जयपुर, 27 फ़रवरी (हि.स.)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की जयपुर नगर-द्वितीय टीम ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए वृत्त जयपुर-पश्चिम में पदस्थापित भू-अभिलेख निरीक्षक अनिल कुमार को 3 लाख 80 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर की गई इस ट्रैप कार्रवाई में आरोपी को परिवादी से नकद राशि लेते पकड़ा गया। वेनेजुएला भूकंप : भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत राहत सामग्री लेकर रवाना हुए वायुसेना के दो विमान एसीबी महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी को शिकायत मिली थी कि भू-अभिलेख निरीक्षक अनिल कुमार पुश्तैनी जमीन के तकासमा कार्य के बदले 5 लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था और भुगतान के लिए दबाव बना रहा था। सद्दगुरु जग्गी वासुदेव पटना तीन दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत शिकायत के सत्यापन के दौरान आरोपी ने परिवादी से 20 हजार रुपये प्राप्त कर शेष 4 लाख रुपये लेने पर सहमति जताई। आरोप है कि वह 1 लाख रुपए स्वयं के लिए और 3 लाख रुपए उपखंड अधिकारी जयपुर-प्रथम के लिए लेने की बात कह रहा था। सत्यापन के बाद एसीबी ने जाल बिछाया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का इस्तीफा जहां अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई करते हुए भू-अभिलेख निरीक्षक अनिल कुमार को 3.80 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
विज्ञापन
जयपुर, 27 फ़रवरी (हि.स.)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की जयपुर नगर-द्वितीय टीम ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए वृत्त जयपुर-पश्चिम में पदस्थापित भू-अभिलेख निरीक्षक अनिल कुमार को 3 लाख 80 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर की गई इस ट्रैप कार्रवाई में आरोपी को परिवादी से नकद राशि लेते पकड़ा गया।
एसीबी महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी को शिकायत मिली थी कि भू-अभिलेख निरीक्षक अनिल कुमार पुश्तैनी जमीन के तकासमा कार्य के बदले 5 लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था और भुगतान के लिए दबाव बना रहा था।
शिकायत के सत्यापन के दौरान आरोपी ने परिवादी से 20 हजार रुपये प्राप्त कर शेष 4 लाख रुपये लेने पर सहमति जताई। आरोप है कि वह 1 लाख रुपए स्वयं के लिए और 3 लाख रुपए उपखंड अधिकारी जयपुर-प्रथम के लिए लेने की बात कह रहा था। सत्यापन के बाद एसीबी ने जाल बिछाया।
जहां अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई करते हुए भू-अभिलेख निरीक्षक अनिल कुमार को 3.80 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ