बिहार की मौजूदा सरकार के खिलाफ बड़ा जन आंदोलन शुरू किया जाएगा: विजय कुमार सिन्हा  

बिहार की मौजूदा सरकार के खिलाफ बड़ा जन आंदोलन शुरू किया जाएगा: विजय कुमार सिन्हा  

Chhapra: सरकार दारू बालू एवं अपराधियों को हत्यारों को संरक्षण दे रही है। सरकार बिहार में अपराधियों को संरक्षण देकर फिर से जंगलराज को कायम करना चाहती हैं।  भारतीय जनता पार्टी उनके इस मंसूबे को पूरा नहीं होने देगी।  सड़क से सदन तक जनता की लड़ाई लड़ी जाएगी । उक्त बातें आज भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने छपरा परिसदन में पत्रकारों से बातचीत में कहीं.  

उन्होंने कहा कि यह सरकार पूर्णता अपराधियों के बल पर चल रही है।  भ्रष्ट प्रशासन प्रशासनिक पदाधिकारियों सिर्फ धन की उगाही में लगे हैं।  मीडिया पर केस किया जा रहा है।  उन्हें फंसाया जा रहा है।  मीडिया की आवाज को बंद करने का प्रयास किया जा रहा है।  नीतीश कुमार पूर्णता बिहार में लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। आज तक नीतीश कुमार शराब कांड में मरे लोगों से ना मिले ना उन्हें आज तक मुआवजा दिया गया बिहार में लगातार शराब से मौतें हो रही हैं।  भ्रष्टाचार चरम पर है।  अपराधियों का मनोबल बढ़ रहा है और सरकार भ्रष्ट अधिकारियों एवं अपराधियों के संरक्षण में लगी। उन्होंने कहा कि सारण संविधान सभा के अध्यक्ष प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद की धरती हैं। यहाँ से बिहार की मौजूदा सरकार के खिलाफ बड़ा जन आंदोलन शुरू किया जाएगा।   

पत्रकार वार्ता में भारतीय जनता के पार्टी के वरिष्ठ नेता विधायक मुख्य सचेतक जनक सिंह, छपरा विधायक डॉक्टर सीएन गुप्ता, अमनौर के विधायक कृष्ण कुमार मंटू , पूर्व विधायक प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सारण के प्रभारी ओम प्रकाश यादव, अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, इस कार्यसमिति सदस्य राकेश कुमार सिंह, गरखा के पूर्व विधायक ज्ञानचंद माझी, जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष गोपालगंज के प्रभारी अशोक कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष बंशीधर तिवारी, सिवान प्रभारी रंजीत कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह जिला प्रवक्ता विवेक कुमार सिंह, भाजपा नेता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मेंद्र साह, जिला मंत्री बलवंत सिंह, विवेक कुमार सिंह आदि उपस्थित थें।  

0Shares

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें