Breaking News

मदन सहनी ने औपचारिक रूप से अपने विभाग का पदभार ग्रहण किया

1 Min Read

पटना, 21 नवंबर (हि.स.)। समाज कल्याण विभाग के मंत्री मदन साहनी ने शुक्रवार शाम औपचारिक रूप से अपने विभाग का पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण समारोह के दौरान विभागीय सचिव बंदना प्रेयषी ने मंत्री का स्वागत करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

मंत्री के पुनः पदभार ग्रहण से विभागीय कार्यों में नई ऊर्जा और गति आने की अपेक्षा की जा रही है। इस अवसर पर बताया गया कि मंत्री महोदय के नेतृत्व में विभाग सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल कल्याण तथा अन्य कल्याणकारी योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्ध है।

समारोह में समाज कल्याण विभाग के सभी वरीय पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। सभी अधिकारियों ने विभाग के लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु समन्वित एवं लक्ष्य-केंद्रित कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

DOON
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें