मुंबई, 28 अप्रैल (एजेंसी )। मुंबई के विशेष कोर्ट ने शुक्रवार को एक्ट्रेस और मॉडल जिया खान आत्महत्या मामले में फिल्म अभिनेता सूरज पंचोली को सबूतों के अभाव में बरी करने का फैसला सुनाया है। विशेष कोर्ट के इस निर्णय से सूरज पंचोली ने राहत महसूस की है।

जिया खान ने 3 जून, 2013 को मुंबई स्थित अपने निवास पर ही आत्महत्या कर ली थी। मुंबई पुलिस ने उसी वर्ष 10 जून को जिया खान का एक लेटर बरामद किया था। इसी पत्र के आधार पर मुंबई पुलिस ने एक्टर सूरज पंचोली पर धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया था। उस समय जिया खान की मां राबिया खान ने दावा किया कि उनकी बेटी सूरज पंचोली के संपर्क में थी। राबिया खान ने जिया खान की हत्या किए जाने का भी अंदेशा जताया था।

इसी संदर्भ में राबिया खान ने अक्टूबर 2013 में बाम्बे हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से करवाए जाने की मांग की थी। इसके बाद बाम्बे हाई कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने जुलाई 2014 में इस मामले की जांच शुरू की थी। इससे पहले इस मामले की जांच मुंबई पुलिस कर रही थी। इसी मामले में आज मुंबई के विशेष कोर्ट ने सूरज पंचोली को बरी करने का फैसला सुनाया है।

पटना/अररिया,28 अप्रैल (एजेंसी )। बिहार में अररिया जिले के नेपाल सीमा से सटे जोगबनी से नेपाल के दूसरे सबसे बड़े औद्योगिक शहर विराटनगर तक क्रॉस बॉर्डर रेल लिंक के तहत बथनाहा से जोगबनी नेपाल कस्टम यार्ड तक निर्मित रेल लाइन पर मई माह के दूसरे सप्ताह से ट्रेनें दौड़ेगी।

रेल मंत्रालय के रेलवे बोर्ड की ओर से मामले को लेकर नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे के जीएम को विधिवत सूचना दी गई है।पत्र के माध्यम से मई माह के दूसरे सप्ताह से ट्रेन का परिचालन सुनिश्चित होने को लेकर कटिहार डीआरएम सहित रेलवे के अन्य अधिकारियों को भी रेलवे बोर्ड के कार्यपालक निदेशक ट्रैफिक ट्रांसपोर्ट प्रदीप कुमार ओझा ने सूचना दिया है।साथ ही उद्घाटन समारोह की तैयारी को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।

इसके तहत मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स के साथ रेलवे अधिकारियों को उद्घाटन के दिन लोडेड कार्गो ट्रेन,लोकोमोटिव ट्रेन,प्लेटफार्म और इलाके के सजावट और बैनर पोस्टर लगवाने सहित रिमोट से होने वाले उद्घाटन को लेकर लाइव एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया।बीते 20 और 21 अप्रैल को नेपाल के काठमांडू में विदेश मंत्रालय के आठवां प्रोजेक्ट स्टीयरिंग कमिटी (पीएससी) और छठा ज्वाइंट वर्किंग ग्रुप की मीटिंग हुई थी,जिसमें बथनाहा और नेपाल कस्टम यार्ड के बीच कार्गो ट्रेन मई-2023 के दूसरे सप्ताह से शुरू करने का निर्णय लिया गया था।

भारत नेपाल को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण रेल परियोजना जोगबनी-विराटनगर क्रॉस बॉर्डर रेल लिंक प्रोजेक्ट के तहत बथनाहा से विराटनगर तक रेल लाइन निर्माण का कार्य इरकॉन कंपनी के द्वारा किया गया। रेल लाइन निर्माण कार्य में लगी इरकॉन के द्वारा बथनाहा से नेपाल कस्टम यार्ड तक कार्य को पूरा कर लिया गया है। हालांकि उससे आगे नेपाल परिक्षेत्र में भूमि अधिग्रहण को लेकर यह अभी भी फंसा हुआ है।

उल्लेखनीय है कि इस महत्वपूर्ण रेल परियोजना को लेकर बथनाहा से नेपाल कस्टम यार्ड तक के स्टेशन में रेलवे की ओर से अधिकारियों और कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति कई माह पहले ही कर दी गई है।

खार्तूम जेद्दाह/, 28 अप्रैल एजेंसी )। हिंसक संघर्ष से प्रभावित सूडान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए चलाए जा रहे अभियान, ऑपरेशन कावेरी में तेजी लाई गयी है। सूडान से भारतीयों का दसवां जत्था निकाला गया है। वहीं, सूडान स्थित भारतीय दूतावास कर्मचारियों के परिजन भी सूडान से निकल कर जेद्दाह पहुंच चुके हैं।

भारत सरकार ने सूडान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन कावेरी शुरू किया है। इस बीच सूडान की सेना और अर्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्सेस के बीच संघर्ष विराम 72 घंटे के लिए और बढ़ जाने का लाभ भी ऑपरेशन कावेरी से जुड़े अधिकारी लेना चाहते हैं। इस कारण सूडान से भारतीयों को निकालने में तेजी लाई जा रही है। इस अभियान के तहत जल व वायुमार्ग से सूडान में फंसे भारतीयों को निकाला जा रहा है। भारतीय वायुसेना के सी-130जे विमान ने सूडान से जेद्दाह के लिए उड़ान भरी। इस विमान से 135 भारतीयों का दसवां जत्था सूडान से निकाला गया है।

उधर, जेद्दाह में भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन स्वयं मौजूद रहकर ऑपरेशन कावेरी पर नजर रख रहे हैं। इससे पहले उन्होंने ट्वीट कर सूडान से आए आठवें जत्थे का जेद्दाह में स्वागत करने की जानकारी दी थी। इस जत्थे में सूडान स्थित भारतीय दूतावास के कर्मचारियों के परिजन भी शामिल थे, जिन्होंने संकटग्रस्त सूडान से निकलने के बाद राहत की सांस ली।

सूडान में करीब तीन हजार भारतीय रह रहे थे। जिस रफ्तार से भारतीय टीम वहां से लोगों को निकाल रही है, इससे माना जा रहा है कि जल्द ही भारत का ऑपरेशन कावेरी सफलतापूर्वक पूरा हो जाएगा।

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (एजेंसी): जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. अजय आलोक शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। अजय आलोक ने भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

केन्द्रीय मंत्री व भाजपा नेता अश्विनी वैष्णव ने डॉ. अजय आलोक को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर अश्विनी वैष्णव ने डॉ. आलोक का स्वागत करते हुए कहा कि इनकी लंबी राजनीतिक पारी रही है। समाज, चिंतन और विकास यात्रा में इनका बहुत योगदान रहा है। भाजपा की विचारधारा से जुड़कर काम करने वाले ऐसे साथियों का हमेशा स्वागत रहता है।

इस अवसर पर डॉ. अजय आलोक ने कहा कि आज का दिन खास है, क्योंकि वे अपने परिवार में शामिल हुए हैं। भाजपा की विचारधारा और नरेन्द्र मोदी की सोच से जुड़कर गरीबों और वंचितों के लिए काम करते रहेंगे।

आज का पंचांग
दिनाँक 28/04/2023 शुक्रवार, वैशाख शुक्लपक्ष अष्टमी, दोपहर 04:01 उपरांत नवमी, नक्षत्र पुष्य, सुबह 09 :53 उपरांत अश्लेशा, चन्द्र राशि कर्क, विक्रम संवत 2079, सूर्योदय 05:16 सुबह,सूर्यास्त 06:19 संध्या, चंद्रोदय 11:44 सुबह , चंद्रास्त 01:35 सुबह (29 अप्रैल ),लगन मेष 06:15 सुबह, सुबह, उपरांत वृष लगन , चौघडिया, दिन चौघड़िया,चर 05:16 सुबह 06:54 सुबह लाभ 06:54 सुबह 08:31 सुबह,अमृत 08:31 सुबह 10:09 सुबह , काल 10:09 सुबह 11:47 सुबह, शुभ 11:47 सुबह 01:25 दोपहर रोग 01:25 दोपहर 03:03 दोपहर,उद्देग 03:03 दोपहर 04:41 संध्या,चर 04:41 संध्या 06:19 संध्या,राहुकाल,दोपहर 10:09 से 11:47 दोपहर,अभिजित मुहूर्त,सुबह 11:21 से 12:13दोपहर ,दिशाशूल पच्छिम.

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। सुख के साधन जुटेंगे। शत्रु अहित करने का सोचेंगे और उनके द्वारा आपके ग्राहकों को भी भ्रमित करने का प्रयास किया जाएगा।
लकी नंबर
7
लकी कलर
महरून
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। बगैर मांगे किसी को सलाह न दें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यदि राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय है तो आज के दिन ऐसे अवसर हाथ में आएंगे जिनका यदि आपने समझदारी से लाभ उठा लिया तो वह आगे चलकर बेहतर फल देने वाले होंगे।
लकी नंबर
6
लकी कलर
आसमानी
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। व्यवस्था नहीं होने से परेशानी रहेगी। व्यवसाय में कमी होगी। नौकरी में नोकझोंक हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं।स्कूल में पढ़ रहे छात्र अपने लिए किसी मार्गदर्शन की तलाश में रहेंगे। कुछ चीजों में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।
लकी नंबर
9
लकी कलर
संतरी
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी करते है तो बॉस आपके काम से खुश दिखाई देंगे और कोई नया प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। यदि आपने इस प्रोजेक्ट पर सही से काम किया लाभ होगा।
लकी नंबर
1
लकी कलर
हरा
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
पूजा-पाठ व सत्संग में मन लगेगा। आत्मशांति रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।आज का दिन प्रेम जीवन के लिए थोड़ा संवेदनशील रहेगा। यदि आप किसी के साथ लिवइन रिलेशनशिप में रहते है तो उनके साथ बनाकर रखे।
लकी नंबर
8
लकी कलर
श्वेत
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त से बड़ा लाभ हो सकता है। प्रतिद्वंद्विता रहेगी। पार्टनरों का सहयोग समय पर मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा।सरकारी परीक्षा की तैयारी किसी कोचिंग सेंटर से कर रहे है तो अपने सहपाठियों का सहयोग मिलेगा।
लकी नंबर
7
लकी कलर
स्लेटी
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी। जीवनसाथी पर आपसी मेहरबानी रहेगी। जल्दबाजी में धनहानि हो सकती है।आर्थिक क्षेत्र में किये गए प्रयासों का फल मिलने में अभी देर लगेगी। कुछ चीजों में परेशानी जरूर आएगी लेकिन वह जल्दी ही सुलझ जाएगी।
लकी नंबर
6
लकी कलर
केसरी
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। पुराना रोग बाधा का कारण रहेगा। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें।पैरो में सूजन की समस्या रह सकती है। यदि शारीरिक काम ज्यादा करते संभल कर रहे।
लकी नंबर
4
लकी कलर
नीला


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
पार्टी व पिकनिक की योजना बनेगी। मित्रों के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे।विवाह हो चुका है। वे आपसे कुछ बातो को लेकर निराश रह सकते है, इसलिये उन्हें खुश रखने का प्रयास करें।
लकी नंबर
9
लकी कलर
पीला
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। व्यवसाय में जल्दबाजी से काम न करें। चोट व दुर्घटना से बचें।यदि आपके बच्चे कॉलेज में हो गए हैं तो आज आपकी उनके साथ कहासुनी हो सकती है। ऐसे में आप आवेश में आने की बजाए उन्हें समझने का प्रयास करेंगे ।
लकी नंबर
5
लकी कलर
गुलाबी
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
प्रयास सफल रहेंगे। किसी बड़े कार्य की समस्याएं दूर होंगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। कर्ज में कमी होगी। संतुष्टि रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भारी सामान उठाते है तो उसे उठाते समय सावधानी बरतें। कोई दुर्घटना होने की संभावना लग रही है।
लकी नंबर
3
लकी कलर
भूरा
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
प्रयास सफल रहेंगे। किसी बड़े कार्य की समस्याएं दूर होंगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। कर्ज में कमी होगी। संतुष्टि रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। घर का वातावरण आध्यात्मिक रहेगा। जो भविष्य में बहुत काम आएगा।
लकी नंबर
2
लकी कलर
ग्रे

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

Chhapra: समलैंगिक व्यक्तियों के विवाह को विधि मान्यता न देने के लिए राष्ट्रपति को जिलाधिकारी के माध्यम से अनुरोध पत्र भेजा गया। जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपने वालों में अवध किशोर मिश्र, चरण दास, अनुज कुमार, दीपक कुमार, जयप्रकाश आदि उपस्थित थे.

 

 

लाखों दिलों पर राज करने वाले दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना आज बेशक हमारे बीच नही हैं, लेकिन आज भी दर्शक उन्हें उनके शानदार अभिनय के लिए याद करते हैं। 6 अक्टूबर 1946 को जन्में विनोद खन्ना एक उद्यमी परिवार से संबंध रखते थे। उनके परिवार के किसी भी सदस्य का अभिनय जगत से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं था।

ऐसे में बॉलीवुड में उनके लिए पैर जमाना आसान नहीं था। उच्च शिक्षा की पढ़ाई के दौरान विनोद का झुकाव फिल्मों की तरफ हुआ और उन्होंने फिल्मों में अभिनय करने का मन बना लिया। विनोद खन्ना ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1968 में आई सुनील दत्त निर्मित फिल्म मन का मीत से की। इस फिल्म में विनोद खन्ना ने विलेन की भूमिका निभाई थी। इसके बाद विनोद खन्ना ने आन मिलो सजना, पूरब और पश्चिम, सच्चा झूठा, मेरा गांव मेरा देश, मस्ताना जैसी फिल्मों में सहायक या खलनायक के रूप में काम किया। विनोद खन्ना की गिनती उन अभिनेताओं में होती है, जिन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत खलनायक के रूप में की, लेकिन जल्द ही फिल्म जगत में अपने शानदार अभिनय की बदौलत मशहूर नायक के रूप में स्थापित हुए।

साल 1971 में आई फिल्म हम तुम और वो में विनोद को लीड रोल में काम करने का मौका मिला। इसी साल विनोद खन्ना ने गीतांजलि से शादी कर ली। इनके दो बच्चे हुए अक्षय खन्ना और राहुल खन्ना, जोकि अभिनेता हैं। इस दौरान विनोद ने कई मुख्य भूमिका और मल्टी स्टारर फिल्मों में अभिनय किया जिनमें मैं तुलसी तेरे आंगन की, जेल यात्रा, ताकत, दौलत, हेरा-फेरी, अमर अकबर एंथनी, द बर्निंग ट्रेन, खून-पसीना आदि शामिल हैं। एक समय ऐसा था जब विनोद की गिनती बॉलीवुड के सबसे टॉप अभिनेताओं में होने लगी थी, लेकिन अचानक उन्होंने बॉलीवुड से संन्यास ले लिया और आध्यात्मिक गुरु ओशो की शरण में जाकर रहने लगे। इस कारण 1985 में गीतांजलि से उनका तलाक हो गया।

1987 में विनोद ने संन्यास छोड़कर बॉलीवुड में फिल्म इन्साफ से कमबैक किया। विनोद ने 1990 में दूसरी शादी कविता से कर ली। विनोद और कविता के दो बच्चे बेटा साक्षी खन्ना और बेटी श्रद्धा है। साल 1997 में विनोद ने राजनीति में कदम रखा और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने पंजाब में गुरदासपुर सीट से चुनाव लड़कर जीत हासिल की। साल 2002 में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने उन्हें संस्कृति और पर्यटन मंत्री बना दिया था। 2017 में आज ही के दिन कैंसर से विनोद खन्ना का निधन हो गया था। विनोद आज नहीं हैं लेकिन अपनी बेहतरीन अदाकारी और जनसेवा की बदौलत वह हमेशा दर्शकों के दिलों में जीवित रहेंगे।

Chhapra: शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के श्यामचक मुहल्ले में गुरुवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान हुई मारपीट और चाकूबाजी में दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल मेंभर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

इस घटना में एक पक्ष से श्यामचक मुहल्ला निवासी सोबराती हुसैन, मोहम्मद मुबारक हुसैन, गुलफाम एवं अली अफजल घायल हुए हैं। वहीं दूसरे पक्ष से रविंद्र राय सहित अन्य लोग घायल हैं। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार भगवान बाजार थाना क्षेत्र के श्यामचक मुहल्ला में एक भवन निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। देखते हुई देखते मारपीट और चाकूबाजी में तब्दील हो गई। जिसके बाद दोनों पक्षों से लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं।

इस संबंध में भगवान बाजार थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुटी है। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल मामलें में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

file photo

आज का पंचांग
दिनाँक 27/04/2023 गुरुवार, वैशाख शुक्लपक्ष सप्तमी, दोपहर 01:38 उपरांत अष्टमी,
नक्षत्र पुनर्वसु, सुबह 07:00 उपरांत पुष्य,
चन्द्र राशि कर्क  विक्रम संवत 2079,
सूर्योदय 05:17 सुबह, सूर्यास्त 06:18 संध्या,
चंद्रोदय 10:48 सुबह, चंद्रास्त 12:57 सुबह (28 अप्रैल),
लगन मेष 06:19, सुबह, उपरांत वृष लगन,
चौघडिया, दिन चौघड़िया, शुभ 05:17 सुबह 06:54 सुबह,
रोग 06:54 सुबह 08:32 सुबह,
उद्देग 08:32 सुबह 10:10 सुबह,
चर 10:10 सुबह 11:47 सुबह,लाभ 11:47 सुबह 01:25 दोपहर,
अमृत 01:25 दोपहर 03:03 दोपहर,
काल 03:03 दोपहर 04:40 संध्या,
शुभ 04:40 संध्या 06:18 संध्या,
राहुकाल, दोपहर 01:25 से 03:25 दोपहर
अभिजित मुहूर्त, सुबह 11:21 से 12:13 दोपहर
दिशाशूल, दक्षिण

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
मानसिक शांति के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे। कोर्ट-कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। प्रसन्नता रहेगी।बॉस से किसी काम का उत्तरदायित्व मिलेगा जो आगे चलकर आपके लिए उन्नति का मार्ग बनेगा। हालांकि सहकर्मी आपका अहित करने का प्रयास करेंगे. लकी नंबर 6 लकी कलर आसमानी

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
कार्यक्षेत्र के लिए नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। बिगड़े काम बन सकते हैं। समाजसेवा करने का मन बनेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। आज के दिन शत्रुओं से बचकर रहे और उनके साथ किसी तरह के झगड़े या विवाद में पड़ने से बचे। परिवार की आपसे किसी बात को लेकर अपेक्षा रहेगी। लकी नंबर 9 लकी कलर संतरी

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
कार्यक्षेत्र के लिए नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। बिगड़े काम बन सकते हैं। समाजसेवा करने का मन बनेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी।यदि पैसो को कही निवेश किया हुआ है तो वहां से लाभ प्राप्त होगा लेकिन उसकी अपेक्षा खर्चे भी बढ़ जाएंगे। लकी नंबर 1 लकी कलर हरा

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा।यदि कुछ दिनों से किसी के साथ अच्छी बातचीत चल रही है तो आज के दिन उस पर विराम लग जाएगा। वे आपकी किसी बात से नाराज़ हो सकते है जिस कारण बातचीत बंद हो जाएगी। लकी नंबर 8 लकी कलर श्वेत

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
समाजसेवा करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। मान-सम्मान मिलेगा। खोई हुई वस्तु मिलने के योग हैं। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी।घर के सदस्यों के बीच नोकझोंक बढ़ जाएगी और स्थिति बिगड़ भी सकती है। यदि घर में किसी को गंभीर बीमारी है। लकी नंबर 7 लकी कलर स्लेटी

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कारोबार अच्‍छा चलेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी।आज के दिन आपको अपने व्यापारिक संबंधों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। लकी नंबर 6 लकी कलर केसरी

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
किसी तरह से बड़ा लाभ होने की संभावना है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे।पढ़ाई को लेकर मन व्यथित रहेगा और क्या किया जाए और क्या नही, ऐसी स्थिति बनी रहेगी। लकी नंबर 4 लकी कलर नीला

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। थकान व कमजोरी रह सकती है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। दूसरों से अधिक अपेक्षा न करें।यदि आप नया घर लेने का सोच रहे है। आज के दिन खोज ले बहुत बेहतर होने वाला है। यात्रा बनेगा। लकी नंबर 9 लकी कलर पीला

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
भावना में बहकर महत्वपूर्ण निर्णय न लें। नौकरी में कार्यभार रहेगा। लाभ होगा। स्वास्थ्य के संबंध में लापरवाही न करें। स्वास्थ्‍य पर व्यय होगा। दु:खद समाचार मिल सकता है।शादीशुदा जोड़े थोड़ा संभल कर रहे और एक-दूसरे पर विश्वास बनाए रखे । मित्र का पुरा सहयोग मिलेगा। लकी नंबर 5 लकी कलर गुलाबी

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
मनपसंद व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य उत्साह व लगन से कर पाएगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। जो लोग ब्याज पर पैसा का लेन देन करते है आज उनके लिए बेहतर रहेगा। लकी नंबर 3 लकी कलर भूरा

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
घर, दुकान, फैक्टरी व शोरूम इत्यादि के खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। कारोबार में बड़ा लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे।यदि आप कॉलेज में है तो अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। घूमने के लिए कही जा सकते है। मेहमान घर आयेगे। लकी नंबर 2 लकी कलर ग्रे

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
प्रसन्नता का वातावरण निर्मित होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी।मानसिक रूप से एक दम स्वस्थ रहेंगे और आत्म-विश्वास में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। लकी नंबर 7 लकी कलर महरून

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

Chhapra:छपरा नगर निगम के आयुक्त सुमित कुमार के साथ छपरा विधायक डॉ सीएन गुप्ता ने बुधवार को बैठक कर शहर की समस्याओं व योजनाओं की समीक्षा की.

विधायक ने नगर आयुक्त से शहर की समस्याओं को रखते हुए कहा कि जल्द से जल्द छपरा शहर के लोगों की समस्याओं को ठीक किया जाए. इस मौके पर विधायक ने नगर आयुक्त से चल रही योजनाओं की पूरी रिपोर्ट मांगी और पूछा कौन सी योजना कितने लोगों तक पहुंच रही है इसकी भी जानकारी ली.

विधायक ने छपरा शहर में प्रमुख हिस्सो के साथ ही थाना रोड में हो रहे जलजमाव को स्थायी रूप से समाधान करने को कहा। इसके अलावा शिल्पी पोखरा में जल्द से जल्द जीर्णोद्धार कार्य शुरू करने को लेकर विधायक ने नगर आयुक्त को निर्देशित किया. विधायक ने नगर आयुक्त को कहा कि छपरा नगर निगम को अपनी शुरुआती बेहतरिन कार्यशैली से आप ऐसे ही चलाते रहें तो शहर के लोगों को कोई समस्या नहीं होगी.

उन्होंने साफ-सफाई को लेकर विशेष निर्देश देते हुए कहा कि डोर टू डोर कचरा उठाने में सुधार हो, हर योजना क्षेत्र की जनता तक बेहतर तरीके से पहुंच इसके लिए नगर निगम के अधिकारियों से आप प्रयास कराये.

अप्रैल महीना में कई ग्रह अपना राशि परिवर्तन किये इस लिए इस माह में बहुत हलचल रहा. देव गुरु वृहस्पति अपनी ही राशि मीन से मेष राशि में गोचर किये पुरे 12 वर्ष के बाद लेकिन गुरु का गोचर हो गया लेकिन गुरु अभी भी अस्त है. गुरु जिस दिन उदय हो रहे है गुरू पुष्य नक्षत्र का संयोग बन रहा है. दिन भी गुरुवार पर रहा है जो भगवान विष्णु का प्रिय दिन है 27 अप्रैल 2023 से सुबह 7 बजे से अगले दिन सुबह 6 बजकर 7 मिनट तक यह शुभ मुहुर्त रहेगा. साथ इस दिन शनिदेव कुंभ राशि में, चंद्रमा कर्क राशि में और सूर्यदेव अपनी उच्च राशि मेष में विराजमान रहेंगे. इन 2 ग्रहों का अपनी ही राशि में होना काफी शुभ है. जब देव गुरु वृहस्पति उदय होंगे तो सभी राशियों का जीवन ठीक- ठाक रहेगा. क्योकि गुरु शुभ मुहुर्त में उदय होना बहुत ही शुभ माना जाता है .मंगल की राशि मेष में इनका उदय होना कुछ राशि के बेहद लाभकारी रहेगा. आपके राशि में गुरु उच्च के है मजबूत स्थिति में है तभी आपका भाग्य का उदय होगा. जन्म कुंडली में उच्च कर्क राशि में होते है यहाँ पर चंद्रमा का शासन है जब उच्च राशि में रहते है. तब वृहस्पति का प्रभाव से जीवन में ख़ुशी, शांति कई तरह से जीवन में अनुकूल प्रभाव पड़ता है. गुरु धनु राशि, मीन राशि में हो ऐसे जातक को धन तथा भौतिक सुख की प्राप्ति होती है. ऐसे लोग समाज में शक्तिशाली तथा अपना वर्चस्य बना कर रखते है. इनसे ज्ञान की प्राप्ति होती है संतान, भाई,शिक्षा, विवाह, धन सम्पति आदि का कारक माना जाता है. वृहस्पति मकर राशि में नीच के हो जाते है कई तरह से परेशानी देते है. यह एक आध्यामिक ग्रह है जिनके कारण सभी दिव्य गुणों से परिपूर्ण है. गुरु के ख़राब होने पर कोई भी कार्य करने पर उसको लाभ नहीं मिलता है, विवाह देर से होता है, दांत का रोगी, लीवर की बिमारी, नींद नहीं आना, कान में दर्द, पिलिया, गुरु या ब्राह्मण से झगड़ा होना, सिर का चक्कर आना शाररिक कष्ट होता है.

कब हो रहे है उदय :
27 अप्रैल 2023 दिन गुरुवार समय 02 बजकर 27 मिनट दिन में उदय होंगे.

कैसे अस्त होते है ग्रह :
जब कोई भी ग्रह तब अस्त होता है जब वह सूर्य के नजदीक आता है जिसे उसका प्रभाव कम हो जाता है, जिनसे आम जीवन पर पर काफी प्रभाव दिखाई देता है. जब भ्रमण करता हुआ सूर्य दुर चला जाता है तब ग्रहों का उदय होता है.

क्या प्रभाव पड़ता है वृहस्पति अस्त और उदय में
गुरु जब अस्त होते है सभी शुभ कार्य रुक जाते है कोई मांगलिक कार्य नहीं होता है जैसे नये मकान का निर्माण होना, वास्तु पूजन, विवाह नहीं होता है अगर आप गुरु के अस्त होने पर सभी मांगलिक कार्य करते है उसमे परेशानी उत्पन होगा. वह मांगलिक कार्य पूरा नही हो पता है लेकिन जैसे गुरु का उदय होते है सभी, मांगलिक कार्य की शुरुआत हो जाते है, जैसे नये मकान बनना, वास्तु तथा विवाह होना गुरु के उदय काल में किये गए सभी मांगलिक कार्य अच्छे ढंग से पूर्ण होते है.

किन राशि को फायदेमंद होगा.
मेष मिथुन सिह कुम्भ राशि के लिए लाभकारी रहेगा .

मेष: राशि के लिए बहुत बेहतर रहने वाला है व्योपार ठीक से चलेगा ,विदेश यात्रा का योग बनेगा. अधिकारी का सहयोग मिलेगा,प्रमोशन होगा. माता -पिता का पूरा सहयोग मिलेगा.

मिथुन : धन का लाभ होगा, रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा.प्रमोशन होगा स्थाई सम्पति का लाभ मिलेगा .आय के स्त्रोत बढ़ जायेगे .संतान प्राप्ति के योग बन रहे ह .

सिह : नौकरी में अधिकारी का पुरा सहयोग मिलेगा, इन्किमेंट ठीक होगा, रुका हुआ धन प्राप्त होगा. कार्य क्षेत्र में उन्नति होगी. सामाजिक कार्य में रूचि बढ़ जाएगी .

कुम्भ : इस राशि में गुरु का उदय बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है शनि के साढ़ेसाती का प्रभाव में कमी दिखाई देगा .जो लोग नये जॉब की तलाश में है उनको नये जॉब मिलेगे,परिवार खुशहाल रहेगा.

उपाय : गुरुवार के दिन चना के दाल का दान करे , गुरुवार के दिन पिला वस्त्र का दान करे, पिला चन्दन का लेप लगाये, पिला वस्त्र धारण करे, गुरु का मंत्र का जाप करे, विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करे.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

Chhapra: सामुदायिक स्तर पर रेडियो मयूर पिछले कई सालों से सामाजिक कार्यक्रम करते आ रहा है । इसी कड़ी रेडियो मयूर पर एक नए कार्यक्रम की शुरुआत की गई है जिसका नाम है टेक सखी , जिसके आउटरीच प्रोग्राम के तहत एक कार्यशाला निजी B. Ed कॉलेज में आयोजित की गई ।

इस प्रोग्राम में मुख्य वक्ता के रूप में अभिषेक अरुण ने छात्राओं को विशेष रूप से डिजिटल जागरूकता के ऊपर जागरूक रहने की बात कही । उन्होंने टेक सखी का हेल्पलाइन नंबर भी साझा किया और  कुछ जरूरी टिप्स  दिए। उन्होंने कहा कि हम सभी अपने घर में अपनी माताओं बहनों को भी इससे जोड़ें और आपके पास कुछ अपनी कहानी है तो जरूर शेयर करिए। घर में अगर कभी आग लग जय तो हम घर नहीं छोड़ देते बल्कि उससे लड़ते हैं और बुझाते हैं।  ठीक वैसे हीं सोशल मीडिया पर हम अगर कोई परेशानी में आते हैं तो उससे डरना नहीं है, सामना करना है और जीतना है। 

टेक सखी महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है जो लिंग आधारित हिंसाओं के प्रति भी सभी को जागरूक करता है । ये प्रोग्राम रविवार रात 9 बजे और मंगलवार दोपहर दिन में 2 बजे से प्रसारित हो रहा है ।