आज का पंचांग
दिनांक 16/08/2024 शुक्रवार
श्रावण शुक्लपक्ष एकादशी
सुबह 09:39 उपरांत द्वादशी
नक्षत्र मूल
दोपहर 12:44 उपरांत पूर्वाषाढ़
विक्रम सम्वत :2081
चन्द्र राशि धनु
सूर्योदय 05:23 सुबह
सूर्यास्त :06:24 संध्या,
चंद्रोदय :02:50 सुबह
चंद्रास्त 02:18 रात्रि (17 अगस्त 24)
ऋतू : वर्षा
चौघडिया,दिन
चौघड़िया :
चर 05:23 सुबह 07:01 सुबह,
लाभ 07:01 सुबह 08:38 सुबह
अमृत 08:38 सुबह 10:16 सुबह
काल 10:16 सुबह 11:53 सुबह
शुभ 11:53 सुबह 01:31 दोपहर
रोग 01:31 दोपहर 03:09 दोपहर
उद्देग 03:09 दोपहर 04:46 संध्या
चर 04:46 संध्या 06:24 संध्या
लगन :कर्क
सुबह 05:28 उपरांत सिंह लगन
राहुकाल
सुबह 10:16 से 11:53 दोपहर
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:27 से 12:19 दोपहर
दिशाशूल दक्षिण
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले दही खाकर यात्रा करे यात्रा पूर्ण होगा.

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। खर्चों में वृद्धि से चिंता होगी। संतान के रोजगार की समस्या का समाधान संभव है।
लकी नंबर 7 लकी कलर केशरी

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। थकान रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। पराक्रम बढ़ेगा। जीवनसाथी से आर्थिक मतभेद हो सकते हैं। कामकाज में आशानुरूप स्थिति बनेगी।
लकी नंबर 1 लकी कलर लाल

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
बुरी खबर मिल सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपके व्यवहार एवं कार्यकुशलता से अधिकारी वर्ग से लाभ होगा।
लकी नंबर 4 लकी कलर फिरोजा

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
योजना फलीभूत होगी। नए अनुबंध होंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। जल्दबाजी व भागदौड़ से काम करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाएं। अच्छे मित्र से भेंट होगी। पराक्रम की वृद्धि होगी।
लकी नंबर 9 लकी कलर पिला

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
राजकीय सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ होगा। जोखिम बिलकुल न लें। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। व्यापार व नौकरी में हितकारकों की पूर्ण कृपा रहेगी। गृह उपयोगी वस्तुएं क्रय करेंगे।
लकी नंबर 6 लकी कलर गुलाबी

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। शत्रुभय रहेगा। लाभ होगा। पिछले कार्यों को टालना चाहिए क्योंकि उसमें असफलता का योग है। अनावश्यक विवाद होगा।
लकी नंबर 2 लकी कलर सफेद

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
फालतू खर्च होगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। कुसंगति से बचें। दूसरों पर भरोसा न करें। धैर्य रखें। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। रुका पैसा मिलेगा। शत्रु आपकी छवि को धूमिल करने का प्रयास करेंगे।
लकी नंबर 3 लकी कलर हरा

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापार के विस्तार हेतु किए गए प्रयास सफल होंगे। संतान की ओर से अच्छे समाचार मिलेंगे। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप नहीं करें।
लकी नंबर 8 लकी कलर भुरा

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। कोर्ट व कचहरी के काम बनेंगे। कार्यसिद्धि होगी। आय-व्यय में संतुलन रहेगा। क्रोध पर संयम आवश्यक है। व्यापार में नए अनुबंध लाभकारी रहेंगे।
लकी नंबर 4 लकी कलर आसमानी

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
रुका हुआ धन प्राप्त होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। विवाद न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। पूँजी निवेश बढ़ेगा। साहित्यिक रुचि बढ़ेगी। आर्थिक योग शुभ हैं। यात्रा से व्यापारिक लाभ हो सकता है।
लकी नंबर 1 लकी कलर नीला

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
उत्साहवर्द्धक सूचना मिलेगी। स्वाभिमान बढ़ेगा। पुराने मित्र-संबंधी मिलेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। कार्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में विभिन्न बाधाओं से मन अशांत रहेगा। विवादों से दूर रहना चाहिए। आर्थिक तंगी रहेगी। पिछले कार्यों को टालें। पारिवारिक तनाव से मन परेशान रहेगा।
लकी नंबर 3 लकी कलर बैंगनी

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मेहनत का फल मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा सफल रहेगी। धनलाभ होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। वाहन सुख मिलेगा। संपत्ति के लेन-देन में सावधानी बरतें। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा।
लकी नंबर 2 लकी कलर संतरी

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

Chhapra: अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था की स्थानीय इकाई लायंस क्लब छपरा सारण के सचिव शैलेंद्र सिंह “चुलबुल” ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बहुत हीं मुश्किल से मिलने वाला ब्लड ग्रुप ए पॉजिटिव लायंस क्लब के बैनर तले रक्तदान कर छपरा सदर अस्पताल में भर्ती एक जरूरतमंद मरीज की जान बचाई।
रक्तदान करने के बाद उन्होंने बताया कि हर तीन महीने पर जब भी किसी मरीज को अचानक ब्लड की जरूरत पड़ती है तो वह नि:संकोच रक्तदान करते हैं, क्योंकि ए पॉजिटिव ब्लड थोड़ा रेयर ग्रुप है जो कि दस लोगों में शायद ही किसी एक का पाया जाता है और उन्हें ऐसा कर के काफी खुशी मिलती है।

वहीं मौके पर मौजूद लायन रक्तवीर अमरनाथ ने बताया कि अपने लिए तो सभी जीते है, पर दूसरों के लिए जीना बड़ी बात है। ब्लड डोनेट करके लोगों की मदद की जा सकती है। रक्तदान महादान है, इसे जीवनदान के बराबर माना जाता है। रक्तदान न केवल अन्य व्यक्ति के जीवन को बचाता है, बल्कि यह रक्त देने वाले को स्वस्थ बनने में भी मदद करता है, इसलिए यह दोनों के लिए फायदेमंद है।

मौके पर रक्तदाता लायन चुलबुल जी के साथ-साथ, लायन प्रमोद मिश्रा, लायन मनीष सिन्हा, लायन नारायण पांडे, लायन सुशांत, लियो विकास पटेल एवं पी आर ओ लायन साकेत श्रीवास्तव मौजूद रहें।

Chhapra: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंत्री, सूचना विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग, बिहार सह प्रभारी मंत्री, सारण के द्वारा राजेंद्र स्टेडियम छपरा में ध्वजारोहण किया। 

इस अवसर पर आयुक्त, सारण प्रमंडल, डीआईजी सारण, जिलाधिकारी सारण एवं पुलिस अधीक्षक सारण उपस्थित रहे।

साथ ही उक्त अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करनेवाले योग्य व्यक्तियों, महिलाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए सभी योग्य लाभुकों को बासगीत पर्चा का वितरण किया गया।

सारण के पहले वेब न्यूज पोर्टल chhapratoday.com

की ओर से आप सभी सम्मानित पाठकों/दर्शकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

आज का पंचांग
दिनांक 15/08/2024 गुरुवार
श्रावण शुक्लपक्ष दशमी
सुबह 10:26 उपरांत एकादशी
नक्षत्र ज्येष्ठा
दोपहर 12:53 उपरांत मूल
विक्रम सम्वत :2081
चन्द्र राशि वृछिच्क
दोपहर 12 :53 उपरांत धनु
सूर्योदय 05:23 सुबह
सूर्यास्त :06:25 संध्या,
चंद्रोदय :02:51 सुबह
चंद्रास्त 01:15 रात्रि (16 अगस्त 24)
ऋतू : वर्षा
चौघडिया,दिन
चौघड़िया :
शुभ 05:23 सुबह 07:00 सुबह,
रोग 07:00 सुबह 08:38 सुबह
उद्देग 08:38 सुबह 10:16 सुबह
चर 10:16 सुबह 11:54 सुबह
लाभ 11:54 सुबह 01:31 दोपहर
अमृत 01:31 दोपहर 03:09 दोपहर
काल 03:09 दोपहर 04:47 संध्या
शुभ 04:47 संध्या 06:25 संध्या
लगन :कर्क
सुबह 05:33 उपरांत सिंह लगन
राहुकाल
सुबह 11:28 से 01:32 दोपहर
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11 :28 से 12:20 दोपहर
दिशाशूल दक्षिण
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले जीरा खाकर यात्रा करे यात्रा पूर्ण होगा.

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी। कुछ मानसिक अंतर्द्वंद्व पैदा होंगे। पारिवारिक उलझनों के कारण मानसिक कष्ट रहेगा। धैर्य एवं संयम रखकर काम करना होगा।
लकी नंबर 1 लकी कलर नीला

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
पुराना रोग उभर सकता है। चोट व दुर्घटना से बचें। वस्तुएं संभालकर रखें। बाकी सामान्य रहेगा। व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा। दूरदर्शिता एवं बुद्धि चातुर्य से कठिनाइयां दूर होंगी। राज्य तथा व्यवसाय में सफलता मिलने के योग हैं।
लकी नंबर 7 लकी कलर हरा

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
राजमान प्राप्त होगा। नए अनुबंध होंगे। नई योजना बनेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। कार्य में व्यय की अधिकता रहेगी। दांपत्य जीवन में भावनात्मक समस्याएं रह सकती हैं।
लकी नंबर 4 लकी कलर केशरी

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
लेन-देन में सावधानी रखें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रखें। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। कानूनी मामले सुधरेंगे। धन का प्रबंध करने में कठिनाई आ सकती है। आहार की अनियमितता से बचें।
लकी नंबर 3 लकी कलर संतरी

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
लेन-देन में सावधानी रखें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रखें। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। कानूनी मामले सुधरेंगे। धन का प्रबंध करने में कठिनाई आ सकती है। आहार की अनियमितता से बचें।
लकी नंबर 6 लकी कलर लाल

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
ऐश्वर्य पर व्यय होगा। स्वास्थ्‍य कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। राजकीय कार्य में परिवर्तन के योग बनेंगे। आलस्य का परित्याग करें। आपके कामों की लोग प्रशंसा करेंगे। व्यापार लाभप्रद रहेगा।
लकी नंबर 2 लकी कलर पिला

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
रोजगार मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। व्यावसायिक समस्या का हल निकलेगा। नई योजना में लाभ की संभावना है। घर में मांगलिक आयोजन हो सकते हैं।
लकी नंबर 9 लकी कलर सफेद

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
यात्रा सफल रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग हैं। वाणी पर संयम आवश्यक है। जीवनसाथी से मदद मिलेगी। सामाजिक यश-सम्मान बढ़ेगा।
लकी नंबर 8 लकी कलर गुलाबी

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पारिवारिक उन्नति होगी। सुखद यात्रा के योग बनेंगे।
लकी नंबर 7 लकी कलर महरुम

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
पुराना रोग उभर सकता है। शोक समाचार मिल सकता है। भागदौड़ रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। अधूरे कामों में गति आएगी। व्यावसायिक गोपनीयता भंग न करें। गीत-संगीत में रुचि बढ़ेगी।
लकी नंबर 2 लकी कलर आसमानी

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। मान बढ़ेगा। स्वजनों से मेल-मिलाप होगा। नौकरी में ऐच्छिक पदोन्नति की संभावना है। किसी की आलोचना न करें।
लकी नंबर 1 लकी कलर बैगनी

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। बेरोजगारी दूर होगी। लाभ होगा। मान-प्रतिष्ठा में कमी आएगी। कामकाज में बाधाएं आ सकती हैं। कर्मचारियों पर व्यर्थ संदेह न करें। आर्थिक तंगी रहेगी।
लकी नंबर 4 लकी कलर भुरा

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

नई दिल्ली, 14 अगस्त (हि.स.)। राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मू ने 78वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम दिए अपने संदेश में सामाजिक स्तरों के आधार पर कलह की प्रवृत्तियों को खारिज करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और सरकार ने अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और समाज के अन्य हाशिए पर मौजूद वर्गों के कल्याण के लिए अनेक अभूतपूर्व कदम उठाए हैं।

स्वतंत्रता दिवस से पूर्व दिए अपने संदेश में राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि न्याय शब्द के अर्थ में अनेक सामाजिक आयाम शामिल हैं। उनमें से वे दो आयामों स्त्री-पुरुष के बीच न्यायपूर्ण समानता और जलवायु न्याय पर विशेष रूप से जोर देती हैं।

बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय फिल्मों में से एक है ‘इमरजेंसी’। इस फिल्म की चर्चा पिछले साल से चल रही है। नवंबर, 2023 को रिलीज होने वाली फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज डेट दो बार बदली गई और आखिरकार कुछ दिन पहले फाइनल रिलीज डेट की घोषणा की गई। कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ फिल्म में देश में 21 महीने के लिए लगाई गई इमरजेंसी का दौर देखने को मिलेगा। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

कंगना रनौत ने फिल्म इमरजेंसी का ट्रेलर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। कंगना ने “भारत इंदिरा है और इंदिरा भारत है। देश के इतिहास की सबसे ताकतवर महिला और इतिहास का सबसे काला अध्याय” कैप्शन के साथ फिल्म ‘इमरजेंसी’ का ट्रेलर शेयर किया। ट्रेलर में दिखाया गया है कि 25 जून, 1975 को इंदिरा गांधी के नेतृत्व में देश में आपातकाल कैसे लगाया गया था? विपक्ष के प्रमुख नेताओं को कैसे गिरफ्तार कर जेल में डाला गया? ट्रेलर के कुछ डायलॉग्स जैसे ‘नफरत, नफरत, नफरत और मिला क्या है मुझे इस देश से’, ‘राजनीति में कोई गाथा नहीं होता’, ‘मैं हूं कैबिनेट’, ‘इंडिया इज इंदिरा एंड इंदिरा इज इंडिया’। इंदिरा गांधी के किरदार में कंगना रनौत नजर आई हैं और उनके परफेक्ट लुक और आवाज ने सभी का ध्यान खींचा है।

चर्चित फिल्म ‘इमरजेंसी’ में कंगना रनौत के साथ अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, मिलिंद सोमन जैसे कई कलाकार नजर आएंगे । फिल्म 6 सितंबर को रिलीज होगी। तो अब ये देखना अहम होगा कि फिल्म ‘इमर्जेंस’ को दर्शक कैसा रिस्पॉन्स देते हैं। पहले फिल्म ‘इमरजेंसी’ 14 जून को रिलीज होने वाली थी लेकिन लोकसभा चुनाव में कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा चुनाव से टिकट मिलने के बाद चुनाव प्रचार और निर्वाचन क्षेत्र के काम में व्यस्त थीं। इसी वजह से फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज डेट 6 सितंबर तय की गई है।

पटना , 14 अगस्त (हि.स.)। मधुबनी पेंटिंग के लिए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित गोदावरी दत्ता के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नेगहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि मूलरूप से दरभंगा निवासी गोदावरी दत्ता ने मधुबनी पेंटिंग को देश-विदेश में पहचान दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। उनके निधन से कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री ने स्व. गोदावरी दत्ता के परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

मिथिला पेंटिंग की शिल्पगुरु मानी जाने वाली गोदावरी दत्त का लंबी बीमारी के बाद बुधावार काे दाेपहर में निधन हो गया। पद्मश्री पुरस्कार सम्मानित गोदावरी दत्त 93 साल की थी। गोदावरी दत्त बीते एक हफ्ते से कोमा में थीं। किडनी खराब हो गई थी। डॉक्टर ने जवाब दे दिया था।

गोदावरी दत्त का जन्म एक निम्न मध्यम वर्गीय कायस्थ परिवार में दरभंगा के लहेरियासराय में 1930 में हुआ था। इनका विवाह मधुबनी के रांटी गांव में उपेन्द्र दत्त से हुआ, जहां से उनकी पेंटिंग्स की यात्रा शुरू हुई। गोदावरी दत्त ने मिथिला पेंटिग को घर से निकालकर देश दुनिया में पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई। काफी वृद्ध होने के बाद भी वह अपनी पेंटिंग के हुनर से ऐसी पेंटिंग बनाती रहीं कि देखने वाले मंत्रमुग्ध हो जाते हैं।

– समारोह को देखने के लिए लगभग 6 हजार विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया गया

नई दिल्ली, 14 अगस्त (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से लगातार 11वीं बार राष्ट्र को सम्बोधित करेंगे। ध्वजारोहण के समय भारतीय वायु सेना के दो एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टरों से ध्रुव लाइन एस्टर्न फॉर्मेशन में पुष्प वर्षा की जाएगी। समारोह को देखने के लिए लगभग 6 हजार विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया गया है।

लाल किले पर पहुंचने पर प्रधानमंत्री का स्वागत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने करेंगे। रक्षा सचिव दिल्ली क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार का प्रधानमंत्री से परिचय कराएंगे। इसके बाद दिल्ली क्षेत्र के जीओसी नरेन्द्र मोदी को सलामी मंच पर ले जाएंगे, जहां संयुक्त अंतर-सेवा और दिल्ली पुलिस गार्ड प्रधानमंत्री को सामान्य सलामी देंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री सलामी गारद का निरीक्षण करेंगे। प्रधानमंत्री के लिए सलामी गारद दल में सेना, नौसेना, वायु सेना और दिल्ली पुलिस से एक-एक अधिकारी और 24 कर्मी शामिल होंगे। सलामी गारद की कमान कमांडर अरुण कुमार मेहता संभालेंगे।

प्रधानमंत्री की सलामी गारद में सेना टुकड़ी की कमान मेजर अर्जुन सिंह, नौसेना टुकड़ी की कमान लेफ्टिनेंट कमांडर गुलिया भावेश एनके और वायु सेना टुकड़ी की कमान स्क्वाड्रन लीडर अक्षरा उनियाल संभालेंगी। दिल्ली पुलिस की टुकड़ी की कमान एडिशनल डीसीपी अनुराग द्विवेदी संभालेंगे। गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण करने के बाद प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर की ओर बढ़ेंगे, जहां उनका स्वागत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी और वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी करेंगे। दिल्ली क्षेत्र के जीओसी प्रधानमंत्री को ध्वजारोहण के लिए मंच तक ले जाएंगे।

लेफ्टिनेंट संजीत सैनी ध्वजारोहण में प्रधानमंत्री की सहायता करेंगे। सेना की 1721 फील्ड बैटरी (सेरेमोनियल) के बहादुर तोपची 21 तोपों की सलामी के साथ समन्वय करेंगे। स्वदेशी 105 मिमी लाइट फील्ड गन का उपयोग करने वाली इस औपचारिक बैटरी की कमान मेजर सबनीस कौशिक के हाथों में होगी और गन पोजिशन ऑफिसर नायब सूबेदार (एआईजी) अनुतोष सरकार होंगे। ध्वजारोहण के बाद ‘राष्ट्रीय सलामी’ दिए जाने के समय सेना, नौसेना और वायु सेना से एक-एक अधिकारी और 32 अन्य रैंक के जवान तथा दिल्ली पुलिस के 128 जवान शामिल होंगे। इस अंतर-सेवा गार्ड और पुलिस गार्ड की कमान कमांडर विनय दुबे संभालेंगे।

राष्ट्रीय ध्वज गार्ड में सेना की टुकड़ी की कमान मेजर दिनेश नगांगोम, नौसेना की टुकड़ी की कमान लेफ्टिनेंट कमांडर सचिन धनखड़ और वायु सेना की टुकड़ी की कमान स्क्वाड्रन लीडर सीएस श्रवण देवैया संभालेंगे। दिल्ली पुलिस की टुकड़ी की कमान एडिशनल डीसीपी अचिन गर्ग संभालेंगे। पंजाब रेजिमेंट मिलिट्री बैंड में एक जेसीओ और 25 अन्य रैंक के जवान शामिल होंगे। ध्वजारोहण और ‘राष्ट्रीय सलामी’ देने के दौरान राष्ट्रगान बजाया जाएगा। बैंड का संचालन सूबेदार मेजर राजिंदर सिंह करेंगे।

ध्वजारोहण किए जाने पर भारतीय वायु सेना के दो एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टरों से ध्रुव लाइन एस्टर्न फॉर्मेशन में पुष्प वर्षा की जाएगी। हेलीकॉप्टर के कैप्टन विंग कमांडर अंबर अग्रवाल और विंग कमांडर राहुल नैनवाल होंगे। उनके भाषण के समापन पर राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के कैडेट राष्ट्रगान गाएंगे। देश भर के विभिन्न स्कूलों से कुल 2,000 लड़के और लड़कियां कैडेट (सेना, नौसेना और वायु सेना) समारोह में भाग लेंगे। ये कैडेट प्राचीर के सामने ज्ञानपथ पर बैठेंगे। वे कस्टमाइज्ड तिरंगा किट के साथ ‘मेरा भारत’ लोगो बनाएंगे। कुल 500 राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) स्वयंसेवक भी भाग लेंगे।

डोडा, 14 अगस्त (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बुधवार को जारी मुठभेड़ में सेना का एक कैप्टन बलिदान हो गया और एक आतंकी मारा गया है।

सेना की व्हाइट नाइट कोर ने एक्स पर जानकारी साझा की है कि डोडा जिले में जारी ऑपरेशन में एक आतंकवादी मारा गया है। इस दौरान एम4 राइफल और एक एके 47 राइफल बरामद की गई है। सेना ने कहा कि ऑपरेशन जारी रहने के दौरान रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है।

इससे पहले सेना ने कहा कि व्हाइट नाइट कोर के बहादुर कैप्टन दीपक सिंह के सर्वाेच्च बलिदान को सलाम करते हैं, जिन्होंने अपनी चोटों के कारण दम तोड़ दिया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया कि व्हाइट नाइट कोर गहरी संवेदना व्यक्त करता है और इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है।

बुधवार सुबह सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के जंगलों में आतंकवादियों के साथ चल रही मुठभेड़ स्थल से एक एम4 राइफल और अन्य युद्धक सामग्री बरामद की।

व्हाइट नाइट कोर ने कहा कि विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के आधार पर भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा पत्नीटॉप के पास अकर वन में एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया था। डोडा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जावेद इकबाल ने बताया कि ऑपरेशन प्रगति पर है और आगे का विवरण तदनुसार साझा किया जाएगा।

 

फाइल फोटो

नई दिल्ली, 14 अगस्त (हि.स.)। राम मंदिर में प्रतिष्ठित रामलला की मूर्ति बनाने वाले मूर्तिकार अरुण योगीराज और उनके परिवार को अमेरिका ने वीजा देने से इनकार कर दिया है। इसका कोई कारण नहीं बताया गया है। वे 30 अगस्त को अमेरिका के वर्जिनिया में आयोजित होने वाली विश्व कन्नड़ कांफ्रेंस में भाग लेने जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार अरुण योगीराज की पत्नी विजेता पहले अमेरिका जा चुकी हैं। ऐसे में उन्हें वीजा मिलने में कोई समस्या नहीं आनी चाहिए थी। योगीराज ने वीजा नहीं मिलने की बात स्वीकार की है और कहा है कि उनके सभी दस्तावेज पूरे थे।

योगीराज को विश्व कन्नड़ कांफ्रेंस में सम्मानित किया जाना था। अमेरिकी दूतावास की ओर से अभी तक कोई कारण नहीं बताया गया है कि उसने आवेदन क्यों खारिज किया। योगीराज का कहना है कि उन्होंने दो महीने पहले वीजा आवेदन किया था। लेकिन 10 अगस्त को उनका आवेदन खारिज कर दिया गया।

बारहवीं एकेकेए (एसोसिएशन ऑफ कन्नड़ कूट ऑफ अमेरिका) विश्व कन्नड़ सम्मेलन, 2024, इस साल 30, 31 अगस्त और 1 सितंबर को संयुक्त राज्य अमेरिका में ग्रेटर रिचमंड कन्वेंशन सेंटर, रिचमंड, वर्जीनिया में आयोजित होने वाला है।

– सम्मानित वायु योद्धाओं ने मिशन के दौरान राष्ट्र की सेवा में योगदान दिया

नई दिल्ली, 14 अगस्त (हि.स.)। भारतीय सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस पर वायु सेना को छह वीरता पदक देने का ऐलान किया है। वायु सेना के दो फ्लाइंग पायलटों को उनकी बहादुरी के लिए शौर्य चक्र से नवाजा गया है। इन पदकों से सम्मानित वायु योद्धाओं ने मिशन के दौरान अपने दायित्वों को बखूबी निभाते हुए राष्ट्र की सेवा में योगदान दिया है।

राष्ट्रपति ने फ्लाइंग (पायलट) विंग कमांडर अक्षय अरुण महाले को वायु सेना पदक (वीरता), जूनियर वारंट ऑफिसर विकास राघव आईएएफ (गरुड़) को वायु सेना पदक (वीरता), सार्जेंट अश्विनी कुमार (फ्लाइट गनर) को वायु सेना पदक (वीरता), स्क्वाड्रन लीडर महिपाल सिंह राठौर फ्लाइंग (पायलट) को वायु सेना पदक (वीरता), विंग कमांडर आनंद विनायक अगाशे फ्लाइंग (पायलट) को वायु सेना पदक (वीरता), विंग कमांडर जसप्रीत सिंह संधू फ्लाइंग (पायलट) को वायु सेना पदक (वीरता) प्रदान किया है। इसके अलावा विंग कमांडर वर्नोन डेसमंड कीन वीएम फ्लाइंग (पायलट) और स्क्वाड्रन लीडर दीपक कुमार फ्लाइंग (पायलट) को शौर्य चक्र से नवाजा गया है।

1. विंग कमांडर अक्षय अरुण महाले इस समय एक फाइटर स्क्वाड्रन में बतौर फ्लाइंग (पायलट) तैनात हैं। उन्हें 26 सितंबर, 23 को आबादी वाले क्षेत्र में बड़ी झील के ऊपर एरोबेटिक्स प्रदर्शन के लिए अधिकृत किया गया था। इस दौरान टरबाइन गैस तापमान (टीजीटी) में अचानक 80-90 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने पर विमान का एक इंजन खराब हो गया। केवल एक इंजन उपलब्ध होने के कारण विमान की गति 250 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से नीचे तेजी से गिरने लगी। इस गंभीर स्थिति में भी पायलट ने विमान को आबादी वाले इलाके से दूर मोड़ लिया। अगर उसने ऐसा नहीं किया होता तो विमान में अनियंत्रित गति के साथ भयावह स्थिति उत्पन्न हो सकती थी। विमान ने धीरे-धीरे ऊंचाई हासिल की और उसे सुरक्षित तरीके से ऊपर ले लिया गया। इन जानलेवा परिस्थितियों के दौरान पायलट ने अपना धैर्य बनाए रखा और पूरी तरह से व्यावसायिकता का परिचय दिया।

2. जूनियर वारंट ऑफिसर विकास राघव इस समय वायु सेना की गरुड़ फ्लाइट की तैनात टुकड़ी में हैं। उन्हें 15 अगस्त, 2023 को कांगड़ा (हिमाचल) में भीषण बाढ़ से निपटने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। बचाव और निकासी अभियान के दौरान वह एक छत पर उतरे, जहां उन्हें एक लकवाग्रस्त 68 वर्षीय मरीज, आठ दिन के एक बच्चे के साथ मां और दो गर्भवती माताओं की गंभीर स्थिति का सामना करना पड़ा, जिन्हें चिकित्सा सहायता के लिए तत्काल निकालने की आवश्यकता थी। उन्होंने पूरी तरह से लकवाग्रस्त रोगी को सुरक्षित करने के लिए एक हार्नेस तैयार करके अपनी बांहों में सुरक्षित रूप से पकड़े रखा। इसके बाद उन्होंने साहसपूर्वक 8 दिन के नाजुक शिशु को बिना हार्नेस के निकाला, ताकि हेलीकॉप्टर के बहाव में फंसने से शिशु के दम घुटने के किसी भी संभावित जोखिम को रोका जा सके। इसके बाद उन्होंने गर्भावस्था के अंतिम चरण में दोनों गर्भवती माताओं को निकाला। उन्होंने एक अन्य बचाव अभियान में चार शिशुओं को बचाने में अनुकरणीय बहादुरी का प्रदर्शन किया। उन्होंने कुल 494 लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और 152 लोगों को सुरक्षित निकालने में अकेले जिम्मेदारी निभाई।

3. सार्जेंट अश्विनी कुमार इस समय एक हेलीकॉप्टर इकाई में तैनात हैं। उन्हें 15 अगस्त, 2023 को हिमाचल प्रदेश के फतेहपुर के पास मानवीय सहायता और आपदा राहत संचालन के लिए तैनात किया गया था। उन्होंने पहले दिन कम ऊंचाई पर हेलीकॉप्टर से उतरकर विकलांग नागरिकों को बचाया। दूसरे दिन वे एक तेज बहती नदी से अलग-थलग क्षेत्र में जीवित बचे लोगों से मिले। उन्होंने खुद को हेलीकॉप्टर के हार्ड पॉइंट पर बांध लिया और सीढ़ी के आखिरी पायदान पर उतर गए और जीवित बचे लोगों को हेलीकॉप्टर में खींच लिया। सार्जेंट अश्विनी कुमार ने कम समय में तेजी से ऑपरेशन चलाकर 510 लोगों की जान बचाई, जिसमें 42 लोगों की जान चरखी से बचाई गई।

4. स्क्वाड्रन लीडर महिपाल सिंह राठौर इस समय एक फाइटर स्क्वाड्रन में तैनात हैं। उन्हें 04 जनवरी, 2024 को दो 1000 पाउंड लाइव बमों के साथ एक प्रशिक्षण सॉर्टी उड़ाने के लिए अधिकृत किया गया था। टेक ऑफ के दौरान रोटेशन गति पर जैसे ही उन्होंने नियंत्रण स्तंभ को पीछे की ओर बढ़ाया तो विमान ने प्रतिक्रिया नहीं की। उनका अगला प्रयास भी असफल रहा। केवल 2500 फीट रनवे शेष रहने पर भी उन्होंने सही ढंग से टेक ऑफ करने का फैसला किया। उड़ान के बाद के विश्लेषण से पता चला कि विमान में कुछ खराबी थी, जिसके कारण अगर पायलट ने उड़ान भरने में कोई कसर छोड़ी होती तो विमान दुर्घटनाग्रस्त हो सकता था। सीमित अनुभव के बावजूद उन्होंने असाधारण साहस और उत्कृष्ट धैर्य का परिचय दिया, जिसके परिणामस्वरूप विमान को सुरक्षित रूप से वापस लाया गया।

5. विंग कमांडर आनंद विनायक अगाशे इस समय एक हेलीकॉप्टर यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर हैं। 15 अगस्त, 2023 को भारी बारिश के कारण महाराणा प्रताप सागर के बाढ़ के द्वार खोल दिए गए, जिससे कांगड़ा (हिमाचल) जिले के गांव जलमग्न हो गए। प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को बचाने के लिए भारतीय वायु सेना को मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) अभियान चलाने का काम सौंपा गया। इसके लिए विंग कमांडर आगाशे ने अपनी टीम के साथ इस तरह के उच्च जोखिम वाले कार्य के लिए गहन और सावधानीपूर्वक योजना बनाई। बाढ़ से घिरे क्षेत्र में सैकड़ों लोग घरों और छतों पर फंसे हुए थे। विंग कमांडर अगाशे ने एचटी/एलटी केबल, माइक्रोवेव टावर और ऊंचे पेड़ों के करीब खतरनाक इलाके में सटीक उड़ान भरी, जो हेलीकॉप्टर की तेज हवा के कारण हिल रहे थे। इसके बावजूद उन्होंने 42 फंसे हुए नागरिकों को सुरक्षित निकाला। जीवित बचे लोगों में हृदय रोगी, गर्भवती महिलाएं, शिशु, बुजुर्ग और विशेष रूप से सक्षम लोग शामिल थे। पूरे मिशन के दौरान उनकी टीम ने 1002 लोगों की जान बचाई।

6. विंग कमांडर जसप्रीत सिंह संधू इस समय एक फाइटर स्क्वाड्रन में तैनात हैं। 25 जनवरी, 2024 को उन्हें मिग बाइसन पर एयरफ्रेम और इंजन चेक सॉर्टी उड़ाने के लिए अधिकृत किया गया। लैंडिंग के समय प्रतिकूल क्रॉस विंड के कारण विमान स्टारबोर्ड की ओर चला गया। इसके बावजूद शांत स्वभाव बनाए रखते हुए उन्होंने तुरंत पूर्ण ब्रेक लगाकर विमान को बंद कर दिया। उन्होंने पहिया ब्रेक और टायरों को कोई नुकसान पहुंचाए बिना रनवे की दाहिने लेन पर विमान को सफलतापूर्वक रोक दिया। इस दौरान कार्रवाई में एक सेकेंड की भी देरी से विमान रनवे से बाहर जा सकता था। बाद में जांच से पता चला कि मुख्य रेडियो का एंटीना कनेक्टर ऑटोपायलट बे में पतवार पैडल के लिंक रॉड तंत्र को बाधित करने से यह स्थिति पैदा हुई थी। इसके बावजूद पायलट की सूझबूझ से मूल्यवान हवाई संपत्ति को सुरक्षित बचाया जा सका।

7. विंग कमांडर वर्नोन डेसमंड कीन वीएम इस समय एक फाइटर स्क्वाड्रन में तैनात हैं। जगुआर लड़ाकू विमान पर 24 जुलाई, 2023 को एक सॉर्टी के दौरान उन्हें तेल प्रणाली ने खराबी का संकेत दिया। ऐसी स्थिति पहले कभी नहीं हुई थी लेकिन पायलट ने बाएं इंजन को बंद करने का फैसला लिया और निकटतम रनवे के लिए दाएं इंजन का उपयोग करके रिकवरी शुरू की। इस बीच 2500 फीट की ऊंचाई पर दाहिना इंजन फेल हो गया, जिससे विमान तेजी से ऊंचाई खोते हुए उत्तर प्रदेश के घनी आबादी वाले गोरखपुर शहर के पास पहुंच गया। एक इंजन के सहारे पायलट ने विमान को नियंत्रित करके गैर आबादी वाले क्षेत्र की ओर मोड़ दिया और खाली ईंधन टैंकों को आबादी वाले क्षेत्र से दूर फेंक दिया। उन्होंने साथ ही बाएं इंजन को फिर से चालू करके असाधारण साहस, दृढ़ता और धैर्य का परिचय देते हुए विमान को क्षतिग्रस्त होने से बचाकर जमीन पर जान और संपत्ति के संभावित नुकसान को बचाया।

8. स्क्वाड्रन लीडर दीपक कुमार इस समय एयर फ़ोर्स स्टेशन हकीमपेट में तैनात हैं। उन्हें 25 अगस्त, 2023 को एक प्रशिक्षु पायलट के साथ किरण विमान में एक निर्देशात्मक रात्रि उड़ान भरने के लिए अधिकृत किया गया था। अंधेरी रात में उड़ान के दौरान कम ओवरशूट के बाद चक्कर लगाते समय विमान से पक्षी टकराया, जिससे इंजन में आग लग गई। उन्होंने तुरंत स्थिति का आकलन करके विमान को सीधे आगे की ओर उतारने का निर्णय लिया। रात में सीमित संकेतों के बावजूद उन्होंने अपने असाधारण निर्णय और उत्कृष्ट उड़ान कौशल का उपयोग करके विमान को छोटे रनवे पर जबरन उतारा। लैंडिंग के बाद रनवे की उपलब्ध लंबाई लगभग 1000 फीट थी, जिसमें स्विच ऑफ करने, ब्रेक लगाने और अरेस्टर बैरियर को जोड़ने जैसी उनकी त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप विमान को न्यूनतम क्षति के साथ सुरक्षित रूप से रोक दिया गया।