मधुबनी: इस साल पद्मश्री सम्मान के लिए घोषित नामों में जिले के भिठ्ठी- सलमपुर निवासी सुभद्रा देवी (92) का भी नाम है। उन्हें पेपर मेसी- पेंटिंग में उत्कृष्ट कार्य के लिए पद्मश्री सम्मान दिया जाएगा।
बुधवार देर शाम पद्म सम्मान के लिए उनके नाम की घोषणा से रहिका प्रखंड के भिठ्ठी सलमपुर गांव में उत्सवी माहौल बन गया। दरभंगा जिले के मनीगाछी प्रखंड का बलौर गांव में सुभद्रा देवी का मायका है। वे अपने पुत्र आशीष कुमार के साथ रहती हैं और उन्हें पेपरमेंसी पेंटिंग में विशारद हासिल है। इस उम्र में भी पूर्ण स्वस्थ सुभद्रा के दो पुत्र व तीन पुत्रियां हैं।
पद्म पुरस्कार : समाजवादी नेता मुलायम और तबला वादक जाकिर हुसैन को पद्म विभूषण सम्मान