Breaking News

किशनगंज एसडीपीओ प्रकरण में नया मोड़, नौकरानी के नाम करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

खबर सुनें
▶ Press play to listen

किशनगंज, 04 अप्रैल (हि.स.)। किशनगंज के एसडीपीओ गौतम कुमार से जुड़े कथित आय से अधिक संपत्ति मामले में चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की कार्रवाई में 80 करोड़ रुपये से अधिक की कथित बेनामी संपत्ति के खुलासे के बाद अब एसडीपीओ की घरेलू सहायिका (नौकरानी) पारो के नाम भी भारी संपत्ति और लग्जरी जीवनशैली की चर्चा सामने आ रही है।

SHAILFORD
विज्ञापन

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पारो को घर से सरकारी आवास तक लाने-ले जाने के लिए करीब 35 लाख रुपये कीमत की लग्जरी कार का इस्तेमाल किया जाता था। बताया जा रहा है कि कई बार एसडीपीओ के निजी वाहन अथवा सरकारी वाहन को भी विशेष रूप से पारो को लाने-ले जाने के लिए भेजा जाता था।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन

SHARDA
विज्ञापन

मामले में एक तस्वीर भी सामने आने की चर्चा है, जिसमें पारो के हाथ में बड़ी राशि नकद होने का दावा किया जा रहा है। इसके अलावा सूत्रों के मुताबिक एसडीपीओ द्वारा पारो को बुलेट बाइक उपहार में देने की भी बात कही जा रही है।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

यह भी बताया जा रहा है कि पारो ने पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के मलद्वार इलाके में करीब एक करोड़ रुपये की लागत से मकान बनवाया है। स्थानीय लोगों के अनुसार एक सामान्य घरेलू सहायिका के पास इतनी बड़ी संपत्ति, लग्जरी कार और अन्य सुविधाओं का होना कई सवाल खड़े कर रहा है।

सूत्रों ने यह भी दावा किया है कि पारो के घर में महंगे आभूषण और अन्य कीमती सामान भी देखे गए थे। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इधर, पूरे मामले के सामने आने के बाद बताया जा रहा है कि पारो अपने परिवार के साथ घर से अनुपस्थित है, जिससे मामले को लेकर और भी संदेह गहराता जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि एसडीपीओ गौतम कुमार पर पहले ही आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज होने के बाद आर्थिक अपराध इकाई द्वारा जांच जारी है। अब नौकरानी से जुड़े नए तथ्यों के सामने आने के बाद जांच का दायरा और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

इस मामले को लेकर पुलिस प्रशासन में भी हलचल तेज हो गई है, जबकि स्थानीय लोग भी इस खुलासे को लेकर हैरानी जता रहे हैं।अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें