मोतिहारी, 04 अप्रैल (हि.स.)। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी स्थित महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुंचे। वे वायुसेना के हेलिकॉप्टर से मोतिहारी हवाईपट्टी पर उतरे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। उपराष्ट्रपति के आगमन पर बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट (सेवानिवृत्त) जनरल सैयद अता हसनैन, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार समेत कई अन्य गणमान्य लोगों ने उनका स्वागत किया। शिक्षकों की लंबित समस्याओं के समाधान को लेकर डॉ राहुल राज ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव से की मुलाकात उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन अपने दौरे के दौरान विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके साथ ही वे पश्चिम चंपारण जिले में स्थित भितिहरवा गांधी आश्रम का भी दौरा करेंगे। गांव-गांव जागरूकता की अलख जगा रहे पीएसपी सदस्य, रात्रि चौपाल से चमकी बुखार को धमकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि दीझांत समारोह के दौरान विद्यार्थियों को डिग्रियां और गोल्ड मेडल प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर कुल 475 छात्रों को डिग्रियां दी जाएंगी, जबकि 23 मेधावी छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। युवा शक्ति भारत के भविष्य को नई दिशा दे रही, खेलों में भी बढ़ा रही देश का गौरव : प्रधानमंत्री दीक्षांत समारोह को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल है और प्रशासन ने कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
मोतिहारी, 04 अप्रैल (हि.स.)। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी स्थित महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुंचे। वे वायुसेना के हेलिकॉप्टर से मोतिहारी हवाईपट्टी पर उतरे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति के आगमन पर बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट (सेवानिवृत्त) जनरल सैयद अता हसनैन, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार समेत कई अन्य गणमान्य लोगों ने उनका स्वागत किया।
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन अपने दौरे के दौरान विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके साथ ही वे पश्चिम चंपारण जिले में स्थित भितिहरवा गांधी आश्रम का भी दौरा करेंगे।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि दीझांत समारोह के दौरान विद्यार्थियों को डिग्रियां और गोल्ड मेडल प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर कुल 475 छात्रों को डिग्रियां दी जाएंगी, जबकि 23 मेधावी छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।