Breaking News

सीवान-छपरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, आठ लोग गंभीर रूप से घायल

खबर सुनें
▶ Press play to listen

सीवान, 26 अप्रैल (हि.स.)। सीवान-छपरा मुख्य मार्ग पर शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में जागरण पार्टी के दो सदस्यों की मौत हो गई, जबकि करीब आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा पचरुखी थाना क्षेत्र स्थित जीओ पेट्रोल पंप के समीप रात लगभग ढाई बजे हुआ।

SHAILFORD
विज्ञापन

मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के पिपराइच निवासी आर्या कुमारी तथा वैद्यनाथपुर मठिया निवासी अजय प्रसाद के पुत्र सुमित कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायलों में टेम्पो चालक जमीर अहमद सहित गोलू कुमार, संदीप कुमार, बलवंत पांडे, हीरालाल चौधरी, मधु कुमारी, सूरज कुमार और नागेंद्र पांडे की पुत्री जानवी पांडे शामिल हैं।

SHARDA
विज्ञापन

बताया जाता है कि गोरखपुर के पिपराइच स्थित “राधे-राधे जागरण एवं झांकी ग्रुप” के सदस्य सारण जिले के एकमा के पास कार्यक्रम कर लौट रहे थे।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी सदस्य टेम्पो से देर रात अपने घर के लिए रवाना हुए। इसी दौरान जीओ पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रक और विपरीत दिशा से आ रहे दूसरे वाहन के बीच टेम्पो चालक संतुलन खो बैठा, जिससे सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से सभी घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान दो लोगों ने दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल गोलू कुमार और संदीप कुमार की स्थिति नाजुक देखते हुए उन्हें पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें