Breaking News

स्नातक परिणाम में गड़बड़ी: ABVP कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय मुख्यालय पर दिया धरना

Chhapra: स्नातक सत्र 2023–27 के परीक्षा परिणाम में व्यापक गड़बड़ी और विश्वविद्यालय में व्याप्त शैक्षिक अव्यवस्था के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा। छपरा, सिवान और गोपालगंज से आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय परिसर में जोरदार आक्रोश मार्च निकाला और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन

आक्रोश मार्च विश्वविद्यालय के प्रशासनिक गेट पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन में बदल गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कुलपति और विश्वविद्यालय प्रशासन पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन

सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सह मंत्री यशवंत कुमार ने कहा कि परिणाम में गड़बड़ी के कारण छात्र-छात्राएं दर-दर भटकने को मजबूर हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं प्रांत संयोजक रवि पाण्डेय ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार नहीं किया गया तो ABVP अनिश्चितकालीन धरना देने को बाध्य होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रजनीकांत सिंह ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की, जबकि विभाग संयोजक अनीश कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय बार-बार ऐसी त्रुटियां दोहराता है, जिसका खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ता है। हर्षिता कुमारी ने छात्राओं की समस्याओं को उठाते हुए कहा कि उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है।

विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान कई छात्र नेताओं ने भाषण देकर अपनी नाराजगी जताई। विश्वविद्यालय प्रशासन ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच के लिए समिति गठित की जाएगी और गड़बड़ी वाले अंकपत्रों में शीघ्र सुधार किया जाएगा। ABVP कार्यकर्ताओं ने 11 सूत्री मांगपत्र सौंपा।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

विज्ञापन
Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें