Breaking News

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा और मजबूत और सशक्त होगी: रणजीत कुमार सिंह

1 Min Read

Chhapra: नितिन नवीन के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने जाने के बाद कार्यकर्ताओं ने मिठाई एवं प्रसाद वितरण कर हर्ष व्यक्त किया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि बिहार के साथ-साथ देश का गौरव बढ़ाने का काम नितिन नवीन ने किया है। इनके नेतृत्व में निश्चित तौर पर पूरे देश में भाजपा और मजबूत सशक्त होगी और अन्य राज्यों में चुनाव में भारी बहुमत से जीत भी सुनिश्चित होगी।

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष, राष्ट्रीय परिषद सदस्य अशोक कुमार सिंह ने कहा कि नितिन नवीन के नेतृत्व में देश के अन्य राज्यों में भाजपा की जीत सुनिश्चित हो गई है।

कार्यक्रम में भाजपा महामंत्री विवेक कुमार सिंह, मदन सिंह, शांतनु कुमार, बलवंत सिंह, राकेश कुमार, अशोक श्रीवास्तव, सांसद कार्यालय प्रभारी उमाशंकर श्रीवास्तव आदी उपस्थित थे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

Share This Article