Surabhit Dutt is a multimedia journalist and public relations expert with over 15 years of experience in the digital media industry. He is Founder and Editor-in-Chief...
Share
2 Min Read
SHARE
मुजफ्फरपुर, 25 जनवरी (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत अपने दो दिवसीय दौरे पर आज मुजफ्फरपुर आ रहे हैं। उनके इस दो दिवसीय दौरे से उत्तर बिहार के स्वयंसेवकों और प्रबुद्ध नागरिकों में काफी उत्साह है। डॉ. भागवत का यह प्रवास मुख्य रूप से संगठन के विस्तार, वैचारिक सुदृढ़ीकरण और सामाजिक समरसता के एजेंडे पर केंद्रित है। डॉ. भागवत सुबह 10 बजे मुजफ्फरपुर स्थित संघ कार्यालय मधुकर निकेतन आएंगे। इसके बाद गरहा के होटल जाएंगे। वहां से उत्तर बिहार के 300 से ज्यादा स्वयंसेवकों और संगठन के प्रमुख लोगों के साथ खास बैठक करेंगे। दोपहर 02 बजे से लेकर शाम 05 बजे तक चलने वाली इस बैठक में डॉ. भागवत सामाजिक विकास पर चर्चा करेंगे और स्वंयसेवकों के प्रश्नों के उत्तर भी देंगे। शाम में वे वापस संघ कार्यालय मधुकर निकेतन लौट आएंगे। जेपीयू मोबिल कांड: छात्र नेता विशाल सिंह की गिरफ्तारी पर भड़का शोध छात्र संगठन दौरे के दूसरे दिन, यानी 26 जनवरी को डॉ भागवत गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण करेंगे। यह गरिमामय कार्यक्रम संघ के उत्तर बिहार प्रांत कार्यालय, ‘मधुकर निकेतन’ (कलमबाग चौक) में आयोजित होगा। तिरंगा फहराने के बाद वे अपना संदेश देंगे। शिक्षकों की लंबित समस्याओं के समाधान को लेकर डॉ राहुल राज ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव से की मुलाकात इसके उपरांत, सरसंघचालक जिला और प्रांत स्तर के संघचालकों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में संघ की आगामी योजनाओं, शाखा विस्तार और सेवा कार्यों की प्रगति पर चर्चा की जाएगी। संगठनात्मक मार्गदर्शन के बाद वे अपने अगले गंतव्य के लिए रवाना होंगे। गांव-गांव जागरूकता की अलख जगा रहे पीएसपी सदस्य, रात्रि चौपाल से चमकी बुखार को धमकी सुरक्षा के कड़े इंतजाम जेड+ श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त डॉ मोहन भागवत के दौरे को लेकर मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। मधुकर निकेतन और आसपास के इलाकों को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ सादे लिबास में भी सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए डॉक्टरों की एक विशेष टीम एम्बुलेंस के साथ 24 घंटे अलर्ट पर है। डॉ भागवत का यह दौरा न केवल संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि आगामी समय में उत्तर बिहार की सामाजिक और वैचारिक दिशा को प्रभावित करने वाला माना जा रहा है।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
मुजफ्फरपुर, 25 जनवरी (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत अपने दो दिवसीय दौरे पर आज मुजफ्फरपुर आ रहे हैं। उनके इस दो दिवसीय दौरे से उत्तर बिहार के स्वयंसेवकों और प्रबुद्ध नागरिकों में काफी उत्साह है।
विज्ञापन
डॉ. भागवत का यह प्रवास मुख्य रूप से संगठन के विस्तार, वैचारिक सुदृढ़ीकरण और सामाजिक समरसता के एजेंडे पर केंद्रित है। डॉ. भागवत सुबह 10 बजे मुजफ्फरपुर स्थित संघ कार्यालय मधुकर निकेतन आएंगे। इसके बाद गरहा के होटल जाएंगे। वहां से उत्तर बिहार के 300 से ज्यादा स्वयंसेवकों और संगठन के प्रमुख लोगों के साथ खास बैठक करेंगे। दोपहर 02 बजे से लेकर शाम 05 बजे तक चलने वाली इस बैठक में डॉ. भागवत सामाजिक विकास पर चर्चा करेंगे और स्वंयसेवकों के प्रश्नों के उत्तर भी देंगे। शाम में वे वापस संघ कार्यालय मधुकर निकेतन लौट आएंगे।
दौरे के दूसरे दिन, यानी 26 जनवरी को डॉ भागवत गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण करेंगे। यह गरिमामय कार्यक्रम संघ के उत्तर बिहार प्रांत कार्यालय, ‘मधुकर निकेतन’ (कलमबाग चौक) में आयोजित होगा। तिरंगा फहराने के बाद वे अपना संदेश देंगे।
इसके उपरांत, सरसंघचालक जिला और प्रांत स्तर के संघचालकों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में संघ की आगामी योजनाओं, शाखा विस्तार और सेवा कार्यों की प्रगति पर चर्चा की जाएगी। संगठनात्मक मार्गदर्शन के बाद वे अपने अगले गंतव्य के लिए रवाना होंगे।
जेड+ श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त डॉ मोहन भागवत के दौरे को लेकर मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। मधुकर निकेतन और आसपास के इलाकों को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ सादे लिबास में भी सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए डॉक्टरों की एक विशेष टीम एम्बुलेंस के साथ 24 घंटे अलर्ट पर है। डॉ भागवत का यह दौरा न केवल संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि आगामी समय में उत्तर बिहार की सामाजिक और वैचारिक दिशा को प्रभावित करने वाला माना जा रहा है।
Surabhit Dutt is a multimedia journalist and public relations expert with over 15 years of experience in the digital media industry. He is Founder and Editor-in-Chief of chhapratoday.com.
With more than a decade of experience in public relations, Surabhit combines strategic communication expertise with strong hands-on reporting skills. Over the years, he has been associated with several reputed media organizations contributing extensively to digital journalism and media outreach.