Chhapra: छपरा के गुदरी बाजार स्थित सारण होम्योपैथिक मेडिकल और अस्पताल के प्रांगण में दिव्यांग सेवा एवं उद्यमिता प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ एक गरिमामय कार्यक्रम के बीच किया गया। शिविर का उद्घाटन उप विकास आयुक्त (डीडीसी) सारण लक्ष्मण तिवारी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत छपरा नगर निगम के भूतपूर्व चेयरमैन ब्रजेन्द्र बहादुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। इस अवसर पर शिविर के प्रायोजक महावीर विकलांग सेवा समिति, रांची के सचिव प्रमोद कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बिहार के मुजफ्फरपुर में पूजा करने गए किताब दुकानदार सह प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या दिव्यांग सेवा एवं उद्यमिता प्रोत्साहन शिविर में लगभग 1500 दिव्यांगजनों को सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा उन्हें उद्यमिता से जोड़ने के उद्देश्य से पंजीकरण किया गया है। शिविर के प्रथम दिवस 180 दिव्यांग भाई-बहनों के बीच 65 ट्राइसाइकिल, 35 व्हीलचेयर, 32 हियरिंग एड, 20 जयपुर फुट और 27 बैसाखियों का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार की ADIP Scheme के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। आज का पंचांग | आषाढ़ कृष्णपक्ष चतुर्थी कार्यक्रम में संस्था के सचिव एवं सेवानिवृत्त आईएएस प्रवीर कृष्ण ने बताया कि शिविर की विशेषता यह है कि चयनित दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिम अंग, विशेषकर जयपुर फुट और हाथ, स्थल पर ही विशेषज्ञ टीम द्वारा तैयार किए जाएंगे और आगामी एक सप्ताह के भीतर वितरित किए जाएंगे। साथ ही दिव्यांगजनों को उद्यमिता से जोड़ने के लिए जीविका सहित अन्य उपयोगी योजनाओं से भी जोड़ा जाएगा। जनगणना प्री टेस्ट: डीसीओ ट्रेनर्स ने क्षेत्र में कराया स्व-गणना, छ्ह जुलाई से प्रगणक व पर्यवेक्षक करेंगे पूर्व परिक्षण उन्होंने बताया कि यह शिविर 22 मार्च तक उपकरणों के वितरण के लिए लगातार संचालित रहेगा। सभी दिव्यांगजनों से शिविर में भाग लेने की अपील की गई है। शिविर का संचालन जिला प्रशासन और दिव्यांग सहायता समितियों के सहयोग से किया जा रहा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीडीसी लक्ष्मण तिवारी ने आयोजन की सराहना करते हुए आयोजकों को बधाई दी तथा भविष्य में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: छपरा के गुदरी बाजार स्थित सारण होम्योपैथिक मेडिकल और अस्पताल के प्रांगण में दिव्यांग सेवा एवं उद्यमिता प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ एक गरिमामय कार्यक्रम के बीच किया गया। शिविर का उद्घाटन उप विकास आयुक्त (डीडीसी) सारण लक्ष्मण तिवारी ने किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम की शुरुआत छपरा नगर निगम के भूतपूर्व चेयरमैन ब्रजेन्द्र बहादुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। इस अवसर पर शिविर के प्रायोजक महावीर विकलांग सेवा समिति, रांची के सचिव प्रमोद कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
दिव्यांग सेवा एवं उद्यमिता प्रोत्साहन शिविर में लगभग 1500 दिव्यांगजनों को सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा उन्हें उद्यमिता से जोड़ने के उद्देश्य से पंजीकरण किया गया है। शिविर के प्रथम दिवस 180 दिव्यांग भाई-बहनों के बीच 65 ट्राइसाइकिल, 35 व्हीलचेयर, 32 हियरिंग एड, 20 जयपुर फुट और 27 बैसाखियों का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार की ADIP Scheme के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में संस्था के सचिव एवं सेवानिवृत्त आईएएस प्रवीर कृष्ण ने बताया कि शिविर की विशेषता यह है कि चयनित दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिम अंग, विशेषकर जयपुर फुट और हाथ, स्थल पर ही विशेषज्ञ टीम द्वारा तैयार किए जाएंगे और आगामी एक सप्ताह के भीतर वितरित किए जाएंगे। साथ ही दिव्यांगजनों को उद्यमिता से जोड़ने के लिए जीविका सहित अन्य उपयोगी योजनाओं से भी जोड़ा जाएगा।
उन्होंने बताया कि यह शिविर 22 मार्च तक उपकरणों के वितरण के लिए लगातार संचालित रहेगा। सभी दिव्यांगजनों से शिविर में भाग लेने की अपील की गई है। शिविर का संचालन जिला प्रशासन और दिव्यांग सहायता समितियों के सहयोग से किया जा रहा है।
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीडीसी लक्ष्मण तिवारी ने आयोजन की सराहना करते हुए आयोजकों को बधाई दी तथा भविष्य में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।