पटना: राजद सुप्रीमो लालू यादव के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना राज्यसभा सांसद और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने की है। मंगलवार को सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा कि ‘ईश्वर से प्रार्थना है कि पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद जल्द ठीक हो कर घर लौटें। राज्य सरकार को उनके स्वास्थ्य की चिंता करनी चाहिए और यदि आवश्यक हो, तो उन्हें तुरंत दिल्ली भेजने की व्यवस्था की जानी चाहिए।’
ईश्वर से प्रार्थना है कि पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद जल्द ठीक हो कर घर लौटें।
राज्य सरकार को उनके स्वास्थ्य की चिंता करनी चाहिए और यदि आवश्यक हो, तो बेहतर इलाज के लिए उन्हें तुरंत दिल्ली भेजने की व्यवस्था की जानी चाहिए।— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) July 5, 2022
उन्होंने कहा है ‘दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों और वंचितों की पार्टी होने का दावा करने वाला राष्ट्रीय जनता दल जब 26वां स्थापना दिवस मना रहा है, तब उसे आदिवासी महिला और झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के लिए कुछ बड़ा दिल दिखाना चाहिए। राजद को केवल विरोध के लिए विरोध की नीति त्याग कर राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी मुर्मू के समर्थन में आना चाहिए।’
उल्लेखनीय है कि राजद सुप्रीमो लालू यादव पटना के पारस अस्पताल में भर्ती है। रविवार को वे राबड़ी आवास पर अपने कमरे में जाने के दौरान सीढ़ी से गिर गये थे। इसमें उनके दाहिने कंधे की हड्डी टूट गयी है और कमर में भी चोट लगी है। उनका इलाज पारस अस्पताल में किया जा रहा है।