Breaking News

राजेन्द्र कॉलेज में 26 फरवरी को आयोजित होगा पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन सह सम्मान समारोह

2 Min Read

Chhapra: जेपीविवि के प्रीमियर कॉलेज राजेन्द्र महाविद्यालय में लंबे अर्शे बाद आगामी 26 फरवरी को पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। कॉलेज के प्राचार्य प्रो (डॉ) उदय शंकर पांडेय द्वारा इस कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु 12 सदस्यीय कमिटी का गठन किया गया है।

इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ संजय कुमार को संयोजक एवं भौतिकी के प्राध्यापक डॉ सुनील प्रसाद को सह संयोजक बनाया गया है। इस कमिटी में शिक्षक प्रतिनिधि के रूप में भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉ प्रशांत कुमार, दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ देवेश रंजन, वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ अर्चना उपाध्यक्ष, हिंदी विभाग के डॉ ऋचा मिश्रा, डॉ बेठियार सिंह साहु, अर्थशास्त्र विभाग के डॉ इकबाल जफर अंसारी, डॉ इश्तेयाक अहमद, डॉ गौरव शर्मा , शिक्षकेत्तर प्रतिनिधि हरिहर मोहन एवं आयूब खान का नाम शामिल है।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में प्राचार्य डॉ यूएस पांडेय के प्रयास से राजेन्द्र कॉलेज एलुमिनाई एसोसिएशन का पंजीयन कराया जा चुका है। जो संस्था के विकास एवं उन्नयन हेतु आवश्यक सुझाव एवं पहल करेगा।

ज्ञात है कि एल्यूमिनी मीट  किसी स्कूल, कॉलेज या यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्रों का एक मिलन समारोह है, जो पुरानी यादों को ताजा करने, नेटवर्क बढ़ाने और संस्थान से संबंध मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है। यह कार्यक्रम पेशेवर सलाह, करियर विकास, मेंटरशिप और पुरानी दोस्ती को फिर से जीवंत करने का एक शानदार मंच प्रदान करता है।

राजेन्द्र कॉलेज का गौरवपूर्ण इतिहास रहा है। यहाँ से शिक्षा ग्रहण कर कई लोग देश-विदेश के कई महत्वपूर्ण पदों पर आसीन होकर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

Share This Article