बिहार के मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री सहित छह पर हत्या का मुकदमा

बिहार के मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री सहित छह पर हत्या का मुकदमा

पटना, 15 जुलाई (हि.स.)। बीते 13 जुलाई को पटना में विधानसभा घेराव के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज की घटना को लेकर भाजपा ने सीएम -डिप्टी सीएम सहित छह लोगों के खिलाफ पटना सिविल कोर्ट में हत्या, हत्या का प्रयास छेड़खानी समेत कई तरह के आरोप लगाये गये हैं।

इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, पटना एसएसपी राजीव मिश्रा, गांधी मैदान थानाध्यक्ष अरुण कुमार, पटना पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार सिंह 6 लोगों पर कंप्लेंट केस फाइल किया गया है।

भाजपा नेता कृष्णा सिंह कल्लू ने पटना व्यवहार न्यायालय सीजेएम पटना के यहां आज कंप्लेंट फाइल किया है। नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव समेत 6 लोगों के खिलाफ धारा 302,307,341 323 समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया गया है।

उल्लेखनीय है कि 13 जुलाई को भाजपा का विधानसभा मार्च था। इस दिन गांधी मैदान से विधानसभा के लिए भाजपा कार्यकर्ता शांतिपूर्वक पैदल मार्च पर निकले थे। जिसमें भाजपा के कई कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे। मार्च के दौरान अचानक नीतीश कुमार के इशारे पर और तेजस्वी यादव के दबाव में आकर बिहार पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। जिसमें भाजपा नेता विजय सिंह की निर्मम हत्या कर दी गयी। वही कई भाजपा नेता के साथ मारपीट की गयी और महिला भाजपा नेता के साथ छेड़खानी किया गया।

0Shares

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें