Breaking News

खेत में सो रहे युवक की गला रेत कर हत्या

खबर सुनें
▶ Press play to listen

सीवान, 25 अप्रैल (हि.स.)। जिले के असांव थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव में अपराधियों ने एक युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक 35 वर्षीय महेश यादव है, जो स्वर्गीय नंद कुमार यादव के पुत्र थे।

SHAILFORD
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि महेश यादव शुक्रवार की रात अपने घर के पास खेत में खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उन पर हमला कर बेरहमी से गला रेत दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

घटना की जानकारी शनिवार की सुबह तब हुई जब परिजन खेत की ओर पहुंचे और खून से लथपथ शव देखा। यह दृश्य देखते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

सूचना मिलते ही असांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है, हालांकि हत्या के पीछे के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

घटना के बाद गांव के लोग इस नृशंस हत्या से दहशत में हैं और जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें