कीड़ा भारती ने हनुमान जन्मोत्सव पर पूजा का किया आयोजन

Chhapra: क्रीडा भारती सारण के जिला कार्यकारिणी द्वारा श्री हनुमान जी महाराज के जन्मोत्सव पर खेल एवं खिलाड़ियों के मंगलकामना हेतु सामुहिक रूप से पूजा पाठ किया गया. उक्त सामूहिक कार्यक्रम अमरेंद्र कुमार सिंह के अध्यक्षता में हरि मोहन गली में किया गया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि श्री हनुमान जी महाराज विश्व के सभी खिलाड़ियों के आदर्श है. सभा को संबोधित करते हुए प्रांत कार्यकारिणी सदस्य डॉ सुरेश प्रसाद सिंह ने बताया कि हनुमान जी महाराज के जन्मदिन के अवसर पर अखिल भारतीय स्तर पर खेल एवं खिलाड़ियों के लिए समर्पित कीड़ा भारती संस्था का स्थापना किया गया था.

इस अवसर पर श्री हनुमान जी महाराज के तैलचित्र पर कार्यक्रम प्रमुख सुशील कुमार के मार्गदर्शन में विधिवत पूजन किया गया. मौके पर जिला मंत्री पंकज कश्यप, नरेंद्र कुमार हिमांशु कुमार, पंकज कुमार, सूरज कुमार, शंभू कुमार, राकेश कुमार उपस्थित रहे.

सभी आगंतुक का स्वागत जिला अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह द्वारा किया गया. साथ ही आने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सफलता हेतु सूरज को जिम्मेदारी दी गई.

छपरा के रास्ते सहरसा-नई दिल्ली अनारक्षित ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन सहरसा से 24 अप्रैल को

Chhapra:  रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये यात्री जनता की सुविधा हेतु 04925 सहरसा-नई दिल्ली अनारक्षित ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन सहरसा से 24 अप्रैल, 2024 को एकल यात्रा हेतु निम्नवत किया जायेगा।

04925 सहरसा-नई दिल्ली अनारक्षित ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 24 अप्रैल, 2024 को सहरसा से 07.00 बजे प्रस्थान कर मानसी जं. 07.58 बजे, खगड़िया से 08.07 बजे, बेगूसराय से 08.36 बजे, बरौनी जं. से 09.10 बजे, दलसिंह सराय से 09.47 बजे, समस्तीपुर से 10.14 बजे, मुजफ्फरपुर से 11.10 बजे, हाजीपुर से 12.10 बजे, सोनपुर से 12.20 बजे, छपरा से 14.05 बजे, सीवान से 15.00 बजे, देवरिया सदर से 15.58 बजे, गोरखपुर से 17.05 बजे, खलीलाबाद से 17.46 बजे, बस्ती से 18.11 बजे, गोंडा से 19.40 बजे, बाराबंकी से 21.17 बजे, ऐशबाग से 22.25 बजे, दूसरे दिन कानपुर सेंट्रल से 00.15 बजे, इटावा से 01.42 बजे, टुंडला से 02.52 बजे, अलीगढ़ से 04.07 बजे तथा गाज़ियाबाद से 06.02 बजे छूटकर नई दिल्ली 07.00 बजे पहुंचेगी।

इस गाड़ी के सभी कोच अनारक्षित श्रेणी के लगाये जा रहे है।

नगर निगम ने शहर में दो दर्जन स्थानों पर लगाया प्याऊ

Chhapra: भीषण गर्मी को देखते हुये महापौर एवं नगर आयुक्त के निर्देशानुसार शहर के बिभिन्न चौक चौराहो पर प्याऊ की व्यस्था की जा रही है।

शहर के विभिन्न इलाको एवं दूर दराज से आने वाले व्यक्तियो के लिए नगर निगम प्रशासन ने 13 जगहों पर प्याऊ की व्यवस्था की जा रही है।  जिसके लिए सारी तैयारी कर ली गयी है।

गाँधी चौक, मौना चौक, तिनकोनिया, साहेबगंज, थाना चौक, नगर निगम चौक, कचहरी स्टेशन, साढ़ा रोड, कटहरी बाग, सदर अस्पताल, भगवान बाजार स्टेशन, गुदरी बाजार, श्याम चौक, रौजा पोखरा आदि जगहों पर प्याऊ की व्यस्था की जा रही है। जिससे लोगो को इस भीषण गर्मी मे राहत मिलेगी। सभी जगहों की अनुश्रवन उप नगर आयुक्त, स्वछता पदाधिकारी,सिटी मैनेजर, कनीय अभियंता के द्वारा किया जाएगा।

लोकसभा चुनाव में क्या मुद्दा विहीन हो गई है राजनीति? जनता की समस्याओं और मुद्दों से उलट कभी मछली और कभी सत्तू पर तो कभी बच्चों की संख्या पर घूम रही है राजनीति।
स्थानीय मुद्दों से क्यों बच रहे है नेता?

इन सभी विषय पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुंतल कृष्ण से #Exclusive बातचीत।
#LokSabha #LokSabhaElections2024
#loksabhachunav2024

आज का पंचांग
दिनांक 23 /04 /2024 मंगलवार
चैत्र शुक्लपक्ष पूर्णिमा
सुबह 05:18 उपरांत प्रतिपदा (24 अप्रैल 24 तक)
विक्रम सम्वत :2081
नक्षत्र : चित्रा
रात्रि 10:32 उपरांत स्वाति
चन्द्र राशि कन्या
सुबह 09:19 उपरांत तुला
सूर्योदय 05:19 सुबह
सूर्यास्त :06:16 संध्या.
चंद्रोदय :05:49 दोपहर
चंद्रास्त 05:17 सुबह (24 अप्रैल 2024)
लगन :मेष. 06:32 सुबह उपरांत
वृष लगन
ऋतू : बसंत
चौघडिया
दिन चौघड़िया:
रोग 05:19 सुबह 06:56 सुबह
उद्देग 06:.56 सुबह 08:34 सुबह
चर 08:34 सुबह 10:11 सुबह
लाभ 10:11 सुबह11:48 दोपहर
अमृत 11:48 दोपहर 01:25 दोपहर
काल 01:25 दोपहर 03:02 दोपहर,
शुभ 3:02 दोपहर 04:39 संध्या
रोग 04:39 संध्या 06:16 संध्या
राहुकाल
दोपहर 03:02 से 04:39 संध्या
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:22 से 12:14 दोपहर
दिशाशूल उत्तर
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले राई यात्रा करे यात्रा पूर्ण होगा .

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। सुख के साधन जुटेंगे। नौकरी में वर्चस्व स्थापित होगा। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा।
लकी नंबर 3 लकी कलर पिला

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। बगैर मांगे किसी को सलाह न दें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। धनार्जन होगा।
लकी नंबर 2 लकी कलर संतरी

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। व्यवस्था नहीं होने से परेशानी रहेगी। व्यवसाय में कमी होगी। नौकरी में नोकझोंक हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। थकान महसूस होगी। अपेक्षित कार्यों में विघ्न आएंगे।
लकी नंबर 4 लकी कलर गुलाबी

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। जुए, सट्टे व लॉटरी के चक्कर में न पड़ें।
लकी नंबर 9 लकी कलर आसमानी

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
पूजा-पाठ व सत्संग में मन लगेगा। आत्मशांति रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। मातहतों का सहयोग मिलेगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है।
लकी नंबर 4 लकी कलर भुरा

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त से बड़ा लाभ हो सकता है। प्रतिद्वंद्विता रहेगी। पार्टनरों का सहयोग समय पर मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक-ठीक चलेगा।
लकी नंबर 5 लकी कलर सफेद

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी। जीवनसाथी पर आपसी मेहरबानी रहेगी। जल्दबाजी में धनहानि हो सकती है। व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में सुकून रहेगा।
लकी नंबर 2 लकी कलर आसमानी

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। पुराना रोग बाधा का कारण रहेगा। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। छोटी सी गलती से समस्या बढ़ सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा।
लकी नंबर 7 लकी कलर नीला

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
पार्टी व पिकनिक की योजना बनेगी। मित्रों के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें।
लकी नंबर 1 लकी कलर बैगनी

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
घर-बाहर अशांति रहेगी। कार्य में रुकावट होगी। आय में कमी तथा नौकरी में कार्यभार रहेगा। बेवजह लोगों से कहासुनी हो सकती है। दु:खद समाचार मिलने से नकारात्मकता बढ़ेगी। व्यवसाय से संतुष्टि नहीं रहेगी।
लकी नंबर 3 लकी कलर संतरी

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। व्यवसाय में जल्दबाजी से काम न करें। चोट व दुर्घटना से बचें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर स्थिति मनोनुकूल रहेगी।
लकी नंबर 7 लकी कलर हरा

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
प्रयास सफल रहेंगे। किसी बड़े कार्य की समस्याएं दूर होंगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। कर्ज में कमी होगी। संतुष्टि रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। अपना प्रभाव बढ़ा पाएंगे। नौकरी में अनुकूलता रहेगी।
लकी नंबर 2 लकी कलर पिला

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

Chhapra: राजेंद्र कॉलेज, छपरा में आज विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। इसमें प्राचार्य सहित कई प्राध्यापकों ने पृथ्वी दिवस के संबंध में छात्र-छात्राओं के समक्ष व्याख्यान देते हुए उन्हें पृथ्वी एवं सम्पूर्ण पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार श्रीवास्तव ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि आज की सबसे बड़ी समस्या यह है कि मनुष्य प्राकृतिक जीवन से दूर भाग रहा है और कृत्रिमता को विजय पताका की तरह लहरा रहा है।

उन्होंने कई लेखकों की विभिन्न रचनाओं का उदाहरण देते हुए बताया कि मनुष्य को प्रकृति के साथ साहचर्य बनाकर चलना आवश्यक है तभी हम सतत विकास की अवधारणा पर खरे उतर सकते हैं और आने वाली पीढ़ी का जीवन सुरक्षित रह सकता है।
डॉ. संजय कुमार ने अपने उद्बोधन में जननी और जन्मभूमि को स्वर्ग से भी श्रेष्ठ माने जाने की भारतीय परंपरा की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए पृथ्वी के संरक्षण एवं संवर्धन का आग्रह किया। उन्होंने आग्रह किया कि सभी लोग यथासंभव अपनी अपनी भूमिकाओं को समझें और उसका निर्वाह करें।

डॉ. पूनम ने अपने वक्तव्य के दौरान जल, वायु एवं ध्वनि प्रदूषण पर चर्चा करते हुए हर व्यक्ति को अपने जीवन से जुड़े विभिन्न कार्यों में सतर्कता बरतते हुए उन क्रियाकलापों के प्रति जागरूक रहने के लिए कहा। जैसे- प्लास्टिक का प्रयोग न करना, कचरों का अपशिष्ट उचित तरीके से निपटारा करना।

डॉ.रमेश कुमार ने अपने उद्बोधन में पर्यावरणीय संकटों के आर्थिक पक्ष पर प्रकाश डालते हुए इसे चिंता का विषय बताया।
इसी क्रम में बी.ए. प्रथम सेमेस्टर राजनीति विज्ञान के छात्र रोबिन सिंह ने किसानों के द्वारा पराली जलाया जाना, कारखानों एवं मोटर गाड़ियों से जोन वाले कार्बन उत्सर्जन के कारण ग्लोबल वार्मिंग से संबंधित अन्य कई समस्याओं पर प्रकाश डाला।अगले क्रम में बी.ए. द्वितीय वर्ष इतिहास विभाग के छात्र अंशु कुमार ने मौजूदा वर्ष के थीम प्लास्टिक वर्सेस प्लेनेट पर विचार करते हुए प्लास्टिक उपयोग के प्रति लोगों को जागरूक रहने का आह्वान किया।

उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य के आग्रह पर सभी विद्यार्थियों ने आगामी पर्यावरण दिवस पर एक -एक पेड़ लगाने एवं उसकी देखभाल करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. बेठियार सिंह साहू द्वारा किया गया एवं डॉ. प्रशांत कुमार सिंह ने आभार व धन्यवाद ज्ञापन किया।

उल्लेखनीय है कि राजेंद्र कॉलेज एकेडमिक मंडल के सचिव डॉ. विशाल कुमार सिंह की सक्रिय भूमिका रही।

कार्यक्रम के दौरान उपर्युक्त प्राध्यापकों के अलावा डॉ. देवेश रंजन, डॉ. तनु गुप्ता, डॉ. रश्मि कुमारी, डॉ. रमन कुमार एवं कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

Chhapra: लोकसभा आम चुनाव की प्रक्रिया के तहत विभिन्न निर्धारित महत्वपूर्ण अवसरों पर सामान्य विधि व्यवस्था एवं सुगम यातायात व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक डॉ० गौरव मंगला ने विभिन्न संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक किया।

बताया गया कि जिला में बेहतर यातायात व्यवस्था के उद्देश्य से दो दिन पूर्व भारी वाहनों के परिचालन का रूट एवं समय को रेगुलेट करने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में सभी अनुमंडल पदाधिकारी , अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी , थाना प्रभारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों को इसका अनुपालन कराने हेतु महत्वपूर्ण दिशा निदेश दिये गए हैं। सभी संबंधित पदाधिकारियों को फिलहाल 7 दिनों के लिये लिये गये इस प्रायोगिक निर्णय को प्रभावी बनाने का निदेश दिया गया।

सीसीए के तहत पारित आदेश के आलोक में जिस भी व्यक्ति द्वारा संबंधित थाने में निर्धारित तिथि को अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराई जायेगी, उनके विरुद्ध समाहर्त्ता द्वारा वारंट निर्गत किया जायेगा।

जिन शस्त्र अनुज्ञप्ति धारकों द्वारा अपने शस्त्रों का सत्यापन अभी तक नहीं कराया गया है, उनकी नाम-पता सहित सूची उपलब्ध कराने का निदेश सभी थाना प्रभारी को दिया गया। इन लोगों के शस्त्र लाइसेंस को नियमानुसार रद्द/निलंबित करने की कार्रवाई की जायेगी। शस्त्र दुकानों के भौतिक सत्यापन के क्रम में उनसे अनुज्ञप्ति धारकों को बेचे गए कारतूस की जानकारी ली जा रही है। जिसका सत्यापन सभी संबंधित क्रेताओं से किया जा रहा है। सत्यापन में कोई भी भिन्नता पाये जाने पर ऐसे शस्त्रों को नियमानुसार जमा कराने/जप्त करने की कार्रवाई की जा रही है।

नामांकन हेतु सारण एवं महाराजगंज के लिये निर्धारित तिथियों एवं अवधि में समाहरणालय परिसर के दोनों तरफ थाना चौक एवं म्युनिसिपल चौक के बीच सामान्य यातायात अवरुद्ध रहेगा। नामांकन हेतु आने वाले प्रत्याशी दोनों चौक से आगे समाहरणालय के प्रवेश द्वार तक अधिकतम 3 वाहन के साथ आ सकते हैं। समाहरणालय के प्रवेश द्वार से पैदल निर्वाची पदाधिकारी के कक्ष तक जायेंगे। निर्वाची पदाधिकारी के कक्ष में प्रत्याशी सहित अधिकतम 5 व्यक्ति प्रवेश कर सकेंगे। प्रत्याशी या उनके साथ आने वाले विशिष्ट व्यक्ति को दी गई निर्धारित श्रेणी की सुरक्षा के तहत अनुमान्य सुरक्षा पदाधिकारी/कर्मी उनके साथ समाहरणालय परिसर में प्रवेश कर सकेंगे।

नामांकन के अवसर पर प्रभावी की जाने वाली व्यवस्था को लेकर बैरिकेडिंग एवं ड्रॉप गेट को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी छपरा सदर को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

सारण लोकसभा के लिये 26 अप्रैल से 3 मई की अवधि में 27 अप्रैल, 28 अप्रैल एवं 1 मई को छोड़कर शेष दिन प्रातः11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक नामांकन दाखिल किया जा सकेगा। महाराजगंज लोकसभा के लिये 29 अप्रैल से 6 मई की अवधि में 1 एवं 5 मई को छोड़कर शेष तिथियों को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक नामांकन दाखिल किया जा सकेगा।

ईवीएम एवं कर्मियों के डिस्पैच के अवसर पर भी विधि व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निदेश दिया गया।

बैठक में नगर आयुक्त, उपविकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, अपर समाहर्त्ता लोक शिकायत, विभिन्न कोषांगों के नोडल पदाधिकारी, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, थाना प्रभारी आदि जुड़े थे।

Patna: लोकसभा चुनाव में बिहार की 5 सीटों के लिए काँग्रेस ने अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर कर दी है।

काँग्रेस ने पश्चिम चंपारण से मदन मोहन तिवारी, मुजफ्फरपुर से अजय निषाद, महाराजगंज से आकाश प्रसाद सिंह, समस्तीपुर (सु) सीट से सन्नी हजारी और सासाराम (सु) सीट से मनोज कुमार को प्रत्याशी बनाया है।

मुजफ्फरपुर से पार्टी के प्रत्याशी बनाए गए अजय निषाद निवर्तमान सांसद हैं और उन्होंने भाजपा को छोड़कर काँग्रेस की सदस्यता ली थी। वहीं महाराजगंज सीट से प्रत्याशी बनाए गए आकाश प्रसाद सिंह काँग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के पुत्र हैं। जबकि समस्तीपुर से प्रत्याशी  बनाए गए सन्नी हजारी बिहार सरकार में मंत्री और जदयू नेता महेश्वर हजारी के पुत्र हैं।   

लोकसभा चुनाव के लिए महागठबंधन ने काँग्रेस को 9 सीटें दी हैं। जिनमें से 8 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा अब हो गई है। एक सीट पटना साहिब पर काँग्रेस अभी भी प्रत्याशी का नाम घोषित नहीं कर पाई है। 

लोकसभा चुनाव में बिहार की राजनीति में सत्तू की इंट्री हो गई है। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह को सत्तू पीने की सलाह दी है। ऐसे में अब सत्तू को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। ऐसे में हमने सत्तू के विषय में आम लोगों से चर्चा की और उनके राय को जानना चाहा।

देखिए पूरी बातचीत

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (हि.स.)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में रविवार को आयोजित ‘केंद्रीय चुनाव समिति’ की बैठक में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आंध्र प्रदेश और झारखंड के कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची जारी की गई।

इस सूची में पार्टी ने आंध्र प्रदेश के 9 और झारखंड के 2 लोकसभा उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। पार्टी ने झारखंड के गोड्डा सीट से उम्मीदवार बदला है। अब विधायक दीपिका पांडे सिंह की जगह प्रदीप यादव को भाजपा के निशिकांत दुबे के सामने उतारा है। इसी तरह रांची से यशस्विनी सहाय को टिकट दिया है। ये सुबोधकांत सहाय की बेटी हैं।

कांग्रेस की ओर से जारी सूची के मुताबिक आंध्र प्रदेश के श्रीककुलम सीट से डॉ. पेद्दा परमेश्वराराव, विजयनगरम से बोब्बिली श्रीनु, अमलापुरम से जंगा गौतम, मछलीपट्टनम से गोलु कृष्णा, विजयवाड़ा से वाल्लुरु भार्गव, ओंगोले से इडा सुधाकर रेड्डी, नंदयाल से जंगिति लक्ष्मी नरसिम्हा यादव, अनंतपुर से मल्लिकार्जुन वज्जाला और हिंदूपुर से बीए समद शाहीन को उम्मीदवारा बनाया गया है।

आज का पंचांग
दिनांक 22/04 /2024 सोमवार
चैत्र शुक्लपक्ष चतुर्दशी
सुबह 03:25 उपरांत पूर्णिमा
विक्रम सम्वत :2081
नक्षत्र : हस्त
रात्रि 08:00 उपरांत चित्रा
चन्द्र राशि कन्या
सूर्योदय 05:.20 सुबह
सूर्यास्त :06:16 संध्या.
चंद्रोदय :04:57 दोपहर
चंद्रास्त 04:46 सुबह (23 अप्रैल 2024)
लगन :मेष. 06:36 सुबह उपरांत
वृष लगन.
ऋतू : बसंत
चौघडिया
दिन चौघड़िया:
अमृत 05:20 सुबह 06:57 सुबह
काल 06:.57 सुबह 08:34 सुबह
शुभ 08:34 सुबह 10:11 सुबह
रोग 10:11 सुबह11:48 दोपहर
उद्देग 11.:48 दोपहर 01:25 दोपहर
चर 01:25 दोपहर 03:02 दोपहर,
लाभ 3:02 दोपहर 04:39 संध्या
अमृत 04:39 संध्या 06:16 संध्या
राहुकाल
सुबह 06:57 से 08:34 सुबह
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:22 से 12:14 दोपहर
दिशाशूल पूर्व
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले दर्पण में चेहरा देखकर यात्रा करे यात्रा पूर्ण होगा .

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय बढ़ेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करना चाहिए। व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी।
लकी नंबर 1 लकी कलर पिला

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। मान बढ़ेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। अपनी बुद्धिमत्ता से आप सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे। विकास की योजनाएं बनेंगी। निजीजनों में असंतोष हो सकता है।
लकी नंबर 9 लकी कलर महरुम

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी। भूमि, आवास की समस्या रह सकती है। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। संतान से कष्ट रहेगा। मेहनत का फल मिलेगा।
लकी नंबर 8 लकी कलर हरा

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। वस्तुएं संभालकर रखें। स्वास्थ्य पर व्यय होगा। विवाद न करें। यात्रा में अपनी वस्तुओं को संभालकर रखें। कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह रखें। अधीनस्थों की ओर ध्यान दें।
लकी नंबर 2 लकी कलर संतरी

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
दूसरों से अपेक्षा न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। थकान रहेगी। जोखिम न लें। विवाद से बचें। राजकीय सहयोग मिलेगा एवं इस क्षेत्र के व्यक्तियों से संबंध बढ़ेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी।
लकी नंबर 8 लकी कलर लाल

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। कामकाज में धैर्य रखने से सफलता मिल सकेगी। योजनाएं फलीभूत होंगी। मित्रों में आपका वर्चस्व बढ़ेगा।
लकी नंबर 5 लकी कलर महरुम

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। जोखिम न लें। व्यावसायिक चिंता दूर हो सकेगी। स्वयं के सामर्थ्य से ही भाग्योन्नति के अवसर आएंगे।
लकी नंबर 6 लकी कलर संतरी

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। समाज में प्रसिद्धि के कारण सम्मान में बढ़ौत्री होगी। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेंगे।
लकी नंबर 1 लकी कलर बैगनी

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
समय ठीक नहीं है। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। लेन-देन में सावधानी रखें। विवाद न करें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के योग आएंगे।
लकी नंबर 4 लकी कलर नीला

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय काम बनेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। चिंता रहेगी। जोखिम न उठाएं। संतान से मदद मिलेगी। आर्थिक स्थिति में प्रगति की संभावना है। अचानक धन की प्राप्ति के योग हैं।
लकी नंबर 7 लकी कलर बैंगनी

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
नए अनुबंध होंगे। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। झंझटों में न पड़ें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। कार्य की प्रवृत्ति में यथार्थता व व्यावहारिकता का समावेश आवश्यक है। व्यापार में नई योजनाओं पर कार्य नहीं होंगे।
लकी नंबर 3 लकी कलर केशरी

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बुद्धि एवं तर्क से कार्य में सफलता के योग बनेंगे। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है।
लकी नंबर 2 लकी कलर भुरा

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

Chhapra: लियो क्लब छपरा टाउन और छपरा टुडे के संयुक्त तत्वावधान में छपरा शहर में मतदाता जागरूकता अभियान रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ छपरा अनुमण्डल पदाधिकारी संजय कुमार राय, वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक लायन डॉ एस के पाण्डेय, लायन सुशील वर्मा, लायन विकास गुप्ता, लायंस गोविंद सोनी, लायन रणधीर जयसवाल ने हरी झंडी दिखा कर किया। मतदाता जागरूकता रैली का संयोजन अध्यक्षता लियो अध्यक्ष आशुतोष पाण्डेय ने किया।

लियो क्लब के द्वारा मतदाता जागरूकता रैली आयोजित करने पर सदर अनुमण्डल अधिकारी संजय कुमार राय ने सराहना करते हुए कहा कि नवयुवकों के द्वारा युवा मतदाताओं सहित अन्य लोगो को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन होना बहुत जरूरी है, एक जिम्मेदार मतदाता ही सभी में जागरूकता ला सकता है। हमें वोट डालने का अधिकार है इसका हमें उपयोग करना चाहिए। मतदान के प्रतिशत को बढ़ाना भी हमारी एक बड़ी जिम्मेदारी है जिससे लोकतंत्र को और मजबूत बनाया जा सके।

वही नेत्र चिकित्सक लायंस के पूर्व जिलापल डॉ एस० के० पाण्डेय ने लियो क्लब तमाम सदस्यो के द्वारा आज मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर ये संदेश देने का काम किया गया है की हर भारतीय को मतदान करने के अधिकार पर गर्व होना चाहिए मतदान भविष्य का विधाता होता है। युवा मतदाताओं को युवा पीढ़ियों को मतदान के लिए जागरूक करना चाहिए। मतदान से अपने योग्य उम्मीदवार को चयनित करें ।

लियो मनीष कुमार मनी ने कहा कि आज के परिवेश में हमे मतदान के दिन अपने मतों का प्रयोग करना हमारे लिए बहुत महत्पूर्ण है। हमारा वोट ही हमारा भविष्य तय करता है।

लियो क्लब छपरा टाउन और लियो क्लब छपरा सारण के सदस्यो के साथ गाइड लाइन केमेस्ट्री क्लासेज के बच्चो ने “पहले मतदान करे, फिर जलपान करें”, “बच्चा बच्चा करें पुकार, वोट डालना है हमारा अधिकार”, “लोकतंत्र की है पहचान, मत मतदाता और मतदान” जैसे नारों के साथ छपरा शहर में रैली निकाल मतदाता को जागरूक किया।

मतदाता जागरूकता अभियान रैली में लायन कुंवर जयसवाल, लायन मयंक जयसवाल, लायन सतीश चंद्रा,लायन अमर गुप्ता, लायन साकेत श्रीवास्तव, लियो अमित सोनी, विकास, अभिषेक, शबाना खातून, लक्ष्मी सिंह, सर्वेश रंजन, मो सलमान, शुभम सिंह लियो सदस्यो की मुख्य भूमिका निभाई ।