Chhapra/Kolkatta: पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रदेश में दो चरणों में मतदान प्रस्तावित है, जिसके मद्देनजर सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार और जनसंपर्क अभियान को गति दे दी है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी रणनीति के तहत बाहरी राज्यों के युवा नेताओं को भी मैदान में उतारा है। पार्टी ने बिहार के कई युवा कार्यकर्ताओं को पश्चिम बंगाल के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जिम्मेदारी सौंपी है। शैलफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने 8वीं जिला योग प्रतियोगिता में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन इस कड़ी में भाजपा युवा मोर्चा सारण के जिलाध्यक्ष शुभम वर्मा को राजारहाट गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र (117) का युवा मोर्चा प्रभारी बनाया गया है। उन्हें अपने प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार और संगठनात्मक मजबूती की जिम्मेदारी दी गई है। आज का पंचांग | राशिफल | आषाढ़ शुक्लपक्ष नवमी शुभम वर्मा द्वारा क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। वे स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर रहे हैं और मतदाताओं तक पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों को पहुंचाने में जुटे हैं। छपरा जंक्शन पर छात्रों को मानव तस्करी और साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक शुभम वर्मा अपनी संगठनात्मक क्षमता, टीम प्रबंधन और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की दक्षता के लिए जाने जाते हैं। उनके नेतृत्व में क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें घर-घर संपर्क, छोटी-छोटी बैठकों का आयोजन और युवा मतदाताओं को जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। भाजपा इस चुनाव में मजबूत संगठन, प्रभावी प्रबंधन और युवा ऊर्जा के संयोजन के साथ बेहतर प्रदर्शन की रणनीति पर काम कर रही है। वहीं राजनीतिक जानकारों का मानना है कि ऐसे युवा और संगठित नेतृत्व के जरिए पार्टी चुनावी समीकरणों को अपने पक्ष में मोड़ने का प्रयास कर रही है।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra/Kolkatta: पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रदेश में दो चरणों में मतदान प्रस्तावित है, जिसके मद्देनजर सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार और जनसंपर्क अभियान को गति दे दी है।
विज्ञापन
इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी रणनीति के तहत बाहरी राज्यों के युवा नेताओं को भी मैदान में उतारा है। पार्टी ने बिहार के कई युवा कार्यकर्ताओं को पश्चिम बंगाल के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जिम्मेदारी सौंपी है।
इस कड़ी में भाजपा युवा मोर्चा सारण के जिलाध्यक्ष शुभम वर्मा को राजारहाट गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र (117) का युवा मोर्चा प्रभारी बनाया गया है। उन्हें अपने प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार और संगठनात्मक मजबूती की जिम्मेदारी दी गई है।
शुभम वर्मा द्वारा क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। वे स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर रहे हैं और मतदाताओं तक पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों को पहुंचाने में जुटे हैं।
शुभम वर्मा अपनी संगठनात्मक क्षमता, टीम प्रबंधन और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की दक्षता के लिए जाने जाते हैं। उनके नेतृत्व में क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें घर-घर संपर्क, छोटी-छोटी बैठकों का आयोजन और युवा मतदाताओं को जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
भाजपा इस चुनाव में मजबूत संगठन, प्रभावी प्रबंधन और युवा ऊर्जा के संयोजन के साथ बेहतर प्रदर्शन की रणनीति पर काम कर रही है। वहीं राजनीतिक जानकारों का मानना है कि ऐसे युवा और संगठित नेतृत्व के जरिए पार्टी चुनावी समीकरणों को अपने पक्ष में मोड़ने का प्रयास कर रही है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।