और प्रियजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा। नए वाहन का सुख मिल सकता है। आर्थिक दृष्टि से लाभ रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी। प्रियजनों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

कुम्भ राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक लाभ के योग रहेंगे, लेकिन परिश्रम की भी अधिकता रहेगी। नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। परिवार में कलह होने की संभावना है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। मानसिक तथा शारीरिक स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। अधिक धन खर्च हो सकता है। सामाजिक समारोह में भाग लें और नए दोस्त बनाने में समय व्यतीय करें।

मीन राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। आकस्मिक धनलाभ मिल सकता है। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात आनंदायक रहेगी। छात्रों के लिए अच्छा समय है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। आपके द्वारा परोपकार का कार्य हो सकता है। अनावश्यक धन खर्च होने की संभावना है। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। मेहनत से किये गये काम सफल होंगे और आपकी अलग पहचान बनेगी।

0Shares

भोपाल: पवित्रा एकादशी का व्रत बुधवार 18 अगस्त को है। एकादशी तिथि पूरे दिन रहेगी। यह व्रत पुरुष और महिला दोनों द्वारा किया जा सकता है। नि:संतान दंपति इस एकादशी के व्रत को करें और भगवान विष्णु का ध्यान व पूजा-अर्चना श्रद्धा भाव से करते हैं तो उन्हें उत्तम गुणों वाली संतान की प्राप्ति होती है। अगर संतान को किसी प्रकार का कष्ट है तो भी यह व्रत रखने से सभी कष्ट दूर होते हैं।

पवित्रा एकादशी व्रत के विषय में श्रीकैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट के प्रधान महंत रोहित शास्त्री ज्योतिषाचार्य ने बताया एक वर्ष में 24 एकादशी होती हैं, लेकिन जब अधिकमास (मलमास) आता है तब इनकी संख्या बढ़कर 26 हो जाती है। श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को पवित्रा एवं पुत्रदा एकादशी के नाम से जाना जाता हैं। पवित्रा एकादशी व्रत के करने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति, दीर्घायु, कई गायों के दान के बराबर फल की प्राप्ति होती है और समस्त पापों से मुक्ति मिलती है। संतान दीर्घायु होती है।

उन्होंने बताया कि साल में दो बार पुत्रदा एकादशी आती है। एक श्रावण शुक्ल पक्ष और दूसरी पौष मास के शुक्ल पक्ष को। पवित्रा एकादशी व्रत का पारण 19 अगस्त गुरुवार द्वादशी तिथि के दिन सुबह छह बजकर 34 मिनट से सुबह आठ बजकर 27 मिनट तक किया जा सकता है। पारण के बाद किसी जरूरतमंद व्यक्ति या ब्राह्मण को भोजन कराकर कुछ दान-दक्षिणा जरूर दें। इस दिन जो व्यक्ति दान करता है वह सभी पापों का नाश करते हुए परमपद प्राप्त करता है। इस दिन ब्राह्मणों एवं जरूरतमंद को मिष्ठानादि, दक्षिणा सहित यथाशक्ति दान करें। कोरोना महामारी के चलते घर में ही स्नान एवं घर के आस पास जरूरतमंद को दान करें।

महंत रोहित शास्त्री ने कहा कि एकादशी के दिन “ॐ नमो वासुदेवाय” मंत्र का जाप करना चाहिए। हिन्दू सनातन धर्म में एकादशी व्रत का मात्र धार्मिक महत्त्व ही नहीं है, इसका मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के नजरिए से भी बहुत महत्त्व है। एकादशी का व्रत भगवान विष्णु की आराधना को समर्पित होता है। यह व्रत मन को संयम सिखाता है और शरीर को नई ऊर्जा देता है।

एकादशी व्रत पूजन विधि :-
शारीरिक शुद्धता के साथ ही मन की पवित्रता का भी ध्यान रखना चाहिए। एकादशी के व्रत को विवाहित अथवा अविवाहित दोनों कर सकते हैं। एकादशी व्रत के नियमों का पालन दशमी तिथि से ही शुरु हो जाता है। दशमी तिथि को सात्विक भोजन ग्रहण कर अगले दिन एकादशी पर सुबह जल्दी उठें और शुद्ध जल से स्नान के बाद सूर्यदेव को जल का अर्घ्य देकर व्रत का संकल्प लें। पति पत्नी संयुक्त रूप से लक्ष्मीनारायण जी की उपासना करें।

पूजा के कमरे या घर में किसी शुद्ध स्थान पर एक साफ चौकी पर श्रीगणेश, भगवान लक्ष्मीनारायण की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें। इसके बाद पूरे कमरे में एवं चौकी पर गंगा जल या गोमूत्र से शुद्धिकरण करें। चौकी पर चांदी, तांबे या मिट्टी के कलश (घडे) में जल भरकर उस पर नारियल रखकर कलश स्थापना करें, उसमें उपस्थित देवी-देवता, नवग्रहों, तीर्थों, योगिनियों और नगर देवता की पूजा आराधना करनी चाहिए।

इसके बाद पूजन का संकल्प लें और वैदिक मंत्रों एवं विष्णु सहस्रनाम के मंत्रों द्वारा भगवान लक्ष्मीनारायण सहित समस्त स्थापित देवताओं की षोडशोपचार पूजा करें। इसमें आवाह्न, आसन, पाद्य, अर्घ्य, आचमन, स्नान, वस्त्र, सौभाग्य सूत्र, चंदन, रोली, हल्दी, सिंदूर, दुर्वा, बिल्वपत्र, आभूषण, पुष्प-हार, सुगंधितद्रव्य, धूप-दीप, नैवेद्य, फल, पान, तिल, दक्षिणा, आरती, प्रदक्षिणा, मंत्रपुष्पांजलि आदि करें। व्रत की कथा करें अथवा सुने। तत्पश्चात प्रसाद वितरण कर पूजन संपन्न करें।

एकादशी के दिनों में इन बातों का रखें खास ख्याल
एकादशी के दिन किसी भी प्रकार की तामसिक वस्तुओं का सेवन नहीं करना चाहिए, ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए, इन दिनों में शराब आदि नशे से भी दूर रहना चाहिए, व्रत रखने वालों को इस व्रत के दौरान दाढ़ी-मूंछ और बाल नाखून नहीं काटने चाहिए, व्रत करने वालों को पूजा के दौरान बेल्ट, चप्पल-जूते या फिर चमड़े की बनी चीजें नहीं पहननी चाहिए, काले रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए, किसी का दिल दुखाना सबसे बड़ी हिंसा मानी जाती है, गलत काम करने से आपके शरीर पर ही नहीं बल्कि आपके भविष्य पर भी दुष्परिणाम होते हैं।

0Shares

युगाब्ध-5123, विक्रम संवत 2078, राष्ट्रीय शक संवत-1943, सूर्योदय 05.50, सूर्यास्त 06.40, ऋतु – वर्षा

श्रावण शुक्ल पक्ष दशमी, मंगलवार, 17 अगस्त 2021 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

मेष राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है, खर्चों की अधिकता रहेगी। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ प्रवास या पर्यटन का योग है। शारीरिक स्वास्थ्य बना रहेगा। गृहस्थ जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें। अनावश्यक खर्च और परिवार में वाद-विवाद से बचें। नकारात्मक मानसिकता आपको नुकसान पहुंचा सकती है। सामाजिक कार्यों में अपने को व्यस्त रखें। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है।

वृषभ राशि :- आज का दिन लाभदायक रहेगा। निवेश करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। शारीरिक व मानसिक रूप से उत्तम रहेगा। परिजन व पड़ोसियों से बहस करने से बचें, क्योंकि कोई छोटी सी बहस भी बड़े झगड़े में परिवर्तित हो सकती है। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना है। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। अपनी नई सोच की वजह से कार्य में नयापन ला सकेंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने का योग हो सकता है। नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं।

मिथुन राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक कार्यों में सरकारी हस्तक्षेप बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। अधिक परिश्रम करने पर सफलता मिलेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च भी अधिक बढ़ेगा। पारिवारिक शांति बनाए रखने के लिए निरर्थक वाद-विवाद करने से बचें। संतान या रिश्तेदारों से अनबन हो सकती है। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। खान-पान का ध्यान रखें। यात्रा पर जाने से बचें।

कर्क राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। खुद पर संयम रखें। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। दोस्तों से मुलाकात होगी और उनके सहयोग से लाभ प्राप्त होगा। धन और यश की हानि होने की संभावना है। शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थ्य का ध्यान रखें। किसी रिश्तेदार के घर मांगलिक प्रसंग में जा सकते हैं। दांपत्य जीवन का सुख और आनंद मिलेगा।

सिंह राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। मित्रों के सहयोग से कारोबार में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। बड़े कार्यों में सफलता हासिल होगी। कुछ पुराने मित्रों से संपर्क बन सकते हैं। आय के स्रोत विकसित होंगे। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम बरतें। धार्मिक कार्यों में खर्च होने की संभावना है। नए कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। सरकारी क्षेत्र में लाभ मिलेगा। परिवार के सदस्यों के बीच पुराना तनाव खत्म होगा और रिश्ते मजबूत बनेंगे।

कन्या राशि :- आज का दिन शुभ फलदायक रहेगा। आर्थिक लाभ मिल सकता है। नौकरी तथा कारोबार के क्षेत्र में धनलाभ के योग हैं। परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन प्राप्ति हो सकती है। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। शारीरिक, मानसिक स्वस्थ और उत्साही बने रहेंगे। अपनी वाणी पर संयम बरतें। नए कार्यों को शुरू करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। संतान पक्ष की ओर से मन खुश रहेगा। अपने दोस्तों के साथ खूब मौज-मस्ती कर सकेंगे।

तुला राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। आकस्मिक धनलाभ के योग हैं। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। नए कार्य शुरू करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। धन संबंधित लेन-देन में सतर्क बरतें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धार्मिक कार्य तथा किसी यात्रा पर जा सकते हैं। दफ्तर में कार्यभार के कारण थकान महसूस हो सकती है। शारीरिक और मानसिक रूप से व्याकुलता का अनुभव रहेगा। परिवार के साथ समय गुजारेंगे और खूब मजा करेंगे। रिश्तों में मजबूती भी आएगी।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। मन अशांत और शरीर थोड़ा थकान से भरा रहेगा। आर्थिक लाभ होगा, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे की संभावना रहेगी। वाहन के रख-रखाव में खर्च बढ़ेंगे। अपनी भावनाओं को वश में रखें। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। वाणी पर संयम बरतें। क्रोध से काम बिगड़ सकते हैं। धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकता है। बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की सहायता करेंगे, जिससे आपको खुशी मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

धनु राशि :- आज का दिन अच्छा बीतेगा। आकस्मिक धनलाभ होने की भी संभावना है। दोस्तों से लाभ हो सकता है। नौकरी-पेशे वाले लोगों को लाभ होगा। सहकर्मियों से लाभ मिलेगा। अपने कार्यों से आपको यश की प्राप्ति होगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें और खान-पान पर विशेष ध्यान दें। घर में परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। सोच समझ कर लिए गए फैसले आपको खुशी देंगे।

मकर राशि :- आज का दिन शुभ रहेगा। पूरा दिन अद्भुत अनुभव व जोश से भरा रहेगा। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। अधिकारी आप के कार्य से संतोष का अनुभव करेंगे। मित्रों और प्रियजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा। नए वाहन का सुख मिल सकता है। आर्थिक दृष्टि से लाभ रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी। प्रियजनों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

कुम्भ राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक लाभ के योग रहेंगे, लेकिन परिश्रम की भी अधिकता रहेगी। नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। परिवार में कलह होने की संभावना है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। मानसिक तथा शारीरिक स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। अधिक धन खर्च हो सकता है। सामाजिक समारोह में भाग लें और नए दोस्त बनाने में समय व्यतीय करें।

मीन राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। आकस्मिक धनलाभ मिल सकता है। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात आनंदायक रहेगी। छात्रों के लिए अच्छा समय है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। आपके द्वारा परोपकार का कार्य हो सकता है। अनावश्यक धन खर्च होने की संभावना है। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। मेहनत से किये गये काम सफल होंगे और आपकी अलग पहचान बनेगी।

0Shares

शुक्रवार का राशिफल

युगाब्ध-5123, विक्रम संवत 2078, राष्ट्रीय शक संवत-1943
सूर्योदय 05.50, सूर्यास्त 06.40, ऋतु – वर्षा

श्रावण शुक्ल पक्ष पंचमी, शुक्रवार, 13 अगस्त 2021 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

मेष राशि :- कार्यों की सफलता के लिए आज कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। धन आगमन के योग हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नेगेटिव विचारों से मन विचलित बनेगा। बीमार व्यक्ति की तबीयत में सुधार होगा। परिवार में आनंद एवं उत्साह का वातावरण रहेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। मानसिक तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य सुख में परेशानी हो सकती है। बहते जल में नारियल प्रवाहित करना लाभदायक रहेगा।

वृषभ राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में अच्छा मुनाफा होगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। धनप्राप्ति होने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। पति-पत्नी के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन सुख मिल सकता है। अपने करियर को नया मोड़ दे सकते हैं। ऑफिस के कार्यों में रुचि लेंगे। दाम्पत्य जीवन में जीवन साथी को महत्व दें। लोगों के प्रति अच्छे विचार रखने से फायदा होगा।

मिथुन राशि :- आज का दिन मनोरंजन और घूमने-फिरने में समय व्यतीत कर सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कारोबार में नवीन अवसर उपलब्ध रहेंगे। शिक्षा में प्रगति होगी। ऑफिस में काम की अधिकता रहेगी। सार्वजनिक तथा सामाजिक जीवन में सफलता मिलेगी। मानसिक तनाव से दूर रहें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। पहले से मन में कोई प्रबल विचार बना लेने से नुकसान हो सकता है, इसलिए सोच-समझकर आगे बढऩे की आवश्यकता है।

कर्क राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। पुराने लोगों से रिश्तों में सुधार होगा, जिससे बड़ी सफलता भी मिल सकती है। वाणी पर संयम रखना पड़ेगा। क्रोध पर संयम रखें। मन में नकारात्मक विचार हावी रहेंगे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामले से दूर रहें। खुद में बदलाव की कोशिश करें। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। नए अवसर उपलब्ध रहेंगे।

सिंह राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ और आकस्मिक धन आगमन के योग हैं। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है, जिससे धैर्यशीलता में कमी आएगी। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती का समय निकाल सकेंगे। हालांकि, मित्रों के पीछे धन खर्च हो सकता है। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तिन के अवसर बन सकते हैं। खान-पान पर ध्यान दें। स्वास्थ्य सुख अच्छा रहेगा।

कन्या राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आर्थिक लाभ के योग रहेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा, जिससे परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। वाद-विवाद से बचें। मित्रों से मुलाकात हो सकती है। खान-पान का ध्यान रखें, क्योंकि स्वास्थ्य खराब होने की संभावना रहेगी। आज का दिन चुनौतियों भरा रहेगा।

तुला राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार विस्तार की योजना बनाएंगे। कार्यभार की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में बीतेगा। अपने प्रयासों और अधिक मेहनत के कार्यों में सफलता मिलेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन आगमन की संभावना रहेगी। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। परिजनों के साथ उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। दांपत्य जीवन की मधुरता का आनंद उठा सकेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। धनप्राप्ति के योग हैं। सोच-समझकर और सलाह लेकर ही प्रॉपर्टी में निवेश करें। पैसे की लेन-देन करने से बचें। स्टूडेंट्स अपने करियर में सफलता से प्रसन्न रहेंगे। जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। अनावश्यक धन व्यय होने की संभावना है। यात्रा पर जाना लाभदायक रहेगा।

धनु राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में धनप्राप्ति होगी, लेकिन थोड़ी प्रतिकूलताओं का कामना करना पड़ेगा। कई दिनों से लंबित कार्य पूर्ण होगा। जॉब में उन्नति होगी। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगा। सेहत का ख्याल रखें। संतान पक्ष से परेशानी आ सकती है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। गाय को गुड़ खिलाना पुण्य दायी है। खर्चे बढऩे से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है, इसलिए संभलकर ही आगे बढ़ें।

मकर राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार-धंधे में सफलता मिलेगी। कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जाना हो सकता है। यात्रा लाभप्रद रहेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। घर के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। वाणी पर संयम और नकारात्मक विचारों पर काबू रखें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य से सुख मिलेगा। भाग्य वृद्धि के लिए भगवान शिव की पूजा करें। अधिक मेहनत और अपने काम पर फोकस से बड़ा लाभ कमा सकते हैं।

कुम्भ राशि :- आज का दिन शुभ रहेगा। कारोबार में अच्छा लाभ कमा सकते हैं। अटके हुए कार्य पूरे होंगे। नए कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। व्यापार-धंधे में प्रगति होगी। बेरोगजारों को नौकरी मिल सकती है। यात्रा की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके कार्यों से अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। छात्रों को नये अवसर प्राप्त होंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। किसी मित्र के आगमन से खुश रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। मन स्थिर रखते हुए आगे बढ़ेंगे, तो फायदा होगा।

मीन राशि :- आर्थिक सुख-समृद्धि के बढऩे का समय है। धन आगमन के रास्ते बनेंगे। घर-परिवार में अपनों की अच्छी सलाह से भी फायदे के रास्ते खुल सकते हैं। दोस्तों से मुलाकात होगा तथा मिलन सुखद रहेगा। शैक्षिक कार्य सफल होंगे। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सामान्य रूप से शारीरिक मानसिक ताजगी के साथ कार्य करेंगे। खान-पान का ध्यान रखें और यात्रा पर जाने से बचें। स्वास्थ्य खराब होने की संभावना रहेगी।

0Shares