बिहार में झमाझम बारिश, 5 जिलों में बारिश का अलर्ट

Patna: पटना समेत पूरे राज्य में इन दिनों बारिश झमाझम है. बिहार में मौसम की ये मेहरबानी राज्य में अगले तीन-चार दिनों तक जारी रहेगी. इस दौरान चार जुलाई तक पूरे राज्य में गरज के बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने दो जुलाई को राज्य के पांच जिलों जबकि तीन जुलाई को बिहार के आठ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इस दौरान राजधानी पटना सहित राज्य के अन्य जिलों में भी आंशिक से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

रविवार को राज्य के जिन जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है उनमें मधुबनी, सीतामढ़ी, सुपौल, अररिया और किशनगंज शामिल हैं. वहीं तीन जुलाई को इन पांच जिलों के अलावा पूर्णिया, कटिहार और मधेपुरा में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान की मानें तो राज्य भर में अगले तीन-चार दिनों तक बारिश की स्थिति बनी रहेगी. हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने अपने पूर्वानुमान बताया है कि सूबे में जुलाई महीने में सामान्य से कम बारिश होगी.

नेपाल में लगातार बारिश से गोपालगंज के लोगों की बढ़ी चिंता

Patna/ Gopalganj: पड़ोसी देश नेपाल में लगातार हो रही बारिश का असर अब बिहार में भी देखने को मिल रहा है. बारिश के कारण गंडक नदी के जलस्तर में लगातार तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. गंडक नदी के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी की वजह से गोपालगंज के दियारा इलाके के लोग चिंतित है, क्योंकि गंडक नदी के टूटे हुए गाइड बांध की मरम्मती काम अब तक नहीं किया गया है.

गंडक नदी का गाइड बांध मरम्मत नहीं होने के चलते दो गांव के लोग परेशानी झेलने को विवश हैं. सदर प्रखंड के राजवाही और सेमराही गांव को बाढ़ से बचाने के लिए बनाया गया गाइड बांध तीन साल पहले टूट गया, जिसका मरम्मत अबतक नहीं कराया गया है.

ग्रामीणों को अब इस बात की चिंता सता रही है कि जलस्तर में वृद्धि होने के शुरुआती दौर में ही इन गांवों में पानी फैल जाएगा और उनका गांव डूब जाएगा.

ग्रामीणों को ऐसी स्थिति में चार से पांच महीने तक बाढ़ की परेशानी झेलनी पड़ती है. ग्रामीणों का कहना है कि गंडक नदी के जलस्तर में मामूली सी बढ़ोतरी होती है तो नदी का पानी राजवाही और सेमराही गांव में फैल जाता है.

राजवाही और सेमराही गांव में गंडक नदी का पानी बरसात के शुरुआत और अंतिम दौर गांव में रहता है, जिसके कारण ग्रामीणों को माल-मवेशियों के साथ पलायन करना पड़ता है.

ग्रामीणों का कहना है कि जल संसाधन विभाग से गुहार लगायी गयी तो पुल निगम का गाइड बांध होने का हवाला दिया गया और पुल निगम के अधिकारियों ने जल संसाधन विभाग का हवाला देकर अपना पल्ला झाड़ लिया. जिसके बाद ग्रामीणों ने बीते 29 जुलाई को गोपालगंज पहुंचे जल संसाधन मंत्री संजय झा से भी गाइड बांध बनाने की गुहार लगायी. तब मंत्री ने जल संसाधन विभाग को निर्देश भी दिये, लेकिन गाइड बांध बनाने की दिशा में अबतक कोई बड़ा कदम नहीं उठाया गया है.

Chhapra: नगर थाना क्षेत्र के कटहरी बाग मुहल्ले में बंद घर में चोरों ने धावा बोलकर लाखों के सामानों को चुरा लिया है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर लाखों के आभूषण समेत कीमती सामानों की चोरी की है। मकान जयप्रकाश गुप्ता का बताया जाता है।

मिली जानकारी के अनुसार जयप्रकाश गुप्ता अपने पुत्र रोहित प्रकाश के साथ इलाज के लिए छपरा से बाहर थें। इसी का लाभ उठाते हुए चोरों ने घर में धावा बोला और कमरों के तालों को तोड़ कर कीमती सामानों की चोरी की है।

इस घटना की जानकारी नगर थाना पुलिस को दी गई है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुटी है।

छपरा शहर में बंद घर का ताला तोड़ चोरों ने की लाखों की चोरी

Chhapra: नगर थाना क्षेत्र के कटहरी बाग मुहल्ले में बंद घर में चोरों ने धावा बोलकर लाखों के सामानों को चुरा लिया है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर लाखों के आभूषण समेत कीमती सामानों की चोरी की है। मकान जयप्रकाश गुप्ता का बताया जाता है। मिली जानकारी के अनुसार जयप्रकाश गुप्ता अपने पुत्र रोहित प्रकाश के साथ इलाज के लिए छपरा से बाहर थें। इसी का लाभ उठाते हुए चोरों ने घर में धावा बोला और कमरों के तालों को तोड़ कर कीमती सामानों की चोरी की है।

इस घटना की जानकारी नगर थाना पुलिस को दी गई है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुटी है।

Chhapra: छपरा नगर निगम के सभागार में महापौर राखी गुप्ता की अध्यक्षता में सामान्य बोर्ड की बैठक आहूत की गई।

बैठक में विधायक डॉ सी एन गुप्ता और पार्षद गण एवं स्थाई सशक्त समिति के सदस्य उपस्थित थे।

बैठक में सभी वार्डों में हो रहे कार्य एवं पिछले बैठक की कार्यवाही की संपुष्टि पर चर्चा की गयी। वार्ड 33, 34 एवं 35 मे पंचायत भवन क पास हमेशा पानी लगा रहता है, उस वार्ड मे स्लैब टूटा हुआ है। उस पर महापौर के द्वारा 3 दिनों के अंदर लगाने हेतु सम्बन्धितं कर्मी को आदेश दिया।

सभी वार्डो मे दोनो सफाई एजेंसी के बारे शिकायत वार्ड पार्षद ने सदन् में पारित किया गया। बैठक में पार्षद शम्भू बैठा ने सदन में सफाई पर चर्चा उठाया गया। वार्ड में पुल पुलिया के बारे में चर्चा उठायी गयी।

वार्ड 22 के पार्षद रामांकान्त सिंह उर्फ़ डब्लू सिंह के द्वारा सफाई एजेंसी के कार्यों का मामला उठाया। सफाई एजेंसी जो कार्य नहीं करती है तो उस पर अभी तक करवाई क्यो नहीं होता हैं। साथ ही छुटी के दिनों भी एजेंसी के द्वारा कार्य नहीं किया जाता हैं। बार कॉडिंग के द्वारा कार्य करना हेतु एकरार नामा हुवा था लेकिन इस पर कोई कार्य नहीं हुवा। इस बिंदु पर जाँच होनी चाहिए।

दोनो एजेंसी का भुगतान तत्काल रोक लगाते हुए कमिटी के जाँच के बाद ही भुगतान करने हेतु सदन में बहुमत से प्रस्ताव पारित हुआ।

सफाई वार्ड पार्षदों का शिकायत का जवाब में उप नगर आयुक्त के द्वारा जवाब  दिया गया। उसके बाद नगर आयुक्त ने सदन के सभी वार्ड पार्षद के शिकायतों का जवाब दिया।

एजेंसी के कार्यों से सदन संतुष्ट नहीं था। उसके जवाब में नगर आयुक्त ने कहा कि नये एजेंसी का चयन के लिए निविदा निकाल् दिया गया है। 15 दिनों में नये एजेंसी का चयन कर नये तरीके से कराने हेतु सहमती व्यक्त की गयी। सफाई एजेंसी का इकरारनामा 30 जून को समाप्त हो चुका है। सदन ने उस एजेंसी को 20 दिन आगे नहीं बढ़ाने पर सदन् ने सहमति व्यक्त की गयी।

बैठक में 42 पार्षद उपस्थित हुए। वार्ड 26, 29 एवम् 45 के वार्ड पार्षद सदन में मौजूद नही थे। सशक्त स्थायी समिति के कृष्णा शर्मा, सुजीत कुमार् मोर, हेमंत राय, हेमंत कुमार, राजू श्रीवास्तव, बबिता देवी एवं वार्ड पार्षद मौजूद थे।

आज का पंचांग

दिनांक 02 /07 /2023 रविवार

आषाढ़ शुक्लपक्ष चतुर्दशी

रात्रि 08:21 उपरांत पूर्णिमा                                                                                                                                                                               नक्षत्र : ज्येष्ठा

दोपहर 01:18 उपरांत मूल

चन्द्र राशि: वृश्चिक

दोपहर 01:18 उपरांत धनु

विक्रम संवत :2080

सूर्योदय :05:02 सुबह,

सूर्यास्त :06:45 संध्या

चंद्रोदय :05:53 सुबह

चंद्रास्त : 04:23 सुबह (03 जुलाई 23 )

लगन : मिथुन 06:11 सुबह

उपरांत कर्क लगन

चौघडिया,

दिन चौघड़िया:

उद्देग :05:02 सुबह 06:45 सुबह

चर :06:44 सुबह 08:28 सुबह,

लाभ :08:28 सुबह 10:11 सुबह ,

अमृत :10:11 सुबह11:53 सुबह,

काल :11:53 सुबह 01:36 दोपहर

शुभ :01:36 दोपहर 03:19 दोपहर,

रोग :03:19 दोपहर 05:02 संध्या,

उद्देग :05:02 संध्या 06:45 संध्या,

राहुकाल:

संध्या 05:02 से 06:45 संध्या

अभिजित मुहूर्त :

सुबह 11:26 से 12:21दोपहर,

दिशाशूल : पच्छिम

 

आज का राशिफल.

मेष 🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

किसी अपरिचित की बातों में न आएं। धनहानि हो सकती है। थोड़े प्रयास से ही काम सफल रहेंगे। मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा।

लकी नंबर 9,लकी कलर संतरी

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शारीरिक कष्ट संभव है। व्यवसाय धीमा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की नाराजी झेलनी पड़ सकती है।

लकी नंबर 1,लकी कलर हरा

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

परिवार की आवश्यकताओं के लिए भागदौड़ तथा व्यय की अधिकता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में विशेष सावधानी की आवश्यकता है।

लकी नंबर 8,लकी कलर सफेद

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

किसी की बातों में न आएं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। अचानक लाभ के योग हैं। व्यावसायिक यात्रा

लकी कलर 7 लकी कलर सफेद

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

कोई राजकीय बाधा हो सकती है। जल्दबाजी में कोई भी गलत कार्य न करें। विवाद से बचें। काफी समय से अटका हुआ पैसा मिलने का योग है, प्रयास करें।

लकी नंबर 5,लकी कलर केशरी

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

रोजगार प्राप्ति के योग हैं। परिवार व स्नेहीजनों के साथ विवाद हो सकता है। शत्रुता में वृद्धि होगी। अज्ञात भय रहेगा। थकान महसूस होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।

लकी नंबर 4,लकी कलर नीला

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

यात्रा सफल रहेगी। शारीरिक कष्ट हो सकता है। बेचैनी रहेगी। नई योजना बनेगी। लोगों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा।

लकी नंबर 9,लकी कलर पिला

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

कष्ट, भय, चिंता व तनाव का वातावरण बन सकता है। जीवनसाथी पर अधिक मेहरबान होंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में अनुकूलता रहेगी।

लकी नंबर 5,लकी कलर गुलाबी

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

कोर्ट व कचहरी के कार्यों में अनुकूलता रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। क्यो व्यय होगा। मित्रों से मेलजोल बढ़ेगा।

लकी नंबर 9,लकी कलर संतरी

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। बजट बिगड़ेगा। दूर से शोक समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।

लकी नंबर 2,लकी कलर ग्रे

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं।

लकी नंबर 7,लकी कलर पिला

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार में लाभ होगा।

लकी नंबर 06,लकी कलर आसमानी

 

 

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा

ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

डीडीसी ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण, दवा वितरण समय सारणी अंकित करने का दिया निर्देश

Chhapra: उप विकास आयुक्त प्रियंका रानी के द्वारा शनिवार को छपरा सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया.

निरीक्षण के क्रम में कंप्यूटरीकृत निबंधन-सह-दवा वितरण केंद्र के बाहर समय सारणी अंकित करने का निर्देश दिया गया. अस्पताल में पहले की अपेक्षा अच्छी साफ सफाई पाई गई. पूर्व में दिए गए निर्देश के आलोक में ओ.पी.डी. में अतिरिक्त निबंधन काउंटर का निर्माण कराया जा रहा है.

ओ.पी.डी में स्थापित Automatic Test machine का निरीक्षण किया गया. उक्त मशीन का आवश्यक रख रखाव तथा सुरक्षा का प्रबंध करने का निर्देश दिया गया.

सदर अस्पताल परिसर में वर्षा के जल-जमाव से निपटने के लिए BMSICL से आवश्यक पत्राचार करने का निर्देश दिया गया.

पहले की अपेक्षा अभी वर्तमान में अस्पताल में बेहतर व्यवस्था पाई गई. Emergency ward में स्थित दवा के भंडार का निरीक्षण किया गया. भंडार को व्यवस्थित तरीके से संधारित करने का निर्देश दिया गया.

सदर अस्पताल में स्थित जीविका दीदी की रसोई का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में भोजन की गुणवत्ता को बेहतर करने का निर्देश दिया गया.

Chhapra:  सारण पुलिस ने बिहार एस0टी0एफ0 के सहयोग से पुलिस अभिरक्षा से 7 वर्षो से फरार अभियुक्त रविन्द्र मांझी को किया गया गिरफ्तार।

सारण पुलिस ने बताया कि दिनांक 30.06.2023 को नगर थाना पुलिस टीम को एस०टी०एफ० के द्वारा गुप्त सूचना मिली कि पुलिस अभिरक्षा से फरार अपराधी रविन्द्र मांझी, पिता कन्हैया मांझी, सा० ताजपुर थाना जनताबाजार, जिला – सारण भगवानबाजार थाना क्षेत्र में भ्रमणशील है तथा त्वरित कार्रवाई करने से पकड़ा जा सकता है।

उक्त सूचना पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए नगर थाना पुलिस टीम एव एस०टी०एफ० टीम के द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई। कार्रवाई के उपरांत रविन्द्र मांझी को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त नगर थाना कांड संख्या-07 / 16, दिनांक 06.01.2016 धारा-225 भा0द0वि० सहित लूट एवं आर्म्स अधि0 के कई कांडों में वांछित था और 07 वर्षो से पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था।

गिरफ्तार अभियुक्त रविन्द्र मांझी का अबतक का ज्ञात आपराधिक इतिहास:-

1. भगवानपुर थाना (जिला- सिवान) कांड संख्या- 178/14 2. भगवानपुर थाना (जिला- सिवान) कांड संख्या- 276 / 14

3. महाराजगंज थाना (जिला- सिवान) कांड संख्या-56 / 19 4. जनताबाजार थाना कांड संख्या-16/12

5. जनताबाजार थाना कांड संख्या-12 / 12

6. जनताबाजार थाना कांड संख्या-56/11

7. नगर थाना कांड संख्या-07/16

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में टीम में पु ०अ०नि० सुजीत कुमार नगर थाना, पु०अ०नि० कुमारी सिमरन, नगर थाना एवं एस०टी०एफ० टीम तथा थाना के अन्य कर्मी शामिल थे।

 

संगीत शिक्षक अभ्यर्थियों ने फूंका सीएम और शिक्षा मंत्री का पुतला

Chhapra: राज्य में शिक्षकों की बहाली को बीपीएससी ने अधिसूचना जारी की है. लेकिन इस अधिसूचना में संगीत शिक्षकों की उपेक्षा से संगीत शिक्षक अभ्यर्थी आक्रोशित है.

संगीत शिक्षक बहाली संघर्ष समिति छपरा सारण इकाई के द्वारा संगीत अभ्यर्थी के साथ हो रहे अन्याय व अनदेखी के खिलाफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर का पुतला दहन करके आक्रोश जताया गया.

ज्ञात हो कि विगत दिन में संगीत शिक्षक की 2043 बहाली सरकार के द्वारा लायी गयी थी मगर उसमे काफी अनियमितता व विसंगतियां देखी गयी.

बहाली में सरकारी के अधिसूचना के आधार पर TGT वालों के लिए स्नातक में 50% अंक अनिवार्य था तथा PGT वाले अभ्यर्थी के लिए स्नातकोत्तर में 50% अंक अनिवार्य किया गया था मगर दूसरी अधिसूचना में TGT बहाली को हटा दिया गया एवं दूसरी ओर PGT की योग्यता में पात्रता परीक्षा की मांग की गई जबकि इस बात से सभी अवगत हैं कि विगत 11 वर्षों से बिहार सरकार के द्वारा संगीत विषय की पात्रता परीक्षा नही हुई है.

इन्ही सभी विषयों से अत्यधित आक्रोशित होकर संगीत शिक्षक अभ्यर्थी ने पुतला दहन करके आक्रोश जताया.

पुतला दहन कार्यक्रम किया गया जिला इकाई के संयोजक प्रदीप सौरभ व प्रणव सिंह ने संयुक्त रूप से किया तथा वहां मनोज कुमार महतो, आशीष कुमार, प्रिंस पवन, रिशु पांडेय, सनी कुमार, अतुल कुमार सिंह, कुंदन कुमार, विवेक समदर्शी, राजश्री कुमारी, शेखर सुमन एवं कई अन्य संगीत अभ्यर्थी उपस्थित थे.

PATNA: बिहार में शिक्षकों की बहाली को लेकर आवेदन लिए जा रहे है. राज्य सरकार द्वारा शिक्षकों की बहाली में दूसरे राज्यों के अभ्यर्थियों को भी मौका दिए जाने के सरकार के फैसले के लिए बड़ी संख्या में शिक्षक अभ्यर्थी पटना की सड़कों पर उतर गए हैं और सरकार के इस फैसले का विरोध जता रहे हैं।

शिक्षक बहाली में डोमिसाइल नीति को लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। लाठीचार्ज के बाद गुस्साए शिक्षक अभ्यर्थियों ने पुलिस पर रोड़ेबाजी शुरू कर दी, जिसके बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई।

दरअसल, बिहार सरकार ने नई अध्यापक नियमावली में संशोधन किया है। इस संशोधन के बाद अब दूसरे राज्यों के युवा भी बिहार में शिक्षक नियुक्ति के लिए आवेदन कर सकेंगे। पहले बिहार में शिक्षक बनने के लिए राज्य का निवासी होना अनिवार्य था लेकिन सरकार ने कहा है कि बिहार में गणित, विज्ञान और अंग्रेजी के शिक्षक नहीं हैं ऐसे में शिक्षक बहाली में दूसरे राज्यों के युवाओं को मौका दिया जाएगा।

सरकार के इसी फैसले के खिलाफ हजारों की संख्या में शिक्षक अभ्यर्थी पटना की सड़कों पर उतरे हैं और शिक्षक बहाली में डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग कर रहे हैं। इसी दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारी शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज कर दिया और उन्हें खदेड़ डाला। जिसके बाद शिक्षक अभ्यर्थियों ने भी पुलिस पर रोड़ेबाजी शुरू कर दी और पूरा इलाका रणक्षेत्र में बदल गया। बड़ी संख्या में शिक्षक अभ्यर्थियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है।

Chhapra: अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण की नई कार्यकारिणी का गठन नए सत्र 2023 24 हेतु लिओ चेयरपर्सन डॉ नवीन द्विवेदी एवं सदस्यों की मौजूदगी में की गई। नए सत्र हेतु सर्वसम्मति से लियो आलोक को अध्यक्ष लियो तरनजोत सचिव एवं गोलू को कोषाध्यक्ष चयनित किया गया।

वर्तमान अध्यक्ष लियो सोनू ने जानकारी दी कि प्रोटोकॉल के अनुसार क्लब का नया सत्र प्रतिवर्ष 1 जुलाई शुरू होता है ।उन्होंने कहा कि चयनित पदाधिकारी 1 जुलाई से अपना पदभार ग्रहण कर लेंगे एवं मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे साथ ही बताया कि वह स्वयं एक ऊर्जावान सदस्य के रूप में आगे क्लब के साथ बने रहेंगे एवं अनुभव के आधार पर क्लब के पदाधिकारियों का सहयोग करेंगे।

वहीं नये अध्यक्ष आलोक ने कहा कि वर्तमान अध्यक्ष लियो सोनू को भी एक बेहतरीन एवं सफल कार्यकाल की समाप्ति हेतु बधाई दिया।

उक्त मौके पर क्लब के चेयरपर्सन डॉक्टर नवीन द्विवेदी, अध्यक्ष सोनू, सचिव छोटू कुमार, कोषाध्यक्ष आशुतोष कुमार, भोला सोनी इत्यादि मौजूद थे।

छपरा के रास्ते चलेगी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन, 2 जुलाई से 31 अगस्त तक होगा परिचालन

Chhapra: रेलवे प्रशासन द्वारा श्रावणी मेला के अवसर पर मेला यात्रियों की सुविधा हेतु 05028 गोरखपुर-देवघर अनारक्षित श्रावणी मेला विशेष गाड़ी का संचलन 02 जुलाई से 31 अगस्त, 2023 तक तथा 05027 देवघर-गोरखपुर अनारक्षित श्रावणी मेला विशेष गाड़ी का संचलन 03 जुलाई से 01 सितम्बर, 2023 तक 61 फेरों के लिये किया जायेगा। यात्रियों को यात्रा के दौरान एवं स्टेशन पर प्रशासन द्वारा निर्धारित कोविड प्रोटोकाल का पालन करना होगा।

05028 गोरखपुर-देवघर अनारक्षित श्रावणी मेला विशेष गाड़ी 02 जुलाई से 31 अगस्त, 2023 तक प्रतिदिन गोरखपुर से 20.00 बजे प्रस्थान कर चौरीचौरा से 20.27 बजे, देवरिया सदर से 21.13 बजे, भटनी से 21.40 बजे, मैरवा से 22.10 बजे, सीवान से 22.40 बजे, एकमा से 23.22 बजे, दूसरे दिन छपरा से 00.15 बजे, दिघवारा से 00.47 बजे, सोनपुर से 01.10 बजे, हाजीपुर से 01.25 बजे, देसरी से 01.55 बजे, शाहपुर पटोरी से 02.17 बजे, बछवारा से 02.50 बजे, बरौनी से 03.20 बजे, बेगूसराय से 03.53 बजे, साहिबपुर कमाल से 04.22 बजे, मुंगेर से 05.00 बजे, सुल्तानगंज से 07.00 बजे, भागलपुर से 08.05 बजे, बरहट जं0 से 10.35 बजे तथा बांका से 11.05 बजे छूटकर देवघर 12.40 बजे पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में 05027 देवघर-गोरखपुर अनारक्षित श्रावणी मेला विशेष गाड़ी 03 जुलाई से 01 सितम्बर, 2023 तक प्रतिदिन देवघर से 18.50 बजे प्रस्थान कर बंाका से 19.52 बजे, बरहट से 20.50 बजे, भागलपुर से 22.00 बजे, सुल्तानगंज से 22.32 बजे, दूसरे दिन मुंगेर से 00.40 बजे, साहिबपुर कमाल से 01.35 बजे, बेगूसराय से 02.02 बजे, बरौनी से 03.10 बजे, बछवारा से 03.32 बजे, शाहपुर पटोरी से 04.02 बजे, देसरी से 04.32 बजे, हाजीपुर से 05.10 बजे, सोनपुर से 05.22 बजे, दिघवारा से 05.52 बजे, छपरा से 07.05 बजे, एकमा से 07.33 बजे, सीवान से 08.05 बजे, मैरवा से 08.27 बजे, भटनी से 08.55 बजे, देवरिया सदर से 09.20 बजे तथा चौरीचौरा से 09.47 बजे छूटकर गोरखपुर 11.20 बजे पहुंचेगी।

इस गाड़ी में एस.एल.आर/एस.एल.आर.डी. के 02 तथा साधारण द्वितीय श्रेणी के 13 कोचों सहित कुल 15 कोच लगाये जायेंगे.