Chhapra:  हथियार के साथ वायरल फोटो के आधार पर अभियुक्त पंकज मॉझी गिरफ्तारChhapra: सारण जिला के इसुआपुर थानान्तर्गत हथियार के साथ वायरल फोटो के आधार पर अभियुक्त पंकज मॉझी को 01 देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया है। विगत दिनों सोशल मीडिया पर हथियार के साथ एक युवक का फोटो वायरल हुआ था। वायरल फोटो का तत्क्षण संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मढ़ौरा एवं थानाध्यक्ष इसुआपुर थाना को वायरल फोटो का सत्यापन कर अग्रतर कार्रवाई करने हेतु निर्देश दिया गया। सत्यापनोपरांत थानाध्यक्ष इसुआपुर थाना के द्वारा वायरल फोटो में अवैध हथियार के साथ फोटो वायरल करने वाले युवक की पहचान पंकज मॉझी, पिता- तिवारी माँझी, सा0 महुली , थाना इसुआपुर , जिला सारण के रूप में की गई , जिसे इसुआपुर थाना के पुलिस टीम द्वारा 01 देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में इसुआपुर थानान्तर्गत कांड सं0-160 / 22 दिनांक- 19.07.22 , धारा- 25 ( 1 – बी ) ए / 26 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

Chhapra: सारण के पुलिस कप्तान संतोष कुमार के द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक के मद्देनजर असमाजिक तत्वों / अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी एवं शराब के सेवन / बिक्री / भंडारण / निर्माण / परिवहन आदि पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्ठी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक -18.07.2022 एवं 19.07.2022 को विशेष अभियान चलाकर कुल 126 ( एक सौ छबीस ) अभियुक्तों को गिरफ्तार कर देशी पिस्टल -01 , देशी कट्टा -01 , जिंदा कारतूस -06 , मोटरसाईकिल 06 , कार -03 , मोबाईल -08 , लॉकेट- 03 , नगद राशि – 1,17,000 रू0 एवं 1154 लीटर शराब जब्त किया गया है।


पिछले 48 घंटो में विशेष अभियान चलाकर कुल 21 शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर लगभग 2800 लीटर पाश / अर्ध निर्मित शराब विनष्ट किया गया। मद्य निषेध के कांडों में 66 गिरफ्तारी, अपराध के मुख्य शीर्ष के कांडों मे 21 गिरफ्तारी, 1154 लीटर शराब जब्त, 21 शराब भट्ठी ध्वस्त, अवैध आग्नेयास्त्र, 2 देशी कट्टा, 6 जिंदाकारतूस, 6 मोटरसाईकिल, 3 कार, 8 मोबाईल, 3 लॉकेट के साथ एक लाख 17 हज़ार नगद, वाहन चेकिंग के दौरान एक लाख 4 हज़ार रुपया बरामद किया गया है.

 

युगाब्ध-5124, विक्रम संवत 2079, राष्ट्रीय शक संवत-1944

सूर्योदय 05.40, सूर्यास्त 06.53, ऋतु – वर्षा

श्रावण कृष्ण पक्ष सप्तमी, बुधवार, 20 जुलाई 2022 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

मेष राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। मित्रों के सहयोग से कारोबार में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। बड़े कार्यों में सफलता हासिल होगी। कुछ पुराने मित्रों से संपर्क बन सकते हैं। आय के स्रोत विकसित होंगे। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम बरतें। धार्मिक कार्यों में खर्च होने की संभावना है। नए कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। सरकारी क्षेत्र में लाभ मिलेगा। परिवार के सदस्यों के बीच पुराना तनाव खत्म होगा और रिश्ते मजबूत बनेंगे।

वृषभ राशि :- आज का दिन शुभ फलदायक रहेगा। आर्थिक लाभ मिल सकता है। नौकरी तथा कारोबार के क्षेत्र में धनलाभ के योग हैं। परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन प्राप्ति हो सकती है। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। शारीरिक, मानसिक स्वस्थ और उत्साही बने रहेंगे। अपनी वाणी पर संयम बरतें। नए कार्यों को शुरू करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। संतान पक्ष की ओर से मन खुश रहेगा। अपने दोस्तों के साथ खूब मौज-मस्ती कर सकेंगे।

मिथुन राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। आकस्मिक धनलाभ के योग हैं। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। नए कार्य शुरू करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। धन संबंधित लेन-देन में सतर्क बरतें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धार्मिक कार्य तथा किसी यात्रा पर जा सकते हैं। दफ्तर में कार्यभार के कारण थकान महसूस हो सकती है। शारीरिक और मानसिक रूप से व्याकुलता का अनुभव रहेगा। परिवार के साथ समय गुजारेंगे और खूब मजा करेंगे। रिश्तों में मजबूती भी आएगी।

कर्क राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। मन अशांत और शरीर थोड़ा थकान से भरा रहेगा। आर्थिक लाभ होगा, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे की संभावना रहेगी। वाहन के रख-रखाव में खर्च बढ़ेंगे। अपनी भावनाओं को वश में रखें। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। वाणी पर संयम बरतें। क्रोध से काम बिगड़ सकते हैं। धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकता है। बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की सहायता करेंगे, जिससे आपको खुशी मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

सिंह राशि :- आज का दिन अच्छा बीतेगा। आकस्मिक धनलाभ होने की भी संभावना है। दोस्तों से लाभ हो सकता है। नौकरी-पेशे वाले लोगों को लाभ होगा। सहकर्मियों से लाभ मिलेगा। अपने कार्यों से आपको यश की प्राप्ति होगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें और खान-पान पर विशेष ध्यान दें। घर में परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। सोच समझ कर लिए गए फैसले आपको खुशी देंगे।

कन्या राशि :- आज का दिन शुभ रहेगा। पूरा दिन अद्भुत अनुभव व जोश से भरा रहेगा। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। अधिकारी आप के कार्य से संतोष का अनुभव करेंगे। मित्रों और प्रियजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा। नए वाहन का सुख मिल सकता है। आर्थिक दृष्टि से लाभ रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी। प्रियजनों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

तुला राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक लाभ के योग रहेंगे, लेकिन परिश्रम की भी अधिकता रहेगी। नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। परिवार में कलह होने की संभावना है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। मानसिक तथा शारीरिक स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। अधिक धन खर्च हो सकता है। सामाजिक समारोह में भाग लें और नए दोस्त बनाने में समय व्यतीय करें।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। आकस्मिक धनलाभ मिल सकता है। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात आनंदायक रहेगी। छात्रों के लिए अच्छा समय है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। आपके द्वारा परोपकार का कार्य हो सकता है। अनावश्यक धन खर्च होने की संभावना है। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। मेहनत से किये गये काम सफल होंगे और आपकी अलग पहचान बनेगी।

धनु राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है, खर्चों की अधिकता रहेगी। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ प्रवास या पर्यटन का योग है। शारीरिक स्वास्थ्य बना रहेगा। गृहस्थ जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें। अनावश्यक खर्च और परिवार में वाद-विवाद से बचें। नकारात्मक मानसिकता आपको नुकसान पहुंचा सकती है। सामाजिक कार्यों में अपने को व्यस्त रखें। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है।

मकर राशि :- आज का दिन लाभदायक रहेगा। निवेश करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। शारीरिक व मानसिक रूप से उत्तम रहेगा। परिजन व पड़ोसियों से बहस करने से बचें, क्योंकि कोई छोटी सी बहस भी बड़े झगड़े में परिवर्तित हो सकती है। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना है। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। अपनी नई सोच की वजह से कार्य में नयापन ला सकेंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने का योग हो सकता है। नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं।

कुम्भ राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक कार्यों में सरकारी हस्तक्षेप बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। अधिक परिश्रम करने पर सफलता मिलेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च भी अधिक बढ़ेगा। पारिवारिक शांति बनाए रखने के लिए निरर्थक वाद-विवाद करने से बचें। संतान या रिश्तेदारों से अनबन हो सकती है। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। खान-पान का ध्यान रखें। यात्रा पर जाने से बचें।

मीन राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। खुद पर संयम रखें। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। दोस्तों से मुलाकात होगी और उनके सहयोग से लाभ प्राप्त होगा। धन और यश की हानि होने की संभावना है। शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थ्य का ध्यान रखें। किसी रिश्तेदार के घर मांगलिक प्रसंग में जा सकते हैं। दांपत्य जीवन का सुख और आनंद मिलेगा।

Chhapra: जिले में बालु के अवैध खनन परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर रोक लगाने के उद्देश्य से एसपी संतोष कुमार एवं डीएम राजेश मीणा के निर्देश पर बालू के अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरूद्ध बीती रात से सुबह तक अभियान चलाकर वाहनों को पकड़ा गया.

अनुमंडल पदाधिकारी , सदर, मढ़ौरा, अंचलाधिकारी, जनता बाजार, जलालपुर, नगरा, मशरक तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर, मढ़ौरा, पुलिस उपाधीक्षक ( मुख्यालय ), अंचल पुलिस निरीक्षक, सदर, एकमा, मुफ्फसिल सहित 50 से अधिक पुलिस पदाधिकारी एवं 100 से अधिक पुलिस बल के साथ अनेक स्थानों पर विशेष अभियान चलाया गया.

इस दौरान अवैध रूप से परिवहन कर रहे बालू लदा 29 ट्रक 02 हाईवा एवं 04 ट्रैक्टर जप्त किया तथा इस धंधे में संलिप्त 71 व्यक्तियों के विरुद्ध कांड दर्ज कर 20 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया.

इस संदर्भ में कोपा, जलालपुर, नगरा, जनता बाजार, मशरक एवं अन्य थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की गई.

35 बालू लदे वाहनो से 21,350 सीp एफ0 टी0 बालू ( अनुमानित मूल्य 8 लाख 75 हजार 350 रूपया ) जप्त किया गया. साथ ही खनन विभाग के द्वारा 08 वाहनों पर 07 लाख 04 हजार रूपया का जुमार्ना किया तथा जुर्माना की कार्रवाई आगे भी जारी है.

विशेष अभियान के दौरान की गई कार्रवाई

1. दर्ज कांड की संख्या – 06 

2. कुल गिरफ्तार अभियुक्तों की संख्या – 20 

3. बालू के अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त जप्त वाहनों की संख्या : 35 अबतक जप्त बालू की मात्रा ( सी0 एफ0 टी0 में ) – 21,350 सी0 एफ0 टी0, ( अनुमानित मुल्यः – 08 लाख 75 हजार 350 रूपया)

 4. जप्त वाहनों पर परिवहन विभाग के द्वारा 07 लाख 04 हजार रूपया का जुर्माना किया गया तथा फाईन की कार्रवाई जारी है.

Chhapra: सारण जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज करिंगा में सरकार की योजना होते हुए भी और सरकार के करोड़ों रुपए खर्च करने के बावजूद भी नहीं है सड़क और न ही नाला है. ग्रामीणों का कहना है कि हमलोगों के परिवार में अगर कोई बीमार हो जाता है तो हमलोग खटिया पर लाद कर 1 किलोमीटर दूर मेन सड़क पर ले जाते हैं.  मरीजों को तब तक मरीज का हालात और गंभीर हो जाता है और कभी कभी तो समय पर डॉक्टर के पास नही पहुचने पर जान भी चली जाती है. वही मौजूद एक महिला शिवरतिया देवी ने कहा कि हमलोगों के घर मे शादी विवाह होता है तो हमलोग अपनी बेटियों की विदाई गोद में उठाकर 1 किलोमीटर तक करते हैं तथा दूल्हे को कंधे पर बैठा कर घर तक लाते हैं. तब जाकर दुआर पूजा होता है.  सरकार जल्द से जल्द सड़क व नाला का निर्माण कार्य प्रारंभ करे नही तो हमलोग सड़क बनाने के मांग को लेकर NH को जाम करेंगे.

चोरी की 5 मोबाईल दो हजार नगद सोने के आभूषण के साथ महिला गिरफ्तार

Chhapra: जिले के मढ़ौरा थाना अंतर्गत शिल्हौड़ी शिलानाथ मंदिर में एक महिला के बैग से अज्ञात महिला द्वारा मोबाईल चोरी कर ली गई थी. जिसकी सूचना मंदिर में विधि – व्यवस्था ड्यूटि में तैनात महिला पुलिसकर्मियों को प्राप्त हुई.

सूचना पाते ही ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त अज्ञात महिला को पकड़ा गया.

पूछ – ताछ एवं अनुसंधान के क्रम में पकड़ाये हुए अज्ञात महिला की पहचान सुशील देवी , पति- दिनेश गिरी , सा0 लखनपुर , थाना- मशरक , जिला सारण के रूप में की गई एवं इनके निशानदेही के आधार पर चोरी की गई 05 मोबाईल , 01 सोने का लॉकेट , 01 सोने का मंगलसूत्र , 01 सोने का जिउतीया एवं नगद राशि 2000 रू बरामद कर अभियुक्ता सुशीला देवी को गिरफ्तार किया गया.

जिस संबंध में मढ़ौरा थाना कांड सं0-466/22 दिनांक- 18.07.22 धारा -379 / 411 भा0 द0 वि0 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.

गिरफ्तार अभियुक्ता द्वारा उक्त कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई तथा इनके निशानदेही पर इनके अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामरी / कार्रवाई की जा रही है.

बरामद जप्त वस्तुओं की विवरणी 

1. चोरी की मोबाईल 05 

2. चोरी की सोने का लॉकेट- 01 

3. चोरी की सोने का मंगलसूत्र- 01 

4. चोरी की सोने का जिउतीया – 01

विश्व हिंदू परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ अश्विनी कुमार गुप्त का निधन

Chhapra: विश्व हिंदू परिषद, सारण के पूर्व अध्यक्ष डॉ अश्विनी कुमार गुप्त का मंगलवार को निधन हो गया. उन्होंने 85 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली.

मिली जानकारी के अनुसार वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे. वे बाल्य काल से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े थे. पेशे से जिला आपूर्ति पदाधिकारी रहे स्व. गुप्त संघ के कई दायित्व में रहें. 2003 में सेवा निवृत्त होने के बाद उन्होंने संघ और विश्व हिंदू परिषद के कई महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया था. वे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के छपरा नगर संघचालक भी रहे. बाद में उन्होंने कई वर्षों तक विश्व हिंदू परिषद, सारण के जिलाध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन किया. विगत वर्ष ही उन्होंने अपनी अस्वस्थता के कारण पद छोड़ा था.

उनके पुत्र आशुतोष कुमार छपरा के जाने माने दन्त चिकित्सक हैं.

उन्हें निधन पर विश्व हिंदू परिषद के राहुल मेहता, धनंजय कुमार, संस्कार भारती उत्तर बिहार के महामंत्री सुरभित दत्त, धनंजय कुमार गोलू, राजेश चंद्र मिश्र समेत आदि ने शोक संवेदना व्यक्त किया है.

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने अग्निपथ योजना को चुनौती देने वाली सभी याचिकाएं दिल्ली हाई कोर्ट को सुनवाई के लिए ट्रांसफर कर दीं। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि बाकी हाई कोर्ट के याचिकाकर्ता चाहें तो दिल्ली हाई कोर्ट में चल रहे मामले में दखल का आवेदन दे सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि केरल, पटना, दिल्ली समेत कई हाई कोर्ट में याचिकाएं लंबित हैं। या तो हम सबको यहां ट्रांसफर करने का आवेदन दें या दिल्ली हाई कोर्ट को कहें कि अपने पास लंबित केस जल्द सुन ले। इससे सुप्रीम कोर्ट के सामने एक फैसला होगा। तब कोर्ट ने कहा कि हम यह भी कह सकते हैं कि दिल्ली हाई कोर्ट ही सब केस सुन ले। कोर्ट ने कहा कि इतनी जगह सुनवाई सही नहीं होगी।

सुप्रीम कोर्ट में अग्निपथ योजना को लेकर तीन याचिकाएं दाखिल की गई थीं। एक याचिका वकील हर्ष अजय सिंह ने दायर की है। याचिका में सरकार से इस योजना पर दोबारा विचार करने की मांग की गई है। इसमें कहा गया है कि सरकारी खजाने पर बोझ कम करने की कवायद में राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता न हो। चार साल बाद रिटायर्ड हुए अग्निवीर बिना किसी नौकरी के गुमराह हो सकते हैं।

दूसरी याचिका वकील मनोहर लाल शर्मा और तीसरी याचिका वकील विशाल तिवारी ने दायर की है। शर्मा की याचिका में अग्निपथ योजना को चुनौती देते हुए कहा गया है कि ये योजना बिना संसद की मंजूरी के लाई गई है। तिवारी की याचिका में अग्निपथ योजना का सेना पर होने वाले प्रभाव और उसके खिलाफ हुई हिंसा और तोड़फोड़ की जांच की मांग की गई है। इस मामले में केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल किया था। केंद्र ने कहा था कि बिना हमारा पक्ष सुने कोई एकतरफा आदेश जारी नहीं किया जाए।

जम्मू: जम्मू के आधार शिविर भगवती नगर से मंगलवार सुबह करीब चार बजे 4898 अमरनाथ तीर्थयात्रियों का एक और जत्था कड़े सुरक्षा प्रबंधों के साथ पहलगाम तथा बालटाल के लिए रवाना हो गया।

यह जत्था छोटे- बड़े कुल 159 वाहनों से रवाना हुआ। इस जत्थे में 3416 पुरुष, 1278 महिलाएं, 23 बच्चे, 117 साधु, 57 साध्वी शामिल हैं। अब तक इस शिविर से 1,20,552 श्रद्धालु अमरनाथ रवाना हो चुके हैं। पिछले दो दिनों में 35 हजार से भी ज्यादा शिवभक्तों ने पवित्र शिवलिंगम के दर्शन किए हैं।

नई दिल्ली: बॉलीवुड के मशहूर गायक और गजल लेखक भूपेंद्र सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित कई बड़े नेताओं ने दु:ख व्यक्त किया है। गायक भूपेन्द्र का सोमवार शाम को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया था। 82 वर्षीय भूपेन्द्र लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

सोमवार देर रात प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर गायक भूपेन्द्र सिंह की मौत पर दु:ख व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि दशकों से यादगार गीत देने वाले भूपिंदर सिंह के निधन से व्यथित हूं। उनके काम ने कई लोगों को प्रभावित किया। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम् शांति।

गायक भूपेन्द्र के निधन पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी ट्वीट का शोक जताया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘महान गायक भूपिंदर सिंह के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। उनकी शाही आवाज ने हमें वर्षों तक मंत्रमुग्ध कर दिया है और उनकी विरासत उनके अमर संगीत के माध्यम से हमेशा जीवित रहेगी। मेरे विचार और प्रार्थनाएं उनके परिवार और प्रियजनों के साथ हैं।‘

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने ट्वीट कर भूपिंदर सिंह के निधन पर दु:ख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। ओम शान्ति।

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच आज (मंगलवार) भाजपा से निलंबित की जा चुकीं पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की नई याचिका पर सुनवाई करेगी। इसमें पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी पर दर्ज सभी एफआईआर दिल्ली ट्रांसफर करने और गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की गई है।

नूपुर शर्मा ने कहा है कि इससे पहले उनकी मांग को ठुकराते हुए सुप्रीम कोर्ट कड़ी टिप्पणी कर चुका है। अब उनके जीवन को और अधिक खतरा बढ़ गया है। दुष्कर्म और हत्या की धमकी मिल रही है। उल्लेखनीय है कि 01 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि नूपुर को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। वह हाई कोर्ट जाएं।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि नूपुर के बयान से देश उबल गया है। नूपुर को खतरा है या उनके बयान से देश खतरे में पड़ गया है।नूपुर ने जिसके खिलाफ टिप्पणी की उसे गिरफ्तार कर लिया गया लेकिन नूपुर के खिलाफ अब तक कुछ नहीं हुआ। आपने देर से माफी मांगी। आपने माफी मांगने में काफी देर कर दी। तब नूपुर शर्मा की ओर से कहा गया था कि उनकी टिप्पणी एक्शन का रिएक्शन था। उनका किसी के अपमान का इरादा नहीं था। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि सत्ता की ताकत दिमाग पर हावी नहीं होनी चाहिए। नूपुर शर्मा को क्यों नहीं गिरफ्तार किया गया। शायद दिल्ली पुलिस ने रेड कॉरपेट बिछा रखा है।

– दोनों की 16वें दौर की सैन्य वार्ता बेनतीजा, नहीं निकला विवादित मुद्दों का समाधान
– पूर्वी लद्दाख में सभी विवादित इलाकों से सैनिकों की वापसी के लिए चीन पर बनाया दबाव

नई दिल्ली: भारत और चीन के बीच 17 जुलाई को साढ़े 12 घंटे हुई 16वें दौर की कोर कमांडर स्तर की बैठक के बाद साझा बयान जारी किया गया है। इसमें स्वीकार किया गया है कि भारतीय इलाके के चुशूल-मोल्दो बॉर्डर मीटिंग प्वाइंट पर हुई बैठक विवादित मुद्दों को हल करने में नाकाम रही, लेकिन दोनों पक्ष जल्द ही पारस्परिक रूप से स्वीकार्य समाधान पर पहुंचने के लिए बातचीत जारी रखने पर सहमत हुए। वार्ता के दौरान भारत ने पूर्वी लद्दाख में सभी विवादित इलाकों से सैनिकों की शीघ्र वापसी के लिए दृढ़ता से दबाव डाला और यथास्थिति बहाल करने की मांग को दोहराया।

भारत और चीन के बीच पिछली बैठक 11 मार्च को हुई थी, जिसके बाद दोनों पक्षों ने 16वें दौर की वार्ता के दौरान पश्चिमी क्षेत्र में एलएसी के साथ विवादित मुद्दों का समाधान करने के लिए रचनात्मक तरीके से चर्चा जारी रखी। शेष मुद्दों का जल्द से जल्द समाधान करने के लिए विचारों का स्पष्ट और गहन आदान-प्रदान किया। दोनों पक्ष सैन्य और राजनयिक चैनलों के माध्यम से आगे भी बातचीत जारी रखने और जल्द से जल्द शेष मुद्दों का पारस्परिक रूप से स्वीकार्य समाधान निकालने पर सहमत हुए। दोनों पक्ष क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने के लिए भी सहमत हुए।

भारत और चीन के बीच रविवार को 12 घंटे की लंबी चर्चा के बाद साझा बयान में कहा गया है कि लंबित मुद्दों के समाधान से पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर शांति और शांति बहाल करने में मदद मिलेगी और द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति को सक्षम बनाया जा सकेगा। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि वार्ता में भारत ने पूर्वी लद्दाख क्षेत्र के सभी विवादित बिंदुओं से सैनिकों को जल्द से जल्द हटाने के लिए जोर दिया और सैन्य गतिरोध शुरू होने से पहले अप्रैल, 2020 वाली यथास्थिति बहाल करने की मांग को दोहराया।

संयुक्त बयान में यह भी कहा गया है कि दोनों पक्ष पूर्वी लद्दाख में जमीन पर सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने के लिए सहमत हुए। वार्ता से पहले हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में पेट्रोलिंग प्वाइंट-15 पर विघटन प्रक्रिया में प्रगति होने की उम्मीदें थीं। भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने डेप्सांग बुलगे और डेमचोक में लंबित मुद्दों के समाधान की भी मांग रखी। भारत लगातार इस बात पर कायम रहा है कि एलएसी पर शांति द्विपक्षीय संबंधों के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण है। वार्ता के दौरान भारत ने पूर्वी लद्दाख में सभी विवादित इलाकों से सैनिकों की शीघ्र वापसी के लिए दृढ़ता से दबाव डाला और यथास्थिति बहाल करने की मांग को दोहराया।

भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व लेह स्थित 14 कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने किया, जबकि चीनी टीम का नेतृत्व दक्षिण शिनजियांग सैन्य जिला प्रमुख मेजर जनरल यांग लिन कर रहे थे। सैन्य और कूटनीतिक वार्ता की एक श्रृंखला के परिणामस्वरूप दोनों पक्षों ने पिछले साल पैन्गोंग झील के उत्तर और दक्षिण तट पर और गोगरा क्षेत्र से अपने-अपने सैनिक पीछे किये थे। पैन्गोंग झील क्षेत्रों में हिंसक झड़प के बाद 5 मई, 2020 को पूर्वी लद्दाख सीमा गतिरोध शुरू हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों ने धीरे-धीरे हजारों सैनिकों के साथ-साथ भारी हथियारों को लेकर अपनी तैनाती बढ़ा दी। मौजूदा समय में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के संवेदनशील इलाकों में भारत और चीन के लगभग 50-60 हजार सैनिक तैनात हैं।