Chhapra: जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने आज नगर निगम छपरा अंतर्गत खनुआ नाला एवं स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज कार्य के प्रगति एवं जल निकासी की वर्त्तमान व्यवस्था की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने खनुआ नाला के शेष कार्य के अद्यतन प्रगति पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। अद्यतन शेष लगभग 130 मीटर स्ट्रेच का काम 30 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से पूरा करने का निदेश बुडको को दिया गया। खनुआ नाला के निर्मित पूरे स्ट्रेच की तल तक गहरी सफाई सुनिश्चित करने का निदेश बुडको को दिया गया। इसके लिये अविलंब सफाई का काम शुरू कराने का स्पष्ट निदेश बुडको को दिया गया। खनुआ नाला में जहाँ सेकंड्री, टर्शियरी नाले मिलते हैं, जंक्शन पॉइंट पर जाली लगाने को कहा गया ताकि पॉलिथीन आदि कचरा खनुआ नाला में नहीं जाये। नगर निगम को सभी 49 मुख्य एवं सेकंडरी, टर्शियरी नालों की सफाई का काम इस माह के अंत तक पूरा करने का निदेश दिया गया था। परंतु टाइम लाइन के अनुरूप नाला सफाई कार्य की प्रगति नहीं पाई गई। जिलाधिकारी ने इस पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए इस कार्य को उच्च प्राथमिकता से पूरा कराने का निदेश दिया गया। वैभव सूर्यवंशी बने भारतीय टीम के लिए चुने जाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी सभी नालों की सफाई के उपरांत सोशल ऑडिट के तहत स्थानीय लोगों से इससे संबंधित प्रमाणपत्र प्राप्त करने को कहा गया। इन नालों के सफाई की जाँच जिला के अन्य पदाधिकारियों के माध्यम से कराई जायेगी। भिखारी ठाकुर चौक के पास दोनों तरफ नाले की गहरी उड़ाही कराने तथा सड़क ने नीचे के भाग की भी आरसीडी से अनापत्ति प्राप्त कर अच्छे से सफाई सुनिश्चित कराने का निदेश दिया गया। जिलाधिकारी ने जटही पोखरा के तरफ के जल निकासी संरचना के अतिक्रमण हटाने के लिये अनुमंडल पदाधिकारी सदर एवं अंचलाधिकारी सदर छपरा को प्राथमिकता से कार्रवाई का निदेश दिया। शहर के सभी जलनिकासी के आउटलेट्स में तथा स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज प्रोजेक्ट के आरओडब्ल्यू में जहाँ भी अतिक्रमण है, उसे प्राथमिकता से हटाने का निदेश अंचलाधिकारी सदर छपरा को दिया गया। आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 शृंखला के लिए भारतीय टीम घोषित, श्रेयस अय्यर बने कप्तान 50 बी ढाला के पास रेलवे लाइन के किनारे के नाले की अच्छे से उड़ाही कराने को कहा गया। यह नाला ढाला से आगे यू टर्न लेकर रेलवे कलवर्ट के माध्यम से रेलवे लाइन के उत्तर की तरफ जाता है। कलवर्ट के पास ही इसे सीधे रूप से कलवर्ट से जोड़ने के लिये रेलवे के साथ समन्वय स्थापित कर अविलंब कार्रवाई का निदेश दिया गया। स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज के कार्य में अपेक्षित तेजी लाने का निदेश बुडको को दिया गया। वर्षा ऋतु में जलजमाव को दूर करने के लिये उच्च क्षमता के पंप हायर करने के लिये निविदा के माध्यम से दर एवं अपूर्त्तिकर्त्ता का निर्धारण करने का निदेश नगर निगम को दिया गया। अंडर-18 एशिया कप : जापान को 4-1 से हराकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम बनी चैंपियन जिलाधिकारी ने कहा कि मई के प्रथम सप्ताह में पुनः बैठक कर कार्य प्रगति की समीक्षा करेंगे। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी सदर, उपनगर आयुक्त, परियोजना निदेशक बुडको, अंचलाधिकारी सदर छपरा सहित सिटी मैनेजर एवं नगर निगम के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने आज नगर निगम छपरा अंतर्गत खनुआ नाला एवं स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज कार्य के प्रगति एवं जल निकासी की वर्त्तमान व्यवस्था की समीक्षा की।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने खनुआ नाला के शेष कार्य के अद्यतन प्रगति पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। अद्यतन शेष लगभग 130 मीटर स्ट्रेच का काम 30 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से पूरा करने का निदेश बुडको को दिया गया। खनुआ नाला के निर्मित पूरे स्ट्रेच की तल तक गहरी सफाई सुनिश्चित करने का निदेश बुडको को दिया गया। इसके लिये अविलंब सफाई का काम शुरू कराने का स्पष्ट निदेश बुडको को दिया गया।
1 / 3
विज्ञापन
खनुआ नाला में जहाँ सेकंड्री, टर्शियरी नाले मिलते हैं, जंक्शन पॉइंट पर जाली लगाने को कहा गया ताकि पॉलिथीन आदि कचरा खनुआ नाला में नहीं जाये। नगर निगम को सभी 49 मुख्य एवं सेकंडरी, टर्शियरी नालों की सफाई का काम इस माह के अंत तक पूरा करने का निदेश दिया गया था। परंतु टाइम लाइन के अनुरूप नाला सफाई कार्य की प्रगति नहीं पाई गई। जिलाधिकारी ने इस पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए इस कार्य को उच्च प्राथमिकता से पूरा कराने का निदेश दिया गया।
सभी नालों की सफाई के उपरांत सोशल ऑडिट के तहत स्थानीय लोगों से इससे संबंधित प्रमाणपत्र प्राप्त करने को कहा गया। इन नालों के सफाई की जाँच जिला के अन्य पदाधिकारियों के माध्यम से कराई जायेगी। भिखारी ठाकुर चौक के पास दोनों तरफ नाले की गहरी उड़ाही कराने तथा सड़क ने नीचे के भाग की भी आरसीडी से अनापत्ति प्राप्त कर अच्छे से सफाई सुनिश्चित कराने का निदेश दिया गया।
1 / 2
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने जटही पोखरा के तरफ के जल निकासी संरचना के अतिक्रमण हटाने के लिये अनुमंडल पदाधिकारी सदर एवं अंचलाधिकारी सदर छपरा को प्राथमिकता से कार्रवाई का निदेश दिया। शहर के सभी जलनिकासी के आउटलेट्स में तथा स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज प्रोजेक्ट के आरओडब्ल्यू में जहाँ भी अतिक्रमण है, उसे प्राथमिकता से हटाने का निदेश अंचलाधिकारी सदर छपरा को दिया गया।
50 बी ढाला के पास रेलवे लाइन के किनारे के नाले की अच्छे से उड़ाही कराने को कहा गया। यह नाला ढाला से आगे यू टर्न लेकर रेलवे कलवर्ट के माध्यम से रेलवे लाइन के उत्तर की तरफ जाता है। कलवर्ट के पास ही इसे सीधे रूप से कलवर्ट से जोड़ने के लिये रेलवे के साथ समन्वय स्थापित कर अविलंब कार्रवाई का निदेश दिया गया।
स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज के कार्य में अपेक्षित तेजी लाने का निदेश बुडको को दिया गया। वर्षा ऋतु में जलजमाव को दूर करने के लिये उच्च क्षमता के पंप हायर करने के लिये निविदा के माध्यम से दर एवं अपूर्त्तिकर्त्ता का निर्धारण करने का निदेश नगर निगम को दिया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि मई के प्रथम सप्ताह में पुनः बैठक कर कार्य प्रगति की समीक्षा करेंगे। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी सदर, उपनगर आयुक्त, परियोजना निदेशक बुडको, अंचलाधिकारी सदर छपरा सहित सिटी मैनेजर एवं नगर निगम के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ