देश की माटी की खुशबू, दिल में हो देश के लिए जुनून
इस स्वतंत्रता दिवस 2025 पर छपरा टुडे लेकर आ रहा है

“देशभक्ति रील्स प्रतियोगिता!”

अब मौका है अपने अंदर के देशभक्त कलाकार को सामने लाने का!

देशभक्ति से ओतप्रोत कविता हो या गीत, शॉर्ट वीडियो हो या अभिनय, आपके भाव, आपके स्वर में

तो देर किस बात कि बनाइये 60 सेकेंड का रील और प्रकट कीजिए देश के प्रति अपने भाव को

जीतिए आकर्षक इनाम और पाइए मौका छपरा टुडे के मंच से दुनिया से जुड़ने का

केवल स्वरचित Reels ही मान्य होंगी।

Reels भेजने की अंतिम तिथि 12 अगस्त 2025

इस नंबर पर भेजें REELs 

अपने Reels 9572096850 पर भेजें।

नियम और शर्तें

  1. केवल स्वरचित और बिना फिल्मी म्यूजिक के गीत, कविता ही मान्य होंगे।
  2. Reels 60 सेकेंड से अधिक के नहीं होने चाहिए।
  3. Reels का चयन सृजन क्षमता, रचनात्मकता और बेहतर संवाद के आधार पर किया जायेगा।
  4. हमारे ज्यूरी मेम्बर्स के द्वारा चुने गए Reels ही प्रसारित किए जाएंगे
  5. एक मोबाईल नंबर से एक ही Reels मान्य होंगे
  6. Reels भेजने के बाद बार-बार मेसेज ना करें।
  7. ज्यूरी मेम्बर्स का फैसला अंतिम और सर्वमान्य होगा।
  8. किसी भी समय नियम और शर्तों में बदलाव का सर्वाधिकार छपरा टुडे के पास सुरक्षित है।

तो हो जाइए तैयार…
दिखाइए अपने देशभक्ति के जज्बे को और बन जाइए विजेता! 

 

Chhapra: आदेश उल्लंघन और कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में दरियापुर एवं रिविलगंज थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर किया गया है।

सारण जिला पुलिस में विभागीय अनुशासन एवं पारदर्शिता बनाए रखने हेतु कर्तव्य में लापरवाही, अनुशासनहीनता, भ्रष्टाचार, आचरणहीनता पाये जाने पर पुलिस पदाधिकारी, कर्मी पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

पु०अ०नि० सुभाष कुमार पासवान, थानाध्यक्ष, रिविलगंज थाना को राज्य सूचना आयोग के आदेशों की अवहेलना, बार-बार सुनवाई में अनुपस्थिति एवं स्पष्टीकरण न देने के कारण तत्काल प्रभाव से पुलिस केन्द्र, सारण वापस किया गया है तथा इनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही प्रारंभ की गई है। इस संदर्भ में 3 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण की मांग की गई है।

साथ हीं पु०नि० कामेश्वर प्रसाद, थानाध्यक्ष दरियापुर थाना को विगत चार माह में एक भी लंबित कांड की समीक्षा न करने, बिहार पुलिस मुख्यालय एवं जिला स्तर पर दिए गए निर्देशों की अवहेलना करने तथा अपराध समीक्षा बैठकों में लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से पुलिस केन्द्र, सारण वापस किया गया है।

 

नई दिल्ली, 9 अगस्त (हि.स.)। भारतीय रेलवे ने आगामी त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने और उन्हें यात्रा में सुविधा देने के उद्देश्य से एक नई प्रायोगिक योजना की घोषणा की है। इस योजना का नाम “राउंड ट्रिप पैकेज फॉर फेस्टिवल रश” रखा गया है, जिसमें आने-जाने की यात्रा एक साथ बुक करने पर रिटर्न टिकट के बेस फेयर पर 20 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। यह योजना 14 अगस्त से लागू होगी।

रेलवे बोर्ड द्वारा 8 अगस्त को जारी वाणिज्यिक परिपत्र के अनुसार इस योजना का लाभ उन्हीं यात्रियों को मिलेगा जो अपनी आवागमन दोनों यात्राएं एक साथ बुक करेंगे और दोनों टिकटों में यात्री विवरण समान होगा। छूट केवल उन्हीं टिकटों पर मिलेगी जो पूरी तरह से कन्फर्म हों, यानी प्रतीक्षा सूची वाले टिकट इसमें शामिल नहीं होंगे।

जाने की यात्रा के लिए टिकट 13 से 26 अक्टूबर के बीच और वापसी की यात्रा के लिए 17 नवम्बर से 1 दिसम्बर के बीच किसी भी तारीख हो सकती है। खास बात यह है कि वापसी यात्रा की टिकट बुकिंग के लिए एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (एआरपी) की बाध्यता नहीं होगी, जिससे यात्रियों को सुविधा होगी।

रेलवे ने यह स्पष्ट किया है कि इस योजना के अंतर्गत बुक की गई टिकटों में कोई रद्दीकरण, संशोधन या रिफंड नहीं किया जाएगा। टिकट में कोई रियायत, पास, पीटीओ या वाउचर का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा और न ही किसी प्रकार का बदलाव स्वीकार किया जाएगा। इस योजना का लाभ सभी क्लास और ट्रेनों में मिलेगा, सिवाय फ्लेक्सी फेयर वाली ट्रेनों के। टिकट की बुकिंग के लिए यह भी शर्त रखी गई है कि दोनों यात्राएं एक ही माध्यम से बुक की जाएं, यानी या तो पूरी बुकिंग ऑनलाइन की जाए या फिर पूरी बुकिंग रेलवे रिज़र्वेशन काउंटर से की जाए।

रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवेज़ को निर्देशित किया है कि इस योजना का अधिकतम प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि अधिक से अधिक यात्री इसका लाभ ले सकें। इसके लिए स्टेशनों पर घोषणाएं, मीडिया और अन्य माध्यमों से जानकारी साझा की जाएगी। साथ ही रेलवे की सूचना प्रणाली (क्रिस) और आईआरसीटीसी को आवश्यक तकनीकी बदलाव करने के निर्देश भी दे दिए गए हैं।

पटना, 09 अगस्त (हि.स.)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रक्षा बंधन एवं ‘बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस’ के पावन अवसर पर आज पटना स्थित राजधानी वाटिका में वृक्ष को रक्षा सूत्र बांधा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राजधानी वाटिका में पौधे का रोपण भी किया।

बीते 13 अगस्त 2012 को रक्षा बंधन के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने “बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस” का शुभारंभ किया था। इसका उद्देश्य है कि पर्यावरण के प्रति लोग जागरूक हों, पौधों को संरक्षित करें और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें।

जलवायु परिवर्तन से पृथ्वी पर हो रहे नुकसान को कम करने के लिए वृक्षारोपण करना एवं इन्हें बचाना अतिआवश्यक है। जल-जीवन-हरियाली एवं अन्य योजनाओं के अन्तर्गत बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया जा रहा है। राज्य में इको टूरिज्म को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। राज्य सरकार की योजनाओं एवं प्रयासों से राज्य के लोग पर्यावरण, जीव-जंतुओं के संरक्षण तथा वृक्षारोपण के प्रति जागरूक हो रहे है।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ सुनील कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की अपर मुख्य सचिव हरजोत कौर सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

रक्षाबंधन सिर्फ भाई-बहन के प्यार का त्योहार नहीं है, बल्कि ये एक ऐसा दिन भी है, जब आप अपने जीवन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने के लिए खास उपाय कर सकते हैं। हम सभी जानते हैं कि आज के दौर में ज्यादातर लोग पैसों की कमी, नौकरी की परेशानी या बिजनेस में घाटे जैसी मुश्किलों से जूझ रहे हैं। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपके जीवन में बरकत बनी रहे, धन की कमी दूर हो और करियर में भी तरक्की मिले, तो रक्षाबंधन यानी 9 अगस्त 2025 के दिन ये खास और आसान उपाय जरूर करें। माना जाता है कि इन उपायों से मां लक्ष्मी खुद आपके घर की ओर दौड़ी चली आती हैं।

सुबह उठते ही करें शिव पूजन
राखी के दिन सूरज निकलने से पहले उठ जाएं। स्नान के बाद भगवान शिव को जल चढ़ाएं। शिवलिंग पर जल के साथ बेलपत्र, फूल और रोली भी अर्पित करें। ऐसा करने से सेहत में सुधार होता है और किस्मत भी मजबूत होती है। पैसों से जुड़ी परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होने लगती हैं।

हनुमान जी की आराधना से संकट होंगे दूर
अगर नौकरी में परेशानी है या बिजनेस में नुकसान हो रहा है, तो रक्षाबंधन से ही हनुमान जी की पूजा शुरू करें। हर शाम दीपक जलाएं, धूप दिखाएं और फूल चढ़ाएं। रोज ऐसा करने से जीवन की रुकावटें दूर होंगी और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।

घर के मंदिर में जलाएं घी का दीपक
सुबह और शाम घर के मंदिर में घी का दीपक जरूर जलाएं। ये एक छोटा-सा उपाय आपके घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनाए रखता है। खासकर रक्षाबंधन पर मां लक्ष्मी के नाम का दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है। इससे पैसों की दिक्कत दूर होती है और धन की बरकत बनी रहती है।

मां लक्ष्मी और विष्णु जी को चढ़ाएं खीर
अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं, तो रक्षाबंधन पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु को खीर का भोग लगाएं। ऐसा करने से धन से जुड़ी हर समस्या धीरे-धीरे खत्म हो जाती है और घर में लक्ष्मी जी का वास होने लगता है।

अपने इष्ट देव की पूजा जरूर करें
हर व्यक्ति को अपने इष्ट देवता यानी कुलदेवता और कुलदेवी की पूजा रोज़ करनी चाहिए। लेकिन रक्षाबंधन जैसे पवित्र दिन पर इनकी पूजा विशेष फल देती है। इससे भाग्य खुलता है, सुख-शांति बढ़ती है और जीवन की सारी उलझनें दूर होने लगती हैं।

रक्षाबंधन सिर्फ रक्षा सूत्र बांधने का ही नहीं, बल्कि अपने जीवन की परेशानियों से छुटकारा पाने का भी दिन है। ऊपर बताए गए उपाय न सिर्फ आपके घर में सुख-शांति लाएंगे, बल्कि आर्थिक स्थिति भी मजबूत करेंगे। मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे इसके लिए श्रद्धा और विश्वास के साथ इन उपायों को अपनाएं।

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

श्रीनगर, 9 अगस्त (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम ज़िले के अखल के जंगल में शनिवार को नौवें दिन भी जारी है। मुठभेड़ में बीती रात भर हुई गोलीबारी में चार सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि यह घाटी में सबसे लंबे आतंकवाद-रोधी अभियानों में से एक है। उन्होंने बताया कि अभियान शुरू होने के बाद से अब तक ग्यारह सुरक्षाकर्मी घायल हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि अभियान अभी भी जारी है।

माना जा रहा है कि इस जंगली क्षेत्र में तीन स्थानों पर आठ आतंकवादी छिपे हुए हैं जो दिन के समय गोलीबारी करने से बच रहे हैं लेकिन रात को भागने के लिए तेज गोलाबारी कर रहे हैं। अखल का यह जंगल बहुत धना है जहां पर बहुत सी प्राकृतिक गुफाएं हैं जिसमें ये आतंकी छिपे हैं।

सुरक्षा बलों ने जंगल क्षेत्र में आतंकवादियों का पता लगाने के लिए ड्रोन और हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल किया है। पैरा कमांडो भी छिपे हुए आतंकवादियों को मार गिराने में सुरक्षा बलों की मदद कर रहे हैं।

1 अगस्त को दक्षिण कश्मीर ज़िले के अखल के एक जंगल में सुरक्षा बलों द्वारा आतंकवादियों की मौजूदगी की ख़ुफ़िया जानकारी मिलने के बाद घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू करने के बाद शुरू हुई मुठभेड़ में अब तक दो आतंकवादी मारे गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि पिछले शुक्रवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच शुरुआती गोलीबारी के बाद रात के लिए अभियान रोक दिया गया था लेकिन घेराबंदी को मज़बूत कर दिया गया और अतिरिक्त सुरक्षा बल इलाके में भेजे गए। अगले दिन जब गोलीबारी फिर से शुरू हुई तो दो आतंकवादी मारे गए। मारे गए आतंकवादियों की पहचान और उनके समूह का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

सुरक्षा बलों ने इलाके की कड़ी घेराबंदी कर रखी है और घने जंगलों में छिपे आतंकवादियों से मुठभेड़ जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस प्रमुख नलिन प्रभात और सेना के उत्तरी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा सहित वरिष्ठ पुलिस और सेना के अधिकारी चौबीसों घंटे अभियान पर कड़ी नज़र रख रहे हैं।

उज्जैन, 9 अगस्त (हि.स.)। देशभर में आज (शनिवार) रक्षाबंधन का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। परम्परा के मुताबिक, देश में सबसे पहले मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर मंदिर में रक्षाबंधन मनाया गया। यहां शनिवार तड़के भस्म आरती के पश्चात पुजारी परिवार की महिलाओं ने बाबा महाकाल को पहली राखी अर्पित की गई। इस दौरान पुजारी परिवार द्वारा भगवान माकाल को बेसन के सवा लाख लड्डुओं का भोग लगाया गया।

गौरतलब है कि देश में सभी त्यौहारों सबसे पहले महाकालेश्वर मंदिर में मनाए जाने की परम्परा है। रक्षाबंधन पर शनिवार को तड़के तीन बजे भस्म आरती के लिए मंदिर के पट खुलने के बाद सबसे पहले भगवान महाकाल का पंचामृत से अभिषेक किया गया। इसके बाद भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया। भस्म आरती के दौरान अमर पुजारी के परिवार की महिलाओं द्वारा तैयार की गई राखी भगवान महाकाल अर्पित की गई। इसके साथ देशभर में रक्षाबंधन पर्व की शुरुआत हो गई है। भगवान महाकाल को राखी बांधने के बाद भस्मआरती के दौरान ही सवा लाख लड्डुओं का महाभोग लगाया गया। इस महाभोग की तैयारी पिछले चार दिनों से चल रही थी।

इस बार जो राखी भगवान महाकाल को अर्पित की गई, उसमें मखमल का कपड़ा, रेशमी धागा और मोती का उपयोग किया गया है। राखी पर भगवान गणेश को विराजित किया है। यह एक वैदिक राखी है, जोकि शास्त्रों में बड़ा महत्व रखती है। इसमें लौंग, इलायची, तुलसी के पत्ते और बिल्ब पत्र जड़े रहते हैं। इसे अभिमंत्रित किया जाता है। यह राखी बांधकर पुजारी परिवार द्वारा देश और विश्व के कल्याण की मनोकामना की गई।

मंदिर प्रबंधन के मुताबिक, महाकाल मंदिर के पुजारी परिवार द्वारा हर वर्ष भगवान के लिए राखी अपने हाथों से तैयार की जाती है। इस बार राखी में मखमल का कपड़ा, मोतियों की लड़ों और रेशमी धागे का उपयोग करके आकर्षक- परंपरागत राखी का निर्माण किया गया है। राखी के केंद्र में भगवान गणेश विराजीत हैं। इस बार पं. अमर पुजारी के परिवार द्वारा भगवान के चरणों में बेसन, शुद्ध घी और सूखे मेवे से निर्मित सवा लाख लड्डुओं का भोग लगाया गया।

महाकाल मंदिर के पुजारी महेश शर्मा ने बताया कि महाकाल को राखी बांधने की यह परंपरा सदियों पुरानी है। जिन बहनों के भाई नहीं होते, वे महाकाल को अपना भाई मानकर राखी बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं, इसलिए इस दिन मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ता है। यहां देशभर से आने वाले श्रद्धालु भगवान महाकाल के चरणों में राखी अर्पित करते हैं।

आज का पंचांग
दिनांक 09/08/2025 शनिवार
श्रावण शुक्लपक्ष पूर्णिमा
दोपहर 01:24 उपरांत प्रतिपदा
नक्षत्र श्रवण
दोपहर 02:23 उपरांत घनिष्ठा
चन्द्र राशि -मकर
सुबह 02 :11 उपरांत कुम्भ
विक्रम सम्वत :2082
सूर्योदय 05:20 सुबह
सूर्यास्त :06:30 संध्या
चंद्रोदय :06:43 संध्या
चंद्रास्त :आज नहीं है.
ऋतू :वर्षा
चौघडिया,दिन
चौघड़िया :
काल 05:20 सुबह 06:59 सुबह,
शुभ 06:58 सुबह 08:37 सुबह
रोग 08:37 सुबह 10:16 सुबह
उद्देग 10:16 सुबह 11:55 सुबह
चर 11:55 सुबह 01:34 दोपहर
लाभ 01:34 दोपहर 03:12 दोपहर
अमृत 03:12 दोपहर 04:51 संध्या
काल 04:51 संध्या 06:30 संध्या
लगन : कर्क
सुबह 05:57 उपरांत लगन सिह
राहुकाल
सुबह 08:37 से 10:16 सुबह
अभिजित मुहूर्त
दोपहर 01:34 से 03:13 दोपहर
दिशाशूल पूर्व
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले अदरक खाकर यात्रा करे.

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। थकान रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। पराक्रम बढ़ेगा। जीवनसाथी से आर्थिक मतभेद हो सकते हैं। कामकाज में आशानुरूप स्थिति बनेगी। संतान के व्यवहार पर नजर रखें।
लकी नंबर 2 लकी कलर पिला

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपके व्यवहार एवं कार्यकुशलता से अधिकारी वर्ग से लाभ होगा। आपसी विचार-विमर्श लाभप्रद रहेगा। बुरी खबर मिल सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें।
लकी नंबर 1लकी कलर नीला

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
मेहनत का फल मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा सफल रहेगी। धनलाभ होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। वाहन सुख मिलेगा। संपत्ति के लेन-देन में सावधानी बरतें। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। संतान पर ध्यान दें।
लकी नंबर 9 लकी कलर फिरोजा

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
उत्साहवर्द्धक सूचना मिलेगी। स्वाभिमान बढ़ेगा। पुराने मित्र-संबंधी मिलेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। कार्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में विभिन्न बाधाओं से मन अशांत रहेगा। विवादों से दूर रहना चाहिए। आर्थिक तंगी रहेगी। पिछले कार्यों को टालें। पारिवारिक तनाव से मन परेशान रहेगा। व्यापार में हानि हो सकती है। जल्दबाजी व भागदौड़ से कार्य करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाएँ।
लकी नंबर 7 लकी कलर केशरी

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
राजकीय सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ होगा। जोखिम बिलकुल न लें। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। व्यापार व नौकरी में हितकारकों की पूर्ण कृपा रहेगी। गृह उपयोगी वस्तुएँ क्रय करेंगे। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहें।
लकी नंबर 5 लकी कलर गुलाबी

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
धैर्य रखें। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। रुका पैसा मिलेगा। शत्रु आपकी छवि को धूमिल करने का प्रयास करेंगे। अतः सावधान रहें। व्यापार में सफलता मिलेगी। फालतू खर्च होगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। कुसंगति से बचें।

लकी नंबर 1 लकी कलर लाल

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
रुका हुआ धन प्राप्त होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। विवाद न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। पूँजी निवेश बढ़ेगा। साहित्यिक रुचि बढ़ेगी। आर्थिक योग शुभ हैं। यात्रा से व्यापारिक लाभ हो सकता है।
लकी नंबर 8 लकी कलर बैंगनी

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
योजना फलीभूत होगी। नए अनुबंध होंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। जल्दबाजी व भागदौड़ से काम करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाएँ। अच्छे मित्र से भेंट होगी। पराक्रम की वृद्धि होगी।
लकी नंबर 5 लकी कलर स्लेटी

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
रुका हुआ धन प्राप्त होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। विवाद न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। पूँजी निवेश बढ़ेगा। साहित्यिक रुचि बढ़ेगी। आर्थिक योग शुभ हैं। यात्रा से व्यापारिक लाभ हो सकता है।
लकी नंबर 4 लकी कलर हरा

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापार के विस्तार हेतु किए गए प्रयास सफल होंगे। संतान की ओर से अच्छे समाचार मिलेंगे। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप नहीं करें।
लकी नंबर 4 लकी कलर स्लेटी

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। खर्चों में वृद्धि से चिंता होगी। संतान के रोजगार की समस्या का समाधान संभव है। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा।
लकी नंबर 9 लकी कलर पिला

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। शत्रुभय रहेगा। लाभ होगा। पिछले कार्यों को टालना चाहिए क्योंकि उसमें असफलता का योग है। अनावश्यक विवाद होगा। व्यावसायिक योजनाएँ क्रियान्वित नहीं हो पाएँगी।
लकी नंबर 3 लकी कलर सफेद

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

Chhapra: छपरा के दर्शन नगर में अवस्थित विद्या भारती विद्यालय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रांगण में विद्यालय के भैया बहनों द्वारा वृक्षों का रक्षाबंधन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह कार्यक्रम विद्यालय के प्रधानाचार्य फणीश्वर नाथ के नेतृत्व में भैया बहन द्वारा विद्यालय में अवस्थित विभिन्न वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें बचाने का संकल्प लिया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य फणीश्वर नाथ ने वृक्षों के रक्षा सूत्र बांधने के महता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को बचाना है। वृक्षों के बिना जीवन संभव नहीं है, और उनकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है.

यह एक प्रतीकात्मक कार्य है जो लोगों को प्रकृति के करीब लाता है और उन्हें पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाता है. विद्यालय के भैया बहन वृक्षों को राखी बांधकर लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और पेड़ों की कटाई रोकने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करने का कार्य किया है।

इस अवसर पर विद्यालय के सभी आचार्य बंधु भगिनी उपस्थित थे।

Patna: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दीं हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच प्यार एवं स्नेह का त्योहार है। रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बॉंधती हैं और बदले में भाई जीवन भर उनकी रक्षा करने का वचन देते हैं।
राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के लिये प्रतिबद्ध है। आज के दिन हम सभी को महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके सशक्तिकरण का संकल्प लेना चाहिये।

पटना, 08 अगस्त (हि.स.)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को सीतामढ़ी जिले में माँ जानकी की जन्मस्थली पुनौराधाम में मंदिर एवं परिसर के समग्र विकास की वृहद् योजना का भूमि पूजन और शिलान्यास किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के विकास में केंद्र सरकार का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जुलाई 2024 के केंद्रीय बजट में बिहार को विशेष आर्थिक पैकेज के तहत सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य, पर्यटन, बाढ़ नियंत्रण के लिए बड़ी राशि देने की घोषणा की गयी, जबकि फरवरी 2025 के बजट में मखाना बोर्ड तथा दरभंगा में हवाई अड्डा बनाने सहित अन्य कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गयीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीतामढ़ी जिले के पुनौराधाम की पावन धरती पर माता सीता का जन्म हुआ था, यह काफी पवित्र स्थल है। राज्य सरकार द्वारा पुनौराधाम मंदिर परिसर के विकास के लिए पहले से भी अनेक कार्य कराए गए हैं। आज 883 करोड़ रुपये की लागत से यहां माता सीता के भव्य मंदिर के निर्माण के साथ ही मंदिर परिसर के समग्र विकास की वृहद योजना का शिलान्यास किया गया है।

उन्होंने कहा कि मां जानकी के मंदिर परिसर का पूरे तौर पर विकास किया जाएगा, इसके लिए यहां पूर्व से उपलब्ध 17 एकड़ भूमि के अलावा 50 एकड़ भूमि अधिग्रहित की जा रही है। जमीन अधिग्रहण के बाद कुल 67 एकड़ भूमि पर मां जानकी के भव्य मंदिर एवं परिसर का विकास कार्य बेहतर ढंग से कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा इस नई योजना का शिलान्यास किया गया है। हमलोगों ने सीतामढ़ी जिले में विकास के अनेक कार्य कराए हैं, वह निरंतर आगे बढ़ रहा है। यहां जो जरूरतें या कमियां रह गई हैं, उन्हें दूर किया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा अयोध्या से सीतामढ़ी के बीच रेलमार्ग और सड़क मार्ग विकसित किया जा रहा है। अमित शाह के द्वारा सीतामढ़ी से दिल्ली के लिए आज नई ट्रेन की भी शुरुआत की गयी है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह से आह्वान करते हुये कहा कि इन विकास कार्यों के लिए केंद्रीय गृह मंत्री का आप सभी हाथ उठाकर अभिनंदन कीजिये और इन्हें धन्यवाद दीजिये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मां जानकी के भव्य मंदिर बनने और नई ट्रेन शुरू होने से आप सभी को काफी फायदा होने वाला है। बिहार में 24 नवम्बर, 2005 से जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गठबंधन वाली राजग की सरकार बनी। वर्ष 2005 से पहले बिहार की हालत काफी बदतर थी, यह किसी से छुपा नहीं है। शाम के बाद लोग डर के कारण अपने घरों से बाहर नहीं निकलते थे। सड़कों के अभाव के कारण कहीं आने-जाने के लिए रास्ता नहीं था। हमलोगों ने हर क्षेत्र के विकास और हर तबके के उत्थान के लिए काम किया है। प्रारंभ से ही बिहार के विकास के लिए हर प्रकार से काम किये जा रहे है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बिहार में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन कराया गया, यह हम सभी के लिए गौरव की बात है। मैं इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को बधाई देता हूं और उनके प्रति आभार प्रकट करता हूं।

इससे पहले केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उल्लेखनीय है कि प्रमुख साधु-संतों एवं पुजारियों द्वारा मंत्रोच्चारण के बीच विधिपूर्वक जानकी मंदिर का भूमि पूजन किया गया है। 67 एकड़ भूमि में 883 करोड़ रुपये की योजना से पुनौराधाम मंदिर एवं परिसर का समग्र विकास किया जाएगा।

Chhapra: अंतरराष्ट्रीय संस्था लायंस क्लबस इंटरनेशनल की स्थानीय इकाई लायंस क्लब ऑफ छपरा सारण द्वारा मेहंदी प्रतियोगिता डायरेक्टर लायन राजू कुमार के स्कूल आर बी एस पब्लिक स्कूल, मौना, छपरा के बच्चियों के बीच कराया गया।

इस प्रतियोगिता में बच्चियों के बीच गजब का उत्साह देखने को मिला। मेहंदी से एक से बढ़कर एक कलाकृति उन बच्चियों के हथेलियों पर देखने को मिली। अंततः बच्चियों के हाथों पर इस कलाकृति में जज को जज करने में बहुत मुश्किल हो रहा था कि किसको प्रथम करना है ।

क्लब के जज के अनुसार प्रथम साजिया को, द्वितीय स्वर्णा कुमारी को तृतीय प्राची कुमारी एवं तनु कुमारी को क्लब द्वारा मोमेंटो एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। एवं शेष प्रतियोगी बच्चियों को भी सांत्वना पुरस्कार के रूप में मेडल और सर्टिफिकेट्स देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष अधिवक्ता लाया संजय कुमार आर्या, लायन जगदीश शर्मा, लायन आनंद अग्रहरि, लायन राजू कुमार, लायन गणेश पाठक लायन डॉ ओ पी गुप्ता सहित सभी अधिकारी एवं सभी सदस्य उपस्थित थे। जानकारी क्लब के जनसंपर्क पदाधिकारी लायन गणेश पाठक ने दी।