Breaking News

विधायक छोटी कुमारी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पुष्प गुच्छ भेंट कर किया अभिनंदन

विज्ञापन


Chhapra/Patna: बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण के पश्चात भाजपा कार्यालय में एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

विज्ञापन

छपरा की विधायक छोटी कुमारी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार विकास के नए आयाम स्थापित करेगा और जनहित के कार्यों को गति मिलेगी। साथ ही उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बिहार के साथ-साथ छपरा विधानसभा क्षेत्र में भी विकास की गति और तेज होगी तथा पदाधिकारी और अधिक लगन व प्रतिबद्धता के साथ कार्यों का निष्पादन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मुख्यमंत्री के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए प्रदेश के सर्वांगीण विकास की आशा व्यक्त की।

विज्ञापन

विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें