Patna: भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री अक्षरा सिंह अब राजनीति में कदम रखने जा रहीं हैं। अक्षरा सिंह ने जनसुराज अभियान का दामन थामा है।
अक्षरा राजनीति में किस्मत आजमाएंगी। इसके लिए उन्होंने प्रशांत किशोर की पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। अक्षरा सिंह 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं । अक्षरा सिंह ने प्रशांत किशोर से मुलाकात के बाद पार्टी में शामिल होने का फैसला किया। ऐसा माना जा रहा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में टिकट के लिए भी उन्हें भरोसा दिया गया है।