Chhapra: सारण जिले में पुलिस पर हमला मामले में दो वांछित अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वरीय पुलिस अधीक्षकडॉ कुमार आशीष के निर्देश पर सारण जिलान्तर्गत अपराध के मुख्य शीर्षों में वांछित, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर मशरक थाना पुलिस टीम के द्वारा छापामारी किया गया। जिसके उपरांत पुलिस पर हमला के मामले में दर्ज मशरक थाना कांड सं0-72/25, दिनांक-18.02.25 में वांछित, 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। 

गिरफ्तार अभियुक्त जय किशोर राय, पिता-स्व० राजदेव राय, साकिन-बहरौली, थाना-मशरक, जिला-सारण और छठु राय, पिता-विष्णु देव राय, साकिन बहरौली, थाना-मशरक, जिला-सारण हैं।

पटना, 16 सितंबर (हि.स.)। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पत्र जारी कर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 39 सदस्यीय चुनाव समिति की घोषणा की है।

इस समिति में प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार राम, शकील अहमद खान, मदन मोहन झा, जितेंद्र गुप्ता, शकील उ जमान अंसारी, संजीव प्रसाद टोनी, मोतीलाल शर्मा, कपिल देव प्रसाद यादव, अंशुल अभिजीत, बृजेश कुमार पांडे, जमाल अहमद भल्लू, मंजू राम आजमी बारी, नागेंद्र कुमार विकल, कैलाश पाल, राजेश राठौर, निर्मलेंदु वर्मा, कैसर अली खान, प्रभात कुमार सिंह, कमलदेव नारायण शुक्ला, कुमार आशीष, जमोत्री ममता निषाद, शकील उर रहमान, संतोष कुमार श्रीवास्तव, विश्वनाथ सर्राफ, डॉ रमेश प्रसाद यादव, शशि रंजन, सुबोध मंडल, नदीम अख्तर अंसारी, नीतू निषाद, फोजिया राणा, रमाशंकर कुमार पान, उदय मांझी, रेखा सोरेन, तारक चौधरी, विश्वनाथ बैठा, सुनील कुमार पटेल, साधना रजक और खुशबू कुमारी शामिल है।

इसके साथ ही स्थाई आमंत्रित सदस्य के रूप में पार्टी के सभी सांसद, विधायक, विधान पार्षद, बिहार से ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव, सीडब्लूसी के सभी स्थाई और विशेष आमंत्रित सदस्य सदस्य होंगे।

Chhapra/ Baniyapur:  जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अमन समीर ने विधानसभा के सेक्टर पदाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की समीक्षा की। उन्होंने वन टू वन वार्ता करते हुए पुछा कि आपके क्षेत्र में कितने बूथ हैं। कहां सबसे अधिक मतदाता हैं। उन्होंने इन प्रश्नों के निहितार्थ कारण को उजागर करते हुए बताया कि पहले से समय, भीड़ आदि का आंकलन रहेगा जिसके आलोक में पूर्व से व्यवस्था हो सकेगी।

जिलाधिकारी ने अगला प्रश्न राउन्ड चलाते हुए पूछा कि बूथ तक जाने के पहले क्या देखा। उन्होंने इसका जवाब बताते हुए कहा कि इससे आपको अपने पहुंच पथ का आंकलन करना है। आपको यह रिपोर्ट देनी है कि किस प्रकार के वाहन की पहुंच बूथ तक होगी। वैकल्पिक रास्ता क्या होगा, रास्ते को लेकर कोई विवाद या रुकावट तो नहीं है। ताकि पूर्व से निराकरण की कार्रवाई की जा सके। उन्होंने अगला प्रश्न एएमएफ के बारे में पूछते हुए कम्युनिकेशन प्लान के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पुछा कि इसका संकलन कैसे किया। पुलिस पदाधिकारी ने सहयोग किया या नहीं। उन्होंने ऐसे लोगों का संपर्क रखने को कहा जिनसे आसूचना प्राप्त हो सके। इसके साथ ही सेक्टर और पोलिंग पार्टी का रूटचार्ट निर्माण की समीक्षा करते हुए कहा कि इससे आवागमन की सुविधा होगी। वाहन टैगिंग इसी आधार पर किया जाना है।

जिलाधिकारी ने कहा कि आपके प्रथम उन्मुखिकरण में आपको पहले ही सम्पूर्ण जानकारी दी गयी थी। यह समीक्षा बैठक दो तरफ़ा वार्ता के रूप में की जा रही है। ताकि हम आपसे फीडबैक लेकर आपको बता सकें। परंतु इसके बाद आपको बताया नहीं जाएगा बल्कि आपसे पुछा जाएगा। तब किसी भी कोताही और कमी को क्षम्य नहीं किया जाएगा। उन्होंने भेद्यता मानचित्रण की समीक्षा करते हुए उसको बहुत ही बारीकी से समझाया। उसके मह्त्व को बताते हुए कहा कि आपके रिपोर्ट पर ही अर्द्ध सैनिक बल या अन्य फोर्स की प्रतिनियुक्ति होती है। यह शांतिपूर्ण और सफल चुनाव का आधार है।

जिलाधिकारी ने सवाल पुछा कि आदर्श आचार संहिता क्या है। प्रश्न के उत्तर में आने वाले तथ्यों के आधार पर उसे बिन्दुवार विस्तार से समझाया। उन्होंने ने कहा कि इसे ठीक से जानना जरूरी है। क्योंकि आप अपने क्षेत्र में इसके भी प्रभारी हैं और इसका अनुपालन आपकी जिम्मेवारी है। उन्होंने सी-विजिल पब्लिक ऐप की जानकारी देते हुए 90 मिनट में उसके निष्पादन की जानकारी दी।

भेद्यता मानचित्रण के आधार पर जोखिम संभावित इलाके और कारक को चिन्हित कर इसकी रिपोर्ट विहित प्रपत्र में देने को कहा। उन्होंने बताया कि इस रिपोर्ट के आधार पर ही विभिन्न प्रकार की निरोधात्मक कार्रवाई पूर्व से की जाएगी। उन्होंने आर्म्स लाइसेंस का सत्यापन, गुन्डा पंजी, निगरानी प्रस्ताव, लंबित वारंट को अद्यतन करने का निदेश दिया।

पूर्व में आरओ सह उप विकास आयुक्त यतेंद्र कुमार पाल ने विधानसभा में अबतक की गयी कार्रवाई पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के तहत कुल 377 बूथ हैं। 198 पीएसएल हैं जिन्हें 34 सेक्टर क्षेत्रों में बांटा गया है। उप निर्वाचन पदाधिकारी जावेद एकबाल ने समीक्षा बैठक का एजेंडा प्रस्तुत किया। बैठक में एसडीपीओ नरेश पासवान, सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ बनियापुर रमेंद्र कुमार, बीडीओ मशरक पंकज कुमार, बीडीओ जलालपुर विनोद कुमार प्रसाद, तीनों थाना के एसएचओ आदि उपस्थित थे।

पटना, 16 सितंबर (हि.स.)। शारदीय नवरात्र 22 सितंबर से प्रारंभ हो रहा है। जिसको लेकर सभी तैयारियों में जुटे हुए हैं। नवरात्रि में पूजा समितियों के द्वारा जगह-जगह पूजा पंडालों का निर्माण कराया जाता है। जिसकों लेकर महीनों पहले से तैयारियां की जातीं हैं। इन पंडालों के निर्माण में लाखों रुपयों की खर्च भी आती है।

पंडालों को भव्य और आकर्षक बनाया जा सके इसके लिए सभी पूजा समितियां अपने-अपने स्तर से प्रयास करतीं हैं।

लेकिन पूजा समितियों के प्रयास में इस बार बारिश बाधा बन गई है। पूजा समितियों के द्वारा पंडालों को अब अंतिम रूप देना शुरू किया जा चुका है। बांस, बल्लों के बाद अब प्लाई और जूट लगाने के कार्य शुरू किए गए हैं, लेकिन बारिश ने मुश्किलें बढ़ा दीं हैं।

राज्य के कई जिलों में रुक-रुक कर हो रही बारिश ने पूजा पंडालों के निर्माण पर भी असर डाला है।

पूजा समिति के लोगों के अनुसार मूर्ति निर्माण में भी बारिश के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

बारिश से बाजारों में नवरात्र को लेकर दिख रही रौनक पड़ी फीकी

दूसरी ओर बाजारों में नवरात्र को लेकर दिख रही रौनक बारिश से फीकी पड़ गई है। बाज़ारों में भीड़ से व्यापारियों के चेहरे पर भी खुशी लौट आई थी। लेकिन इस बीच बारिश ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। लोग पूजा की तैयारियों में बाजारों में खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। लेकिन जलजमाव आदि की समस्याओं के कारण बाजारों में खरीददार फिलहाल काम दिख रहे हैं।

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

बिहार में मौसम विभाग ने पटना, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, पूर्णिया, सारण, सिवान, वैशाली, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, जमुई, नवादा दरभंगा और मधुबनी में हल्के और माध्यम दर्जे की मेघ गर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। पटना समेत अन्य जिलों में सुबह से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है। साथ ही घने काले बादलों के कारण दिन में रात जैसी स्थिति देखने को मिली है।

आज का पंचांग
दिनांक 16 /09/2025 मंगलवार
आश्विन कृष्णपक्ष दशमी
सुबह 12:21 उपरांत एकादशी (17 सितम्बर 2025 )
नक्षत्र आद्रा
सुबह 06:46 उपरांत पुनवर्सु
चन्द्र राशि -मिथुन
रात्रि 12:28 उपरांत कर्क
विक्रम सम्वत :2082
सूर्योदय 05:36 सुबह
सूर्यास्त :05:53 संध्या
चंद्रोदय :01:02 सुबह (17 सितम्बर 2025 )
चंद्रास्त : 02;26 दोपहर
ऋतू :वर्षा
चौघडिया,दिन
चौघड़िया :
रोग 05:36 सुबह 07:08 सुबह,
उद्देग 07:08 सुबह 08:40 सुबह
चर 08:40 सुबह 10:12 सुबह
लाभ 10:12 सुबह 11:44 सुबह
अमृत 11:44 सुबह 01:16 दोपहर
काल 01:16 दोपहर 02:48 दोपहर
शुभ 02:48 दोपहर 04:20 संध्या
रोग 04:20 संध्या 05:53 संध्या
लगन :सिह
सुबह 05:42 उपरांत कन्या लगन
राहुकाल
दोपहर 02:48 से 04:20 दोपहर
अभिजित मुहूर्त
सुबह11:19 से 12:09 दोपहर
दिशाशूल उत्तर
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले राई खाकर यात्रा करे लाभ होगा .

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
पुराने संगी-साथी व रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। नए मित्र बनेंगे। अच्‍छी खबर मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। कार्यों में गति आएगी। विवेक का प्रयोग करें। लाभ में वृद्धि होगी। मित्रों के सहयोग से किसी बड़ी समस्या का हल मिलेगा। व्यापार ठीक चलेगा।
लकी नंबर 4 लकी कलर महरूम

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
मेहनत सफल रहेगी। बिगड़े काम बनेंगे। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। आय में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने के अवसर मिलेंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा।
लकी नंबर 8 लकी कलर संतरी

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
लेन-देन में सावधानी रखें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। शोक संदेश मिल सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। किसी के उकसाने में न आएं। व्यस्तता रहेगी। थकान व कमजोरी रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। आय में निश्चितता रहेगी।
लकी नंबर 7 लकी कलर पिला

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
मेहनत सफल रहेगी। बिगड़े काम बनेंगे। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। आय में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने के अवसर मिलेंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा।
लकी नंबर 5 लकी कलर बैंगनी

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। प्रॉपर्टी ब्रोकर्स के लिए सुनहरा मौका साबित हो सकता है। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार में वृद्धि के योग हैं। स्वास्थ्‍य कमजोर रहेगा। आय में वृद्धि होगी। व्यस्तता रहेगी।
लकी नंबर 2 लकी कलर संतरी

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
शत्रुओं का पराभव होगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। कारोबार से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। कोई बड़ा कार्य करने की योजना बन सकती है। कार्यसिद्धि होगी। सुख के साधनों पर व्यय होगा। प्रसन्नता रहेगी।
लकी नंबर 6 लकी कलर स्लेटी

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग से हानि की आशंका है, सावधानी रखें। दूसरों के झगड़ों में हस्तक्षेप न करें। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से क्षोभ होगा। फालतू की बातों पर ध्यान न दें। व्यापार ठीक चलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें।
लकी नंबर 3 लकी कलर हरा

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
तीर्थदर्शन हो सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय सहयोग से कार्य पूर्ण व लाभदायक रहेंगे। कारोबार मनोनुकूल रहेगा। शेयर मार्केट में जोखिम न लें। नौकरी में चैन रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।
लकी नंबर 1 लकी कलर लाल

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कोई बड़ा कार्य कर पाएंगे। व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जोखिम न लें। भाइयों का सहयोग मिलेगा।
लकी नंबर 2 लकी कलर सफेद

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लंबी यात्रा हो सकती है। लाभ होगा। नए अनुबंध हो सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। प्रशंसा मिलेगी।
लकी नंबर 8 लकी कलर केशरी

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। किसी व्यक्ति के उकसावे में न आएं। विवाद से बचें। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। व्यापार ठीक चलेगा। आय होगी। विवेक का प्रयोग करें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
लकी नंबर 7 लकी कलर बैंगनी

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
रोजगार में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। कोई बड़ा कार्य हो जाने से प्रसन्नता रहेगी। निवेश लाभदायक रहेगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। विवाद से बचें।
लकी नंबर 1 लकी कलर पिला

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

Chhapra: जय प्रकाश विश्वविद्यालय के अंतर्गत कमला राय महाविद्यालय के हिन्दी विभागाध्यक्ष, डॉ. श्याम शरण को हिन्दी दिवस विद्वत सम्मान समारोह – 2025 के अवसर पर प्रायाणिक संस्था द्वारा प्राचार्य मनोरंजन सिन्हा शिखर सम्मान से अलंकृत किया गया ।

सम्मान स्वरूप उन्हें अंग वस्त्र, प्रतीक चिह्न एवं सम्मान पत्र दिया गया । यह सम्मान उन्हें रामकृष्ण मिशन आश्रम, स्वामी विवेकानंद सभागार, छपरा में प्रो.( डॉ.) कामेश्वर सिंह के कर कमलों द्वारा दिया गया ।

इस सम्मान समारोह के उद्घाटनकर्ता प्रो.(डॉ.) परमेंद्र कुमार बाजपेई, कुलपति, जय प्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा, मुख्य अतिथिगण प्रो.( डॉ.) मृदुल शरण, प्रो.( डॉ.) पंकज कुमार, प्रो.( डॉ.) नित्यानंद श्रीवास्तव, प्राणायिक संस्था के सचिव ब्रजेन्द्र कुमार सिन्हा आदि थें ।

मालूम हो कि डॉ.श्याम शरण को हाल ही में उनके शिक्षा और मानवीय सेवा में उत्कृष्ट प्रेरणादायक कार्यों के लिए “ अंतरराष्ट्रीय गौतम बुद्ध शिक्षा सम्मान 2025 “ , “ अंतरराष्ट्रीय देवनागरी सेवा सम्मान 2025 “ एवं “ बिहार गौरव सम्मान 2025 “ से सम्मानित किया गया।

इसके पूर्व डॉ. शरण को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए गुरु सम्मान 2024 , हिंदी साहित्य सम्मेलन ,पटना द्वारा हिन्दी भाषा एवं साहित्य में मूल्यवान सेवाओं के लिए 2023 में “ हिंदी रत्न “ सम्मान, 2020 में आचार्य श्रीरंजन सूरिदेव स्मृति सम्मान, डाक विभाग द्वारा हिन्दी में उत्कृष्ट लेखन के लिए राज भाषा गौरव सम्मान-2016, 2016 में ही सारण गौरव सम्मान तथा 2015 में वन्दे मातरम् सम्मान से सम्मानित किया जा चुका हैं।

इस सम्मान से डॉ.शरण ने जय प्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा ( बिहार ) का मान बढ़ाने के साथ ही अपने गृह जिला छपरा एवं गोपालगंज जिले का मान – सम्मान बढ़ाने का कार्य किया है ।

इनके इस सफलता पर बधाई देने वालों में जय प्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा के कुलपति, प्रो.(डॉ.) परमेन्द्र कुमार बाजपेई, प्रो.(डॉ.) नारायण दास, कुलसचिव, जेपीयू , छपरा, कमला राय कॉलेज के प्राचार्य, प्रो.(डॉ.) एच.के. पांडेय, महेंद्र महिला महाविद्यालय, गोपालगंज के प्राचार्या प्रो.(डॉ.) रुखसाना खातून एवं अन्य शिक्षकगण, छात्र नेताओं तथा मीडिया बंधुगण शामिल हैं ।

नई दिल्ली, 15 सितंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अपने दौरे का श्रीगणेश पश्चिम बंगाल से करेंगे। वो पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद पूर्णिया (बिहार) पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री यहां से समूचे बिहार को महत्वपूर्ण परियोजनाओं की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री मोदी के आज के कार्यक्रम का संक्षिप्त विवरण भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने एक्स हैंडल पर साझा किया है।

भाजपा के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह नौ बजे के बाद पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शुरू होने वाले 16वें संयुक्त कमांडर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री सम्मेलन का उद्घाटन कर उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे। इसके बाद वो बिहार के दौरे के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रधानमंत्री अपराह्न ढाई बजे पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। इसके एक घंटे बाद 36,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की घोषणा और उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी इस अवसर पर राष्ट्रीय मखाना बोर्ड की स्थापना करेंगे। रेलवे लाइन और नई ट्रेन का शुभारंभ करेंगे। पूर्णिया हवाई अड्डे का उद्घाटन इस यात्रा का मुख्य आकर्षण होगा। कोलकाता के बाद यह पूर्वी भारत और बिहार का सबसे बड़ा हवाई अड्डा है। 2,800 मीटर लंबा रन-वे बड़े विमानों जैसे एयरबस और बोइंग के संचालन के लिए उपयुक्त है। 4,000 वर्ग मीटर में फैला टर्मिनल भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। इसे अगले 40 वर्ष तक बढ़ते यातायात को संभालने के लिए डिजाइन किया गया है।

Chhapra: अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल द्वारा मस्तिचक, सारण में प्रस्तावित नए निःशुल्क 3,00,000 क्षमता वाले अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल सामुदायिक केन्द्र के भूमि पूजन से पूर्व आज एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
भारत सरकार के केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा जी ने इस अवसर पर कलश स्थापना की और इस ऐतिहासिक परियोजना की शुभारंभ प्रक्रिया को आधिकारिक रूप से प्रारम्भ किया।
इस अवसर पर विशेष गायत्री साधना अनुष्ठान की शुरुआत हुई, जो आगामी आठ दिनों तक चलेगी। इस साधना के माध्यम से पूरे वातावरण को पवित्र और ऊर्जावान बनाकर, 20 सितम्बर को होने वाले भूमि पूजन समारोह के लिए आध्यात्मिक आधार तैयार किया जाएगा।
मुख्य भूमि पूजन – 20 सितम्बर 2025
20 सितम्बर 2025 को होने वाले औपचारिक भूमि पूजन समारोह में बिहार के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी एवं शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि सम्मिलित होंगे और इस परियोजना को शुभ आशीर्वाद देंगे।
परियोजना का महत्व
•नया अखंड ज्योति सामुदायिक केन्द्र प्रतिवर्ष 3,00,000 निःशुल्क नेत्र सर्जरी करने की क्षमता रखेगा।
•यह केन्द्र अखंड ज्योति के Vision 2030 का एक प्रमुख आधारस्तंभ है, जिसके अंतर्गत केवल बिहार राज्य में 5,00,000 वार्षिक नेत्र सर्जरी करने की क्षमता विकसित की जाएगी।
•इसके साथ मस्तिचक विश्व का सबसे बड़ा Eye Care Ecosystem बनेगा, जो बिहार की धरती के लिए एक गौरवमयी उपलब्धि होगी।

नई दिल्ली, 14 सितंबर (हि.स.)। भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का छठा मुकाबला रविवार रात 8 बजे (भारतीय समयानुसार) दुबई के दुबई क्रिकेट स्टेडियम में होगा।पिछले मैचों की तरह इस बार भी भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबले का रोमांच चरम पर होगा। भारत-पाकिस्तान के बीच टी-ट्वेंटी फॉर्मेट में 13 मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत 9-3 से आगे है।

भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा और रिंकू सिंह।

पाकिस्तान की टीम

सलमान आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन शाह अफरीदी और सुफियान मोकिम।

आज का पंचांग
दिनांक 14 /09/2025 रविवार
आश्विन कृष्णपक्ष अष्टमी
सुबह 03:06 उपरांत नवमी
नक्षत्र रोहिणी
सुबह 08:41 उपरांत मृगशिरा
चन्द्र राशि – वृष
दोपहर 08:03 रात्रि उपरांत मिथुन
विक्रम सम्वत :2082
सूर्योदय 05:35 सुबह
सूर्यास्त :05:55 संध्या
चंद्रोदय :10:54 रात्रि
चंद्रास्त : 12:19 सुबह
ऋतू :वर्षा
चौघडिया,दिन
चौघड़िया :
उद्देग 05:35 सुबह 07:07 सुबह,
चर 07:07 सुबह 08:40 सुबह
लाभ 08:40 सुबह 10:12 सुबह
अमृत 10:13 सुबह 11:45 सुबह
काल 11:45 सुबह 01:17 दोपहर
शुभ 01:17 दोपहर 02:50 दोपहर
रोग 02:50 दोपहर 04:22 संध्या
उद्देग 04:22 संध्या 05:55 संध्या
लगन :सिह
सुबह 05:52 उपरांत कन्या लगन
राहुकाल
संध्या 04:22 से 05:55 संध्या
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:20 से 12:09 दोपहर
दिशाशूल पच्छिम
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले पान खाकर यात्रा करे लाभ होगा .

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। हल्की हंसी-मजाक न करें। किसी अपरिचित व्यक्ति पर भरोसा न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा।
लकी नंबर 2 लकी कलर गुलाबी

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
सुख के साधनों पर व्यय होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। निवेश शुभ रहेगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। नौकरी में प्रमोशन‍ मिल सकता है। चोट व रोग से बचें। यश बढ़ेगा।
लकी नंबर 7 लकी कलर हरा

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। नौकरी में अधिकार मिल सकते हैं। शेयर मार्केट से लाभ होगा। बाहर जाने का मन बनेगा। बड़ा काम करने की योजना बनेगी।
लकी नंबर 8 लकी कलर बैंगनी

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। नौकरी में अधिकार मिल सकते हैं। शेयर मार्केट से लाभ होगा। बाहर जाने का मन बनेगा।
लकी नंबर 4 लकी कलर स्लेटी

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। विवाद से क्लेश संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अतिविश्वास न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा।
लकी नंबर 5 लकी कलर लाल

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में संतोष रहेगा। पार्टी व पि‍कनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा।
लकी नंबर 9 लकी कलर आसमानी

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। भूमि व भवन संबंधी कार्य लाभदायक रहेंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड में निवेश लाभदायक रहेगा।

लकी नंबर 6 लकी कलर भूरा

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
संपत्ति की खरीद-फरोख्त में सफलता मिलेगी। स्थायी संपत्ति की दलाली बड़ा लाभ दे सकती है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। सभी ओर से खुश खबरें प्राप्त होंगी। पारिवारिक चिंता रहेगी।
लकी नंबर 2 लकी कलर पिला

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। धनागम होगा। प्रतिद्वंद्वी अपना रास्ता छोड़ देंगे। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी भी प्रकार के झगड़ों में न पड़ें। वाणी पर नियंत्रण रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यवसाय ठीक चलेगा।
लकी नंबर 8 लकी कलर केशरी

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
धार्मिक कार्य में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। निवेशादि करने का मन बनेगा। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा।

लकी नंबर 3 लकी कलर नीला

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
शारीरिक कष्ट संभव है। पारिवारिक समस्या से चिंता बढ़ सकती है। नई आर्थिक नीति बन सकती है। कार्यस्थल पर सुधार व परिवर्तन से भविष्य में लाभ होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग कार्य में गति प्रदान करेगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे।
लकी नंबर 1 लकी कलर बैंगनी

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
लेनदारी वसूल करने के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। भाग्य का साथ रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। समय पर कर्ज चुका पाएंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। शेयर मार्केट, म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा।
लकी नंबर 7 लकी कलर सफेद

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

नई दिल्ली, 13 सितंबर (हि.स.)। बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को पटना पहुंच रहे हैं। वे भाजपा कोर कमिटी के साथ बैठक कर आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा करेंगे। बैठक में चुनाव की तैयारियों के साथ-साथ संभावित उम्मीदवारों के नामों पर भी विचार हो सकता है।

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के सुबह 11 बजे पटना पहुंचेंगे। वे 11:30 बजे दैनिक समाचार पत्र के कॉनक्लेव को संबोधित करेंगे। इसके बाद भाजपा की कोर कमिटी के साथ बैठक करेंगे।

दोपहर 3 बजे छपरा में अखंड ज्योति अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। शाम 04:30 बजे जेपी नड्डा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर भेंट करेंगे। शाम साढ़े 5 बजे नड्डा पटना में भाजपा प्रदेश कार्यालय में संगठनात्मक बैठक करेंगे। भाजपा कोर कमिटी की बैठक में चुनाव से जुड़े समितियों के गठन, चुनाव रणनीति और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श कर नड्डा चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देंगे।

जेपी नड्डा की बैठक के दो दिन बाद यानी 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूर्णिया का दौरा करेंगे। पूर्णिया एयरपोर्ट के उद्घाटन के साथ-साथ वे वंदेभारत एक्सप्रेस और अन्य ट्रेनों की शुरुआत करेंगे। इसी महीने गृह मंत्री अमित शाह भी दो बार बिहार का दौरा करेंगे।

नई दिल्ली, 12 सितंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 से 15 सितंबर तक मिजोरम, मणिपुर, असम, पश्चिम बंगाल और बिहार का दौरा करेंगे। इस दौरान वे पांच राज्यों में 71,850 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, प्रधानमंत्री 13 सितंबर को अपने दौरे की शुरुआत मिजोरम से करेंगे। वे सुबह 10 बजे आइजोल में नौ हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। यहां वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

मुख्य आकर्षण बैराबी-सैरांग नई रेल लाइन होगी, जिसकी लागत 8,070 करोड़ रुपये से अधिक है। इसके पूरा होने से पहली बार मिजोरम की राजधानी का सीधा संपर्क भारतीय रेलवे नेटवर्क से होगा। यह परियोजना बेहद दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में बनाई गई है, जिसमें 45 सुरंगें, 55 बड़े और 88 छोटे पुल शामिल हैं। इस रेल मार्ग से प्रदेश के लोगों को न सिर्फ सुरक्षित और किफायती यात्रा का विकल्प मिलेगा बल्कि खाद्यान्न, उर्वरक और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति भी समय पर हो सकेगी।

इसी अवसर पर प्रधानमंत्री सैरांग से दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनल) राजधनी एक्सप्रेस, सैरांग-गुवाहाटी एक्सप्रेस और सैरांग-कोलकाता एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। इनसे मिजोरम की राजधानी का सीधा संपर्क राष्ट्रीय राजधानी और अन्य महानगरों से होगा।

प्रधानमंत्री यहां सड़क विकास की परियोजनाओं का भी शिलान्यास करेंगे, जिनमें 45 किमी लंबी आइजोल बाईपास रोड, थेंजावल-स्याल्सुक रोड तथा खानकॉन-रोंगुरा रोड शामिल है। साथ ही वे चिमतुइपुई नदी पुल का शिलान्यास भी करेंगे, जिससे लॉन्गतलाई–सियाहा मार्ग पर दो घंटे का सफर घट कर सुगम होगा।

खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया मल्टीपर्पज इंडोर हॉल और ऊर्जा क्षेत्र में 30 हजार मीट्रिक टन प्रति वर्ष क्षमता वाला एलपीजी बॉटलिंग प्लांट का शिलान्यास होगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री कौरथा में आवासीय विद्यालय और त्लांगनुआम में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का भी उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी 13 सितंबर को ही मणिपुर पहुंचेंगे। दोपहर 12:30 बजे चुराचांदपुर में 7,300 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे, जिनमें मणिपुर शहरी सड़कें, ड्रेनेज और एसेट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट (3,600 करोड़ रुपये), पांच राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं (2,500 करोड़ रुपये से अधिक) और मणिपुर इन्फोटेक डेवलपमेंट (एमआईएनडी) परियोजना प्रमुख हैं। इसके बाद वे दोपहर 2:30 बजे इंफाल में 1,200 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, जिनमें सिविल सचिवालय, आईटी एसईजेड बिल्डिंग, नया पुलिस मुख्यालय भवन, दिल्ली और कोलकाता स्थित मणिपुर भवन तथा चार जिलों में महिला बाजार (इमा मार्केट) शामिल हैं।

प्रधानमंत्री मोदी 13 सितंबर की शाम गुवाहाटी पहुंचेंगे, जहां वे भारत रत्न भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती समारोह में शामिल होंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री 14 सितंबर को असम में 18,530 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। दरांग में दरांग मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जीएनएम स्कूल, बी.एससी. नर्सिंग कॉलेज, गुवाहाटी रिंग रोड प्रोजेक्ट और कुरुवा-नारेंगी पुल का शिलान्यास होगा।

गोलाघाट जिले के नुमालीगढ़ में प्रधानमंत्री असम बायो-एथेनॉल प्लांट का उद्घाटन करेंगे और पॉलीप्रोपाइलीन प्लांट का शिलान्यास करेंगे। इनसे असम में स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन और पेट्रोकेमिकल क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी तथा रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी 15 सितंबर को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 16वें संयुक्त कमांडर सम्मेलन-2025 का उद्घाटन करेंगे। वह सम्मेलन को संबोधित भी करेंगे। यह सम्मेलन 15 से 17 सितंबर तक चलेगा। इसका विषय ‘इयर ऑफ रिफॉर्म्स – ट्रांसफॉर्मिंग फॉर द फ्यूचर’ है। इसमें देश के शीर्ष सैन्य और नागरिक नेतृत्व भविष्य की रणनीति पर विचार विमर्श करेंगे।

प्रधानमंत्री 15 सितंबर को ही बिहार जाएंगे। दोपहर 2:45 बजे पुर्णिया में नये टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे और 36,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे। मुख्य परियोजनाओं में पीरपैंती, भागलपुर में 25,000 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 3×800 मेगावाट की थर्मल पावर परियोजना, कोसी–मेची अंतरराज्यीय नदी लिंक परियोजना (2680 करोड़ रुपये), बिक्रमशिला–कटारिया रेल लाइन (2170 करोड़ रुपये) तथा अररिया–गलगलिया नई रेल लाइन (4410 करोड़ रुपये) शामिल हैं।

प्रधानमंत्री यहां जोगबनी–दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस, सहरसा–अमृतसर अमृत भारत एक्सप्रेस और जोगबनी–इरोड अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे।

कृषि क्षेत्र में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय मखाना बोर्ड की स्थापना की घोषणा करेंगे। बिहार देश के कुल मखाना उत्पादन का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा देता है। इस बोर्ड के गठन से किसानों को बेहतर तकनीक, विपणन और निर्यात के अवसर मिलेंगे।

इसके साथ ही सेक्स-सॉर्टेड सीमेन सुविधा केंद्र का उद्घाटन किया जाएगा, जिससे डेयरी किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बछिया पैदा करने में मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण और शहरी) के तहत 40 हजार से अधिक लाभार्थियों को गृह प्रवेश का अवसर भी मिलेगा। साथ ही डीएवाई-एनआरएलएम के तहत 500 करोड़ रुपये की सामुदायिक निवेश निधि भी वितरित की जाएगी।