आज का पंचांग
दिनांक 04 /01/2024 गुरुवार
पौष कृष्णपक्ष अष्टमी
रात्रि 10:04 उपरांत नवमी
विक्रम सम्वत :2080
नक्षत्र : हस्त
सांध्य 05:33 उपरांत चित्रा
चन्द्र राशि कन्या
सूर्योदय 06:36 सुबह
सूर्यास्त :05:12 संध्या
चंद्रोदय 12:27 दोपहर ( 05 जनवरी 24 )
चंद्रास्त :11:41 सुबह
लगन :धनु 12:22 सुबह उपरांत
मकर लगन
ऋतू : शरद
चौघडिया,
दिन चौघड़िया:
शुभ 06:36 सुबह 07:56 सुबह
रोग 07:56 सुबह 09:15 सुबह
उद्देग 09:15 सुबह 10:35 सुबह
चर 10:35 सुबह 11:54 सुबह,
लाभ 11:54 सुबह 01:14 दोपहर
अमृत 01:14 दोपहर 02:33 दोपहर,
काल 02:33 दोपहर 03:53 संध्या
शुभ 03:53 संध्या 05:12 संध्या
राहुकाल
दोपहर 01:14 से 02:33 दोपहर
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:33 से 12:15 दोपहर
दिशाशूल दक्षिण
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले जीरा खाकर यात्रा करे यात्रा पूर्ण होगा.
आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
सुख के साधन जुटेंगे। भूमि व भवन की योजना बनेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। संतान की प्रगति होगी। व्यापार-व्यवसाय में प्रगतिकारक वातावरण का सृजन होगा।आज का दिन आपके लिए किसी शेयर को खरीदने या कहीं इन्वेस्ट करने के लिए शुभ है।
लकी नंबर 4 लकी कलर हरा

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
तीर्थयात्रा हो सकती है। सत्संग का लाभ मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। वरिष्‍ठजनों का सहयोग मिलेगा। नवीन योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए दिन अच्छा होने की संभावना है।परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और ज्यादातर समय परिवार के साथ हंसी-मजाक करते हुए बीतेगा।
लकी नंबर 3 लकी कलर आसमानी

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
विवाद व जल्दबाजी से बचें। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। अधूरे काम समय से पूरे होने के योग हैं।छात्रों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा और वे अपना ज्यादातर समय अपने दोस्तों के साथ घूमने में ही व्यर्थ कर देंगे।
लकी नंबर 3 लकी कलर नीला

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
संतान पक्ष की चिंता रहेगी। चोट व दुर्घटना से बचें। लेन-देन में सावधानी रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। खर्च का बोझ बढ़ेगा। किसी पर अत्यधिक भरोसा न करें। बाहर जाने से बचें और जितना हो सके घर पर रहें। सोशल मीडिया पर किसी मित्र की बात बुरी लग सकती है।
लकी नंबर 5 लकी कलर भुरा

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
प्रेम में सफलता मिलेगी। प्रयास सफल रहेंगे। रुके कार्यों में गति आएगी। मान-सम्मान मिलेगा। धनार्जन होगा। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सुख एवं पत्नी के सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा।आपका मानसिक स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा और आप सभी को खुश रखने का भी प्रयास करेंगे।
लकी नंबर 4 लकी कलर बैंगनी

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
लेनदारी वसूल होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। राज्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में विशेष लाभ का योग है। आर्थिक उन्नति होगी।किसी चीज़ को लेकर झुंझलाहट हो सकती है इसलिये अपने मन को शांत रखें और बात करते समय दिमाग को ठंडा रखें।
लकी नंबर 7 लकी कलर केशरी

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। बाहर सहायता से काम होंगे। प्रसन्नता रहेगी। संतान के संबंध में संतोष रहेगा। व्यावसायिक अथवा आजीविका संबंधी समस्या का समाधान हो सकेगा।किसी बात को लेकर कुछ दिनों से परेशान हैं तो आज उसका हल मिल सकता है जिससे मन शांत होगा।
लकी नंबर 6 लकी कलर ब्लू

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
अतिथियों का आवागमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। आत्मसम्मान बना रहेगा। सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभा सकेंगे। पारिवारिक सुख-शांति बरकरार रहेगी।जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर तनाव चल रहा है तो आज वह बातचीत से सुलझ जाएगा
लकी नंबर 5 लकी कलर संतरी

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
यात्रा में सावधानी रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। दु:खद समाचार मिल सकता है। दौड़धूप अधिक होगी। वाणी पर संयम रखें। विरोधियों से सावधान रहें।किसी बात की चिंता सता रही है तो उसे किसी अपने के साथ साँझा करें, इससे आपका दिल हल्का होगा।
लकी नंबर 8 लकी कलर पिला

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
कुसंगति से बचें। फालतू खर्च होंगे। लेन-देन में सावधानी रखें। जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें। संतान की गतिविधियों पर नजर रखना होगी। कामकाज का बोझ बढ़ने से व्यापार पर विपरीत असर हो सकता है।
लकी नंबर 1 लकी कलर लाल

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। रुके कार्यों में गति आएगी। माता के स्वास्थ्य की ओर ध्यान देना आवश्यक। पुराने रुके कामों, लेनदेन में सफलता की संभावना है।अपने साथी के साथ कुछ समय बिताएं और उन्हें अपने मन की बात कहें। इससे आप दोनों के बीच प्रेम और बढ़ेगा
लकी नंबर 6 लकी कलर आसमानी

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। जोखिम उठाएं। यात्रा मनोरंजक रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। सोच-समझकर कार्य करना लाभप्रद रहेगा। पुरुषार्थ सफल होगा।स्कूल के दोस्तों का साथ मिलेगा लेकिन आपके टीचर आपसे खुश नहीं होंगे। ऐसे में पूरी मेहनत करें
लकी नंबर 7 लकी कलर गुलाबी

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

Chhapra: छपरा शहर में बन रहे बिहार के पहले डबल डेकर ब्रिज के निर्माण में लगी एजेंसी के द्वारा लापरवाही सामने आई है। बिना किसी सुरक्षा प्रबंध के सड़क के ऊपर ढलाई का कार्य कर रही एजेंसी की लापरवाही उस समय सामने आ गई जब बुधवार की सुबह बड़ा तेलपा टेंपू स्टैंड के पास पुल की ढलाई के बाद सेटिंग के टूटने के कारण ढलाई का मालवा नीचे आ गिरा। नीचे आसपास के नागरिकों ने इसको लेकर हंगामा किया और एजेंसी के अधिकारियों को सूचना दी।

मौके पर पहुंची मीडिया को देखते ही एजेंसी के अधिकारी वहां से भाग खड़े हुए। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण एजेंसी बिना किसी सुरक्षा मानक का ध्यान दिए हुए निर्माण में व्यस्त है। नीचे से सड़क गुजरती है जबकि आसपास में घर है जहां लगातार लोग बैठे रहते हैं, वाहनों का आना-जाना होता है। ऐसे में यदि ऊपर से कुछ भी गिरता है तो लोगों की जान माल को नुकसान पहुंच सकता है।

सुबह ढलाई के बाद जिस तरह से सेटिंग के टूटने से मालवा नीचे गिरा है यदि कोई वहां नीचे होता तो उसकी जान भी जा सकती थी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार या जिला प्रशासन निर्माण कर रही एजेंसी पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जिस कारण से इस तरह के हादसों को निमंत्रण दिया जा रहा है। आज गनीमत रही की कोई घायल नही हुआ।

डबल डेकर की सेटिंग कैसे टूटी इसकी जानकारी को लेकर निर्माण एजेंसी के अधिकारी से संपर्क किया गया लेकिन संपर्क नही हो सकी।

 

आज का पंचांग
दिनांक 02/01/2024 मंगलवार
पौष कृष्णपक्ष षष्ठी
दोपहर 05:10 उपरांत सप्तमी
विक्रम सम्वत :2080
नक्षत्र : पूर्वफाल्गुन
सुबह 11:42 उपरांत उतराफाल्गुन
चन्द्र राशि सिह
संध्या 06:29 उपरांत कन्या
सूर्योदय 06:36 सुबह
सूर्यास्त :05:11संध्या
चंद्रोदय 10:45 दोपहर
चंद्रास्त :10:45 सुबह
लगन :धनु 07:31 सुबह उपरांत
मकर लगन
ऋतू : शरद
चौघडिया,
दिन चौघड़िया:
रोग 06:36 सुबह 07:55 सुबह
उद्देग 07:55 सुबह 09:15 सुबह
चर 09:15 सुबह 10:34 सुबह
लाभ 10:34 सुबह 11:53 सुबह,
अमृत 11:53 सुबह 01:12 दोपहर
काल 01:12 दोपहर 02:32 दोपहर,
शुभ 02:32 दोपहर 03:51 संध्या
रोग 03:51 संध्या 05:11संध्या
राहुकाल
दोपहर 02:32 से 03:51 दोपहर
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:32 से 12:14 दोपहर
दिशाशूल पछिम
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले राई खाकर यात्रा करे यात्रा पूर्ण होगा.

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
धन प्राप्ति सुगम होगी। कानूनी बाधा दूर होकर लाभ होगा। पूँजी निवेश बढ़ेगा। पहले किए गए कार्यों का लाभदायी फल आज मिल सकेगा। संतान के कामों से खुशी होगी।धन संबंधी कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचे अन्यथा पैसा डूब सकता हैं। हो सके तो आज के दिन पैसो संबंधी कोई भी कार्य करे।
लकी नंबर 5 लकी कलर नीला

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
पुराने संगी-साथियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। परिश्रम का पूरा परिणाम मिलेगा। अच्छी व सुखद स्थितियाँ निर्मित होंगी।दूसरे व्यक्ति के पारिवारिक या रिश्तों के मामले में हस्तक्षेप बिल्कुल ना करे क्योंकि बेवजह ही सब बात आपके ऊपर आ जाएगी।
लकी नंबर 8 लकी कलर भुरा

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार मिलेगा। अप्रत्याशित लाभ होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। विवाद न करें। नौकरी करने वालों को ऐच्छिक स्थानांतरण एवं पदोन्नति मिलने की संभावना है।व्यापार में लाभ होने की प्रबल संभावना हैं लेकिन ज्यादा खुशी में कुछ उल्टा ना कर बैठे। अपने व्यवहार में संतुलन बनाए रखें।
लकी नंबर 5 लकी कलर पिला

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
फालतू खर्च होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। चिंता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। नवीन मुलाकातों से लाभ होगा। आमदनी बढ़ेगी।शेयर मार्किट में पैसा लगाने से बचे क्योंकि आज का दिन उसके लिए शुभ नहीं है। किसी के साथ पैसो की बात करने से भी बचें।
लकी नंबर 2 लकी कलर गुलाबी

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
भागदौड़ रहेगी। घर-परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। कार्यकुशलता सहयोग से लाभान्वित होंगे। काम में मन लगेगा। स्वयं का सोच अनुकूल रहेगा। रिश्तेदारों से संबंधों की मर्यादा बनाए रखें।ऑफिस में अपने सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा जिससे आपका काम जल्दी ही बन जाएगा।
लकी नंबर 6 लकी कलर संतरी

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
प्रयास सफल रहेंगे। प्रशंसा प्राप्त होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। लाभ होगा। व्यवसाय अच्छा चलेगा। कार्य क्षेत्र में नई योजनाओं से लाभ होगा।किसी चीज़ की जल्दबाजी करने से बचे क्योंकि इससे काम बिगड़ सकते हैं। किसी को कुछ बोलने से पहले उस पर अच्छे से विचार-विमर्श अवश्य कर ले।
लकी नंबर 1 लकी कलर बैंगनी

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
नया काम, व्यवसाय आदि की बात बनेगी। घर-बाहर तनाव रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। जल्दबाजी न करें। नई योजना बनेगी। नए अनुबंध होंगे।आपका भाग्य अच्छा हैं इसलिये कही पैसा इन्वेस्ट करने का सोच रहे हैं तो कर सकते हैं। किसी नए काम की शुरुआत करनी हैं तो वह भी कर सकते हैं।
लकी नंबर 8 लकी कलर लाल

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। आपसी मतभेद, मनमुटाव बढ़ेगा। किसी से मदद की उम्मीद नहीं रहेगी। आर्थिक समस्या बनी रहेगी। व्यसनाधीनता से बचें।मित्रों का भरपूर साथ मिलेगा जिससे आपका मन आनंदित रहेगा। उनके साथ कहीं घूमने जाने का भी प्लान कर सकते हैं।
लकी नंबर 8 लकी कलर सफेद

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
जोखिम व जमानत के कार्य टालें। परिवार की स्थिति अच्छी रहेगी। रचनात्मक काम करेंगे। कर्मचारियों पर निगाह रखें। परिवार की समस्या का उचित समाधान होगा। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है।आप अपने लिए कोई जीवनसाथी की तलाश में हैं तो आज आपके जीवन में कोई नए व्यक्ति की एंट्री हो सकती हैं लेकिन जल्दबाजी करने से बचे।
लकी नंबर 6 लकी कलर बैंगनी

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। रोजगार मिलेगा। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। सोचे कामों में मनचाही सफलता मिलेगी। व्यापारिक निर्णय समय पर लेना होंगे।आप किसी के साथ प्रेम संबंध में हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा हैं। आपका साथी आपके लिए कुछ नया करने का प्रयास कर सकता हैं
लकी नंबर 6 लकी कलर पिला

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। नए कार्यों, योजनाओं की चर्चा होगी।अनजान व्यक्ति आपको सोशल मीडिया पर अपना दिखाने का प्रयास करेगा लेकिन आप उसकी बातों में ना आये।
लकी नंबर 4 लकी कलर नीला

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
धैर्य रखें। अस्वस्थता बनी रहेगी। खुद के प्रयत्नों से ही जनप्रियता एवं सम्मान मिलेगा। रोजगार के क्षेत्र में संभावनाएँ बढ़ेंगी। स्थायी संपत्ति संबंधी खटपट हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है।आज के दिन मुख्य रूप से अपने गुस्से पर नियंत्रण रखे क्योंकि क्रोध करने से स्थिति और ज्यादा बिगड़ सकती हैं।
लकी नंबर 3 लकी कलर गुलाबी

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

बीपीएससी चयनित अध्यापकों की 8 जनवरी तक होगी काउंसलिंग

Chhapra: बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित अध्यापक शिक्षक नियुक्ति 2 के अंतर्गत चयनित शिक्षकों को आगामी 8 जनवरी तक अपना काउंसलिंग कर लेने का निर्देश विभाग ने दिया है.

शिक्षा विभाग के निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव द्वारा पत्र जारी करते हुए कहा गया है कि बिहार लोक सेवा आयोग के विज्ञापन संख्या 27/ 2023 TRE 2 एवं विज्ञापन संख्या 26/2023 TRE-1 से चयनित विद्यालय अध्यापकों का काउंसलिंग शहर उन्मुखीकरण का कार्य सभी जिलों में किया जा रहा है. काउंसलिंग सह उन्मुखीकरण की अंतिम तिथि 8 जनवरी को संध्या 6:00 बजे तक विभाग द्वारा निर्धारित की गई है.

जिसमें सभी योग्य अभ्यर्थी निर्धारित तिथि के अंदर अपना काउंसलिंग सह उन्मुखीकरण अपने-अपने आवंटित जिला में करा ले. निर्धारित तिथि के बाद काउंसलिंग सह उन्मुखीकरण का कार्य नहीं किया जाएगा.

नियोजित शिक्षकों को भी एनपीएस का मिलेगा लाभ

Chhapra: राज्य के सरकारी विद्यालय में कार्यरत नियोजित शिक्षकों को भी एनपीएस का लाभ मिलने जा रहा है.

शिक्षा विभाग के अपन मुख्य सचिव के के पाठक ने सभी जिला पदाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त को पत्र भेजते हुए शिक्षा विभाग में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर उठाए जाने वाले कदमों के बारे में जानकारी दी है.

जिसमें स्पष्ट किया गया है कि विगत 26 दिसंबर 23 को जारी बिहार विशिष्ट शिक्षक नियमावली 2023 के अंतर्गत राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों में कार्यरत नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा दिया जाना है. इसके लिए एक परीक्षा आयोजित की जाएगी. जिसमें उत्तीर्ण होने पर उन्हें राज्य कर्मी की सारी सुविधाएं प्रदान की जाएगी.

इसके लिए यह जरूरी है कि सरकारी विद्यालय में कार्यरत नियोजित शिक्षकों के आंकड़े ई शिक्षा कोष में दर्ज की जाए.

श्री पाठक ने यह स्पष्ट किया है कि इस ई शिक्षा कोष में शिक्षकों की दर्ज की जाने वाली जानकारियां अत्यंत ही सावधानी के साथ दर्ज कराई जानी चाहिए. जिससे कि किसी तरह की गलत जानकारी ना दर्ज हो पाए. आंकड़े जितनी सटीकता से डाले जाएंगे विभाग को उनकी परीक्षा लेने में अत्यंत ही सुगमता होगी, क्योंकि इन्हें एनपीएस का भी लाभ दिया जाना है.

वर्ष के पहले दिन वाहन चालकों की हड़ताल से यात्रियों के छूटे पसीने

Chhapra: सड़क दुर्घटना पर नए कानून का विरोध हो रहा है, सोमवार को जिले के सभी सड़कों से बसे और ट्रक नदारद दिखी. जिससे दैनिक और आम यात्रियों की परेशानी बढ़ गई. विभिन्न सरकारी कार्यालयों में जाने वाले कर्मचारी हलकान रहे वही दूर दराज से अपने घर आने जाने वाले यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा. हालांकि छोटे छोटे ऑटो और अन्य वाहन चालक छिपते छिपाते यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाते दिखे.

बताते चले कि सरकार ने सड़क हादसे पर बनाए नए कानून में चालक को 10 साल की सजा का प्रावधान किया है. वाहन चालक इसका विरोध कर रहे हैं. इसी के चलते सोमवार को छपरा में वाहन चालकों ने हड़ताल शुरू कर दी, जिससे बस, ट्रक समेत निजी सवारी वाहनों का चक्का जाम हो गया, जिससे नए साल के पहले ही दिन लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा. छपरा में वाहन चालकों की हड़ताल से नए साल के पहले दिन ही वाहनों के पहिए थम गए. इस दौरान लोगों को गंतव्य तक जाने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा.

वाहन चालकों ने गरखा मुख्य मार्ग पर आगजनी कर यातायात को बाधित रखा. काफी प्रयास के बाद पुलिस ने मालवा हटवाकर रास्ता खुलवाया. कुछ अन्य स्थानों पर भी जाम लगाया गया.

चालकों का कहना था कि इस कानून से तो गाड़ी चलाना ही मुश्किल हो जाएगा. कोई भी जानबूझकर टक्कर नहीं मारता. इसके अलावा टाटा मैजिक, इको आदि डग्गामार गाड़ियां भी नहीं चली.

इससे लोगों का आवागमन के लिए कोई वाहन नहीं मिल सका. लोग जहां थे वहीं फंसे रह गए. वाहन चालकों की हड़ताल 2 और 3 जनवरी को भी प्रस्तावित है.

मंदिरों में पूजा अर्चना के साथ लोगों ने की नववर्ष की शुरुआत

Chhapra: नववर्ष पर शहर से लेकर गांव तक सभी मंदिरों में पूजा के लिए भक्तों की भारी भीड़ जुटी. शहर के धर्मनाथ मंदिर, जगदंबा मंदिर, पंकज सिनेमा, मारुति मानस मंदिर, कचहरी स्टेशन, बुढ़िया माई मंदिर नगरपालिका चौक स्थित साई मंदिर में पूजा के लिए हजारों लोग उपस्थित थे.

वही पार्वती आश्रम, नैनी स्थित द्वारिकाधीश मंदिर में हजारों लोगों ने वर्ष के प्रथम दिन पूजा कर इसे खास बनाया.

मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की कतार लग चुकी थी. वही कई मंदिरों के आसपास मेला भी लगा था. बुढ़िया माई में लंगर का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया गया. वही नैनी स्थित द्वारिकाधीस मंदिर में भीड़ ज्यादा रही. जहां सभी वर्गो के लोग पूजा के साथ मेले का आनंद लेते हुए खान पान कर रहे थे.

वही ग्रामीण इलाको में भी अंबिका भवानी मंदिर में भक्तों की कतार नही थम रही थी. मढ़ौरा के गढ़देवी, शिलौरी, परसा, गौरा के खबसी मंदिर, मशरक के दुर्गा मंदिर, तरैया के पंचामंदिर, बनियापुर के साथ लहलादपुर स्थित प्रसिद्ध ढोंढनाथ, रसूलपुर के महेंद्रनाथ मंदिर में भक्तों की भीड़ रही.

नई दिल्ली, 01 जनवरी (हि.स.)। नए साल-2024 के पहले दिन कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में कटौती की गई है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं विपणन कंपनियों ने बड़ी राहत देते हुए 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 1.50 रुपये से लेकर 4.50 रुपये तक की कटौती की है। नई दरें आज (सोमवार) से लागू हो गई हैं।

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) की वेबसाइट के मुताबिक अब राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की कीमत 1.50 रुपये घटकर 1755.50 रुपये हो गई है। मुंबई में इसका दाम 1.50 रुपया सस्ता होकर 1708.50 रुपये हो गया है। चेन्नई में सबसे ज्यादा 4.50 रुपये घटकर इसकी कीमत 1924.50 रुपये हो गई है। कोलकाता में इसकी कीमत 50 पैसे की मामूली बढ़त के साथ 1869 रुपए हो गई है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले तेल कंपनियों ने 22 दिसंबर, 2023 को 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 39.50 रुपये तक की कटौती की थी। हालांकि, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों के दाम में कोई कटौती नहीं की गई है। दिल्ली में अभी यह 903 रुपये में मिल रहा है।

पटना, 01 जनवरी (हि.स.)। साल के पहले दिन सोमवार को पटना में एक रेल हादसा टल गया। पिछले चार दिनों से बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और इसका असर रेलवे में भी देखा जा रहा है।

ठंड के कारण पटना में सोमवार की सुबह खुसरूपुर अप मेन लाइन की पटरी टूट गई थी। स्टेशन मास्टर कार्यालय के ठीक सामने रेल की पटरी टूटी थी। इस दौरान सुबह 4.05 बजे फरक्का एक्सप्रेस काफी तेज गति से टूटी पटरी के ऊपर से गुजर गई। ट्रेन के गुजरने के दौरान असामान्य आवाज ने रेल कर्मियों को चौका दिया। ट्रेन जाने के बाद रेल कर्मियों ने जब देखा तो पटरी टूटी थी। आनन-फानन में इसकी सूचना रेल मंडल दानापुर के कंट्रोल को दी गई। गनीमत रही कि फरक्का एक्सप्रेस सही सलामत टूटी पटरी से गुजर गई।

सूचना मिलते ही फतुहा से पीडब्लूआई की टीम घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद पटरी को ठीक किया गया। पटरी की मरम्मत कार्य के बाद गति सीमा नियंत्रित कर परिचालन को बहाल कराया गया है। घटना के बाद दूसरी दो ट्रेन को अप लूप लाइन से निकाला गया। सुबह में यहां रुकने वाली सभी एक्सप्रेस एवं पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित लाइन से ही गुजरी।

आज का पंचांग
दिनांक 01/01/2024 सोमवार
पौष कृष्णपक्ष पंचमी
दोपहर 02:28 उपरांत षष्ठी
विक्रम सम्वत :2080
नक्षत्र : माघा
सुबह 08:36 उपरांत पूर्वफाल्गुन
चन्द्र राशि सिह
सूर्योदय 06:36 सुबह
सूर्यास्त :05:10 संध्या
चंद्रोदय 09:55 दोपहर
चंद्रास्त :10:16 सुबह
लगन :धनु 07:32 सुबह उपरांत
मकर लगन
ऋतू : शरद
चौघडिया,
दिन चौघड़िया:
अमृत 06:36 सुबह 07:55 सुबह
काल 07:55 सुबह 09:14 सुबह
शुभ 09:14 सुबह 10:34 सुबह
रोग 10:34 सुबह 11:53 सुबह,
उद्देग 11:53 सुबह 01:12 दोपहर
चर 01:12 दोपहर 02:31 दोपहर,
लाभ 02:31 दोपहर 03:51 संध्या
अमृत 03:51 संध्या 05:10 संध्या
राहुकाल
सुबह 11:32 से 12:14 दोपहर
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:32 से 12:14 दोपहर
दिशाशूल पूर्व
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले अपना चेहरा दर्पण में देखकर यात्रा करे यात्रा पूर्ण होगा.

मेष
आज के दिन आपके दैनिकचर्या खूब होगी। मन आपका व्याकुल रहेगा।कार्य के दौरान किसी अनहोनी की शंका बनी रहेगी। रोजमर्रा के कार्य में थोड़े बिलंब होंगे। जिसे आपको हानि होगी।
मित्र आपके सहयोग करेगे। व्योपार ठीक नही चलेगा।आज किसी के साथ लेनदेन नहीं करे।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
शुभ अंक 7 शुभ रंग पिला

वृष
आज के दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा।लम्बे समय से रुके हुए कार्य पूर्ण होगा।कार्य के दौरान भागदौड़ बना रहेगा।कार्य में लापरवाही नहीं करे।आय के स्त्रोत ठीक रहेगा।नौकरी करने
वाले आज के दिन सामान्य रहेगा। आकस्मिक धन का लाभ मिलेगा। परिवार में सभी प्रसन्न रहेगें। स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा।
शुभ अंक 4 शुभ रंग हरा

मिथुन
आज के दिन आपके लिए अनुकूल बना रहेगा।आज के दिन जो आप कार्य करेगे वह पूर्ण होगा। आज के दिन आपके पास स्वार्थ नहीं रहेगा।धन का लाभ मिलेगा।खर्च पर नियंत्रण रखे।
पारिवारिक वातावरण ठीक नहीं रहेगा।वाहन चलाते समय ध्यान रखे।दोस्त का सहयोग मिलेगा।जल्दबाजी नहीं करे।
शुभ अंक 8 शुभ रंग आसमानी

कर्क
आज के दिन कार्य करते समय धैर्य रखे।परिश्रम खूब करेगे लेकिन मेहनत का परिणाम बेहतर नहीं रहेगा। व्योपार में उतार चढ़ाव रहेगा।किसी के साथ वादा नहीं करे।किसी कार्य को
लेकर निर्णय जल्दबाजी में नहीं करे आपका आलोचना होगा।भाई बहन का सहयोग नहीं मिलेगा।
शुभ अंक 1 शुभ रंग संतरी

सिंह
आज के दिन आपके द्वारा किये हुए कार्य में बाधा उत्पन होगा। मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहेगा। व्योपार ठीक नहीं चलेगा। लेकिन ठीक तरह से मेहनत करे संध्या के बाद आय ठीक रहेगा।आप सभी कार्य आसानी से कर लेंगे। स्वभाव में अचानक बदलाव दिखाई देगा।पडोसी के साथ सम्बन्ध ठीक होगा।
शुभ अंक 9 शुभ रंग भूरा

कन्या
आज के दिन स्थाई संपत्ति के खरीद -विक्री हो सकता है। आज आपके पुराने कर्ज समाप्त होगा। आर्थिक क्षेत्र बेहतर होगा।वयोपार में लाभ मिलेगा।जो लोग बैकिंग या शेयर मार्केट में कार्य कर रहे है उनको लाभ होगा।पारिवारिक स्थिति ठीक नहीं रहेगा एक दुसरे में तनाव बनेगा।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
शुभ अंक 1 शुभ रंग नीला

तुला
आज के दिन परिवार में मांगलिक कार्य का आयोजन होगा।धार्मिक यात्रा बनेगी।आपके व्यौहार में अचानक बदलाव दिखाई देगा। बौधिक शक्ति का विकाश होगा। ऑनलाइन लेनदेन करते समय ध्यान रखे।धन का लाभ होगा। स्वादिष्ट भोजन करने को मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा।
शुभ अंक 6 शुभ रंग नीला

वृश्चिक
आज के दिन महंगी वस्तु रखते समय ध्यान रखे, गुम हो सकता है। काम में मन नहीं लगेगा अपने लोग शत्रु बनेगे।दोपहर के बाद आपके सभी कार्य पूर्ण तरीके से समाप्त होगा।कार्य में सिद्धि मिलेगी।नया निवेश से लाभ मिलेगा।जल्दबाजी या लापरवाही आपके बने हुए कार्य बिगड़ जायेगा।
शुभ अंक 2 शुभ रंग पिला

धनु
आज के दिन कार्य करते समय ध्यान रखे थोड़ी लापरवाही आपको परेशान करेगा।रोजगार क्षेत्र में आप निरंतर उन्नति करेगे
आय में वृद्धि होगा।पारिवारिक सम्बन्ध मधुर रहेगा। व्योपार
को ल्रेकर यात्रा बनेगा।करियर ठीक रहेगा।भाग्य साथ देगा।घर में मेहमान का आना- जाना लगा लगेगा।
शुभ अंक 5 शुभ रंग लाल

मकर
आज के दिन कार्य को लेकर भागदौड़ रहेगा.अपनी वाणी पर नियंत्रण रखे। हल्के शब्द का प्रयोग नहीं करे।खर्च पर नियंत्रण करे। नए परियोजना पर बात -चित चलेगा।कार्य के दौरान
जोखिम नहीं उठाए ,कोई अपरिचित लोग के साथ धोका हो सकता है। व्योपार पर ध्यान दे।
शुभ अंक 2 शुभ रंग गुलाबी

कुंभ
आज के दिन आपके आय ठीक रहेगा।व्योपार ठीक रहेगा।शत्रु पराजित होंगे।कार्य के दौरान दौर धुप बनेगा।नौकरी करने वाले कार्य के दौरान आप संतोष रहेगे। परिवार में सुख शांति बना रहेगा। व्योपार में आज निवेश नहीं करे हानि होगी।संध्या के बाद आपके स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
शुभ अंक शुभ रंग मैरून

मीन
आज के दिन कार्य को लेकर तनाव बनेगा।प्रेम प्रसंग बेहतर होगा तथा उनसे उपहार मिलेगा। व्योपार ठीक चलेगा।बेकार के काम में अपना समय नहीं बर्बाद करे।कार्य में लापरवाही नहीं
करे।आय के स्त्रोत ठीक रहेगा। नौकरी करने वाले लोगों को आपके कार्य को सराहा जायेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।आकस्मिक धन का लाभ मिलेगा।
शुभ अंक 7 शुभ रंग बैगनी

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

Patna,31 दिसम्बर (हि.स.) । इस वर्ष भी आलू किसानों को धोखा दे गया है। इसके उपज में तो कमी आई ही है, साथ ही इसकी कीमत भी गिरने से किसान मुंह के बल गिर पडे हैं।

प्रायः देखा गया है कि उजला आलू 70 दिनों के बाद अच्छी उपज देना शुरू कर देता है। परंतु इस बार पिछले साल की तुलना में काफी कम उपज दे रहा है। किसी भी किसान का दस मन से ज्यादा प्रति कट्ठा नहीं हुआ । जबकि अन्य साल 70 दिनों में इसकी उपज 12 से 15 मन प्रति कट्ठा हो जाया करती थी। अगर 80 से 85 दिनों तक किसान फसल को छोड देते हैं, तब यह उपज 20 मन तक चली जाती है। कीमत में भी काफी कमी आई है।

पिछले साल की तुलना में इस क्विंटल बेचा था, आज उसकी कीमत मात्र 700 रुपये है। यह कीमत लगातार घटती चली जा रही है। मौके पर आलू उपजाने वाले किसान अखिलेश सिंह, सुबोध सिंह, छेदी जायसवाल, ब्रहमदेव महतो, सुरेश जायसवाल आदि कहते हैं कि समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर क्या करें। आलू फसल उपजाने के लिए कम-से-कम चालीस हजार रुपये बीघा के हिसाब से खर्च होते हैं। परंतु इस बार यह खर्च ऊपर नही हो रहा है। जबकि उजला आलू में यह माना जाता है कि यह महज साठ दिनों में किसानों की पूंजी दोगुनी से ज्यादा कर जाता है।

वर्ष 2013, 2014, 2015, 2019, 2021 आदि वर्षो में तो किसान महज दो माह में अपनी पूंजी के चार-चार गुणा मुनाफा कमाया था। कुल मिलाकर इस बार आलू की फसल किसानों को मुंह के बल गिराने पर तुला है। कुल मिलाकर किसानों ने जो सपने देखे थे कि घर के या बच्चों के शिक्षा दीक्षा के लिए कई कामों को अंजाम देंगे उसे पर अब उन्हें कटौती करनी होगी।

पटना, 31 दिसम्बर (हि.स.)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साल के आखिरी दिन शाम को प्रदेश एवं देशवासियों को नये वर्ष 2024 की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की है कि वर्ष 2024 समस्त बिहारवासियों एवं देशवासियों के लिए सुख-शान्ति, सद्भाव, समृद्धि एवं अनंत सफलताओं का वर्ष होगा।

सीएम ने बिहार के गौरव को पुनर्जीवित करने के साथ-साथ प्रदेश की विकास यात्रा में सहयात्री बनने का आह्वान करते हुये विश्वास व्यक्त किया है कि आने वाले वर्ष में बिहार देश ही नहीं अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बना सकेगा। उन्होंने न्याय के साथ बिहार के सर्वांगीण विकास एवं सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुये विश्वास व्यक्त किया कि सबके सम्मिलित प्रयास से सुखी, समृद्ध एवं गौरवशाली बिहार का निर्माण होगा।