सावन मास के पहले दिन सुल्तानगंज में उमड़ी शिव भक्तों की भीड़, सुरक्षा के हैं पुख्ता इंतजाम

सावन मास के पहले दिन सुल्तानगंज में उमड़ी शिव भक्तों की भीड़, सुरक्षा के हैं पुख्ता इंतजाम

भागलपुर: जिले के सुलतानगंज के अजगैबीनाथ धाम में गुरुवार को विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले की शुरुआत हो गई। सावन के पहले दिन सुबह से ही अजगैबीनाथ धाम में बिहार झारखंड सहित अन्य राज्यों के कांवरिया उत्तरवाहिनी गंगा पहुचकर गंगा स्नान कर अजगैबीनाथ धाम में बाबा भोलेनाथ के शिवलिंग पर गंगा जल का अभिषेक कर पूजा अर्चना करते हुये बोल बम के जयकारों के साथ बाबा बैद्यनाथ धाम के लिये रवाना हुए।

ऐसी मान्यता है कि सावन मास में बाबा भोलेनाथ को पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा जल से अभिषेक करने पर सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। इसी को लेकर खासकर बिहार झारखंड सहित अन्य राज्यों के कांवरिया अजगैबीनाथ धाम पहुचते हैं। पंडित अशोक झा ने बताया कि सावन माह में उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान कर भोलेनाथ का जलाभिषेक करने से सारी मनोकामनाएं पूरी होती है। इसलिए बिहार, झारखंड सहित अन्य प्रदेशों के शिवभक्त सुल्तानगंज के उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान कर जल भरकर बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना होते हैं।

उधर जिला प्रशासन द्वारा कांवरियों कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए सुल्तानगंज में पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गंगा घाटों में पुलिस बल और महिला पुलिस बल कि भारी सुरक्षा व्यवस्था देखी जा रही है। विभिन्न चौक चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं। कच्ची कांवरिया पथ में भी जगह जगह पुलिस बल कि तैनाती कि गई है।

0Shares

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें