राहुल गांधी ने लालू यादव के जन्मदिन पर की उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना

राहुल गांधी ने लालू यादव के जन्मदिन पर की उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना

पटना, 11 जून (हि.स.)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू यादव के 78वें जन्मदिन पर बधाई देने वालाें का तांता लगा हुआ है। लोग उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना कर रहे हैं। इस क्रम में बुधवार को कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। राहुल गांधी ने बधाई संदेश में लालू यादव से रिश्तों की प्रगाढ़ता को दर्शाने वाला खास संदेश दिया है, जिसे दूरगामी संदेश माना जा रहा है।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, ” बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। हमारे बीच का रिश्ता सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं रहा, यह एक गहरा मानवीय जुड़ाव रहा है, जो समान मूल्यों और सामाजिक न्याय के संघर्ष पर आधारित है। आपका जीवन संघर्षों से भरा रहा है, लेकिन आपने हमेशा मजबूती और हौसले के साथ उन लोगों की आवाज़ उठाई है, जिन्हें अक्सर अनसुना कर दिया जाता है। आज आपके जन्मदिन पर मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं।”

विधानसभा चुनाव के पहले अपने और लालू यादव के बीच संबंधों की प्रगाढ़ता को बताने वाला यह संदेश बेहद अहम माना जा रहा है। इस वर्ष अक्टूबर-नवबर में राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और राजद एक साथ मैदान में उतरने वाले हैं। दोनों दलों के बीच जल्द ही सीटों के बंटवारे को लेकर भी चर्चा होगी।

0Shares

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें