Breaking News

राष्ट्रीय लोक अदालत में 14 मार्च को ट्रैफिक चालान मामलों का होगा निपटारा

विज्ञापन

पटना, 13 मार्च (हि.स.)। राज्य में लंबित ट्रैफिक चालानों के निपटारे के लिए 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में विशेष व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन

इस संबंध में बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने सूचना जारी कर आम लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपने ट्रैफिक चालान का निपटारा कराने की अपील की है।

विज्ञापन

जारी सूचना के अनुसार, पटना उच्च न्यायालय के स्तर से 11 मार्च 2026 को पारित आदेश को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इसके तहत 14 मार्च को बिहार के सभी व्यवहार न्यायालयों और अनुमंडल न्यायालयों में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में ट्रैफिक चालानों के मामलों का निपटारा सुनिश्चित किया जाएगा।

विज्ञापन

प्राधिकरण ने आम जनता से अपील की है कि जिन लोगों के ट्रैफिक चालान लंबित हैं, वे संबंधित न्यायालय में उपस्थित होकर लोक अदालत के माध्यम से अपने मामलों का त्वरित निपटारा करा सकते हैं। इससे लोगों को लंबित मामलों से राहत मिलेगी और न्यायिक प्रक्रिया भी सरल व त्वरित होगी।

प्राधिकरण के सदस्य सचिव ने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से मामलों का निपटारा आपसी सहमति से किया जाता है, जिससे समय और धन दोनों की बचत होती है। इसलिए अधिक से अधिक लोगों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की गई है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें