Breaking News

जिले में अभियान चलाकर सड़कों को कराया गया अतिक्रमण मुक्त

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: सभी सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराकर सुगम एवं व्यवस्थित यातायात सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिये सभी जिलों को स्पष्ट निदेश दिया गया है।

SHAILFORD
विज्ञापन

सारण जिला के तीनों अनुमंडल क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी की देख रेख एवं अनुश्रवण में की गई।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन

सदर अनुमंडल अंतर्गत छपरा शहर में बाजार समिति, प्रभुनाथ नगर एवं जोगिनिया कोठी से म्युनिसिपल चौक तक अनुमंडल पदाधिकारी सदर की देख रेख में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

वहीँ सोनपुर अनुमंडल अंतर्गत छपरा-हाजीपुर 4 लेन राष्ट्रीय उच्च पथ-19 के RoW में व्यवसायिक गतिविधि वाले लगभग 30 प्रतिष्ठानों/इकाइयों द्वारा सीधा NH से किये गये संपर्क को RoW से हटाया गया है। इसमें शीतल ग्रीन सिटी, बिग ड्रीम सिटी आदि जैसे प्रोजेक्ट के साथ दर्जनों ढ़ाबे एवं होटल शामिल हैं। NH एक्ट के प्रावधान के तहत निर्धारित प्रक्रिया के तहत बगैर सक्षम प्राधिकार की अनुमति के एनएच से सीधा संपर्क नहीं लिया जा सकता है। यह कार्रवाई इसी प्रावधान के आलोक में की जा रही है, जो जारी है। RoW से अतिक्रमण हटाने के उपरांत इसपर पुनः अतिक्रमण नहीं हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए संबंधित थाना को लिखित रूप में सूचित करते हुये अनुपालन की जिम्मेदारी दी गई है।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

जबकि मढ़ौरा अनुमंडल अंतर्गत तरैया बाजार में अनुमंडल पदाधिकारी मढ़ौरा के अनुश्रवण में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।

प्रशासन के अनुसार सभी शहरों एवं बाजारों की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिये नियमित रूप से करवाई जारी रहेगी। लोगों के लिये सुगम एवं व्यवस्थित यातायात सुनिश्चित करना प्राथमिकता है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें