Breaking News

बिहारः शॉर्ट सर्किट से लगी आग में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

CT DESK
1 Min Read
विज्ञापन

विज्ञापन

पटना, 15 नवंबर (हि.स.)। बिहार के मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से बीती देर रात लगी आग में एक ही परिवार के पांच सदस्य जिंदा जल गए, जिससे सभी की मौत हो गई। हादसे में पांच अन्य बुरी तरह से झुलसे गए हैं जिन्हें मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

विज्ञापन

डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने पांच लोगों की मौत की की पुष्टि की है। परिवार के सदस्य बाहर भी नहीं निकल पाए। मृतकों में दो बच्चे, उनके माता-पिता और एक अन्य सदस्य शामिल हैं।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आग ने घर को अपनी चपेट में ले लिया था। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। जिसके बाद घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

डीएसपी पश्चिमी ने बताया कि प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की जानकारी मिली है। फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच चुकी है, जांच के बाद सटीक कारण स्पष्ट होगा।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें