Chhapra: डबल डेकर के कार्य प्रगति एवं मौना चौक पर खनुआ नाला के निर्माण से संबंधित कठिनाई को लेकर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने सोमवार को स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने मौना चौक पर खनुआ नाला के निर्माण को डबल डेकर के पिलर को बचाते हुए उचित तरीके से घुमाते हुये बनाने का निदेश दिया। इसके लिये उन्होंने अंचलाधिकारी सदर को स्थल की मापी करा कर नगर निगम एवं बुडको को रैयती जमीन की आवश्यकता की जानकारी देकर, इसके आधार पर आवश्यतानुसार नगर निगम भू-अर्जन के लिये त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वहीँ मौना चौक पर सड़क पर गंदा पानी के जमाव को देखकर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहीर की और अविलंब पंप लगाकर जल निकासी के लिए पुल निर्माण निगम को निर्देश दिया। जेपीयू मोबिल कांड: छात्र नेता विशाल सिंह की गिरफ्तारी पर भड़का शोध छात्र संगठन जिलाधिकारी ने गांधी चौक से गरखा ढाला की तरफ जाने वाले डबल डेकर के रैंप निर्माण में बाधक अतिक्रमण को अविलंब मापी कराकर हटाने का अंचल अधिकारी को निर्देश दिया। इसके साथ ही मौना चौक से भिखारी ठाकुर चौक के बीच सड़क पर यत्र-तत्र कचरे को देखकर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और नगर निगम को अविलंब सफाई कराकर कचरे को हटाने का सख्त निर्देश दिया। मानकों का अनुपालन नहीं करने के लिए संवेदक को नोटिस करने का निर्देश शिक्षकों की लंबित समस्याओं के समाधान को लेकर डॉ राहुल राज ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव से की मुलाकात निर्माण कार्य के क्रम में धूल के कारण स्थानीय लोगों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत निरंतर पानी का छिड़काव सुनिश्चित करने का पुल निर्माण निगम को स्पष्ट निर्देश जिलाधिकारी ने दिया है, मानकों का अनुपालन नहीं करने के लिए संवेदक को नोटिस करने का निर्देश भी दिया। डबल डेकर कार्य के निर्माण की निरंतरता को निर्बाध ढंग से जारी रखने के लिए अलग-अलग खंड के लिए टाइमलाइन आधारित कार्य योजना पुल निर्माण निगम से प्राप्त कर सिर्फ निर्माण वाले खंड में निर्धारित निर्माण अवधि में यातायात को पूरी तरह बंद रखने का अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर को जिलाधिकारी ने निदेश दिए हैं। पुल निर्माण निगम को भी निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत संबंधित खंड का कार्य पूरा करने का स्पष्ट निर्देश दिया है। गांव-गांव जागरूकता की अलख जगा रहे पीएसपी सदस्य, रात्रि चौपाल से चमकी बुखार को धमकी खनुआ नाला एवं डबल डेकर के कार्य प्रगति के दैनिक मॉनिटरिंग के लिए अनुमंडल पदाधिकारी सदर को दो अलग-अलग दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त करने का निर्देश, संबंधित दंडाधिकारी कार्य प्रगति की दैनिक रिपोर्ट देंगे का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया है। निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, परियोजना निदेशक बुडको, वरीय परियोजना अभियंता पुल निर्माण निगम, सिटी मैनेजर, अंचलाधिकारी सदर छपरा सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद थें।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: डबल डेकर के कार्य प्रगति एवं मौना चौक पर खनुआ नाला के निर्माण से संबंधित कठिनाई को लेकर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने सोमवार को स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन
इस दौरान जिलाधिकारी ने मौना चौक पर खनुआ नाला के निर्माण को डबल डेकर के पिलर को बचाते हुए उचित तरीके से घुमाते हुये बनाने का निदेश दिया। इसके लिये उन्होंने अंचलाधिकारी सदर को स्थल की मापी करा कर नगर निगम एवं बुडको को रैयती जमीन की आवश्यकता की जानकारी देकर, इसके आधार पर आवश्यतानुसार नगर निगम भू-अर्जन के लिये त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
वहीँ मौना चौक पर सड़क पर गंदा पानी के जमाव को देखकर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहीर की और अविलंब पंप लगाकर जल निकासी के लिए पुल निर्माण निगम को निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने गांधी चौक से गरखा ढाला की तरफ जाने वाले डबल डेकर के रैंप निर्माण में बाधक अतिक्रमण को अविलंब मापी कराकर हटाने का अंचल अधिकारी को निर्देश दिया। इसके साथ ही मौना चौक से भिखारी ठाकुर चौक के बीच सड़क पर यत्र-तत्र कचरे को देखकर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और नगर निगम को अविलंब सफाई कराकर कचरे को हटाने का सख्त निर्देश दिया।
1 / 2
विज्ञापन
विज्ञापन
मानकों का अनुपालन नहीं करने के लिए संवेदक को नोटिस करने का निर्देश
निर्माण कार्य के क्रम में धूल के कारण स्थानीय लोगों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत निरंतर पानी का छिड़काव सुनिश्चित करने का पुल निर्माण निगम को स्पष्ट निर्देश जिलाधिकारी ने दिया है, मानकों का अनुपालन नहीं करने के लिए संवेदक को नोटिस करने का निर्देश भी दिया।
डबल डेकर कार्य के निर्माण की निरंतरता को निर्बाध ढंग से जारी रखने के लिए अलग-अलग खंड के लिए टाइमलाइन आधारित कार्य योजना पुल निर्माण निगम से प्राप्त कर सिर्फ निर्माण वाले खंड में निर्धारित निर्माण अवधि में यातायात को पूरी तरह बंद रखने का अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर को जिलाधिकारी ने निदेश दिए हैं। पुल निर्माण निगम को भी निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत संबंधित खंड का कार्य पूरा करने का स्पष्ट निर्देश दिया है।
खनुआ नाला एवं डबल डेकर के कार्य प्रगति के दैनिक मॉनिटरिंग के लिए अनुमंडल पदाधिकारी सदर को दो अलग-अलग दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त करने का निर्देश, संबंधित दंडाधिकारी कार्य प्रगति की दैनिक रिपोर्ट देंगे का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया है।
निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, परियोजना निदेशक बुडको, वरीय परियोजना अभियंता पुल निर्माण निगम, सिटी मैनेजर, अंचलाधिकारी सदर छपरा सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद थें।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।