बिहार में चलने लगी शीतलहर, बढ़ी ठिठुरन

बिहार में चलने लगी शीतलहर, बढ़ी ठिठुरन

पटना, 31 दिसंबर (हि.स.)। वर्ष 2023 के दिसम्बर माह के अंतिम दिनों में बिहार में भीषण ठंड पड़ रही है। पिछले तीन दिनों से धूप के दर्शन नहीं हुए हैं। राज्य के हर जिले में कोहरा छाया हुआ है और इसके साथ चल रही ठंडी हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी है। कोहर के साथ शीतलहर की वजह से दिसम्बर माह के अंतिम दिन 31 दिसम्बर को सबसे ज्यादा ठंड लोग महसूस कर रहे हैं।

राजधानी पटना सहित राज्य के 10 जिलों में सुबह शीतलहरी का प्रकोप देखने को मिला। हालांकि, दिन में सूरज न निकलने की वजह से राज्य के अधिकतम तापमान में भी भारी गिरावट आ सकती है। पटना सहित कई शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। रविवार को दिन में भी कोहरा छाया रहेगा, जिससे ठंड में इजाफा हो सकता है। तीन वर्षों में तापमान में वृद्धि दिसंबर में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रही।

मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आशीष कुमार के अनुसार आज राज्य के दक्षिण-पश्चिम एवं दक्षिण-मध्य भागों के एक या दो स्थानों में बहुत घना कोहरा छाया हुआ है। इसके साथ उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य एवं दक्षिण-पूर्व भागों के कुछ स्थानों में घना कोहरा छाया हुआ है। उत्तर-पूर्व भाग के अधिकांश स्थानों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया हुआ है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार तीन वर्षों बाद दिसम्बर में अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है। 25 दिसम्बर को राजधानी का अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, 2020 में राजधानी का अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री, 2021 में 22.6 डिग्री एवं 2022 में 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

0Shares

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें