खेल के क्षेत्र में भी बिहार ने की बीते वर्ष उल्लेखनीय प्रगति 

पटना: बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार में हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। शासन-प्रशासन, रोजगार सहित खेल के क्षेत्र में भी बीते एक वर्ष में काफी उपलब्धियां हासिल की है। इसमें अन्तराष्ट्रीय महिला हॉकी चैम्पियनशीप का आयोजन भी शामिल था, जिससे बिहार ने पूरे देश में अपना लोहा मनवाया।

राज्य सरकार ने बीते सितम्बर-2024 को राज्य में खेल के विकास के लिए खेल विभाग का गठन किया था। विभाग के एक वर्ष पूर्ण होने के साथ साथ विभाग द्वारा बिहार के प्रतिभावान खिलाड़ियो के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किये गए।

राज्य के मेद्यावी खिलाड़ियो को रोजगार के भी नये अवसर उपलब्ध कराये जा रहे है। इसी कड़ी में “मेडल लाओं नौकरी पाओ योजना” के तहत अब तक राज्य के वैसे खिलाड़ी जो राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त किये हुये है। वैसे 71 खिलाड़िओं को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है। राज्य के प्रत्येक मध्य विद्यालय एवं उच्च विद्यालय के लगभग 60 लाख खिलाड़िओं के बीच 05 खेल विद्या में प्रतियोगिता कर उनका चयन किया जाएगा। इसमें उत्कृष्ट प्रर्दशन करने वाले खिलाड़िओं के पौषटिक आहार एवं भविष्य में उन्हें वेहतर खिलाडी बनाने के लिए सभी आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

बिहार महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का भव्य आयोजन

11 नवम्बर से 20 नवम्बर, 2024 तक राजगीर खेल अकादमी परिसर में अंतरराष्ट्रीय एशियाई महिला चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन किया गया जिसमें भारतीय हॉकी महिला टीम विजेता बनी।

खेल छात्रवृत्ति

बिहार सरकार खेल को बढ़ावा देने एवं खिलाड़िओं के बेहतर भविष्य को लेकर प्रतिबद्ध है और इसी कड़ी में सभी खिलाड़िओं को खेल छात्रवृत्ती योजना पास की गई है। जिसमें तीन स्तर पर लाभ दिया जाएगा। हाल ही में 123 उभरते खिलाड़ियों का सक्षम छात्रवृत्ति के अंतर्गत चयन हुआ। इसके अंतर्गत प्रति खिलाड़ी प्रति वर्ष 5 लाख की छात्रवृत्ति का प्रावधान है। उत्कर्ष छात्रवृत्ति तथा प्रेरणा छात्रवृत्ति के लिए चयन प्रक्रिया जारी है।

राज्य के प्रत्येक प्रमंडलीय मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल अवसंरचना का निर्माण कराया जा रहा। साथ ही सभी प्रखण्ड में आउटडोर स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है। राज्य के सभी ग्राम एवं नगर पंचायतो में खेल मैदान निर्माण कराने का भी कार्य किया जा रहा है एवं साथ ही सभी पंचायतों में खेल को बढ़ावा देने के लिए स्पोर्टस क्लब के गठन पर भी कार्य किया जा रहा है। खेल सम्मान

बिहार के सभी प्रतिभावान खिलाड़ियो को राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को पुरस्कार के रूप में राशि प्रदान की जाती है एवं राज्य में “खेल सम्मान समारोह” मनाई जाती है। पिछले वर्ष दिनांक 29 अगस्त 2024 को 644 खिलाड़ी, प्रशिक्षक को कुल राशि 7,48,71,126/- (सात करोड़ अड़तालीस लाख एकहत्तर हजार एक सौ छब्बिस) रुपये वितरित की गई।

राजगीर खेल अकादमी तथा विश्वविद्यालय

2024 में राजगीर खेल अकादमी का उद्घाटन किया गया जहां करीब 23 खेल विद्या से संबंधित प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही बिहार खेल विश्वविद्यालय का भी उद्घाटन किया गया जहां भविष्य में खेल एवं शारीरिक शिक्षा से संबंधित पाठ्यक्रम की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी।

वर्ष 2025 में राज्य में कई अंतरराष्ट्रीय खेल कराने का प्रस्ताव है.

1. 7-12 मार्च 2025 विश्व महिला कबड्डी राजगीर (नालंदा) में कराया जाएगा।

2. 18-26 मार्च 2025 विश्व सेपक टाकरा पुरूष महिला प्रतियोगिता- पाटलिपुत्र खेल परिसर कंकड़बाग, पटना।

3. 14 अप्रैल-14 मई 2025 खेलो इंडिया यूथ गेम्स एवं खेलो इंडिया पैरा गेम्स राज्य के 6 जिला – पटना, गया, राजगीर (नालंदा), भागलपुर, बेगूसराय, मुंगेर में कराया जाएगा।

4. 08-11 अगस्त 2025 में अन्डर-20 महिला पुरूष का एशियन रग्वि-7 चैम्पियनशीप पाटलिपुत्र खेल परिसर कंकड़बाग, पटना।

5. 28 अगस्त से 8 दिसंबर 2025 से हिरो पुरुष एशियाई हॉकी का राजगीर (नालंदा) में आयोजन कराया जाएगा।

0Shares

बिहार के सरकारी विद्यालयों में पोषण वाटिका की स्थापना की जाएगी

पटना: राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को कुपोषण से बचाने एवं उन्हें पोषण युक्त आहार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकारी विद्यालयों में पोषण वाटिका की स्थापना की जाएगी। ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत मनरेगा योजना के माध्यम से यह वाटिका स्थापित की जाएगी।

इस संबंध में आयुक्त, मनरेगा की अध्यक्षता में सभी जिलों के साथ एक ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन आज किया गया। कार्यशाला का विषय था- ‘महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत पोषण वाटिका का सृजन’। कार्यशाला को संबोधित करते हुए मनरेगा आयुक्त ने बताया कि प्रथम चरण में राज्य के सभी प्रखंडों में एक पोषण वाटिका स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित वैसे सरकारी विद्यालयों को चिह्नित किया जा रहा है, जो चारदीवारी एवं चापाकल से युक्त हों।

उन्होंने कहा कि पोषण वाटिका के लिए जैविक खाद की उपलब्धता के लिए नाडेप टैंक का भी निर्माण किया जाना है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस योजना के कार्यान्वित होने के बाद मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता में वृद्धि हो आएगी।

मौके पर एमडीएम के उप-मिशन निदेशक बालेश्वर प्रसाद यादव ने कार्यशाला में पोषण वाटिका से होने वाले लाभ के संबंध में चर्चा की।

यूनिसेफ के पोषण विशेषज्ञ अंतर्यामी दास ने भी कार्यशाला को संबोधित किया।

पोषण वाटिका की स्थापना ग्रामीण विकास विभाग एवं शिक्षा विभाग के अभिसरण एवं समन्वय से किया जा रहा है। इस वाटिका में आंवला, सहजन, नींबू, अमरूद, जामुन, आम, कटहल, अनार, लीची. सीताफल जैसे फलों के अलावा अन्य फलों एवं सब्जियों के पौधे लगाए जाएंगे, जिससे विद्यार्थियों को पोषण युक्त मध्याह्न भोजन सुनिश्चित हो सकेगा।

0Shares

10 जनवरी से शुरू होगा आवास योजना के नये लाभुकों का चयन करने व सूची में नाम जोड़ने का कार्य: बीडीओ 

फारबिसगंज/अररिया: फारबिसगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने आज गुरुवार को अपने प्रखंड कार्यालय कक्ष में पीएम आवास ग्रामीण के आवास पर्यवेक्षक व आवास सहायकों के साथ बैठक किया। इस बैठक में आवास सहायकों को निर्देश देते हुए फारबिसगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि पीएम आवास ग्रामीण योजना ग्रामीण के नये लाभुकों का चयन करने व सूची में नाम जोड़ने को लेकर नये लाभुकों का चयन के लिए सर्वे का कार्य 10 जनवरी 2025 से शुरू होगा 31 मार्च तक चलेगा.

फारबिसगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी अपने आवंटित पंचायतों में सर्वे कर योग्य लाभुकों का चयन कर उसकी सूची जल्द बनवाएं और आवास सहायक अपने अपने पंचायतों में योग्य लाभुकों को जागरूक करें और योग्य लाभुक सर्वे करा लें. वही, प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी आवास सहायकों को निर्देश दिया कि सर्वे के दौरान सर्वे कराने वाले योग्य लाभुकों से जो कागजात है, उनसे ले व सूची बनाने का काम करें इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही को बर्दाश्त नही किया जायेगा और उन्होंने कहा कि सर्वे के बाद रिपोर्ट सरकार को भेजा जायेगा जिसके बाद सरकार के द्वारा योग्य लाभुकों का पीडब्लूएल बनाया जायेगा.

0Shares

लापता काव्या की सुरक्षित वापसी जनसुराजियों ने डीएम को दिया अल्टीमेटम

नवादा। नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र की 5 वर्षीय बच्ची काव्या उर्फ शानवी कुमारी, जो 1 जनवरी 2025 को अपने घर से बाहर खेलने के दौरान लापता हो गई थी, की सुरक्षित वापसी के लिए गुरुवार को जनसुराज के प्रतिनिधि मंडल ने जिला पदधिकारी को अल्टीमेटम देकर सकुशल वापसी की मांग की।

इस प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व जनसुराज प्रदेश कार्यवाहक समिति के सदस्य इंजीनियर गोपाल कृष्ण ने किया, जिनके साथ काव्या के नाना राजेश कुमार ,जनसुराज पदयात्री राजकुमार और जनसुराज वाहिनी सुमित भी मौजूद थे। ज्ञापन में प्रशासन से आग्रह किया गया कि बच्ची को शीघ्र खोजने के लिए सशक्त और ठोस कदम उठाए जाएं।

बच्ची के नाना राजेश कुमार ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि प्रशासन के सहयोग से उनकी नातिन को जल्द ही घर वापस लाया जाएगा। जनसुराज पद यात्री राजकुमार और सुमित ने भी कहा कि यह मामला केवल एक परिवार का नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है।

जिला अधिकारी ने ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बच्ची को खोजने के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे और पुलिस की जांच प्रक्रिया तेज की जाएगी।

0Shares

मुख्यमंत्री ने बिहार डायरी एवं कैलेण्डर 2025 का किया लोकार्पण

पटना:  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित बिहार डायरी 2025 एवं कैलेण्डर 2025 का लोकार्पण कर राज्य की जनता को समर्पित किया।

बिहार कैलेण्डर-2025 में राज्य में चलायी जा रही अग्रणी योजनाओं को समावेशित किया गया है। विगत वर्षों में बिहार कई परिवर्तनों का साक्षी रहा है, जिसके फलस्वरूप राज्य ने विकास के क्षेत्रों में नये कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

वर्ष 2005 के बाद से ही राज्य सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर सरकारी नौकरी एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। नियुक्तियों की प्रक्रिया को गति मिलने से मानव संसाधन की उपलब्धता के साथ-साथ रोजगार के अवसर बढ़े हैं।

राज्य की औद्योगिक नीति में हुए परिवर्तनों से उद्यमी बिहार में उद्योग लगाने के लिए उत्साहित हैं। कृषि एवं मत्स्य प्रक्षेत्र में ड्रोन तकनीक का प्रयोग प्रारंभ किया गया है। शिक्षा के क्षेत्र में सूचना और संचार प्रौद्योगिकी का उपयोग करके राज्य के स्कूलों में डिजिटल माध्यम से शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है।

नयी सड़कों के निर्माण ने न केवल आवागमन को सुगम किया है बल्कि अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान की है। बिजली व्यवस्था में व्यापक सुधार के कारण राज्य के लोगों को 24X7 गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित हुई है।

राज्य में विधि व्यवस्था को सुदृढ़ करने के दृष्टिकोण से पुलिस आधुनिकीकरण पर बल दिया जा रहा है। बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना ‘जीविका’ महिलाओं के विकास, सशक्तीकरण एवं गरीबी के उन्मूलन के लिए कार्य कर रही है। महिला सशक्तीकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बिहार राज्य महिला सशक्तीकरण नीति-2015 पूरे राज्य में लागू है। बिहार के पर्यटन स्थलों में पर्यटकीय सुविधाओं का चरणबद्ध तरीके से विस्तार किया जा रहा है।

राज्य में कई उत्कृष्ट एवं प्रतिष्ठित (आइकॉनिक) भवनों का निर्माण हुआ है, जो नये बिहार के प्रतीक हैं। नवंबर 2024 में बिहार में महिला एशियाई हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी का आयोजन किया गया, जिसके फलस्वरूप पूरा विश्व हॉकी की दुनिया में भारत की विजयगाथा का साक्षी बन चुका है। बिहार को सुंदर, हरित और स्वच्छ बनाने तथा जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न चुनौतियों से कारगर ढंग से निपटने के लिए राज्य में जल-जीवन-हरियाली अभियान चलाया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम दिखने लगे हैं।

जनवरी माह के पृष्ठ पर औद्योगिक विकास एवं निवेश को दर्शाया गया है। फरवरी माह के पृष्ठ पर रोजगार सृजन को दर्शाया गया है।

मार्च माह के पृष्ठ पर खेल-कूद के क्षेत्र में किए गये कार्यों को दर्शाया गया है।अप्रैल माह के पृष्ठ पर महिला सशक्तीकरण को दर्शाया गया है।

मई माह के पृष्ठ पर आधारभूत संरचना में विकास को दर्शाया गया है।

जून माह के पृष्ठ पर शिक्षा के क्षेत्र में किये गये कार्यों को दर्शाया गया है।

जुलाई माह के पृष्ठ पर विधि व्यवस्था एवं पुलिस आधुनिकीकरण को दर्शाया गया है।

अगस्त माह के पृष्ठ पर कृषि क्षेत्र में किए गये विकास कार्यों को दर्शाया गया है।

सितंबर माह के पृष्ठ पर आइकॉनिक बिल्डिंग्स को दर्शाया गया है। बिहार में हाल में अनेक उत्कृष्ट एवं प्रतिष्ठित (आइकॉनिक) भवनों का निर्माण हुआ है। ये भवन नये बिहार के प्रतीक हैं।

अक्टूबर माह के पृष्ठ पर जलवायु परिवर्तन से बचाव के लिए किए गये कार्यों को दर्शाया गया है।

नवंबर माह के पृष्ठ पर ऊर्जा के क्षेत्र में किए गये बेहतर कार्यों को दर्शाया गया है। और दिसंबर माह के पृष्ठ पर ‘जीविका’ द्वारा किए गये कार्यों को दर्शाया गया है।

0Shares

हत्या कर बहू के शव को शौचालय के टंकी में फेंक देने के मामले में आजीवन कारावास की सजा,एडीजे चतुर्थ ने सुनाया फैसला

अररिया । अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ रवि कुमार की अदालत ने बहू की दबिया से गला काटकर निर्मम हत्या करने के बाद शौचालय के टंकी में शव को फेंक देने के मामले में गुरुवार को दोषी सास ससुर को आजीवन कारावास के साथ-साथ दस हजार रुपये की आर्थिक दंड की सजा सुनाई । न्यायालय ने सत्र वाद संख्या 200/24 में दोनों ही दोषियों की सजा सुनाया।

मामला रानीगंज थाना में दर्ज मामले से संबंधित है।घटना के सूचक मृतका रंजू देवी के भाई पूर्णिया बनमनखी के धीमा वार्ड संख्या चार निवासी अमर शर्मा पिता – स्व. मानो शर्मा है। इनके द्वारा कुल छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी,जिसमें राजू शर्मा, ललिता देवी, सोनिया देवी, पिता – कोकण शर्मा और उनके दमाद सुबोध शर्मा को भी अभियुक्त बनाया गया था, जिनके विरुद्ध पुलिस ने पूरक अनुसंधान लंबित रखा है ।

सजा पाए जाने वाले सास ससुर काे न्यायालय ने भादवि की धारा 302,201 के अंतर्गत दोषी करार दिया। दोषी करार दिए गए अभियुक्तों में रानीगंज के 70 वर्षीय कोकण शर्मा पिता स्व.अनुरोध शर्मा और 60 वर्षीय महावती शर्मा पति कोकण शर्मा है।

दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार मृतका रंजू देवी का विवाह 20 -25 वर्ष पूर्व हुई थी और उनके पति बाहर कमाते थे। मृतका को तीन बच्चे भी थे।मृतका के सास ससुर व अन्य लोग मृतका के नाम के जमीन को बेचने के लिए दबाब दिया करते थे और नहीं मानने पर 12-13 अगस्त की रात्रि को रंजू देवी जब अपने सुसराल गोपालपुर में सोई हुई थी तो सोए हुए अवस्था में ही उनकी हत्या दबिया से गला काटकर कर दी गई थी और लाश को शौचालय की टंकी में छुपा दिया गया था ।

सरकार की ओर से अपर लोक अभियोजक प्रभा कुमारी और बचाव पक्ष की ओर से लीगल एड डिफेंस कौंसिल के चीफ विनय कुमार ठाकुर ने अपनी अपनी दलीले न्यायालय के समक्ष रखा । दोनो ही पक्षों को सुनने के बाद न्यायालय ने दोषियों को सजा सुनाई।

0Shares

Patna/Chhapra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के क्रम में सारण जिले को लगभग 985 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने रिमोट के माध्यम से 52 विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इन योजनाओं में 688.17 करोड़ रुपये की लागत से 32 योजनाओं का उद्घाटन तथा 296.42 करोड़ रुपये की लागत से 20 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

प्रगति यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री ने सारण जिला अंतर्गत छपरा सदर प्रखंड के (एन०एच०-19) बिसेन टोला में बिशुनपुरा बाईपास पर (एन०एच०-19) लेफ्ट आउट छपरा पथ के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण तथा डोरीगंज बाजार से बिशुनपुरा तक प्रस्तावित एलिवेटेड पथ निर्माण का स्थल निरीक्षण किया।

निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने 89.95 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित एन०एच०-19 लेफ्ट आउट छपरा सेक्शन पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य, 40.53 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित खेरा बीनटोलिया पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य, सारण एवं सीवान जिला अंतर्गत 701.26 करोड़ रुपये की लागत से छपरा, एन०एच०-31, बलिया मोड़ मांझी-दरौली-गुठनी, (एन0एच0-227ए) पथ का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इन सभी पथों के कार्यों में तेजी लाकर जल्द से जल्द पूर्ण करें। यह काफी महत्वपूर्ण पथ हैं। इनके बन जाने से आवागमन सुचारु होगा, लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने 655 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल छपरा, सारण का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के शैक्षणिक भवन का निरीक्षण कर व्यवहारिक प्रयोगशाला, कौशल प्रयोगशाला आदि का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने अस्पताल के ओ०पी०डी०, रजिस्ट्रेशन काउंटर और परामर्श कक्ष का भी जायजा लिया। जायजा के क्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि काफी अच्छे ढंग से यहां अस्पताल का निर्माण हो गया है। इससे छपरा एवं आसपास के लोगों को इलाज कराने में काफी सहूलियत मिलेगी।

इस राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में पढ़ाई के साथ-साथ मरीजों का इलाज भी किया जायेगा। इसके फंक्शनल हो जाने से मुझे बहुत खुशी हो रही है। राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल प्रांगण में मुख्यमंत्री ने सारण जिला के विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने सारण जिले के गड़खा प्रखंड स्थित ग्राम महमदा में जल-जीवन-हरियाली अभियान के अंतर्गत सौंदर्गीकृत किये गये तालाब, (पेवर ब्लॉक पाथ-वे, छठ घाट), मनरेगा के तहत निर्मित ग्रामीण घाट और खेल मैदान का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि तालाब के चारो तरफ सीढ़ीनुमा घाट

का निर्माण करायें। हमलोग वर्ष 2019 से जल-जीवन-हरियाली अभियान का शुरुआत कर सभी सार्वजनिक कुओं, तालाबों, पोखरों आदि का सौंदर्गीकरण एवं जीर्णोद्धार करा रहे हैं ताकि जल संरक्षित रहे। विभिन्न विभागों एवं जीविका दीदियों द्वारा लगाये गये स्टॉल का मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने 6326 जीविका स्वयं सहायता समूहों के 75912 परिवारों को बैंक ऋण के रूप में प्रदत्त राशि का सांकेतिक चेक, सतत् जीविकोपार्जन योजना अंतर्गत 661 लाभार्थियों को 3 करोड़ 2 लाख 18 हजार 722 रुपये का सांकेतिक चेक, 1571 जीविका स्वयं सहायता समूहों को प्रदत्त सामुदायिक निवेश निधि अंतर्गत 15 करोड़ 73 लाख 95 हजार रुपये का सांकेतिक चेक, ग्रामीण हाट मोहमदा की चाभी, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का सांकेतिक चेक, कुशल युवा कार्यक्रम, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री बाल हृदय सुरक्षा योजना, आयुष्मान कार्ड, आयुष्मान वय वंदना कार्ड, कृषि यांत्रिकीकरण राज्य योजना का सांकेतिक चेक, मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना का सांकेतिक चेक, समेकित विकास योजना के तहत व्यॉलर पॉल्ट्री फॉर्म का सांकेतिक चेक, समेकित बकरी एवं भेड़ विकास योजना, बिहार शताब्दी असंगठित कार्य कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना के अन्तर्गत ‘मृत्यु लाभ’ का सांकेतिक चेक, बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पुरस्कार का सांकेतिक चेक, बासगीत पर्चा, अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना का सांकेतिक चेक एवं दिव्यांगजनों के लिये बैट्री चालित ट्राई साइकिल की चाबी लाभुकों को प्रदान किया।

मुख्यमंत्री ने महमदा गांव में 7 लाख 50 हजार रुपये की लागत से आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-199, मंगला टोला के जीर्णोद्धार कार्य, स्कूल के सामने पेवर ब्लॉक कार्य तथा सौंदर्गीकरण कार्य का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन किया।

राजकीय मध्य विद्यालय सह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महमदा के प्रांगण में आयोजित जीविका दीदियों से संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शामिल हुए। जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि जीविका समूह हम सभी महिलाओं के लिए वरदान साबित हुआ है। जीविका ने हमारी जिंदगी को बदल दिया है। जीविका से जुड़ने के बाद हम सबकी न सिर्फ आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है बल्कि परिवार में इज्जत भी बढ़ी है। इसके लिये हम सब आपके प्रति आभार प्रकट करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हम केंद्र में मंत्री थे तो अनेक जगहों पर जाकर जीविका समूहों द्वारा किये जा रहे कार्यों को देखते थे। हमने देखा कि बिहार में जीविका समूह की संख्या काफी कम है। काम भी ठीक ढंग से नहीं हो रहा था। वर्ष 2005 में बिहार में जब हमलोगों की सरकार बनी तब हमने वर्ष 2006 में विश्व बैंक से कर्ज लेकर जीविका समूहों की संख्या बढ़ानी शुरू की, जिसका परिणाम है कि वर्तमान बिहार में जीविका समूहों की संख्या 10 लाख 61 हजार हो गई है। जिनसे 1 करोड़ 31 लाख महिलायें जुड़ी हैं। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को जीविका दीदी हमने ही नाम दिया, जिससे प्रेरित होकर केंद्र ने पूरे देश में इसका नाम आजीविका रखा। शहरी क्षेत्रों में भी हमने जीवका समूहों का गठन शुरू कराया है।

अब तक 26 हजार महिलायें इससे जुड़ चुकी हैं। जीविका समूहों के माध्यम से दीदियां काफी अच्छा काम कर रही हैं। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और उनके भाषा में भी सुधार आया है। पहले महिलायें घर से बाहर निकलने में संकोच करती थीं। अब जीविका समूहों से जुड़कर अनेक प्रकार के कारोबार कर रही हैं। हम हर जगह जाकर इनके कामों को देखते हैं और

जो भी इनकी जरुरतें होती हैं उसे पूरा किया जाता है। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने एकमा प्रखंड के एकमा चट्टी में प्रस्तावित एकमा-मशरख पथ और एकमा डुमाईगढ़ पथ के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का स्थल निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने 90 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित एकमा-मशरख

पथ तथा 40 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित एकमा-ताजपुर-डुमाईगढ़ पथ के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य सह कृषि मंत्री मंगल पांडेय, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सह सारण जिले के प्रभारी मंत्री सुमित कुमार सिंह, सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, विधायक जनक सिंह, विधान पार्षद सच्चिदानंद राय, विधान पार्षद वीरेंद्र नारायण यादव, पूर्व मंत्री चंद्रिका राय, पूर्व मंत्री मुनेश्वर चौधरी, पूर्व मंत्री गौतम सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय कुंदन कृष्णन, अपर पुलिस महानिदेशक, सुरक्षा अमृत राज, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष शीर्षत कपिल अशोक, सारण प्रमंडल के आयुक्त गोपाल मीणा, पुलिस उप महानिरीक्षक, सारण प्रक्षेत्र निलेश कुमार, जिलाधिकारी अमन समीर, पुलिस अधीक्षक डॉ० कुमार आशीष सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

0Shares

कन्याकुमारी-बनारस-कन्याकुमारी कुम्भ मेला साप्ताहिक शेष गाड़ी का संचलन कन्याकुमारी से 17 फरवरी से, यहां देखें समय सारणी

Chhapra: रेलवे प्रशासन द्वारा प्रयागराज में लगने वाले महाकुम्भ मेला के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा हेतु 06003/06004 कन्याकुमारी-बनारस-कन्याकुमारी कुम्भ मेला साप्ताहिक शेष गाड़ी का संचलन कन्याकुमारी से 17 फरवरी, 2025 को तथा बनारस से 20 फरवरी, 2025 को 01 रे के लिये निम्नवतकिया जायेगा।06003 कन्याकुमारी-बनारस कुम्भ मेला साप्ताहिक विशेष गाड़ी 17 रवरी, 2025 को कन्याकुमारी से 20.30बजे प्रस्थान कर नागरकोविल जं. से 20.55 बजे, तिरुनेलवेली जं. से 22.15 बजे, विलपट्टि से 23.15 बजे, विरुदुनगरजं. से 23.58 बजे, दूसरे दिन मदुरै जं. से 01.20 बजे, दिंडुक्कल जं. से 02.15 बजे, तिरुच्चिराप्पल्लि जं. से 03.25 बजे,वृ़द्धाचलम से 05.02 बजे, विल्लुपुरम से 6.05 बजे, मेलमरुवतूर से 07.05 बजे, चेंगलपट्टु से 07.40 बजे, ताम्बरम से08.20 बजे, चेन्नै एषुंबूर से 09.20 बजे, गूडूर से 12.25 बजे, नेल्लूर से 13.00 बजे, ओंगोल से 14.30 बजे, चीराला से15.20 बजे, तेनाली से 16.10 बजे, विजयवाड़ा से 17.00 बजे, खम्मम से 18.30 बजे, वरंगल से 20.00 बजे, सिरपुरकागजनगर से 22.45 बजे, तीसरे दिन बल्हारशाह से 01.00 बजे, गोंदिया से 06.00 बजे, बालाघाट से 06.45 बजे,नैनपुर से 08.10 बजे, जबलपुर से 10.50 बजे, कटनी से 12.05 बजे, मैहर 12.40 बजे, सतना से 13.15 बजे,मानिकपुर से 15.12 बजे, प्रयागराज छिवकी से 17.00 बजे, मिर्ज़ापुर से 19.05 बजे तथा चुनार से 20.00 बजे छूटकर बनारस 21.50 बजे पहुँचेगी।

वापसी यात्रा में, 06004 बनारस-कन्याकुमारी कुम्भ मेला साप्ताहिक विशेष गाड़ी 20 फरवरी, 2025 को

बनारस से 18.05 बजे प्रस्थान कर चुनार से 19.30 बजे, मिर्ज़ापुर से 20.02 बजे, प्रयागराज छिवकी से 21.30 बजे,दूसरे दिन मानिकपुर से 00.15 बजे, सतना से 01.30 बजे, मैहर से 02.00 बजे, कटनी से 02.55 बजे, जबलपुर से04.15 बजे, नैनपुर से 06.45 बजे, बालाघाट से 08.00 बजे, गोंदिया से 09.00 बजे, बल्हारशाह से 16.00 बजे,सिगरपुर कागजनगर से 17.15 बजे, वरंगल से 19.10 बजे, खम्मम से 20.30 बजे, विजयवाड़ा जं. से 23.40 बजे,तीसरे दिन तेनाली से 00.10 बजे, चीराला से 00.50 बजे, ओंगोल से 01.40 बजे, नेल्लूर से 03.15 बजे, गूडूर से04.30 बजे, चेन्नै एषुंबूर से 08.05 बजे, ताम्बरम से 08.35 बजे, चेंगलपटटू से 09.05 बजे, मेलमरुवतूर से 09.30 बजे,विलुप्पुरम से 11.00 बजे, वृ़द्धाचलम से 11.40 बजे, तिरुच्चिराप्पल्लि जं. से 13.25 बजे, दिंडुक्कल जं. से 14.25 बजे,मदुरै जं. से 15.25 बजे, विरुदुनगर जं. से 16.00 बजे, कोविलपट्टि से 16.45 बजे, तिरुनेलवेली जं. से 18.30 बजे तथानागरकोविल जं. से 20.35 बजे छूटकर कन्याकुमारी 21.00 बजे पहुँचेगी।

इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी का 01, शयनयान श्रेणी के06, जनरेटर सह लगेज यान का 01 तथा एल.एस.एल.आर.डी के 01 कोच सहित कुल 15 कोच लगाये जायेंगे।

0Shares

छपरा-आनन्द विहार टर्मिनल-छपरा द्वि-साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन की तिथि घोषित, यहां देखें समय सारणी….

Chhapra:  रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 05305/05306 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनल-छपरा द्वि-साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन छपरा से 17 फरवरी, 2025से अगले आदेश तक 24 एवं 27 फरवरी, 2025 को छोड़कर प्रत्येक सोमवार एवं बृहस्पतिवार को तथा आनन्द विहार टर्मिनल से 19 फरवरी, 2025 से अगले आदेश तक 26 फरवरी एवं 01 मार्च, 2025 को छोड़कर प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को निम्नवत किया जायेगा।

05305 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनल द्वि-साप्ताहिक विशेष गाड़ी 17 फरवरी, 2025 से अगले आदेश तक 24 एवं 27 फरवरी, 2025 को छोड़कर प्रत्येक सोमवार एवं बृहस्पतिवार को छपरा से 22.00 बजे प्रस्थानकर सीवान से 22.55 बजे, थावे से 23.35 बजे, दूसरे दिन तमकुही रोड से 00.27 बजे, पडरौना से 01.12बजे, कप्तानगंज से 02.10 बजे, गोरखपुर से 03.25 बजे, खलीलाबाद से 04.03 बजे, बस्ती से 04.31 बजे,बभनान से 04.56 बजे, मनकापुर से 05.37 बजे, गोंडा से 06.35 बजे, बाराबंकी से 08.40 बजे,बादशाहनगर से 09.48 बजे, ऐशबाग से 10.25 बजे, कानपुर सेंट्रल से 13.45 बजे तथा इटावा से 15.47बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनल 22.10 बजे पहुँचेगी।

वापसी यात्री में, 05306 आनन्द विहार टर्मिनल-छपरा द्वि-साप्ताहिक विशेष गाड़ी 19 फरवरी, 2025 सेअगले आदेश तक 26 फरवरी एवं 01 मार्च, 2025 को छोड़कर प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को आनन्दविहार टर्मिनल से 00.20 बजे प्रस्थान कर इटावा से 04.22 बजे, कानपुर सेंट्रल से 07.20 बजे, ऐशबाग से09.10 बजे, बादशाहनगर से 09.33 बजे, बाराबंकी से 10.35 बजे, गोंडा से 13.30 बजे, मनकापुर से13.54 बजे, बभनान से 14.38 बजे, बस्ती से 15.13 बजे, खलीलाबाद से 15.36 बजे, गोरखपुर से 17.00बजे, कप्तानगंज से 18.20 बजे, पडरौना से 18.55 बजे, तमकुही रोड से 19.47 बजे, थावे से 20.25 बजेतथा सीवान से 21.25 बजे छूटकर छपरा 22.50 बजे पहुँचेगी।

इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 10, शयनयान श्रेणी के 04, जनरेटर सह लगेज यानका 01 तथा एल.एस.एल.आर.डी के 01 कोच सहित कुल 16 एल.एच.बी. कोच लगाये जायेंगे।

0Shares

कुंभ के लिए मुजफ्फरपुर-झूसी-मुजफ्फरपुर कुम्भ मेला विशेष गाड़ी का संचलन 08, 15 जनवरी, 05 एवं 19 फरवरी 2025 को

Chhapra: रेलवे प्रशासन द्वारा प्रयागराज में लगने वाले महाकुम्भ मेला के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा हेतु 05267/05268 मुजफ्फरपुर-झूसी-मुजफ्फरपुर कुम्भ मेला

विशेष गाड़ी का संचलन 08, 15 जनवरी, 05 एवं 19 फरवरी,2025 को मुजफ्फरपुर से तथा 09, 16 जनवरी, 06 एवं 20 फरवरी,2025 को झूसी से 04 फेरों के लिये किया जायेगा।

05267 मुजफ्फरपुर-झूसी कुम्भ मेला विशेष गाड़ी 08, 15 जनवरी, 05 एवं 19 फरवरी, 2025 को

मुजफ्फरपुर से 17.15 बजे प्रस्थान कर मेहसी से 18.12 बजे, चकिया से 18.27 बजे,

बापूधाम मोतिहारी से 18.58 बजे, सगौली से 19.22 बजे, बेतिया से 19.45 बजे, नरकटियागंज से 20.18 बजे,

बगहा से 21.02 बजे, कप्तानगंज से 23.10 बजे, दूसरे दिन गोरखपुर से 01.25 बजे, देवरिया सदर से 02.55 बजे,

भटनी से 03.20 बजे, मऊ से 04.45 बजे, औंड़िहार से 05.45 बजे तथा वाराणसी से 06.45 बजे छूटकर झूसी 09.55 बजे पहुँचेगी।

वापसी यात्रा में, 05268 झूसी-मुजफ्फरपुर कुम्भ मेला विशेष गाड़ी 09, 16 जनवरी, 06 एवं 20 फरवरी, 2025 को झूसी 12.00 बजे प्रस्थान कर वाराणसी से 14.55 बजे, औंड़िहार से 1555 बजे, मऊ से 17.25 बजे, भटनी से 19.15 बजे, देवरिया सदर से 19.40 बजे, गोरखपुर से 21.50 बजे, कप्तानगंज से 23.25 बजे, दूसरे दिन बगहा से 01.02 बजे, नरकटियागंज से 01.40 बजे, बेतिया से 02.12 बजे, सगौली से 02.37 बजे, बापूधाम मोतिहारी से 03.00 बजे, चकिया से 03.32 बजे तथा मेहसी से 03.52 बजे छूटकर मुजफ्फरपुर से 04.50 बजे पहुँचेगी।

इस गाड़ी में एल.एस.एल.आर.डी. का 02, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 07 तथा शयनयान श्रेणी के 07 कोच सहित कुल 16 कोच लगाये जायेंगे।

0Shares

पटना, 07 जनवरी (हि.स.)। बिहार में पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ ​​पप्पू यादव ने मंगलवार को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की और बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) उम्मीदवारों की चिंताओं को उजागर करते हुए एक ज्ञापन सौंपा। पप्पू यादव ने राज्यपाल को बीपीएससी परीक्षा में कथित अनियमितता की हाई कोर्ट के जज से जांच कराने की मांग की है।

राज्यपाल से मुलाकात के बाद पप्पू यादव ने पत्रकारों से बातचीत में एक और बड़ा ऐलान किया। उन्होंने बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में 12 जनवरी को बिहार बंद बुलाया है।

पूर्णिया सांसद ने बिहार के सभी दलों से अभ्यर्थियों का साथ देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह बंद किसी भी राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित नहीं है। पप्पू यादव ने कहा कि छात्रों से जुड़े मुद्दों पर जागरुकता और समर्थन के लिए यह आंदोलन किया जा रहा है।

पप्पू ने प्रशांत किशोर पर अभ्यर्थियों का आंदोलन समाप्त कराने का आरोप लगाया। सांसद ने कहा कि उन्होंने राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की। पप्पू यादव ने कहा कि प्रशांत किशोर ने बीपीएससी के मुद्दों को दरकिनार कर दिया और उन्हें नष्ट कर दिया। साथ ही बीपीएससी अभ्यर्थियों की उम्मीदों और सपनों को कुचल दिया।

0Shares

23 लाख की नगद राशि के साथ तीन साइबर अपराधियों को पुलिस ने दबोचा

नवादा:  जुडियो का फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर मध्यप्रदेश के मंडसौर कोतवाली थाने के सुरज गुप्ता से 38 लाख 67 हजार रुपये के ठगी मामले में वांछित नवादा जिले के वारिसलीगंज थाने के झौर गांव निवासी सचिन रंजन उर्फ अमित, अमिस कुमार व नीतिन कुमार को मंगलवार को वारिसलीगंज थाने के सहयोग से मध्यप्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जबकि इसी ठगी मामले का मास्टरमाइंड हरियाणा राज्य के हिसार जिला निवासी जितेन्द्र सिंह को दो दिन पूर्व कोलकाता एयरपोर्ट से मध्यप्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार किया.

बताया गया कि मास्टरमाइंड जितेन्द्र के निशानदेही पर ही वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के झौर गांव निवासी तीन शातिर साइबर अपराधियों को उसके आवास से लाखों रुपये नगदी सहित ठगी मामले में उपयुक्त अन्य सामानों के साथ दबोचा गया.गिरफ्तार तीनों साइबर अपराधियों को मध्यप्रदेश पुलिस ने मंगलवार को अपने साथ ले गई.वारिसलीगंज थाने में प्रेसवार्ता के जरिए बताया गया कि झौर गांव से गिरफ्तार साइबरों के घर से 23 लाख 31 हजार चार सौ रुपये के साथ दस एंड्रॉयड मोबाइल, पच्चीस एटीएम व सत्रह सिम कार्ड की बरामदगी हुई है.

मध्यप्रदेश पुलिस के नेतृत्वकर्ता सह सब इंस्पेक्टर अभिषेक बौराही ने बताया कि मंडसौर कोतवाली थाने में 22 दिसंबर 2024 को दर्ज मामले के तहत जुडियो फ्रेंचाइजी दिलवाने के नाम पर 38 लाख 67 हजार सात सौ दस रुपये का ठगी करने की प्राथमिकी दर्ज हुई थी.इस मामले का मास्टरमाइंड पहले से ही पुलिस पकड़ में है. नगदी बरामदगी के साथ तीन अन्य साइबर अपराधियों को भी पकड़ा गया है.जिससे अब उक्त कांड का उद्भेदन अंतिम पायदान पर है.मध्यप्रदेश पुलिस ने साइबर अपराधियों को दबोचने में वारिसलीगंज पुलिसकर्मियों के सक्रिय सहयोग की भी प्रशंसा की है.

गौरतलब है कि पिछले पांच दिनों के भीतर वारिसलीगंज थाना क्षेत्र से कुल दर्जनभर साइबर अपराधियों को पुलिस जेल भेज चुकी है.फिर भी वारिसलीगंज क्षेत्र में तीव्र गति से इस धंधे का फैलाव जारी है.

0Shares