Breaking News

शिक्षक संवाद सह सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

4 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: डॉ राहुल राज विगत कई वर्षों से निरंतर सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत शिक्षकों की समस्याओं के समाधान को लेकर अग्रणी देखे जा रहे हैं।

SHAILFORD
विज्ञापन

शिक्षक नेता पंकज कुमार प्रसाद द्वारा उनके आवास साधनापुरी छपरा में शिक्षकों की तमाम जटिल समस्याओं व निराकरण हेतु शिक्षक संवाद सह सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग सैकड़ों की संख्या में माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षिका व प्राचार्य ने अपनी उपस्थिति के साथ सहभागिता दर्ज की।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन

भावी प्रत्याशी डॉ राहुल राज ने उपस्थित सभी शिक्षकों से औपचारिक मुलाकात करते हुए उनकी समस्याओं पर विस्तारपूर्वक वार्ता की तथा शिक्षकों की समस्याओं को विशेष दृष्टिकोण से संज्ञान में लेते हुए शीघ्र ही उसके निष्पादन हेतु शिक्षा विभाग से वार्ता करने हेतु उन्हें आश्वस्त किया तथा साथ ही प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों के शोषण के विरुद्ध मजबूती से लड़ने का आश्वासन भी दिया।

SHARDA
विज्ञापन

डॉ राहुल राज ने शिक्षकों को सम्मानित करते हुए उन्हें उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु दृढ़ संकल्पित होने की बात कही तथा उन्हें आश्वासित भी किया कि जीत शिक्षक समाज के शिक्षकों की ही होगी। शिक्षकों द्वारा सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के भावी प्रत्याशी डॉ राहुल राज के पक्ष में पूर्ण विश्वास के साथ मतदान करने हेतु समर्थन की स्वीकृति दी गई। डॉ राहुल राज ने शिक्षकों से संवाद कायम करते हुए उन्हें यह भी विश्वास दिलाया कि जहाँ भी हमारी आवश्यकता होगी, आपके एक आवाज पर हम सदैव आपके साथ खड़े मिलेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के शिक्षकों को जड़वत स्थिति से निजात मिलेगी और उनमें एक नई ऊर्जा का संचार होगा जो शिक्षा के क्षेत्र को एक नया आयाम देगा। डॉ राहुल राज के रूप में शिक्षकों में एक नई आशा की किरण दिख रही है।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

इस समारोह में उपस्थित जिले के विभिन्न प्रखंडों के नेतृत्वकर्ता शिक्षक, शिक्षिकाओं व प्राचार्यों ने जिस उमंग एवं उत्साह के साथ भाग लेकर भावी प्रत्याशी डॉ.राहुल राज के अभियान को मजबूत करते हुए उनका सहयोग व समर्थन करने और कदम से कदम मिलाकर चलने का संकल्प लिया, इससे सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के सभी प्रबुद्ध शिक्षक, शिक्षिकाओं में एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है तथा सभी शिक्षकों का मनोबल भी बढ़ा है।

इस समारोह में उपस्थित शिक्षकों के खुशी,आत्मविश्वास और उत्साह से चमकते हुए चेहरों को देखकर सहज ही अनुभव हो रहा है कि इस बार सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में डॉ राहुल राज के नेतृत्व में जीत का एक नया अध्याय लिखा जाएगा क्योंकि उपस्थित सभी सम्मानित शिक्षक साथियों ने पूर्व के चुनाव में प्रो डॉ रणजीत कुमार जी के चुनाव अभियान को जिम्मेदारी के साथ सम्भाला था। इनके पूरी टीम की एकजुटता और अनुभवों का लाभ इस बार के चुनाव में डॉ राहुल राज के सफलता के मार्ग को प्रशस्त करने का कार्य करेगा।

डॉ राहुल राज ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानित शिक्षक शिक्षिकाओं को शिक्षक हित में किए गए इस कार्य हेतु धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार प्रकट किया।

इस शिक्षक संवाद कार्यक्रम में शिक्षक नेता डॉ राहुल राज के साथ शिक्षक पंकज कुमार प्रसाद, उत्तम कुमार,अर्जुन युवराज, मुकेश कुमार शर्मा, रामबाबू कुमार राम,संतोष कुमार, अरबिंद बैठा,प्रदीप पांडेय,रौशन कर्ण,मुकेश कुमार सिंह, मनोज कुमार चौधरी, नवीन कुमार ,बबलू कुमार गुप्ता,रवि कुमार तिवारी, विनय कुमार यादव,टिंकु कुमार साह, मुकेश कुमार गिरी,दिलीप कुमार राय, दीनानाथ कुमार, राजीव कुमार चौधरी, कन्हैया यादव,अजय कुमार राम,अनीश कुमार सिंह,बलिराम कुमार साह ,देवीलाल सिंह,अविनाश कुमार शर्मा,रवि कुमार गुप्ता,प्रभु बैठा,मयंक जायसवाल,सुशील कुमार यादव,अचल मांझी,प्रदीप कुमार वर्मा ,दिनेश कुमार,संजेश रजक,सुशील कुमार, मनीष रंजन, रामनरेश शर्मा,राज कुमार राम,पंकज कुमार सिंह,अखिलेश राय,मनीष कुमार राम,सोनू कुमार,अमित कुमार सिंह समेत सैकड़ों शिक्षक सम्मिलित थें।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें