पटना: बिहार में आगामी चुनाव को देखते हुए जदयू लगातार अपने संगठन को मजबूत करने में लगी है। इसी क्रम में जदयू ने बिहार के चार जिलों में नये जिला अध्यक्षों का चयन किया है। प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की ओर आज जारी किये गये आदेश के अनुसार बक्सर, कैमूर, अरवल और पूर्वी चंपारण जिले में जिला अध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं।
जेडीयू के चार नए जिला अध्यक्षों में मंजू देवी को पूर्वी चंपारण, अशोक सिंह को बक्सर, डॉ.प्रमोद कुमार सिंह को कैमूर जबकि रामकिशोर शर्मा को अरवल का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।