पटना: बिहार प्रशासनिक सेवा के नौ अधिकारियों का तबादला किया गया है।
इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को अधिसूचना जारी की है। जारी अधिसूचना के अनुसार सभी अधिकारी अपर समाहर्ता स्तर और उप सचिव स्तर के हैं।
पूर्णिया के अपर समाहर्ता तारिक इकबाल को कला संस्कृति विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है।
नगर विकास विभाग में उप सचिव कुमार देवेंद्र प्रोज्जवल को पूर्णिया का अपर समाहर्ता बनाया गया है। चित्रगुप्त कुमार को खान एवं भूतत्व विभाग में उप सचिव पदस्थापन की प्रतीक्षा में है।
शैलेंद्र कुमार भारती को ग्रामीण विकास विभाग में उप सचिव बनाया गया है वहीं ग्रामीण विकास विभाग के ओएसडी कनक बाला को भविष्य निधि निदेशालय में सहायक निदेशक के पद पर पदस्थापित किया गया है।
प्रमोद कुमार राम को किशनगंज का अपर समाहर्ता देवेंद्र कुमार दर्द को मंत्रिमंडल सचिवालय का उप सचिव पूनम कुमारी को गन्ना उद्योग विभाग का उप सचिव और राहुल बर्मन को नगर विकास विभाग में उप सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है|