Breaking News

नीतीश कुमार चौथी बार बने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष, 2028 तक रहेगा कार्यकाल

पटना, 24 मार्च (हि.स.)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर निर्विरोध जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। यह उनका चौथा कार्यकाल होगा और वे वर्ष 2028 तक इस पद पर बने रहेंगे। औपचारिक घोषणा दोपहर 2:30 बजे की जाएगी, जिसके बाद उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा जाएगा।

विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी और जदयू के नेता अनिल हेगड़े उन्हें प्रमाण पत्र सौंपेंगे। चूंकि इस पद के लिए केवल नीतीश कुमार ने ही नामांकन किया था, इसलिए चुनाव की प्रक्रिया औपचारिक रह गई।

विज्ञापन

जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने बताया कि नीतीश कुमार का नामांकन 19 मार्च को दिल्ली स्थित जदयू के राष्ट्रीय कार्यालय में दाखिल किया गया था। नामांकन पत्र दो सेटों में चुनाव अधिकारी को सौंपा गया था। नामांकन वापसी की अंतिम समय सीमा मंगलवार सुबह 11 बजे तक थी, लेकिन किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि जदयू में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर यह प्रक्रिया पूरी तरह निर्विरोध रही है, जिससे नीतीश कुमार का पुनः चयन तय हो गया।

उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार पहली बार वर्ष 2016 में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे, जब पूर्व अध्यक्ष शरद यादव ने पद छोड़ा था। इसके बाद 2019 में वे दोबारा अध्यक्ष बने। 2020 में उन्होंने यह जिम्मेदारी छोड़कर आपसीपी सिंह को पद सौंप दिया था। बाद में राजीव रजन उर्फ ललन सिंह अध्यक्ष बने, जिन्होंने दिसंबर 2023 में इस्तीफा दिया, जिसके बाद नीतीश कुमार ने फिर से पार्टी की कमान संभाली।

इस तरह, लगातार संगठनात्मक बदलावों के बाद नीतीश कुमार एक बार फिर जदयू की कमान संभालते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर लौट आए हैं।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें